
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने माह अप्रैल से दिसम्बर अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल से दिसम्बर, 2021 अवधि में 38,18,919 टन सिंटर उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए वर्ष 2019-20 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 35,86,064 टन सिंटर को ध्वस्त किया।
ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन
भिलाई / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की माॅडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अप्रैल से दिसम्बर, 2021 अवधि में 19,02,780 टन हाॅट मेटल उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से दिसम्बर अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 18,02,037 टन हाॅट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।
उच्च प्रबंधन ने दी बधाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों द्वारा अप्रैल से दिसम्बर अवधि में किए गए उत्कृष्ट निष्पादन हेतु संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने इन सभी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का सुपरिणाम है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई की होनहार व मेधावी छात्रा सुश्री श्रद्धा स्मृति ने कैट-2021 में 99.61 पर्सेंटाइल लाकर पूरे प्रदेश में भिलाई का नाम रौशन किया है। छत्तीसगढ़ की शिक्षाधानी भिलाई ने देश को अनेक मेधावी छात्र दिए है। भिलाई के छात्रों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल के साथ-साथ देश के उत्कृष्ट प्रबंध संस्थान आई.आई.एम. में भी उच्चतम स्कोर से कैट क्वालीफाई कर प्रवेश लेने की पात्रता हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। भिलाई की ऐसे ही एक होनहार छात्रा है कुमारी श्रद्धा स्मृति, जिसने कैट-2021 में 99.61 प्रतिशत पर्सेंटाइल प्राप्त कर देश के उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल आई.आई.एम. में प्रवेश की पात्रता हासिल की है।
कुमारी श्रद्धा स्मृति ने मई-2021 में देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी (एन.आई.टी), सुरतकल से इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे साॅफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सिंगापुर स्थित एक प्रतिष्ठित साॅफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है।
विदित हो कि बचपन से होनहार कुमारी श्रद्धा स्मृति के पिता श्री शैलेन्द्र कुमार, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज कार्यालय में महाप्रबंधक के रूप में डायरेक्टर इंचार्ज के सीनियर टेक्नीकल एडवाईजर के रूप में कार्यरत है तथा माता श्रीमति राखी कुमार कुशल गृहणी है। उल्लेखनीय है कि कुमारी श्रद्धा स्मृति की स्कूली शिक्षा डीपीएस, भिलाई में हुई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण के बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए जिला कलेक्टर डा0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे आदेशनुसार और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज निगम अमला ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घुम घूमकर बिना मास्क लगाए दुकानदारो पर पांच दुकानों से 350 रुपए की कार्रवाही करते हुए समझाइस दी गई,दोबारा बिना मास्क पाए जाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
आयुक्त हरेश मंडावी ने दुकानदारो एवं सब्जी दुकानदारों,और आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं । शहर में निरंतर पाॅजिटीव मरीज मिल रहे हैं। नागरिकों, दुकानदारों के सहयोग से कोरोना संक्रमण में रिकवरी हुई है । आप सभी से निवेदन है कि सब्जी का दुकान ठेले में लगाकर घूमकर विक्रय करें, नागरिकों से अनुरोध है कि मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम दुर्ग की टीम हुई एक्टिव बिना मास्क वालो पर कार्यवाही शुरू
कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह0 यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग जिले में हाल ही में सम्पान्न हुए निकाय चुनाव के बाद सभी निउकायो में महापौर कौन बनेगा इसकी कशमकश व अराजनीतिक चर्चा लगातार चल रही है . उसी बीच आज भिलाई 3 चरोदा के पार्षद शपथ ग्रहण के बाद महापोर और सभापति का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे सर्व समट्टी से दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे को महापौर पद के लिए चुना गया . भिलाई 3 निगम में शुरू से ही निर्मल कोसरे का नाम प्रमुखता से महापौर के दावेदार के रूप में चल रहा था .
