September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5023)

    दुर्ग । शौर्यपथ ।   भारतीय रेल से जुड़े पाट्र्स तैयार करने भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में 52 एकड़ जमीन में 22 उद्योग लगाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसीएल) की देखरेख में इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। ये उद्योग लगने से दुर्ग जिले के करीब पांच हजार शिक्षित युवाओं को रेलवे के पाट्र्स बनाने वाले उद्योगों में रोजगार मिलने उम्मीद है। भारतीय रेल से जुड़े पाट्र्स तैयार करने वाले उद्योग छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार लगवाना चाहती है। जिससे यहां के लगभग 5 हजार से अधिक शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

    यह पाट्र्स जरूरत होती है रेलवे को

    भारतीय रेल को एक पिस्टन और उसको जोडऩे का रॉड, शाफ्ट और पिस्टन की सीएडी, विशाल पिस्टन, कनेक्टिंग रॉड, 0.5 मीटर, सरलीकृत पिस्टन एनीमेशन, ट्यून पाइप, स्ट्रोक इंजन जैसे पार्टस, वासर, पैकिंग रिंग शामिल हैं।

    एक करोड़ 40 लाख में बनेगी प्रदेश की पहली ग्लेजिंग यूनिट

    पाटन सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख से ग्लेजिंग यूनिट बनेगी। माटी कला बोर्ड ने ग्लेजिंग यूनिट को मंजूरी दे दी है। कुम्हारों को एक ही स्थल पर माटीकला से संबंधित इलेक्ट्रिकल चाक और अन्य तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चकेरधारी ने बताया कि ग्लेजिंग यूनिट के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान से प्रशिक्षित ट्रेनर कुम्हारों को प्रशिक्षित करेंगे।

    कुल्हड़-दीये जैसे उत्पाद होंगे तैयार

    कुल्हड़ हमेशा से देश भर में पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्लेजिंग यूनिट के बनने से पर्याप्त मात्रा में एक ही जगह इसकी सप्लाई की जा सकेगी। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर प्लास्टिक वेस्ट को भी कम किया जा सकता है।

    निर्वाचन के उपरांत हुई सोसाइटी की पहली आमसभा

    सर्वसम्मति से बजट का किया गया अनुमोदन और कई विषयों पर लिया गया फैसला

     

    भिलाई। शौर्यपथ ।  इस्पात कर्मचारी को-आपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 भिलाई नगर की वार्षिक आमसभा रविवार को सुबह 10.30 बजे से परशुराम भवन सेक्टर-2 में कोविड नियमों का पालन करते हुए रखी गई।

    बैठक की शुरूआत में दीप प्रज्ज्वलन उपरांत संस्था के संस्थापक आर एच शर्मा के तैलचित्र माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रारंभ में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संस्था की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में अपने वार्षिक प्रतिवेदन में संस्था के सदस्यों को अवगत कराया। इस पर संस्था के सदस्यों ने संस्था की वित्तीय स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

    इस दौरान अंकेक्षिक वित्तीय पत्रक वर्ष 2020-21 का अनुमोदन,वर्ष 2022-2023 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन,वर्ष 2020-2021 का देय लाभांश का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति बाबत व अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से रखे जाने की कार्यवाही हुई। अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा ने आमसभा को बताया कि वर्ष 2020-21 का शुद्ध लाभ 1.49 करोड़ रूपए रहा है। आकस्मिक ऋण की सीमा 2 लाख है। वहीं उन्होंने आमसभा के समक्ष 7 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कुटुम्ब सहायता योजना के अंतर्गत 472 प्रकरणों में 37 लाख 98 हजार रुपए प्रदान किए गए। आय-व्यय का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 का अनुमोदित आय-व्यय 6 करोड़ 15 लाख और प्रस्तावित व्यय 5 करोड़ 89 लाख है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में वर्तमान में 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार कुल 5 हजार 583 सदस्य हैं और वर्तमान में बीएसपी के 24 नए कर्मी सदस्य बने हैं। इसके अलावा 2020-21 में कार्यशील पूंजी 90 करोड़, 93 लाख, 12 हजार 213 रूपए 18 पैसे है।

