
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
-पैरादान के पुण्य कार्य में भी भागीदारी करने की अपील की
-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किसान भाइयों के नाम जारी किया वीडियो संदेश
दुर्ग / शौर्यपथ / किसानों ने खरीफ में वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला है। उनकी फसल बहुत अच्छी हुई है। उत्पादन भी अधिक हुआ है। फसल में चमक भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति को सहेजने के लिए यह बहुत अच्छा कार्य है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने रबी फसल के पूर्व यह संदेश किसानों के लिए दिया है। कलेक्टर ने किसान भाइयों के लिए जारी संदेश में कहा है कि गौठानों के अच्छे से संचालन के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर पैरादान की जरूरत है। किसान भाइयों ने पिछली बार गौठानों के लिए बड़ी मात्रा में पैरादान किया था, जिससे गौठानों का पोषण अच्छी तरह से हो पाया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौठानों के माध्यम से ग्रामीण विकास की संकल्पना प्रस्तुत की है। इसे पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। गौठानों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन हो रहा है और इसके माध्यम से किसानों का गोबर क्रय किया जा रहा है। इसके द्वारा बनाये गये कंपोस्ट खाद को इस बार किसानों ने उपयोग किया है और इसका अच्छा लाभ हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जिन किसानों ने वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला, उनकी धान की चमक भी बरकरार रही और ऊंचाई भी पर्याप्त रही। कुल मिलाकर संतुलित रूप से आगे बढ़ने के लिए जैविक खाद की भूमिका स्पष्ट हो गई है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि इस बार रबी के सीजन में वर्मी कंपोस्ट जरूर लें। रासायनिक खादों से भूमि की ऊर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण होती है। कलेक्टर ने अपनी अपील में किसानों से कहा है कि पैरादान के माध्यम से गौठानों में गायों का ध्यान रखा जाता है। यह बहुत नेक काम है। इस कार्य में जितनी भागीदारी होगी, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि पैरादान को गौठान तक पहुंचाने के लिए पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान यथासंभव इसके लिए आगे आएं ताकि गौठानों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध हो सके।
उल्लेखनीय है कि इस बार कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सबसे ज्यादा पैरादान करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी किया है।
बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया शुभारंभ
दुर्ग /शौर्यपथ/
शासन के 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजेंद्र पार्क में लगाई गई प्रदर्शनी
शासन के 3 वर्ष पूरे होने के मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दुर्ग के राजेंद्र पार्क मं प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में साहू ने कहा कि शासन ने 3 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल की है, हमने जो वायदे किए थे, उनमें से अधिकांश वायदे पूरे किए। चाहे कर्ज माफी का निर्णय हो या किसानों के फसल का उचित मूल्य देने का निर्णय हो अथवा अधोसंरचना की बेहतरी का मसला हो, हर क्षेत्र में शासन ने जन सरोकार को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गोधन न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने संबोधन में वोरा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल की गई हैं। इन सालों में अनेक कार्य हुए हैं, जिनमें चुनिंदा की झलक यहां पर दिखाई गई है। प्रदर्शनी निश्चित रूप से लोगों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के साथ ही लोगों को प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। यह निश्चित रूप से लोगों की जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदर्शनी निश्चित रूप से लोगों के लिए उपयोगी होगी। इसके माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत अच्छे कार्य किए गए हैं, जिसे बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है। इस मौके पर पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, एसडीएम विनय पोयाम, सौरभ शर्मा जनसंपर्क अधिकारी, आर नटेश, प्रदीप सिंह कंवर, हेमलाल प्रभाकर एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
:
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में चार निगम क्षेत्र में निकाय चुनाव हो रहे है जिसमे रिसाली निगम के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार निगम के चुनाव हो रहे है ऐसे में यह सभी प्रत्याशियों के लिए प्रतिष्ठा की बात बनी हुई है . रिसाली निगम के गठन का वादा चुनावी वादा था जिसे तात्कालिक विधान सभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आम जनता से किया था और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गृह मंत्री का प्रभार दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू को मिला . सरकार बनते ही गृह मंत्री साहू द्वारा रिसाली निगम के गठन की तैयारी शुरू कर दी गयी और बहुत ही कम समय में रिसाली निगम अस्तित्व में आ गया . निगम के अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्र में करोडो रूपये के विकास कार्य भी शुरू हो गए . अब रिसाली निगम चुनाव में गृह मंत्री साहू के लिए रिसाली निगम का चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ गया है वही भाजपा भी पुरजोर कोशिश कर रही कि निगम की पहली निर्वाचित सरकार भाजपा के कब्ज़े में आये इसके लिए भाजपा संगठन ने इसकी जिम्मेदारी प्रदेश में विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक को दी है . चुनावी रुपरेखा बनने के लिए नेता प्रतिपक्ष द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है साथ ही भाजपा संगठन में भिन्न भिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी दी गयी है जिसका निर्वहन विश्व की सबसे बड़ी संगठन भाजपा द्वारा बखूबी निभाया जा रहा है .
वही अगर कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस संगठन पूरी तरह से गृह मंत्री साहू के पीछे सिमट गया है . यु तो प्रदेश के गृह मंत्री एवं कई कद्दावर नेता रिसाली निगम में प्रचार कर रहे है और कांग्रेस के समर्थन में वोट मांग रहे है किन्तु दूसरी ओर देखा जाए तो चुनाव कार्यालय की स्थिति चिन्न भिन्न नजर आ रही है . दिखने को तो कार्यालय में भीड़ नजर आ रही है किन्तु किसके पास क्या जिम्मेदारी है ये कोई नहीं बता पा रहा है सभी एक दुसरे के ऊपर अपनी जिम्मेदारी सरकाते हुए बस यही कोशिश में लगे हुए है कि काम तब करे जब गृह मंत्री की नजर उन पर रहे जब तक गृह मंत्री साहू उपस्थित रहते है तब तक सभी आस पास मंडराते है और यही स्थिति जितेन्द्र साहू की उपस्थिति के समय रहती है . कांग्रेस चुनाव कार्यालय की स्थिति देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पुरे चुनाव की जिम्मेदारी सिर्फ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू की है बाकी सिर्फ जी हुजूरी में ही समय व्यतीत करते है .
किसी भी चुनाव में मिडिया का महत्तवपूर्ण स्थान होता है किन्तु कांग्रेस कार्यालय में मिडिया का प्रभार किसे दिया गया है ये भी किसी को मालुम नहीं मिडिया प्रभारी किसी के सामने नहीं आते ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यालय से प्रचार सम्बन्धी प्रोटोकाल में पहुंचे नेता सम्बन्धी जानकारी के लिए भी मशक्कत करनी होती है .
वर्तमान युग में चुनाव के समय प्रचार प्रसार का काफी महत्तव होता है जिसमे भाजपा संगठन पुरे जोर शोर से आगे बढ़ रहा है और रिसाली में अपनी चुनावी स्थिति को मजबूत कर रहा है वही कांग्रेस इस मामले में अगर शून्य की स्थिति कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी . एक मजबूत कड़ी के नदारद होने से रिसाली निगम क्षेत्र में कांग्रेस भाजपा के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है . अब देखना यह है कि मामले पर गृह मंत्री क्या कदम उठाते है .
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम के वार्ड 9, वार्ड 16 सहित जितने भी अपने प्रत्याशी इस चुनाव में खड़े किये है। उसकी जीत के लिए पहले प्रतिदिन रात्रि के समय समीक्षा करने के बाद रोज नई नई योजनाएं बनाकर अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए मार्गदर्शन देने के साथ ही। अपने पार्टी के उम्मीददवारों के पक्ष में वे स्वयं भी चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी तारतम्य में राजीव नगर वार्ड 9 में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमति उर्मिला ताँडी के लिए जनसम्पर्क करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव नियाज खान, प्रदेश सचिव श्री शुक्ला, भिलाई जिला अध्यक्ष सैय्यद सगीर अली उर्फ पप्पू खान, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष मतोँष यादव, विनोद सिंह, श्याम यादव,वरिष्ठ नेता गयूर सिद्धीकी ने वार्ड 9 से श्रीमती उर्मिला तांडी को विजयी बनाकर विकास की गंगा बहाने अवसर देने की लोगों से अपील की।
इसी प्रकार नगर निगम भिलाई के वार्ड 16 की प्रत्याशी मोहनराव के पक्ष में भी डोर टू डोर लोगों से संपर्क कर जिला अध्यक्ष सैय्यद सगीर अली उर्फ पप्पू खान और सपा के वरिष्ठ नेता गयूर सिद्धीकी सहित समाजवादी पार्टी के दुर्ग जिला के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया और इस बार सपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
भिलाई / शौर्यपथ /
भाजपा प्रत्याशी लल्लन यादव का प्रचार प्रसार भी बडे तेजी के साथ हो रहा है। इनके प्रचार के लिए ग्रुप मे ंमहिलाओं के अलावा वरिष्ठ लोग भी लल्लन को जिताने के लिए जनसंपर्क कर रहे है। लल्लन यादव अपने चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव प्रचार में लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल हो रहे है कि पिछले कई बार आप लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताते रहे हो लेकिन अब इस बार मुझे एक मौका दे। मै सभी वार्डवासियों के लिए विकास में काई कसर नही छोडूंगा। उन्होंने लोगों को यह आश्वस्त किया है कि मैं जीतने के बाद सभी आवासों के बैकलाईन की साफ सफाई के साथ ही मार्केट व सभी सडकों की साफ सफाई नियमिति कराने के साथ ही सेक्टर 7 मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण वार्ड वासियों के लिए शुद्धपेयजल व्यवस्था करने के साथ ही सिवरेज की समस्या से निजात दिलाऊंगा।
इसके अलावा सेक्टर 7 का इंक्वायरी आफिस जो कई सालों से बंद पड़ा है उसको मरम्मत कराकर वहां पुन: इसको शुरू कराकर बीएसपी के अधिकारियों और कर्मचारियों को रखवाकर सेक्टर की जो भी समस्याएं है उसको हल कराने के अलावा यहां सेक्टर 7 के मकानों और खुले जगहों में हुए अवैध कब्जों को हटवाने का कार्य प्राथमिकता के साथ करूंगा। सेक्टर 7 के तालाब में छठ पूजा के साथ ही अन्य कार्यों के लिए जो प्रतिबंध लग है उसे शुरू कराऊंगा।
सडक 15 और 16 के बीच में जहां सार्वजनिक दुर्गापूजा होता है वहां डोम शेड का निर्माण, पूजा मैदान का सौन्दर्यीकरण, उद्यानों को रखरखाव करने व पुष्पवाटिका के रूप में विकसित करने का कार्य के अलावा यहां के जर्जर सडको का डामरीकरण का कार्य कराऊंगा।
भाजपा ने लल्लन को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। ज्ञातव्य हो कि लल्लन यादव कोराना काल में लोगों की बहुत सेवा किये है। वे लगातार दोनो समय बेसहारा और गरीबों को खाना बनवाकर वितरित करने के अलावा सभी तरह की सेवा लोगों की किये है और भाजपा के उत्साही नेता है। इसलिए भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।
विधायक भसीन का भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा बना चर्चा का विषय , लोग बोले भसीन आया चुनाव आया
भिलाई / शौर्यपथ /
वैशाली नगर से भाजपा के विधायक भसीन की निष्क्रियता किसी से छुपी नहीं है डेंगू की मार हो या कोरोना आपदा विधायक भसीन जनता के दु:ख दर्द में शायद ही कभी शामिल हुए हो विकास की बात करे तो इनके क्षेत्र में विकास किस चिडिय़ा का नाम है ये कोई नहीं जानता चाहे भाजपा की 15 साल की सरकार हो या कांग्रेस की तीन साल की सरकार इस क्षेत्र में विकास कम समस्या ज्यादा नजर आती है और गाहे बघाहे इसकी आवाज़ भी गूंजती रहती है . चुनावी जंग के समय विधायक भसीन सक्रीय हो जाते है वोट कि राजनीती के लिए .
निष्क्रिय विधायक के रूप में आज वैशाली नगर की जनता के मुह में सबसे पहला नाम विधायक भसीन का आता है . ऐसे में आज एक अजीबो गरीब वाक्य हो गया जिसकी चर्चा सभा में उपस्थित लोगो के बिछ खूब रहा . हुआ कुछ यु कि वैशाली नगर विधायक निगम चुनाव में वार्ड 31 और 32 की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा लिया। इस आमसभा में विधायक विद्यारतन भसीन ने लोगों से कहा कि आप लोग कांग्रेस के झांसे में न आये कांग्रेस केवल झूठ बोलती है और घोषणा करती है जबकि भाजपा जब जब आती है विकास पर विकास करवाती है। उन्होंने आगे कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी को वोट देने के काई मतलब नही होता है, यदि निर्दलीय जीत भी जाये तो कोई विकास कार्य नही करवा पाते है क्योंकि उनको जिस पार्टी की शहर सरकार होती है उनकी तरफ जीतकर आने वाले लोगों को मुंह ताकना पड़ता है और उनके वार्ड में विकास कार्य नही हो पाता है। इसलिए यदि अपने क्षेत्र का विकास करवाना है तो आपने जिस तरह से मुझे अपना सेवक चुना उसी तरह आप भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को जिताने कमल छाप पर वोट दे।
सभा को सुनने वाले चुनावी चर्चा के समय विधायक भसीन के इसी बात को लेकर काफी मजाकिया हो रहे थे कि अगर विधायक भसीन सक्रीय और विकास की गंगा बहाने वाले नेता है तो उनके हिसाब से अन्य विधायक जो जनता के बीच पहुँचते है , जो कोरोना काल में डेंगू के समय , उनके सुख दु:ख में साथ रहे ऐसे विधायक तो अपने क्षेत्र में विकास कि गंगा नहीं विकास का समुद्र ले आते होंगे .
कई लोग यह भी कहते पाए गए कि अगर वार्स पार्षद भी विधायक भसीन की तरह विकास की गंगा बहायेगा तो इससे अच्छा किसी निर्दलीय को चुन ले .अभी तो मतदान के चार दिन शेष है अभी ऐसे कई किस्से सामने आयेंगे जिसमे मनोरंजन भी भरपूर होगा और राजनितिक उठापटक भी खूब होगी .
दुर्ग / शौर्यपथ / मतदान की तारीख नजदीक आते आते प्रचार अभियान भी तेज हो गया है सभी संगठन और निर्दलीय प्रत्याशी बैठक , जनसंपर्क और मतदाताओ को साधने में लगे हुए है . रिसाली निगम में प्रथम बार निगम चुनाव होने के कारण सभी प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह है किन्तु कई बार यह उत्साह अति आत्मविश्वास के रूप में घातक भी साबित हो जाता है कुछ ऐसा ही हाल रिसाली निगम के वार्ड न. ६ का है जहाँ से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अर्चना पाण्डेय मैदान में है तो वही भाजपा से प्रीति चंद्राकर चुनावी मैदान में है . प्रचार प्रारंभ के समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चुनावी जंग भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा किन्तु जैसे जैसे समय गुजरता जा रहा है भाजपा प्रत्याशी प्रचार में अर्चना पाण्डेय से पिछड़ते जा रही है . वर्तमान स्थिति की बात करे तो रुवाबांधा सेक्टर वार्ड ६ में कांग्रेस की अनीता साहू का मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना पाण्डेय से होता दिख रहा है .
वार्ड में सक्रियता के मामले में प्रीति चंद्राकर और उनकी टीम के वादे ऐसे प्रतीत हो रहे है जैसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने वही अनीता साहू के साथ कांग्रेस की टीम नजर आ रही है मोहल्ले की महिलाये सतत भागीदारी निभा रही है . अनीता साहू पूर्व में संगठन में जुडी रहने के कारण कांग्रेस की महिला विंग इस वार्ड में ज्यादा सक्रियता से प्रचार कर रही है . मोहल्ले में और वार्ड में अनीता साहू की छवि एक मिलनसार महिला के रूप में होने के कारण वार्ड के निवासियों को अनीता साहू सहज रूप से स्वीकार है ऐसा प्रतीत हो रहा है वही अर्चना पाण्डेय जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग में है काफी समय से भाजपा संगठन से जुड़े होने के कारण चुनावी कमान को बेहतर तरीके से संभाल रही है .
वार्ड ६ की बात करे तो वर्तमान आंकलन के अनुसार मुख्य मुकाबला कांग्रेस के अनीता साहू और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अर्चना पाण्डेय ही नजर आ रहे है . प्रदेश में congress की सरकार होने का फायदा अनीता साहू को मिलता दिख रहा है वही भाजपा प्रत्याशी के साथ भीतरी घात होने की आशंका को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता .
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर जनदर्शन में आज ग्राम चुनकट्टा के ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के पास पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि यहां एक खदान प्रस्तावित है, जिसके चलते हैवी ब्लास्टिंग होने की आशंका है और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनेगी। ग्रामीणों ने बताया कि अभी गाँव में खदान चल रही है जो थोड़ी दूर में है लेकिन इसकी ब्लास्टिंग की वजह से दीवार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। प्रस्तावित खदान थोड़ी और पास है जिससे यह आशंका है कि दीवारें और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में खनिज विभाग से तकनीकी पक्षों पर चर्चा करेंगे।
जनदर्शन में आज सामाजिक सहायता के आवेदन भी आये जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को अग्रेषित किया गया। लाकडाउन की वजह से कुछ लोगों के व्यवसाय भी प्रभावित हुए। उन्होंने नये उद्यम आरंभ करने के लिए पूंजी की जरूरत बताई। इसके लिए कलेक्टर ने उन्हें उद्योग विभाग की उद्यम आरंभ करने की योजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने खुद का व्यवसाय आरंभ करने के इच्छुक लोगों को भी इस संबंध में आवश्यक ट्रेनिंग लेने के लिए शासन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एडमिशन लेने कहा। कलेक्टर जनदर्शन में आज दहेज प्रताडऩा से संबंधित आवेदन भी आये जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया। सीमांकन से संबंधित मामले भी आये, कलेक्टर ने इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। लोगों ने ऋणपुस्तिका से संबंधित आवेदन भी दिये जिस पर तत्काल कार्रवाई कर राहत देने के निर्देश कलेक्टर ने दिये।
जनदर्शन में कोविड सहायता से संबंधित आवेदन भी आये। कलेक्टर ने कहा कि कोविड से मृत लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने आवेदन लिये गये हैं। इन पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। आवेदनों का विधिवत परीक्षण कर त्वरित निर्णय लिये जा रहे हैं और परिजनों के खाते में राशि स्थानांतरित की जा रही है। आरबीसी छह-चार के तहत आर्थिक सहायता राशि के आवेदन के संबंध में भी जनदर्शन में आवेदन आया। प्रार्थी ने बताया कि 25 अगस्त को उनके पिता की मृत्यु पानी में डूबने से हुई है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में शीघ्र राहत मिले तो परिवार के लिए बेहतर होगा। कलेक्टर ने राहत शाखा को तेजी से प्रकरण का निपटारा कर परिवारजनों को राहत देने के निर्देश दिये।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