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और अहिवारा विधायक गुरु रूद्र कुमार से आज भिलाई-3 स्थित निवास कार्यालय में भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति समेत कॉन्ग्रेस पार्षदों ने पहली मुलाकात की। मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और सभी पार्षदगण को निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को जीत के साथ नववर्ष की बधाई देते हुए निगम के विकास में नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर, सभापति एवं पार्षदों से पूरी विनम्रता के साथ सहानुभूतिपूर्वक निगम के विकास के लिए कार्य करने को कहा ताकि निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके और नागरिकों को और ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिल सके।
मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा उनकी मांगों को पूरा करने ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। ताकि आने वाले समय में आम जनता का पूरा सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी के कार्यक्रमों, नीतियों और जनहितकारी कार्यों के से प्रेरित होकर आम जनता ने हमारा साथ दिया है। नगरीय निकायों के पदाधिकारियों का दायित्व है कि वे आम जनता की अपेक्षा के अनुरूप सतत संपर्क में रहते हुए अपने दायित्व को पूरा करें। इस दौरान उन्होंने कहा इस चुनाव की जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को जाता है इसलिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व सभापति विजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज मढरिया, राजेश दाडेकर समस्त नवनिर्वाचित पार्षद गण समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सिंगल क्लिक भवन अनुज्ञा प्रणाली का माननीय मुख्यमंत्री रायपुर से करेगे वर्चुअल शुभारंभ:
निवासी पांच सौ वर्ग मीटर भवन हेतु आवेदन शुल्क 1 रुपए में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्राप्त कर सकेंगे
दुर्ग। शौर्यपथ । भवनअनुज्ञा मे नागरिकों को सुविधा देने एवम पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण करते हुए प्रदेश के निवासी पांच सौ वर्ग मीटर भवन तक आवेदन शुल्क 1 रुपए में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्राप्त कर सकेंगे। इस नवीतमऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू का माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 03 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से रायपुर से पूरे प्रदेश में डायरेक्ट बिल्डिंग परमिशन स्कीम और सॉफ्टवेयर सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन में नगर निगम दुर्ग के डाटा सेंटर से मानननीय विधायक श्री अरुण वोरा,महापौर श्री धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त श्री हरेश मंडावी और सभापति श्री राजेश यादव समेत विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
बिल्डिंग परमिश स्किम और सॉफ़्टवेयर जिससे प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के उद्देश्य से पूर्व से प्रचलित भवन अनुज्ञा स्वीकृति व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन से प्रदेश में मानवीय हस्तक्षेप रहित सिंगल क्लिक भवन अनुज्ञा प्रणाली' लागू किया जा रहा है, इससे नागरिकों को समय सीमा में, घर बैठे तत्काल भवन अनुज्ञा प्राप्त हो सकेगी,भवन अनुज्ञा का पूरे डाकुमेंट को अपलोड करते ही भवन अनुज्ञा तत्काल प्राप्त होगी, इस प्रकार भवन अनुज्ञा का सरलीकरण होगा।
दुर्ग। शौर्यपथ । भवनअनुज्ञा मे नागरिकों को सुविधा देने एवम पूर्ण पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण करते हुए प्रदेश के निवासी पांच सौ वर्ग मीटर भवन तक आवेदन शुल्क 1 रुपए में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्राप्त कर सकेंगे। इस नवीतम ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा 03 जनवरी दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से रायपुर से पूरे प्रदेश में डायरेक्ट बिल्डिंग परमिशन स्कीम और सॉफ्टवेयर सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वर्चुअल उद्घाटन में नगर निगम दुर्ग के डाटा सेंटर से विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,निगमायुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव समेत विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। बिल्डिंग परमिश स्किम और सॉफ़्टवेयर जिससे प्रदेश के नागरिकों को लाभ देने के उद्देश्य से पूर्व से प्रचलित भवन अनुज्ञा स्वीकृति व्यवस्था के सुचारु क्रियान्वयन से प्रदेश में मानवीय हस्तक्षेप रहित सिंगल क्लिक भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू किया जा रहा है, इससे नागरिकों को समय सीमा में, घर बैठे तत्काल भवन अनुज्ञा प्राप्त हो सकेगी,भवन अनुज्ञा का पूरे डाकुमेंट को अपलोड करते ही भवन अनुज्ञा तत्काल प्राप्त होगी, इस प्रकार भवन अनुज्ञा का सरलीकरण होगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । सूफी संत बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैहि की कायम खानकाह में नए साल पर एक जनवरी को बड़ी तादाद में अकीदतमंद पहुंचे। सर्वधर्म समभाव के प्रतीक इस आयोजन में बाबा के मुरीदों ने फातिहा ख्वानी, शिजरा ख्वानी और दुआए खैर में बढ़-चढ़ कर भागीदारी दी। नंदिनी हवाई अड्डे के पास ग्राम बिरेभाठ स्थित ख़ानक़ाह भोलाइया में सुबह 11 बजे से आयोजनों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें दुआओं के साथ सलात व सलाम पेश किया गया। वहीं आगामी 8 जनवरी को मंझौली शरीफ जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) में पेश की जाने वाली बाबा सरकार व अम्मा हुजूर की चादर मुबारक की जियारत करवाई गई। इस दौरान मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं की गई। इसके बाद तबर्रूक व लंगर बांटा गया।
दुर्ग । शौर्यपथ । ज्येष्ठ नागरिक मंच की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सियान सदन नेहरू नगर में सम्पन्न हुआ। पहली बार बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ व गणमान्य लोगों के अलावा उद्योगपति, शिक्षाविद से लेकर तमाम वरिष्ठ नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विशेषकर उद्योगपति अरविंद जैन और नेतराम अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने लाइन में लग कर अपना मतदान किया। 14 पदों के लिए हुए इस चुनाव मेें कुल 470 मतदाताओं में से 319 ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें से 14 मत अवैध घोषित किए गए। 68 प्रतिशत मतदान हुआ। परिणाम शाम 5 बजे तक घोषित किए गए। इन चुनावों में गिरीश चावजी को 217, आरबी गुप्ता को 197, सुनील मिश्रा को 165, प्रदीप गुप्ता को 160, एके परती को 159, यतिंद्र को 156, एसएन मोदी को 147, आईएम जैन को 144, एनके धीर को 141, आरएन अग्रवाल को 137, आरसी सिंह को 126, एनजी श्रीवास्तव को 122, बृजेश गुप्ता को 121, विवेक भागवत को 119 मत मिले। इस निर्वाचन उपरांत पदाधिकारियों का चयन 3 जनवरी को होगा। इनमें सर्वाधिक मत पाने वाले सदस्य के अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है।
भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर कोसा नगर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग । शौर्यपथ । बौद्ध कल्याण समिति बुद्ध भूमि परिसर, कोसा नगर, भिलाई द्वारा एक जनवरी को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भंते जीवक थे। वहीं विशेष अतिथि में दिलीप वासनीकर आयुक्त विभागीय जांच छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर 6 के अध्यक्ष नरेंद्र खोबरागड़े, डॉ उदय धाबरडे, ज्वाइंट डायरेक्टर सेक्टर 9 हॉस्पिटल, संजय शेन्दे रिटायर्ड जज,केएल अहिरवार रिटायर्ड जेल अधीक्षक, नेकराम रामटेके पूर्व अध्यक्ष बौद्ध कल्याण समिति कोसा नगर, कृष्णा नंदेश्वर सिरपुर और रविंद्र गणवीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर चौरे ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील के साथ हुई तथा बाबासाहेब आंबेडकर और भगवान बुद्ध के प्रतिमाओं और चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आमंत्रित वक्ताओं ने महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी 1818 को 500 महार सैनिकों द्वारा 28000 लोगों को पराजित कर इतिहास रचने की घटना का उल्लेख करते हुए इन महार वीरों के शौर्य बलिदान और साहस से उपस्थित लोगों को रूबरू कराया। दिलीप वासनीकर ने सभी लोगों को संगठित रहकर समाज के कार्यों में अपनी बराबर भागीदारी निभाने की सलाह दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में बालेश्वर चौरे ने कोसा नगर में आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा सभी के सामने रखी तथा उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम में आने हेतु साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन और मंचीय व्यवस्था सचिन फुले और नितेश सोनटेके बेहतरीन तरीके से किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
