
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
3 दिनों से शहर के आधे हिस्से में गम्भीर जल संकट को लेकर भाजपा पार्षदों ने महापौर आयुक्त को घेरा.
गुरुवार को भी सुबह नल नहीं खुलेंगे,भिलाई से टैंकर मंगाने का दिया सुझाव..
दुर्ग। शौर्यपथ ।
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में केबल फाल्ट होने के कारण विगत 3 दिनों से शहर के 26 से अधिक वार्डों में पानी सप्लाई अवरुद्ध होने तथा निगम द्वारा प्रभावित वार्डो मे टैंकर जैसे वैकल्पि व्यवस्था नहीं किए जाने से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने आज नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी का घेराव करते हुए इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपकर जलसंकट वाले वार्डो मे प्रयाप्त टैंकर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए गुरुवार तक व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है । इस अवसर पर निगम महापौर व आयुक्त ने भाजपा पार्षदों को जानकारी दी कि फिल्टर प्लांट में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान दूसरे केबल भी भष्ट होने के कारण तथा पूरे केबल वायर बाहर से मंगाने के कारण कल गुरुवार सुबह भी नल नहीं खुलने की जानकारी दिया गया जिस पर भाजपा पार्षदों के सुझाव पर भिलाई से टैंकर मंगाकर पानी सप्लाई करने की आश्वासन दिया गया ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना देवांगन, जितेंद्र साहू, देवेंद्र टंडन भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस दौरान भाजपा पार्षदों फिल्टर प्लांट में केबल जले स्थानों का भी जाकर अवलोकन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि निगम में कांग्रेस शासनकाल के दो वर्ष मे लगातार तीन से चार बार ऐसी घटना हो गई है कि जिसमे शहर में कई दिनों तक पानी सप्लाई प्रभावित हुई है और इसके बावजूद भी निगम प्रशासन द्वारा इस तरह के संकट आने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जाता और ना ही पुराने घटनाओं से कोई सबक लिया गया इसका ताजा उदाहरण वर्तमान में 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में हुए केबल जलने की घटना है, जहां विगत 3 दिनों से केबल भष्ट होने के कारण आधे से ज्यादा शहर के वार्डो में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गया है ।उसके बाद भी निगम महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त द्वारा प्रभावित वार्डों में पानी टैंकर भेजने कोई व्यवस्था नहीं कर पाये यह सब विधायक अरुण वोरा द्वारा रिमोट से संचालित अनुभवहीन महापौर की अदूरदर्शिता व निकम्मेपन का नतीजा है कि पूरा निगम प्रशासन लाचार व बेबस है तथा आग लगने पर कुआं खोदने जैसे स्थिति पर काम कर रही है जनता एक एक बूंद पानी के लिए तरस रही है भाजपा पार्षद दल ने आगे कहा कि यह शहर का दुर्भाग्य है की निगम में ऐसा महापौर मिला है जिसे जनता के मूलभूत आवश्यकताओं से कोई सरोकार नहीं है भाजपा पार्षदों ने इस अवसर पर निगम महापौर को सुझाव व चेतावनी देते हुए कहा कि संकट कि घड़ी में भाजपा पार्षद मदद के लिए तैयार है किंतु कल तक व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो और उग्र आंदोलन के लिए भाजपा पार्षद व संगठन बाध्य होगी।
3 दिनों से शहर के आधे हिस्से में गम्भीर जल संकट को लेकर भाजपा पार्षदों ने महापौर आयुक्त को घेरा.
गुरुवार को भी सुबह नल नहीं खुलेंगे,भिलाई से टैंकर मंगाने का दिया सुझाव..
