
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
टीकाकरण का महाभियान दो दिनों तक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाये जाएंगे विशेष शिविर
दुर्ग /शौर्यपथ/
आज का गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रान जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। इसी क्रम में सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन टीकाकरण का महाभियान आरंभ किया है। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा तहसील में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि महाभियान में तीन तरह के वर्ग शामिल होंगे। पहला वे वर्ग जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक हैं। दूसरा वर्ग वो है जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कूल के 15 साल से 18 साल के बच्चे भी शामिल हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महाभियान को बड़ी सफलता मिली थी। अभी टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने भी लगातार अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे जिले में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।
आर्डर मिलने पर यूपी से टे्रन के रास्ते दो ट्राली बैग में 40 किलो गंाजा लेकर पहुंचे थे यहां
दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय रेलवे पुलिस को दो लाख रूपये गांजा जब्त करने में सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने दुर्ग रेलसे स्टेशन क्षेत्र में दो युवकों को पकड़कर उनके दो ट्राली बैग से 40 किलो गांजा जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि आर्डर मिलने पर यूपी के हमीरपुर से दो युवक दुर्ग में किसी को गांजा सप्लाई करने आये थे, लेकिन मुखबीर की सूचना पर ये दोनो जीआरपी के हत्थे चढ़ गये। यदि पुलिस थोड़ा जल्दीबाजी नही करती तो गंाजा मंगानेवाला व्यक्ति भी गिरफ्तार हो सकता था।
दुर्ग चौकी प्रभारी आरके पाण्डेय ने बताया कुछ लोग ट्रेन मार्ग से गांजा की तस्करी करने की शिकायत मिल रही थी। उनहें पकडऩे के लिए जीआरपी ने मुखबीर लगाया था और उन्ही मुखबीर की सूचना पर इन दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। चौकी प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि गांजा तस्करी करने वालों को पकडऩे जिन मुखबीर को लगाया गया था उन्ही के द्वारा पता चला कि दो लोग अभी अभी उत्तर प्रदेश से आए हैं और रेलवे स्टेशन में पीपल पेड़ के पास संदिग्ध रूप से खड़े हैं। जीआरपी की एक टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत राठ निवासी आसिम सोहेल अंसारी 25 वर्ष और मुबीन अंसारी 22 वर्ष बताया। दोनों आरोपियों के पास दो ट्राली बैग और दो पि_ू बैग मिला था। तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग के अंदर 20 -20 किलो गांजा मिला।
पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दुर्ग का एक गांजा तस्कर उनसे गांजा खरीदता है। वह लोग उसके आर्डर देने पर गांजा ट्रेन के माध्यम से यहां लाते थे। वह लोग ट्रेन से उतर कर पेड़ के नीचे उसी गांजा खरीददार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जीआरपी ने उन्हें सीधे धर दबोचा।
भिलाई / शौर्यपथ / बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड-19 जांच की जा रही है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंचकर कोविड जांच का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिदिन टेस्टिंग की संख्या के बारे में जानकारी ली। ट्रेन से उतरते ही किस प्रकार से लोगों की कोविड जांच की जाती है इसके बारे में उन्होंने कोविड जांच टीम को पूछा। टेस्टिंग टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन से उतरते ही ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षाकर्मी उन्हें लाइन लगाकर बारी-बारी से टेस्टिंग करवाने में सहायता करते हैं। ताकि टेस्टिंग आसानी से हो सके। निगमायुक्त सर्वे ने टीम को निर्देश दिए कि जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें फौरन दवाइयां उपलब्ध करावे। इसके लिए दवाइयों की पर्याप्त मात्रा अपने साथ जरूर रखें। आयुक्त ने रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड जांच सुनिश्चित हो सके इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी से इसके लिए कार्य करने कहा। सीपीएम तुषार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 42 लोगों ने