    मंच पर संचालक मंडल की उपाध्यक्ष एवं सदस्य इंद्रजीत कौर, हरिराम यादव, वीके वासनिक, के पी चंद्राकर, पवन कुमार साहू, नीरजा शर्मा, जी के गहिने, संस्था के प्रतिनिधि सुनील कुमार शर्मा एवं तरुण कुमार ध्रुव उपस्थित थे। वहीं आयोजन में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद और धनंजय चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थिति थे। इस दौरान संस्था के सदस्य सीमांचल बेहरा, दीनानाथ प्रसाद, सतन दास और प्रशांत कुमार ने 5 लाख के उपर ऋण देने के लिए संस्था के वर्तमान ऋण नियम जिसमें एकल सोसाइटी सिर्फ इस्पात कर्मचारी की सदस्यता ही अनिवार्य है, में संशोधन का लिखित सुझाव आम सभा को दिया। जिस पर अध्यक्ष ने संस्था हित में विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। जिसका आमसभा ने अनुमोदन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सीएस सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था की उपाध्यक्ष इंदरजीत कौर ने किया। आमसभा में संस्था के विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात कही गई। सरकारी भावनाओं से ओतप्रोत सभी उपस्थित सदस्यों को हर्षोल्लास के साथ नववर्ष की बधाई देते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।

    दुर्ग । शौर्यपथ ।  खुर्सीपार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की बाइक, वीडियो कैमरा और स्कूटी आदि जब्त किया है। पुलिस ने तीनों मामलों के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्हें लूट और चोरी के अलग-अलग मामलों आरोपियों की तलाश थी। उन्होंने इसके लिए मुखबिर को अलर्ट किया था। इसी दौरान उन्हें पता चला कि केनाल रोड खुर्सीपार में ढाई बजे रात चाकू की नोक पर बाइक लूटने वाला मिराज आलम लूट की बाइक के साथ देखा गया है। खुर्सीपार पुलिस की टीम ने अनिल किराना स्टोर के पास से आरोपी मिराज आलम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास लूट की बाइक सीजी 07 एएम 3998 के साथ जब्त किया। इस बाइक को लूटे जाने की रिपोर्ट गफ्फार मोहल्ला छावनी निवासी मो0 दानेश ने लिखाई खुर्सीपार थाने में लिखाई थी। उसने बताया कि वह अपने बड़े भाई अरबाज की मोटर सायकल लेकर सिविक सेंटर से अपने दोस्त समीर को आईटीआई खुर्सीपार उसके घर छोडऩे गया था। जब वह वापस अपने घर कैम्प 2 छावनी जा रहा था तो आईटीआई के पास केनाल रोड में रात 02.30 बजे के करीब मिराज आलम ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कटरनुमा चाकू का भय दिखाकर उसकी बाइक को लूट लिया था।

    घर के बाहर से स्कूटी चोरी

    खुर्सीपार जोन तीन निवासी असीम अली ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी गत 31 दिसंबर की रात उसने अपने घर के सामने से सफेद रंग की स्कूटी सीजी 07 बीडी 8072 को खड़ा किया था। सुबह देखा तो उसे कोई चोरी कर ले गया था। तलाश के दौरान पुलिस ने शिव शंकर नगर छावनी निवासी दीपक कुमार को स्कूटी के साथ केनाल रोड शुलभ के पास से गिरफ्तार किया।

    वीडियो कैमरा चोरी करने वाला गिरफ्तार

    तीसरे मामले में खुर्सीपार पुलिस ने वीडियो कैमरा चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है। खुर्सीपार जोन 3 पंप हाउस के पास निवासी जय प्रकाश ने 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कारई थी कि वह बालकनाथ मंदिर के पास वीडियो शूटिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका एक लाख रुपए से अधिक कीमत का कैमरा किसी ने चोरी कर लिया। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एन आर्यन नाम का व्यक्ति जोन 1 गौतम मे वीडियो कैमरा बेचने कि लिए ग्राहक तलाश रहा है। खुर्सीपार पुलिस एवं छावनी पुलिस मिलकर सेक्टर 11 सड़क 8 निवासी आरोपी एन आर्यन को देना बैंक के पीछे छावनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का कैमरा भी जब्त किया गया।