दुर्ग। शौर्यपथ। 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में केबल फाल्ट होने के कारण विगत 3 दिनों से शहर के 26 से अधिक वार्डों में पानी सप्लाई अवरुद्ध होने तथा निगम द्वारा प्रभावित वार्डो मे टैंकर जैसे वैकल्पि व्यवस्था नहीं किए जाने से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने आज नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी का घेराव करते हुए इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपकर जलसंकट वाले वार्डो मे प्रयाप्त टैंकर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए गुरुवार तक व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है । इस अवसर पर निगम महापौर व आयुक्त ने भाजपा पार्षदों को जानकारी दी कि फिल्टर प्लांट में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान दूसरे केबल भी भष्ट होने के कारण तथा पूरे केबल वायर बाहर से मंगाने के कारण कल गुरुवार सुबह भी नल नहीं खुलने की जानकारी दिया गया जिस पर भाजपा पार्षदों के सुझाव पर भिलाई से टैंकर मंगाकर पानी सप्लाई करने की आश्वासन दिया गया ज्ञापन सौंपने के दौरान निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन पार्षद नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, लीना देवांगन, जितेंद्र साहू, देवेंद्र टंडन भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस दौरान भाजपा पार्षदों फिल्टर प्लांट में केबल जले स्थानों का भी जाकर अवलोकन किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि निगम में कांग्रेस शासनकाल के दो वर्ष मे लगातार तीन से चार बार ऐसी घटना हो गई है कि जिसमे शहर में कई दिनों तक पानी सप्लाई प्रभावित हुई है और इसके बावजूद भी निगम प्रशासन द्वारा इस तरह के संकट आने पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जाता और ना ही पुराने घटनाओं से कोई सबक लिया गया इसका ताजा उदाहरण वर्तमान में 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में हुए केबल जलने की घटना है, जहां विगत 3 दिनों से केबल भष्ट होने के कारण आधे से ज्यादा शहर के वार्डो में पानी सप्लाई पूरी तरह ठप हो गया है ।उसके बाद भी निगम महापौर धीरज बाकलीवाल आयुक्त द्वारा प्रभावित वार्डों में पानी टैंकर भेजने कोई व्यवस्था नहीं कर पाये यह सब विधायक अरुण वोरा द्वारा रिमोट से संचालित अनुभवहीन महापौर की अदूरदर्शिता व निकम्मेपन का नतीजा है कि पूरा निगम प्रशासन लाचार व बेबस है तथा आग लगने पर कुआं खोदने जैसे स्थिति पर काम कर रही है जनता एक एक बूंद पानी के लिए तरस रही है भाजपा पार्षद दल ने आगे कहा कि यह शहर का दुर्भाग्य है की निगम में ऐसा महापौर मिला है जिसे जनता के मूलभूत आवश्यकताओं से कोई सरोकार नहीं है भाजपा पार्षदों ने इस अवसर पर निगम महापौर को सुझाव व चेतावनी देते हुए कहा कि संकट कि घड़ी में भाजपा पार्षद मदद के लिए तैयार है किंतु कल तक व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो और उग्र आंदोलन के लिए भाजपा पार्षद व संगठन बाध्य होगी।
दुर्ग -भिलाई /शौर्यपथ/
शहरों में बनाए गए गौठानों का अब निगम द्वारा मल्टीपरपज उपयोग किया जाएगा। यहां मवेशियों को तो रखा ही जाएगा, साथ ही अब यहां स्व. सहायता समूह द्वारा अलग-अलग तरह के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। भिलाई नगर निगम के द्वारा यहां फूलों से साबुन, कॉस्मेटिक्स और फेस पैक तैयार कराया जाएगा। इसकी बिक्री ऑनलाइन माध्यम से पूरे देश में की जाएगी।
नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसे लेकर रविवार को शहरी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आशा स्व सहायता समूह की सदस्य संतोषी बंजारे एवं विनिता वैष्णव इस कार्य में अपनी टीम के साथ काम करेंगी। इनके द्वारा अलग-अलग फूलों से कई तरह के साबुन और कॉस्मेटिक बनाए जाएंगे। बन जाने के बाद इसकी बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जाएगी। जिले और प्रदेश के अलावा देशभर से कोई भी ऑनलाइन इस प्रोडक्ट को खरीद सकेगा।
इस कार्य के लिए मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थल पर चढ़ने वाले फूल जो कि कचरे के ढेर के साथ चले जाते थे उनका उपयोग किया जाएगा। उन्हें लाकर शहरी गौठान में एकत्र किया जाएगा और उसके बाद उससे प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा। यहां फूलों के जरिए फेस पैक एवं हेयर पैक जैसे कॉस्मैटिक्स आइटम भी तैयार किए जाएंगे। इन प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री के लिए इंडिया मार्ट, अमेजन एवं फ्लिपकार्ट में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है
मवेशियों को अपने हाथों से खिलाया गुड़
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहरी गौठान का निरीक्षण करने के दौरान वहां रह रहे मवेशियों को देखा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ भी खिलाया। उनहोंने बताया कि शहरी गौठान में स्व. सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये अलग-अलग तरह की लाभवर्धक गतिविधियां की जा रही है। अगरबत्ती का कार्य प्रारंभ हो चुका है और बड़े तादात में अगरबत्ती बनाया जा रहा है। इसकी बिक्री के लिए महिलाओं ने व्यवस्था कर ली है ताकि लाभ प्रारंभ हो जाये।
गौठानों में होगा मशरूम का उत्पादन
गौठानों में मशरूम उत्पादन का कार्य भी प्रारंभिक तौर पर जारी है। इसका प्रशिक्षण मिलने के बाद इस पर प्रायोगिक प्रक्रिया जारी है। मशरूम उत्पादन कक्ष शीघ्र महिलाओ को मिल जाएगा। पशुओं को हरा चारा देने के लिये नेपियर ग्रास एक अलग भूभाग पर तैयार किया गया है, वर्मी कम्पोष्ट तैयार करने के लिये और रोटेशन बरकरार रखने के लिए लगभग 100 कम्पोष्ट टैंक तैयार किये जा चुके है। मछली पालन की तैयारी भी अंतिम चरण पर है। सब्जी उत्पादन के लिये महिलाओ ने बीज बोना प्रारंभ कर दिया है। पशुओ की नियमित स्वास्थ्य जांच पशु चिकित्सक कर रहे हैं।
दुर्ग /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिग्रहण के बाद यहां कार्यरत 101 मैनेजमेंट कर्मचारी पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर मैनेजमेंट के कर्मचारियों का संविलियन करने से मना कर दिया है। इसे लेकर मंगलवार को सभी कर्मचारियों ने तालाबंदी हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों ने नौकरी दो या मौत दो... के नारे लगाकर राज्य सरकार से नौकरी देने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल और कॉलेज के अधिग्रहण के साथ ही उनका भी अधिग्रहण करने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि उनके सभी पदों को पहले बहाल किया जाए, उसके बाद नई वैकेंसी जारी की जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार शासन, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक को पत्र भी लिखा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को तालाबंदी और एक दिवसीय हड़ताल की है। उन्होंने मेडिकल के गेट को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा और वहीं सामने धरना प्रदर्शन किया। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से निकाले गए 101 कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 4 माह से वह लोग बेरोजगार हैं। उनसकी स्थिति भुखमरी के कगार तक पहुंच गई है। इसलिए उन्होंने अपनी मांग को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है।
हेल्थ सेक्रेटरी ने बात करने से किया इंकार
यहां स्टेनो कम कम्यूटर ऑपरेटर के पद पर कई सालों से कार्यरत धनौष कुमार साहू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के 101 कर्मचारियों के ऊपर रोजगार का संकट मंडरा रहा है। अधिग्रहण को लेकर हेल्थ सेक्रेटरी आलोक शुक्ला सोमवार को मेडिकल कॉलेज आए थे। सभी कर्मचारियों ने उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दया। सरकार का कहना है कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अधिनियम 2021 के कंडिका 12 में लिखा गया है कि पूर्व कर्मचारी शासन में बने रहने के लिए मांग नहीं कर सकते हैं। इसी अधिनियम का हवाला देकर वह लोग उनकी मांग नहीं मान रहे हैं।
कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का बनाया मन
हड़ताल कर रहे कई अन्य कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने आरपार का आंदोलन करने का मन बना लिया है। जल्द ही यह आंदोलन शुरू हो जाएगा। हम सरकार से दो ही चीज मांग रहे हैं कि या तो सभी पूर्व कर्मचारियों को नौकरी दी जाए नहीं तो मौत दे दी जाए। इसके अलावा उन्हें कुछ भी स्वीकार नहीं है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
फिश फार्मिंग के नाम पर किसानों से करोड़ों की ठगी करने वाले फिश फॉर्चून प्रोड्यूसर कंपनी के सीएमडी विजेंद्र कश्यप और सीईओ विनय शर्मा को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले हैं। दुर्ग के मोहन नगर थाने में भी किसानों से ठगी के मामले में कंपनी के 10 लोगों के खिलाफ 10 दिसंबर को अपराध दर्ज किया गया था।
इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। अब पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट में दुर्ग लेकर आएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा देश में 1750 तालाब बनाकर फिश फार्मिंग कराने के नाम पर 4 राज्यों के 1 हजार से ज्यादा किसानों से 240 करोड़ की ठगी की है। दोनों के खिलाफ एमपी, राजस्थान, यूपी और छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। भोपाल पुलिस ने आरोपियों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य आरोपियों में एजेंट प्रहलाद शर्मा और धर्मेंद्र ठाकुर अब भी फरार हैं।
भोपाल के कोहेफिजा थाना में पदस्थ एएसआई आरपी सिंह ने भास्कर को बताया कि कंपनी ने प्लानिंग के तहत कई राज्यों में ठगी की है। 1750 तालाब बनवाए गए। किसानों को आधा एकड़ खेत पर फार्मिंग करने के लिए साढ़े पांच और 1 एकड़ खेत पर बने तालाब पर 11 लाख रुपए देने के नाम पर ठगी गई। दोनों ठग के 6 बैंक अकाउंट और बैलेंस शीट देखने से पता चला कि 1 हजार किसानों से 240 करोड़ रुपए वसूले गए हैं। राज्यों में खोले गए दफ्तर बंद करके फरार हो गए। इस मामले में दुर्ग सहित आसपास के किसानों से 2.65 करोड़ से ज्यादा की ठगी हुई। मामले में जांच जारी है।
जिले में कंपनी के शिकार किसान
300 से ज्यादा किसान शिकार हुए
90 से ज्यादा किसान सामने आ चुके
2.65 करोड़ रुपए किसानों से ठगे गए
किसान मोहन नगर थाने पहुंच रहे शिकायत लेकर, पुलिस जांच जारी
कंपनी के खिलाफ 60 किसान शिकायत कर चुके हैं। करीब 3 सौ किसानों के साथ कंपनी ने फिश फार्मिंग का झांसा देकर ठगी की है। आधा एकड़ में फार्मिंग के लिए 67500 व एक एकड़ में फार्मिंग के लिए 1.44 लाख रुपए लिए गए हैं। बालोद निवासी देवेश चंद्राकर व राधेराम कोसले की शिकायत पर कंपनी के सुधीर भंडारी, विजेंद्र कश्यप, विनय शर्मा, भरत मौर्य, मनीष कश्यप, हितेश सैनी, सौरभ कुमार, मनोज त्रिपाठी, सुधीर भंडारी, गुलाब चंद्राकर पर केस दर्ज किया गया।
आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस पकड़े गए दोनों से होगी पूछताछ
इस मामले में आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। कंपनी ने सभी प्रमुख दफ्तरों को भी बंद कर दिया है। इसके बाद से किसान परेशान हो रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपियों को खोज रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों विजेंद्र कश्यप और विनय शर्मा को अब पुलिस छत्तीसगढ़े लेकर आएगी। उनसे पूछताछ की जाएगी। मामलें में इन दोनों आरोपियों के अलावा अन्य सभी अब तक फरार हैं, जिनके बारे में लगातार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
किसानों को फायदा पहुंचाने की बात कहकर लिए गए करोड़ों रुपए
पुलिस ने बताया कि किसानों से उनके खेत लिखा-पढ़ी दिखाकर लिए गए। कहा गया कि उन्हें हर साल आधा एकड़ में साढ़े पांच और एक एकड़ में 11 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। इस हिसाब से ही क्रमश: हर किसान से फार्मिंग व सेटअप लगाने के नाम पर 67500 और 1.44 लाख रुपए लिए गए। कुछ तालाबों में किए गए कामों की भी जानकारी दी गई, लेकिन बाद में सारे पैसे लेकर कंपनी के संचालक व अन्य भाग खड़े हुए। मामले में जांच जारी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज जिले के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सेलूद में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री आशुतोष डड़सेना उपपंजीयक, श्री हृदेष शर्मा विपणन अधिकारी श्री एल.एन.चन्द्राकर, समिति प्रबंधक उपस्थित थे। उपार्जन केन्द्र में आज दिनांक तक 30,623 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है जिसकी राशि 3.52 करोड़ 747 किसानो को भुगतान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा उपार्जन केन्द्रों में उपस्थित किसानों से धान खरीदी के बारे में पूछा, किसानों द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था एवं भुगतान आदि के संबंध में समिति की अच्छी व्यवस्था की बात कही। मुख्यमंत्री जी के द्वारा धान खरीदी केन्द्र से उठाव किए गए धान की समीक्षा की गयी।
बैंक अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा जी के द्वारा धान खरीदी में आ रही समस्याएं जिसमें परिवहन नहीं होने के कारण समितियों में स्टॉक बहुत अधिक जाम हो गया है, जिसके कारण समितियों में धान के रख-रखाव में अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है एवं समिति में लगभग 21 स्टेक लगाने पड़ रहे है, प्रति स्टेक 15000/-रु. उपार्जन केन्द्रों को वहन करना पड़ रहा है। जबकि समितियों में प्रासंगिक एवं सुरक्षा भण्डारण व्यय 12/-रु. प्रति क्विंटल प्रदाय किया जाता है जिससे कहीं अधिक उपार्जन केन्द्रों द्वारा किया जा रहा है। परिवहनकर्ता एवं मिलर्स के द्वारा धान लोडिंग की समस्या, धान खरीदी हेतु मिलर्स द्वारा प्रदाय बारदाने की गुणवत्ता एवं बारदाने की कमी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को सौंपकर किसानों की हित में तत्काल निराकरण की मांग की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी माननीय श्री जवाहर वर्मा जी द्वारा बताया गया कि किसानो को समिति में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी है, जिसकी प्रशंसा मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गयी।
इस अवसर पर किसान गोविंद यादव, चुम्मन यादव, बसंत चंद्राकर, रोहित साहू, खेदू साहू राकेश ठाकुर, संजय यदु, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम यादव, अजय तिवारी, भागवत बंछोर, चंचल यादव बबलू मार्केण्य महेन्द्र वर्मा, पवन पटेल, देवकुमार निषाद, सुश्री संतोषी तिवारी देवेन्द्र चंद्रवंशी, यशवन्त ठाकुर, भूषण कौषल, श्री उमाकांत चंद्राकर, महेश्वर बंछोर, रुपचंद साहू, एल.एन.चंद्राकर, रोमनदास वैष्णव हरिषचंद साहू, लिलेष्वर निर्मलकर, जितेन्द्र साहू, नंदकुमार ठाकुर, ऐमन कुमार साहू, लेमन निर्मलकर, सुरेष यादव, रमाकांत डाहरे, उर्वशी ठाकुर, नंदकिशोर साहू, उपस्थित थे।
ःः000ःः
दुर्ग भिलाई /शौर्यपथ/
अब बीएसपी की प्लेट्स से नौसेना की पनडुब्बियों का निर्माण होगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली स्पेशल ग्रेड की प्लेट डीएमआर 249-ए ग्रेड को भी अपग्रेड किया गया है। जिसके उत्पादन का प्लेट मिल में ट्रायल सफल रहा। प्रबंधन को इंतजार अब नौसेना से आर्डर मिलने का है। अभी तक बीएसपी की प्लेट का इस्तेमाल पनडुब्बियों के रिपेयर में ही किया जा रहा है। देश पहली तीन परमाणु हमले वाली पनडुब्बियों को स्वदेशी रूप से बनाने की तैयारी में है। यह 95 फीसदी मेड इन इंडिया होंगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 50,000 करोड़ खर्च का अनुमान है। इसे विशाखापट्नम में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाया जाएगा।
पनडुब्बियों के निर्माण में विदेशी प्लेट का इस्तेमाल
देश में जितनी भी पनडुब्बियों का निर्माण किया गया, उसके लिए स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स रूस सहित अन्य देशों से मंगवाना पड़ रहा था। नौसेना अब मेक इन इंडिया के तहत भविष्य में बनाई जाने वाली पनडुब्बियों के निर्माण में भारत में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का इस्तेमाल करेगा। नौसेना पहले से ही युद्ध पोतों के निर्माण के लिए बीएसपी में उत्पादित स्पेशल ग्रेड की प्लेट्स का उपयोग कर रहा है।
दो इंजीनियर्स ने राउरकेला प्लांट में ली ट्रेनिंग
नौसेना की डिमांड को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। पनडुब्बियों के लिए डीएमआर 249-ए ग्रेड के अपग्रेड वर्जन का इस्तेमाल किया जाना है। प्रबंधन ने उस ग्रेड के प्लेट की जानकारी लेने के लिए अपने आरसीएल के दो एक्सपर्ट इंजीनियर्स को राउरकेला प्लांट भेजा। यहां इंजीनियर्स ने स्पेशल प्लेट्स के गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद प्लेट मिले में हुआ ट्रायल सफल रहा।
भिलाई /शौर्यपथ/
देश में विश्व की सबसे लंबी अटल टनल बनाए जाने के बाद अब एक नई टनल का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ है। यह एशिया की सबसे लंबी बाय डायरेक्शनल (दो टनल को जोड़कर) बनाई जाने वाली पहली टनल होगी। इसे जोजिला टनल नाम दिया गया है। इसकी लंबाई करीब 14.2 किलोमीटर है। इसमें बीएसपी के स्पेशल ग्रेड के लांग की भूकंपरोधी टीएमटी और जंगरोधी स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट प्लेट शामिल हैं। करगिल से श्रीनगर तक आवागमन इससे सुगम हो पाएगा। इसके अलावा पूरे साल आवाजाही हो सकेगी।
जोजिला टनल के निर्माण से सालभर आवागमन हो सकेगा सुगम
जोजिला टनल वर्तमान में निर्माणाधीन केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में सोनमर्ग और द्रास शहर के बीच हिमालय में जोजिला पास के तहत 14.2 किमी लंबी सुरंग है। टनल शुरू होने के बाद श्रीनगर और कारगिल के बीच यह साल भर सड़क संपर्क सुनिश्चित करेगा। जोजिला सोनमर्ग से 15 किमी और लद्दाख में द्रास और कारगिल के साथ एक महत्वपूर्ण कड़ी प्रदान करने का काम करेगा।
14.2 किमी लंबी सुरंग का काम जारी है
2017 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया
15 किमी पर सोनमर्ग-जोजिला टनल की कड़ी
पोलावरम प्रोजेक्ट से आंध्रप्रदेश का पानी संकट होगा दूर
आंध्र प्रदेश में पानी का संकट को दूर करने के लिए गोदावरी नदी को कृष्णा और पेन्ना नदी से जोड़ने के लिए पोलावरम प्रोजेक्ट पर 75 वर्षों से प्लानिंग बन रही थी। तीनों नदियों के जुड़े नहीं होने से 3000 टीएमसी पानी समुद्र में बह जाता है। करीब 46 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर क्रियान्वयन का काम 2020 में शुरू किया गया। प्रोजेक्ट से आंध्रप्रदेश के 23.20 लाख एकड़ खेतों को सिंचित किया जा सकेगा।
अटल टनल में दो तिहाई से ज्यादा इस्पात बीएसपी का लगा
राष्ट्रीय महत्व का विश्व का सबसे बड़ा अटल टनल का निर्माण पूरा होने के बाद इसका इस्तेमाल भी शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में 15 हजार टन स्टील प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया। इसमें से दो तिहाई यानी करीब 9 हजार टन उत्पाद की सप्लाई बीएसपी द्वारा की गई। इनमें 6500 टन टीएमटी और 1500 स्ट्रक्चरल और 1000 टन प्लेट की सप्लाई की गई। स्टील के इन उत्पादों का इस्तेमाल टनल के बाक्स बनाने में किया गया। इनके अलावा भी बीएसपी के कई उत्पादों का अन्य राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट में किया जा रहा है। बीएसपी में तैयार प्रोडक्ट की लगातार देश सहित एशिया में डिमांड बनी हुई है।
रिसाली /शौर्यपथ/
रिसाली का महापौर और सभापति कौन बनेगा भले इसे लेकर अधिक माथापच्ची न हो, लेकिन मुख्यमंत्री यह नाम बहुमत से ही तय करना चाहते हैं। यही कारण है कि जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ रिसाली से विजेता कांग्रेस पार्षद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने उनके निवास पर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्षदों पूछा कि रिसाली में महापौर और सभापति किसे बनाना चाहिए। इस पर पार्षदों ने यह निर्णय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के ऊपर ही छोड़ दिया। इससे सीएम खुश हुए और कहा जल्द ही रिसाली की नगर सरकार का गठन किया जाएगा।
रिसाली नगर निगम के लिए हुआ यह निकाय चुनाव पहला चुनाव है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र होने के चलते ही यहां पहली बार कांग्रेस की नगर सरकार बन रही है। पहले निकाय चुनाव के बाद 23 दिसंबर को मतगणना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां कांग्रेस ने बहुमत के साथ अपना परचम लहराया है। कांग्रेस ने यहां 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 12 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।
चुनाव जीतने के बाद गृहमंत्री ने किसी भी पार्षद को बाहर तो नहीं भेजा, लेकिन सभी को हिदायत दी गई थी कि बना जानकारी वह कहीं भी नहीं जाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री रविवार सभी पार्षदों को लेकर सीएम हाउस रायपुर पहुंचे और वहां सभी लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली के सभी विजेता कांग्रेस प्रत्याशियों का एक-एक कर मुख्यमंत्री से परिचय करवाया। सीएम ने सभी पार्षदों जीत की बधाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके साथ मंत्रणा की और महापौर व सभापति के पद नाम पर चयन को लेकर उनकी राय मांगी। इस पर पार्षदों ने अंतिम निर्णय सीएम और गृहमंत्री पर डाल दिया, जिससे मुख्यमंत्री काफी खुश हुए।
मुलाकात के दौरान यह लोग भी रहे मौजूद
सीएम से मुलाकात के दौरान नव निर्वाचित पार्षदों के साथ ही रिसाली निगम के चुनाव प्रभारी सुदेश देशमुख, बृजमोहन सिंह, चुनाव संचालक जितेंद्र साहू, हेमंत बंजारे, संतोष देशमुख, विनोद गुप्ता, जाकिर अहमद, मोंटू तिवारी, राकेश मिश्रा, अमित, ओम प्रकाश साहू, हेमंत सोनी व रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