कोविड जांच कराया जिसमें एंटीजन के 22 और टू नॉट के 20 व्यक्ति शामिल है, बैकुंठधाम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 59 लोगों ने जांच कराया जिसमें से एंटीजन के 30 और टू नॉट के 29 व्यक्ति शामिल है, खुर्सीपार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 कोविड जांच हुई सभी के एंटीजन टेस्ट हुए, जूनवानी, स्मृति नगर, खुर्सीपार में भी काफी टेस्ट हुए, सेक्टर 1 से लेकर हुडको में 50 एंटीजन और 50 टू नॉट जांच की गई तथा पावर हाउस रेलवे स्टेशन में 119 लोगों की कोविड जांच की गई। इन सभी में से पावर हाउस रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। जिसे टीम ने फौरन दवाई उपलब्ध कराया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल लगातार कोविड कंट्रोल को लेकर अधिकारियों से दूरभाष के जरिए संपर्क में है। कोविड कंट्रोल के लिए उन्होंने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन पर जोर दिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने बदलते मौसम और ठंड के कहर से निजात दिलाने के लिए सभी जोन में अलाव की व्यवस्था निरंतर करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बीच में मौसम खुल गया था परंतु विगत कुछ दिनों से बादल छाया हुआ है, ठंड अपने पूरे आगोश में है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड जैसे स्थानों पर आवागमन देर रात्रि तक बना रहता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति जो रोज कमाई करते हैं और फुटपाथ पर ही ज्यादा समय व्यतीत करते हैं ऐसे लोगों के लिए अलाव की आवश्यकता को देखते हुए महापौर ने निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़, चौक-चौराहा तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी निगम अलाव की व्यवस्था कर रही है। महापौर नीरज पाल ने कहा कि ठंड से बचाने के लिए अलाव काफी लाभदायक साबित होता है। ठिठुरते ठंड से सार्वजनिक स्थानों में लोगों को इससे राहत दिलाने अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
इससे पूर्व जरूरतमंदों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहर में घूम-घूम कर कंबल वितरण किया था। निर्देश के परिपालन में सभी जोन आयुक्तों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर ठंड से राहत देने का काम किया है। शहर के प्रमुख आवाजाही वाले स्थल जैसे सेक्टर 6 ए मार्केट, सेक्टर 7 स्टेशन के पास मनरखन बस्ती, सिविक सेंटर के तीनों स्थानों पर, कुरूद बाजार चौक, ओम शांति ओम चौक, राजीव नगर, वैशाली नगर गोल मार्केट, पावर हाउस रेलवे स्टेशन, शीतला कांप्लेक्स के पास, जवाहर नगर रिक्शा स्टैंड, सुभाष चौक रोजगार कार्यालय के पास, गदा चौक सुपेला, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन, सुपेला घड़ी चौक, चंद्रा मौर्या के पास रिक्शा स्टैंड, एवं नेहरू नगर चौक सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / खेदामारा निवासी एक युवक को पान ठेला बंद कर रात्रि करीब 9 बजे अपने घर जाते समय बाईक सवार तीन युवक उससे पता पूछने के बहाने रोककर उसको चाकू टिकाते हुए मारपीट कर उसकी जेब से दो हजार रूपये लूट लिए। उनके द्वारा किये गये मारपीट के कारण प्रार्थी जितेंद्र गायकवाड़ के दाहिने हाथ, नाक व कमर में चोंटें आयी हैं। पीडि़त ने रात्रि को ही जामुल थाना पहुंचकर अपने साथ हुए लूट और मारपीट की घटना की रिपोर्ट लिखाया। पुलिस ने जितेन्द्र की शिकायत पर अज्ञात तीन बाईक सवार युवकों के विरूद्ध धारा 341, 394 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र गायकवाड़ पिता पुराणिक गायकवाड़ खेदामारा गांव का रहने वाला है। उसका बासिन तिराहा चौक पुल के पास पान ठेला है। वह रोज की तरह शुक्रवार रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। रात 9.15 बजे के करीब जैसे ही वह पुल से थोड़ा आगे पहुंचा था कि तीन अज्ञात युवक उसके पास आए। वह लोग मोटरसाइकिल से थे। उनकी मोटरसाइकिल उनसे थोड़ी दूर पर खड़ी थी। तीनों लोगों ने जितेंद्र को रोककर पता पूछा तो वह खड़ा हो गया।
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता एक युवक ने जितेंद्र को चाकू दिखाकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी पैंट की जेब से दो हजार रुपए लूटकर ले गए। मारपीट में जितेंद्र के दाहिने हाथ, नाक व कमर में चोंटें आयी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक में सवार होकर वहां से भाग गए। इसके बाद जितेंद्र देर रात जामुल थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात में ही आरोपियों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
मुंह ढके होने से नहीं हो सकी पहचान
जितेंद्र ने बताया कि वारदात के समय तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे को कपड़े से बांधे हुए था। इसके चलते वह उन्हें नहीं देख सका। तीनों में एक आरोपी का चेहरा थोड़ा से दिख रहा था इसलिए जितेंद्र का कहना है कि यदि वह आरोपी को देखेगा तो पहचान जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
दुर्ग /शौर्यपथ/
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर निर्देशानुसार 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय पर शासकीय कार्यालयो में शपथ कार्यक्रम का आयोजन आनलाईन किया जायेगा। इस अवसर पर मतदान केन्द्र स्तर पर भी आनलाईन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘मेकिंग इलेक्शन एक्सक्यूसिव, एक्सेसिबल एण्ड परटिसिपेटीव’’ है। सभी नागरिकों से आनलाईन मतदाता शपथ हेतु शपथ पत्र का नमूना संलग्न है। नवीन मतदाताओं का बैज लगाकर सम्मानित कर इपिक प्रदान किया जायेगा।
दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग शहर में कांग्रेसियों में आपस में फूट नजर आ रही है दूर शहर में कहने को तो सारी सरकार कांग्रेस की है किंतु कांग्रेस की शहरी सरकार में विधायक पूरा का पूरा दखल नजर आता है वही राजेश यादव जो मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी हैं को विधायक वोरा के द्वारा हमेशा दरकिनार किया जा रहा है ऐसा कई मौकों में देखने को मिला है कि विधायक वोरा कहीं भी लोकार्पण या भूमि पूजन के लिए जाते हैं तो राजेश यादव के अनुपस्थिति नजर आती है इसकी तो यहां तक बन चुकी है कि कई बार निगम के पोस्टरों से राजेश यादव के फोटो भी गायब हो जाते हैं शहर के विकास की बात करने वाले शहर विधायक अरुण वोरा निगम के लिए एवं विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या नगरी निकाय मंत्री के पास भी पार्षदों की टीम को लेकर जाते हैं तब भी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया जाता है अभी हाल ही में विधायक हो रहा शहर के विकास कार्यों के लिए निगम के पार्षदों की टीम को साथ लेकर गए जिसमें एक बार फिर नगर निगम के सभापति और मुख्यमंत्री के पुराने राजनीतिक साथी राजेश यादव को दरकिनार कर दिया गया दुर्ग कांग्रेस में अगर यही स्थिति रही तो आने वाले चुनाव में भाजपा से जाता भीतरी घात कांग्रेसमें हो सकती है नगर निगम के सभापति राजेश यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं एवं निजी कारणों से सालों से राजनीति से दूर रहे हैं किंतु नगर निगम में सभापति के रूप में एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं शहर में राजेश यादव की एक अलग पहचान है ऐसे में आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक वोरा जीत के लिए विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ साथ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से भी जब लड़नी होगी वर्तमान में अगर देखा जाए तो विधायक वोरा के द्वारा शहर में करोड़ों के विकास कार्य की बात की जाती है किंतु आम जनता को शहर में विकास कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है सिर्फ हर जगह बदहाली और अव्यवस्था ही नजर आ रही है पूर्व आयुक्त बर्मन के जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमरा सी गई है नगर निगम के अधिकारियों की अगर बात माने तो हफ्ते भर के कार्यकाल में आधे से ज्यादा दिन 4_5 घंटे अधिकारियों का मीटिंग में ही गुजर जाता है अधिकारियों के मीटिंग में रहने के कारण कर्मचारी भी बेफिक्र हो जाते हैं वहीं आम जनता भी अपने छोटे छोटे कार के लिए घंटों और दिनों इंतजार करती नजर आती है किंतु सारी सरकार को विधायक वोरा की मंशा के अनुरूप चलाने का दावा करने वाले शहरी सरकार शहर की बदहाल स्थिति पर कुछ भी बोल पाने में असमर्थ नजर आती है क्योंकि जब कार्य हो रहे थे तब तात्कालिक आयुक्त के विरोध में पूरी शहरी सरकार आ गई थी वर्तमान में आयुक्त के का प्रणाली लगातार संवेदनहीनता का परिचायक बनती जा रही है भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई करने में भी वर्तमान आयुक्त टालम टोल की स्थिति में रहते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण साथ तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता है जिस पर सामान्य सभा में एक हफ्ते में जांच व निर्णय देने की बात कही गई थी किंतु महीनों बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई क्योंकि जांच करने वाले अधिकारी अभी तक मामले पर आगे नहीं बढ़ सके वही जांच की जिम्मेदारी देने वाले आयुक्त मंडावी भी जांच अधिकारी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना पा रहे हैं आखिर ऐसा क्या कारण है कि तात्कालिक स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के जांच के मामले में शहरी सरकार सहित सभी अधिकारी मौन है
दुर्ग /शौर्यपथ/
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा सावधानियां बरतने एवं संकटापन्न व्यक्तियों की सहायता हेतु राज्यों एवं राज्य के भीतर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों द्वारा पलायन/वापसी संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रवासी श्रमिकों /कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा हेल्प लाईन सेंटर में दूरभाश क्रमांक 0771-2443809, 91098-49992 और श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग 0788-2320000 में संपर्क कर सकते है
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार कीर्तिमान बनते जा रहा है। संयंत्र के विभाग उत्पादन में और डिस्पैच में अपने ही विभाग का लगातार रिकार्ड तोडते जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल यूआरएम तथा बीआरएम ने माह अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने इन सभी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक वक्र्स अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का सुपरिणाम है। प्लेट मिल ने 9 महीने में 93,179 टन बॉयलर प्लेटस् का उत्पादन कर, वर्ष 2017.18 के इसी अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 75,794 टन को ध्वस्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। संयंत्र की मॉडेक्स इकाई यूआरएम ने 5,09,838 टन फिनिश्ड रेल प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2020.21 के 5,06,761 टन प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल से दिसम्बर 2021 अवधि में 5,10,299 टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। बीआरएम ने यह रिकॉर्ड वर्ष 2020-21 के इसी अवधि में उत्पादित 2,37,920 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।
सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन -बीएसपी ने चालु वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में 34,26,790 टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2013-14 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादित 33,97,583 टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।
एसएमएस.2 ने 38 हीट निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया -संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप.2 ने 6 जनवरी को कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप ;सीसीएसद्ध के कास्टर.6 से सिंगल टंडिश में सिंगल सीक्वेंस में 38 हीट का उत्पादन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। 4 जून 2015 को बनाए गए 36 हीट के सिंगल सीक्वेंस के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड बनाया गया। यह उपलब्धि एसएमएस.2 और बीएसपी के लिए उल्लेखनीय है क्योंकि इससे शॉप्स को स्लैब की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगीए जिसकी स्टील बाजार में उच्च मांग है। यह उपलब्धि कार्यपालक निदेशक ;वक्र्सद्ध अंजनी कुमार के मार्गदर्शन और मुख्य महाप्रबंधक ;एसएमएस.2द्ध सुशील कुमार के नेतृत्व में प्राप्त हो सकी है।
डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन -संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर अप्रैल से दिसम्बर 2021 अवधि में 18,30,622 टन डायरेक्ट डिस्पैच तथा 34,67,564 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग कर अपने पिछले रिकॉर्ड क्रमशरू वर्ष 2019-20 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि के 16,28,645 टन डायरेक्ट डिस्पैच तथा वर्ष 2013-14 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में 33,64,115 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग को पार कर नया बेस्ट अप्रैल से दिसम्बर का कीर्तिमान दर्ज किया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