    आक्रोशित मोहल्लेवालों ने किया हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ और पुलिस पर पथराव

    टीआई एक्का हुए घायल तो पुलिस ने भांजी लाठी,आरोपी ने किया थाने में आत्मसमर्पण

     

    भिलाई। शौर्यपथ ।  भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित उडिय़ा बस्ती में नये साल की पार्टी मनाने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को किनारे ले जाकर खंजरनुमा चाकू घोप दिया आप पास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत चंदूलाल हॉस्पिटल लेकर पहुंचा जहां इलाज के लिए कोई डॉक्टर नही था, इसी दौरान पुलिस वालों ने आपस में बात कर रहे थे कि इसकी मौत हो गई है, इससे हॉस्पिटल में आक्रोशित मोहल्लेवालों ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दिये, जब पुलिस समझाने पहुंची तब लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस को वहां लाठी भांजनी पड़ी। लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने के दौरान दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण इक्का को चोट आई है। रात्रि को हुअए घटना के बाद से रविवार 2 जनवरी की शाम 4 बजे तक भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने पूरे मोहल्ला छावनी में तब्दील हो गया था। रविवार की सुबह आक्रोशित मोहल्लेवालों ने आरोपी के घर जमकर तोडफ़ोड़ की। इस तोडफ़ोड़ से आरोपी के परिजन इतने घर गये थे कि वे घर छोड़कर भाग गये थे। आक्रोशित मोहल्ले वाले पुलिस से लगातार ये मांग कर रहे थे कि आरोपी को यही मोहल्ले में लाकर फांसी दे। पुलिस द्वारा ऐसा करने का अधिकार हमारा नही कहने पर मोहल्लेवाले और अधिक आक्रोशित हो गये थे। बमुश्किल पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मोहल्ले के लोगों के बेहद आक्रोशित होने की जानकारी मिलते ही आरोपी कोतवाली पुलिस पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ली।

    भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उडयि़ा बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग 20 वर्ष आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे 19 वर्ष का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया और किसी लड़की की बात करते हुए उसके रास्ते से हटने के लिए कहते हुए विवाद शुरू कर दिया और केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढ़ेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके दोस्त राजा सोनानी ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहंा चेकप के लिए कोई डॉक्टर नही था,इसके कारण मोहल्लेवाले एक दम आक्रोशित हो गये थे।

    मोहल्लेवालों ने अस्पताल में कर दिये तोडफ़ोड़

    मोहल्ले के लोग डोंगरे को लहूलुहान हालत में लेकर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां किसी डॉक्टर के नही होन और पुलिस वालों द्वारा आपस में बात करते कि इसकी मौत हो गई कुछ लोगों ने सुन लिया उसके बाद मोहल्लेवाले और अधिक आक्रोशित हो गये और चंदूलाल हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ कर दिये। जब वहां बडी संख्या में पुलिस समझाने पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर ये कहकर पथराव शुरू कर दिया कि पुलिस को सूचना देने के बहुत देर के बाद पुलिस क्यों मौके पर आई। इसी दौरान दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का को चोट लग गई उसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। उसके बहुत देर बाद यहां मामला शांत हुआ।

    अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से की तोड़$फोड़ की शिकायत, अब कार्यवाही करने पुलिस खंगाल रही है सीसीटीव्ही कैमरा

    सेक्टर साम में रात्रि हुए मर्डर के बाद मोहल्ले वालों ने हॉस्पिटल चंदूलाल चंद्राकर में तोडफ़ोड़ की। इसकी शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन ने सुपेला पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस तोडफ़ोड़ करने वालों पर कार्यवाही के लिए सीसीटीव्ही कैमरा खंगाल रही है कि किस किसने हॉस्पिटल में तोडफ़ोड़ की है। उसके बाद पुलिस तोडफ़ोड़ और पुलिस पर पथराव करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

    गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में भी तोडफ़ोड़ की है

    हत्या की वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल हो गया है। बस्ती के लोगों ने एक राय होकर रविवार की सुबह आरोपी केतन के घऱ पहुंचे और उसके घऱ को बुरी तरह से तोड़ डाला है। लोग ये मांग कर रहे थे कि आरोपी को मुहल्ले में लाकर पुलिस फांसी दे। केतन के घरवाले इतने डर गए थे कि वह घर छोड़कर वहां से भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने उनका घर सहित घर का सारा सामान तोड़ डाला। वहीं मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस बुलाने के बाद भी काफी देर से पहुंची और आरोपी के खिलाफ भिलाई नगर थाने में हाफ मर्डर, चोरी जैसे कई मामले दर्ज होने के बाद भी उसे बार-बार अपराध करने के लिए छोड़ दे रही है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नववर्ष की पहली सुबह पर इस बार नगर निगम दुर्ग ने नवाचार को अपनाते हुए एक अनूठी पहल की, जिसमें घर वह शहर को स्वच्छ बनाने वाली दीदियों को सम्मानित करने के लिए विशेष मुहिम चलाया गया। लोगों ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और  नववर्ष की पहली सुबह पर जिले के लगभग 10  हजार से अधिक परिवारों ने स्वच्छता दीदियों को फूल देकर अपने दिन की शुरुआत की। किसी ने  उनकी आरती की तो किसी ने श्रीफल दिया। शाॅल,गर्म कपड़े ,टिफिन का डब्बा, फूल और माला के द्वारा सभी ने स्वच्छता दीदियों को अपने अनुरूप सम्मान दिया। जनप्रतिनिधि से लेकर आम नागरिक सभी ने तहे दिल से स्वच्छता दीदियों का अभिनंदन किया।
    विधायक श्री अरुण वोरा ने स्वच्छ्ता दीदियों का सम्मान करते हुए कहा कि महामारी से लेकर  हर मौसम में  स्वच्छता दीदियों ने शहर को  स्वच्छ रखने का कार्य किया है। शहर को  स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने में इनका विशेष योगदान  रहा है, जिसे शहर की जनता को हमेशा याद  रखेगी। इस अवसर पर महापौर श्री धीरज बाकलीवाल और आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए और जब तक हम स्वच्छता दीदियों का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम अपने घर में शहर में सफाई नहीं ला सकेंगे और यदि सफाई ना हो तो अव्वल नहीं आ सकते इनका मान बढ़ाना बहुत जरूरी है, वास्तव में स्वच्छता का काम तो यही लोग करते हैं पूरे शहरवासी जो गंदगी को छोड़ते हैं उसे उठाकर साफ सुथरा रखने का काम उनका रहता है और ऐसे कर्मियों को सम्मान की दृष्टि से देखने की जरूरत है।  स्वच्छता व  जागरूकता का परिचय देने वाले का सम्मान हमेशा होना चाहिए। नववर्ष पर इससे अच्छा क्या हो सकता है कि हम सबसे पहली कृतज्ञता उन लोगों के लिए व्यक्त करें जो हमारे चारों ओर का वातावरण साफ स्वच्छ कर देते हैं।
     इस सम्मान को पाकर स्वच्छता दीदियों ने भी नागरिकों को आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी जाहिर की।

    दुर्ग / शौर्यपथ / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 04 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद में  किया जाएगा। यह आयोजन में भाग लेने के लिए 12 जनवरी 2022 की स्थिति में 15-40 आयु वर्ग एवं 40 से उपर 2 वर्ग निर्धारित किया गया है। विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव में चयनित अभ्यर्थी प्रतियोगिता में सीधे भाग ले सकते हैं। इसके लिए 28 प्रकार के विधाओं को शामिल किया गया है। साथ ही संगीतकार के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। विस्तृत जानकारी के लिए युवा उत्सव के नोडल अधिकारी श्री पोखण लाल साहू मोबाईल नंबर 93014-15506 से संपर्क कर सकते हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत 20 दिसंबर को पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ था। अभ्यर्थियों को उनके नामांकन की तिथि से परिणाम की घोषणा उपरांत जुलुस निकालने तक व्यय लेखा 03 भाग में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिसमें प्रथम लेखा 08-10 दिसंबर तक, द्वितीय लेखा 14-17 दिसंबर तक प्राप्त कर लिया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई में 318 पार्षद अभ्यर्थियों में से 96 अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। इनमें 222 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना शेष है। इन्हें 04 जनवरी तक अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।
        भिलाई-चरौदा में 147 अभ्यर्थियों में 20 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 05 जनवरी तक अंतिम व्यय लेखा जमा करने का समय दिया गया है। इसी तरह रिसाली में 163 अभ्यर्थि में से 62 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 05 जनवरी तक जमा करने का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिक जामुल में 87 अभ्यर्थियों में से 09 अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। शेष अभ्यर्थियों को 06 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत उतई में 05 अभ्यर्थियों को अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लिए 05 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है।
        अंतिम व्यय लेखा जमा करते समय व्यय लेखा के प्रपत्र ’’क’’ में व्यय का पूरा हिसाब लिखकर प्रपत्र ‘‘ख’’ में संपूर्ण व्यय का विवरण तैयार कर मूल बिल के साथ नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित शपथ पत्र जमा कर लेखा जमा की पावती व्यय संपरीक्षक से प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि तक अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करें। जिससे नियमानुसार लगने वाली फाइन से बचा जा सके।

    दुर्ग /शौर्यपथ/ 

    दुर्ग जिले में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है।

    नेवई पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की गतिविधियों को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।

    सोमवार को उन लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। जब उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो सच्चाई सामने आ गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरी खोटी सुनाई और उससे कैमरे का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मांगा। जब उसने DVR नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।

    इस तरह कैमरे को लेकर हुआ शक
    तीन दिन पहले फगन लाल पवार हॉस्टल पहुंचा और बीएससी स्टूडेंट से बोला कि आपके कमरे की बालकनी की लाइट क्यों जलती रहती है। इस पर लड़की को शक हुआ कि कमरे के पीछे की बालकनी की लाइट के बारे में उसे कैसे पता चला। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में रह रही अपनी दो और दोस्तों को यह बात बताई। कैमरा लगा होने के शक से उन्होंने पूरे कमरे चेक किया तो फॉल सीलिंग की एक लाइट की जगह उन्हें कैमरा लगा मिला।

    5 में तीन कमरों में लगा था सीसीटीवी कैमरा
    गर्ल्स हॉस्टल में दो नीचे और तीन ऊपर सहित कुल पांच कमरे हैं। इसमें ऊपर के तीन कमरों में कैमरा लगा हुआ पाया गया है। तीन में से एक कमरा खाली था और दो में लड़कियां रह रहीं थी। वर्तमान में हॉस्टल में कुल 5 लड़कियां रह रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा मैकनिक को बुलवाकर सभी कैमरे निकलवाए और DVR सहित उसे जब्त किया।

    आरोपी से की जा रही पूछताछ
    पुलिस ने बीएसपी कर्मी फगन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उन्हें DVR तो मिला है, लेकिन पुराने फुटेज कहां है। हॉस्टल तीन सालों से संचालित है तो कैमरे कब से लगाए गए। DVR में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके पहले का स्टोरेज कहां है उसको लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

    दुर्ग।  शौर्यपथ ।  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज , दुर्ग के आदेश के परिपालन में आज दिनांक 27.12.2021 को जिला दुर्ग में पदस्थ आरक्षकों को पी. पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रधान आरक्षकों के पद पर पदोन्नत किया गया है । आज दिनाँक 29/12/2021 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओ.पी पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बी. एन. मीणा द्वारा सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को बैज सेरीमनी सी.ए बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई, दुर्ग में आयोजित कर, 86 जवानों को बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। 

                 इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 3 श्री विश्वास चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री कौशलेंद्र पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र यादव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन श्री निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग श्री रमेश कुमार चंद्रा, सहित पुलिसकर्मियों के परिवारजन एवं स्टाफ उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision