September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5023)

    दुर्ग भिलाई /शौर्यपथ/

    भिलाई नगर निगम का महापौर कौन होगा यह तो अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि महापौर की ताजपोशी नए साल पर होगी। फिलहाल सभी कांग्रेसी विजेता पार्षद प्रत्याशी और कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद प्रत्याशी पांच सितारा लाइफ को इंजॉय कर रहे हैं। रायपुर के एक निजी होटल में तीन दिन तक रहने के बाद सभी पार्षदों को विशाखापट्नम ले जाया गया है। इसके बाद उन्हें गोवा टूर कराया जाएगा। नए साल में सभी पार्षद एक साथ भिलाई पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए नाम को महापौर बनाने की अपनी सहमति देंगे।

    भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के लिए हुए नगरीय निकाय चुनाव में 36 पार्षद कांग्रेस, 25 पार्षद भाजपा और 9 निर्दलीय जीतकर आए हैं। भिलाई में नगर सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। इसके साथ ही महापौर के लिए मंथन भी शुरू हो गया है। एक तरफ जहां लगातार तीन से चार बार के पार्षद नीरज पाल और लक्ष्मीपति राजू दावेदारी कर रहे हैं तो वहीं सेक्टर 10 से कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह का तेवर अलग ही इशारा कर रहा है। वहीं इन तीन धुरंधरों के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के चहेते एकांश बंछोर का नाम तेजी से चल रहा है।

    इन चार नामों के अलावा एक नाम और है जो तेजी से सामने आ रहा है वह है संदीप निरंकारी का। संदीप की दावेदारी भी काफी मजबूत मानी जा रही है। महापौर का नाम फाइनल करने के लिए मुख्यमंत्री निवास रायपुर में सीएम के साथ सभी की एक दौर की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में यह मांग तेजी से उठाई गई कि जब महापौर की सीट सामान्य है तो वहां महापौर भी सामान्य ही बनना चाहिए। अभी नाम तय तो नहीं हुआ, लेकिन यह जरूर तय हो गया है कि महापौर का शपथ ग्रहण नए साल में होगा।

    एकांश और संदीप पर अटकी सुई

    कांग्रेस के एक विजेता पार्षद उम्मीदवार से बात होने पर उसने बताया कि महापौर की ताजपोशी 3 जनवरी को हो सकती है। फिलहाल जो नाम तय हुआ है उसमें सबसे ऊपर नाम एकांश बंछोर का है। संदीप निरंकारी ने भी अपनी दावेदारी की है, लेकिन उसे सभापति का पद देने पर विचार किया जा रहा है। महापौर बनाए जाने को लेकर नीरज पाल, सुभद्रा सिंह और लक्ष्मीपति राजू ने अपना पक्ष रखा है, जिस पर अभी फाइनल विचार करना बाकी है।

    अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि महापौर कौन बनेगा इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सीएम हाउस में सभी विजेता पार्षद दाऊ का आशीर्वाद लेने के लिए गए थे। वहां पर चर्चा भी हुई है। भिलाई नगर को नया महापौर नए साल पर मिलेगा यह तय हुआ है। दिसंबर तक महापौर के शपथ ग्रहण की कोई संभावना नहीं है।

     

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम चुनाव संचालन समिति के सदस्य अय्यूब ख़ान ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल के द्वारा चलाया जा रहे विकास कार्यों कि वजह दूसरा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा  नया नगर निगम रिसाली गठित कर उसमे लगभग एक शाल मे 100 करोड़ रुपए राशी कि लागत से हॉस्पिटल , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ,सड़क, गार्डन, नाली अन्य मूलभूत सुविधाएं मे खर्च कर काम कराया जा रहा है जो अपने आप में रिसाली मे बड़ा योगदान है।
    तीसरा इन्हीं उपलब्धि को रिसाली नगर निगम जनता को बताने चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिये चुनाव संचालन के लिये निगम चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कि तरफ से नियुक्त  राजनांदगांव के पुर्व महापौर सुदेश देशमुख, पुर्व साड़ा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह थे ।
    रिसाली चुनाव संचालन समिति जिसमे प्रमुख जितेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हेमंत बंजारे पुर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालनी रिवेंदर यादव , जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख , बंटी हरमुख पूर्व सभापति जिला पंचायत, अनुशासन समिति सदस्य आर. एन वर्मा,अय्यूब खान पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग,  विनोद गुप्ता पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस दूर्ग ग्रामीण , वरिष्ठ कांग्रेस नेता जानकी रमाय्या, अमित जैन सचिव प्रदेश युवा कांग्रेस, निगरानी समिति सदस्य मोंटू तिवारी, ओमप्रकाश साहू,ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार सेन, राजेन्द्र यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, जाकिर अहमद पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष, रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही निगम, दुष्यंत देवगन सदस्य जिला अस्पताल समिति, राजेश्वरी देवी, पूकेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, दीपक भाटिया सचिव कांग्रेस कमेटी ,,ब्लॉक महामंत्री चंद्रप्रकाश कोरे, महिला समिति संध्या परगनिया,अनुपमा गोस्वामी, सरिता पांडे, संध्या वर्मा, बबिता चौधरी, यूवा कांग्रेस टीम सुरेंद्र बाघमारे, अभिषेक बंछोर, दादु नागदेव,अमित साहू, कार्यलय प्रभारी म जगतपति राव, युनूस सिद्दीक़ी ,मीडिया प्रभारी पवन बंजारे, विशाल मेहरा, समीर देशमुख, प्रचार समिति सतीश यादव , घनश्याम सिंधिया ,  कादिर  चौहन ,रत्ना नारम दे साहू सहित कांग्रेसी जनपद सदस्य , सरपंच ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , युवा कांग्रेस नेताओ  वार्ड प्रभारी  बनाया गया था जिसमे सभी ने रात दिन मेहनत कर मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश भर में जनता के लिये कल्याणकारी  योजनाएं का गृहमंत्री द्वारा रिसाली निगम क्षेत्र में  कराया गया विकास कार्यों जानकारी देना प्रचार प्रसार का काम किया और नतीजन कांग्रेस के पार्षद बहुमत के साथ बड़ी जीत दर्ज़ कि है और आगे रिसाली नगर निगम प्रथम कांग्रेसी महापौर , सभापति बनाने जा रहीं है .

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    जामुल वार्ड में जीते प्रत्याशी का नाम

    1 सबीहा करीम खान (कांग्रेस)
    2 खम्मन ठाकुर (भाजपा)
    3 रेखराम बंछोर (भाजपा)
    4 सरोजनी चंद्राकर (कांग्रेस)
    5 दीपक गुप्ता (भाजपा)
    6 संजय दशहरे (कांग्रेस)
    7 अश्वनी साहू (निर्दलीय)
    8 निशा चन्नेवार (निर्दलीय)
    9 सीमा यादव (भाजपा)
    10 राम प्यारी वर्मा (भाजपा)
    11 ईश्वर सिंह (भाजपा)
    12 चन्नेवार सुनीता (कांग्रेस)
    13 कविता विश्वाल (भाजपा)
    14 रामदुलार साहू (कांग्रेस)
    15 राजू (निर्दलीय)
    16 चुम्मन वर्मा (निर्दलीय)
    17 दुर्गा वैष्णव (जोगी कांग्रेस)
    18 तिलेश्वर देवांगन (भाजपा)
    19 अहिल्या वर्मा (भाजपा)
    20 शांति बाई टंडन (भाजपा)

    भिलाईतीन चरोदा नगर निगम में चुनाव के नतीजे
    नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक
    1 ठामेश्वरी साहू कांग्रेस
    2 राकेश बंछोर भाजपा
    3 संतोषी विनोद निषाद कांग्रेस
    4 भुपेन्द्र वर्मा निर्दलीय
    5 मनोज कुमार निर्दलीय
    6 दीप्ति आशीष वर्मा कांग्रेस
    7 संतोष तिवारी कांग्रेस
    8 हेमंत वर्मा कांग्रेस
    9 कुसुम विपिन चंद्राकर निर्दलीय
    10 गुरुचरण सिंह भाजपा
    11 राम खिलावन वर्मा भाजपा
    12 तुलसी राम ध्रुव भाजपा
    13 शारदा लावेश कुमार निर्दलीय
    14 देव कुमारी भलावी कांग्रेस
    15 डे साहब वर्मा पप्पू कांग्रेस
    16 प्रेम लता चंद्राकर भाजपा
    17 फिरोज फारूकी भाजपा
    18 अभिषेक वर्मा बड़ू कांग्रेस
    19 मनीष वर्मा पिंकू कांग्रेस
    20 अपर्णा सुब्रोतो दासगुप्ता भाजपा
    21 संजय यादव भाजपा
    22 निशा राजेश यादव भाजपा
    23 टेनेंद्र कुमार कांग्रेस
    24 सत्यप्रकाश शर्मा भाजपा
    25 एस वेंकट रमना कांग्रेस
    26 मोहन साहू कांग्रेस
    27 एम जानी निर्दलीय
    28 डी शोभा रानी वेंकट राव
    29 चंद्र प्रकाश पांडे भाजपा
    30 ईश्वर लाल साहू कांग्रेस
    31 भारती राम सूर्य वंशी
    32 ललित यादव भाजपा
    33 रविन्द्र कुमार हर पाल निर्दलीय
    34 नंदनी जांगड़े भाजपा
    35 ललित दुर्गा कांग्रेस
    36 सुषमा कमलेश चंद्राकर कांग्रेस
    37 कृष्णा चंद्राकर कांग्रेस
    38तुषान्त वर्मा भाजपा
    39कामता प्रसाद साहू कांग्रेस
    40 निर्मल कोसरे कांग्रेस

    वहीं रिसाली नगर निगम के चुनाव का परिणाम भी आ गया है जिसमें 40 वार्डोँ में से 21 में कांग्रेस, 12 में भाजपा और 7 में निर्दलीय की जीत हुई है। आपको बता दे की ये रिसाली निगम का पहला चुनाव है। जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।

    जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम
    वार्ड क्रमांक 1 सरिता धवस भाजपा
    वार्ड क्रमांक 2 टीकम सिंह साहू निर्दलीय
    वार्ड क्रमांक 3 सारिका साहू कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 4 ममता यादव कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 5 माया यादव भाजपा
    वार्ड क्रमांक 6 शीला नारखेड़े निर्दलीय
    वार्ड क्रमांक 7 संजू नेताम कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 8 चन्द्रभान सिंह ठाकुर कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 9 शशि सिन्हा कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 10 जमुना ठाकुर कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 11 केशव कुमार बंछोर कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 12 सनीर कुमार साहू कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 13 विधि यादव भाजपा
    वार्ड क्रमांक 14 सरिता देवांगन कांग्रेस
    वार्ड क्रमांक 15 ईश्वरी बाई कांग्रेस
    वार्ड 16 विनय नेताम कांग्रेस
    वार्ड 17 गजेन्द्री कोठारी भाजपा
    वार्ड 18 रेखा देवी कांग्रेस
    वार्ड 19 सोनिया देवांगन कांग्रेस
    वार्ड 20 चन्द्र प्रकाश सिंह निर्दलीय
    वार्ड 21 ममता बाई सिन्हा भाजपा
    वार्ड 22 रमा साहू भाजपा
    वार्ड 23 धर्मेंद्र भगत भाजपा
    वार्ड 24 एम डी जाहिर अब्बास कांग्रेस
    वार्ड 25 मनीष यादव भाजपा
    वार्ड 26 अनिल कुमार कांग्रेस
    वार्ड 27 सुनन्दा चन्द्राकर निर्दलीय
    वार्ड 28 सीमा साहू कांग्रेस
    वार्ड 29 बिलास बोरकर कांग्रेस
    वार्ड 30 अनूप डे कांग्रेस
    वार्ड 31 शैलेंद्र कुमार साहू भाजपा
    वार्ड 32 गोविंद चतुर्वेदी कांग्रेस
    वार्ड 33 पर्मेश्वर कुमार निर्दलीय
    वार्ड 34 डोमन लाल बारले निर्दलीय
    वार्ड 35 खिलेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा
    वार्ड 36 रोहित कुमार कांग्रेस
    वार्ड 37 हरीशचंद्र भाजपा
    वार्ड 38 पार्वती महानंद निर्दलीय
    वार्ड 39 ओम प्रकाश मिर्झा भाजपा
    वार्ड 40 रंजीता बेनुवा कांग्रेस

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भिलाई निगम से अलग कर बनाये गये नया नगर निगम रिसाली और भिलाई तीन में कांग्रेस तो जामुल नगर पालिका में भाजपा के सर्वाधिक पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वही भिलाई तीन चरोदा नगर निगम की निवृतमान महापौर चन्द्रकांता मांडले इस बार चुनाव हार गई। उनको 300 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी ने पराजित किया। वहीं सबसे बड़े नगर निगम भिलाई की बात करें तो यहां रात्रि 8 बजे तक आये रूझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से भी आगे है, भाजपा के अलावा 1 सीट पर बसपा प्रत्याशी तो करीब निर्दलीय भी चुनाव जीतने के कगार पर है।

    भिलाई नगर निगम से सबसे हॉट सीट वार्ड 44 जिसपर सबकी नजर टिकी हुई थी वहां से भाजपा के दया सिंह 920 मतो से चुनाव जीत गये। इसके अलावा महापौर की दौड़ में शामिल एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, नीरज पाल , सुभद्रा सिंह, लक्ष्मीपति राजू,सीजू एंथोनी, अमित मिश्रा समाचार लिखे जाने तक लगभग पांच सौ वोटो से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस से महापौर पद के उम्मीदवार अरूण सिंह सिसोदिया, निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र अरोरा, लगातार पार्षद रहे डॉ. दिवाकर भारती अपने प्रतिद्वंदियों से काफी पीछे चल रहे है।

    आज सुबह से ही भिलाई नगर निगम के लिए कल्याण कॉलेज परिसर सेक्टर 7, रिसाली निगम के लिए शासकीय उमाशा टंकी मरोदा में, भिलाई चरोदा निगम के लिए खूबचंद बघेल कॉलेज और जामुल नपा के लिए शासकीय स्कूल जामुल में सुबह 9 बजे से ही वोटो की गिनती चल रही थी जहां जामुल, भिलाई तीन और रिसाली निगम का पूरा परिणाम आ गया है जबकि भिलाई नगर निगम का पूरा परिणाम देर रात आने की संभावना है। क्योंकि यहां मतगणना का काम देरी से प्रारंभ हुआ।

    जामुल नगर पालिका में जहां भाजपा ने कब्जा जमाया है, वहीं चरोदा में उसे जोर का झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मेयर चंद्रकांता मांडले देव बलौदा बस्ती के वार्ड 31 से चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ने 300 वोटों से शिकस्त दी है। हालांकि दो वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बाजी मारी है। शुरुआती नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए रिकार्डिंग की मांग कर दी है।


    जामुल में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 5, जोगी कांग्रेस 1 और चार सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की हैं। जबकि भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार हरपाल ने भाजपा प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हरा दिया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भिलाई, रिसाली, चरोदा और जामुल नगरीय निकाय के 715 प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला होना है। भिलाई नगर निगम के लिए डाले मतों की गिनती कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 में जारी है। प्रत्याशियों को अंदर नहीं घुसने देने के कारण यहां जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान तमाम प्रत्याशी केंद्र के बाहर ही कुर्सी डालकर परिणाम के इंतजार में बैठ गए हैं। यहां से भाजपा-कांग्रेस के 139 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 318 प्रत्याशी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कराने के लिए 463 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

    कोहका क्षेत्र के वार्ड में ज्यादा राउंड में गिनती

    भिलाई निगम में वार्ड 12 रानी अवंतिबाई वार्ड कोहका सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए थे, इसलिए यहां 10 राउंड की गिनती होगी। रिसाली में वार्ड 25 आशीष नगर वार्ड में सबसे ज्यादा 5 राउंड की गिनती हुई तो चरोदा में सबसे ज्यादा चार राउंड की हुई। इसमें वार्ड 18,20,28,30 और 32 हैं। जामुल नगर पालिका में सबसे ज्यादा दो राउंड की गिनती हुई।

    अव्यवस्था को लेकर भाजपा प्रत्याशियों ने की नारेबाजी

    मतगणना स्थल पर भाजपाईयों को जाने पर रोक और वहां की अव्यस्था को लेकर भाजपा प्रत्याशी दया सिंह, पियुष मिश्रा, विनोद सिंह सहित कई भाजपा प्रत्याशियों ने प्रशासन और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दिये थे। इन्होने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। एजेंट और अभिकर्ता में से किसी एक को जाने देना है लेकिन कांग्रेस के लोग पहले से ही अधिक संख्या में जाकर बैठ गये है। इसमें मतगणना में धांधली होने की आशंका है।

    कहीं कोई धांधली व गड़बली वाली स्थिति नही है: कलेक्टर और एसपी

    कलेक्टर एसपी का कहना है वह जो भी प्रक्रिया की जा रही है वह निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार काम कर रहे है, कहीं कोई धांधली व गडबडी वाली स्थिति नही है। निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हो रही है।

    त्रिकोणी संघर्ष में भाजपा की शैलजा राजू जीती,छोटेलाल की भी जीत तय

    वार्ड 33 से भाजपा प्रत्याशी  शैलजा राजू कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी दुर्गा प्रसाद साहू को पराजित कर चुनाव जीत गई है। यहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय धर्मिन देवांगन में त्रिकोणी संघर्ष था। जिसमें शैलजा राजू जीतने में सफल हो गई। वहीं वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल चौधरी भी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस से काफी मतों से बढत बनाये हुए है और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

    चुनाव का परिणाम जानने कल्याण कालेज परिसर में भारी भीड़

    नगर निगम चुनाव का परिणाम जानने पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक बडी संख्या में कल्याण कालेज बाउंड्रिय में उपस्थित थे। वे लगतार कोशिश कर ये जानने का प्रयास करते रहे कि उनके नेता की क्या स्थिति है। इसके कारण पूरा कल्याण कालेज में भारी गहमा गहमी वाली स्थिति थी।

    दया समर्थकों ने ढोल बजाकर किया डांस

    सबसे पहले दया सिंह की जीत की जानकारी मिली उसके बाद दया सिंह के समर्थक कल्याण कालेज परिसार में ही गाजे बाजे के साथ उनके समर्थक डांस कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।

    मानवेन्द्र ने दी दया को जीत की बधाई

    भाजपा प्रत्याशी दया सिंह के विजयी होने पर कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह उर्फ मंगल ने दया सिंह को उनके जीत पर बधाई दी और दोनो एक साथ बैठ कर कुछ गुफ्तगु भी किये।

    हमेशा मुंह की खाते हैं-रिकेश सेन

    रिकेश जनता का आशीर्वाद है पांचवी बार जीता हूं मुझे हराने के लिए कांग्रेस के बडे बडे लोग पीछे लगे रहते है लेकिन उनको हमेशा उनको मूंह की खानी पड़ती है।

    वशिष्ठ नारायण ने छत्तीसगढ में बनाया रिकार्ड

    भिलाई नगर निगम में हमेशा रहे दबंग और चर्चित रहे पार्षद एवं इस चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी रहे वशिष्ट नारायण मिश्रा ने छत्तीसगढ में अपना एक अलग रिकार्ड बनाया है। विशष्ठ नारायण मिश्रा एक ऐसे पार्षद है जो सन 2000 से नगर निगम बनने के बाद पहली बार से ही अब तक हुए सभी चुनाव में लगातार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीतने वाले पहले पार्षद है। वहीं पहले हो रहे महापौर के चुनाव में भी वशिष्ठ एक ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी रहे है जिनको 50 हजार वोट मिले थे। अब तक किसी भी निर्दलीय को 50 हजार वोट नही मिले है। ज्ञातव्य हो कि वशिष्ठ नाराण मिश्रा पार्षद चुनाव सन 2000 में सेक्टर 1 के वार्ड उत्तर से और 2005 में सेक्टर 3 और 2010,2015 और अभी 20021 के इस चुनाव में सेक्टर 1 के दक्षिण वार्ड से चुनाव जीते है।

     

     

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भिलाईनगर काली बाड़ी समिति और राजनांदगांव/इंडियन चर्च ट्रस्टी चर्च ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एस. मोहन्ती, कार्यक्रम के अध्यक्ष रेव्ह. डॉ. ई. मिल्टनलाल विशेष अतिथि  मीनाक्षी अग्रवाल, अमलेन्दु हाजरा राष्ट्रीय सदस्य, लायन प्रमोद बागड़ी पूर्व रिजन चेयरमेन,  विमलेश कोचर के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

    मुख्य अतिथि डॉ. मोहन्ती ने शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में जो प्रसन्नता होती है वह ईश्वर का अमूल्य उपहार होता है जिसकी तुलना रूपये पैसे से नही हो सकती। सभा गृह में उपस्थित जनसमुदाय को यह भी बतलाया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अगर उक्त संस्था की शिफारिश पर इलाज के लिये अस्पताल में आता है तो उसे रियायत के साथ नि:शुल्क उपचार भी प्रदान किया जावेगा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. लाल ने उक्त शिविर के आयोजन को भारत के इतिहास में प्रथम सफल शिविर बताते हुए कहा कि इसाई समुदाय एवं अन्य धार्मिक समुदाय के व्यक्तियों ने उक्त शिविर में भाग लिया जो भारतीय संविधान की मंशा को पूर्ण करता है। इसके लिये आयोजक गण बधाई के पात्र है इस अवसर पर सफल आयोजन के लिये अमलेन्दु हाजरा, मोहम्मद रोशन एव एस एम सी हॉस्पिटल के सेवा कार्यो की सराहना की और उपस्थित जनसमुदाय को क्रिसमस व नये वर्ष की अग्रिम बधाई दी।

    विशेष अतिथि  कोचर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सहज और सरल रूप से पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिये एक सफल प्रयास है। आयोजन के लिये बधाई दी। और कहा कि आने वाले समय में सभी समाज प्रमुखों को पीडि़त मानवता की सेवा के लिये आगे आना पड़ेगा। लायन प्रमोद बागड़ी ने शिविर के आयोजन के लिये आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुये कहा कि वास्तव में इस प्रकार के शिविर के माध्यम से समाज के साधन विहिन, निर्धन जरूरतमंद लोगों की सेवा करते है और समाज के जरूरत मंद लोग हमारी ओर अपेक्षा की दृष्टि और विश्वास रखते है। जिसका हमें सम्मान करना चाहिए।

    अमलेन्दु हाजरा ने शिविर की सफलता को रेंखाकित करते हुए बताया कि विभिन्न समुदाय के 109 लोगों ने उक्त शिविर में भाग लेकर अपना नि:शुल्क बी.पी., शुगर, इ.सी.जी.का जांच करवाया और विशेषज्ञ डाक्टर से चिकित्सा परामर्श प्राप्प्त किया।

    उपस्थित अतिथियों को इस अवसर पर सम्मान करते हुये स्मृति चिन्ह भी दिये गये। कार्यक्रम के अंत में पास्टर राकेश प्रकाश ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के लिये विशेष रूप से  अमलेन्दु हाजरा एवं मो. रोशन  अजय सिन्हा,  अजय मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयास से शिविर सफल हुआ। शिविर में 109 लोगों ने नि:शुल्क पंजीयन केे साथ अपना बी.पी. शुगर इ.सी.जी. का नि:शुल्क जांच करवाया।

    उक्त अवसर पर  बिन्दू लाल संजय दत्ता, विशप मोजेश, लारेन्स, अनुपम प्रकाश, वीरेन्द्र प्रकाश, अजय मिश्रा, अरविन्द सिंह, आनंद वर्गिस, अजय सिन्हा, सुभाष देवदास, डॉ. प्रेम शंकर रेड्डी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व एस एम सी हॉस्पिटल स्टाप के लोग उपस्थित रहें। उक्त जानकारी चर्च आफ इंडिया के स्थानीय संवाददाता राजकुमार दास के द्वारा दी गयी।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    मतदान के पुण्य कार्य में भी भागीदारी करने की अपील की
    -कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किसान भाइयों के नाम जारी किया वीडियो संदेश

    किसानों ने खरीफ में वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला है। उनकी फसल बहुत अच्छी हुई है। उत्पादन भी अधिक हुआ है। फसल में चमक भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि भूमि की ऊर्वरा शक्ति को सहेजने के लिए यह बहुत अच्छा कार्य है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने रबी फसल के पूर्व यह संदेश किसानों के लिए दिया है। कलेक्टर ने किसान भाइयों के लिए जारी संदेश में कहा है कि गौठानों के अच्छे से संचालन के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर पैरादान की जरूरत है। किसान भाइयों ने पिछली बार गौठानों के लिए बड़ी मात्रा में पैरादान किया था, जिससे गौठानों का पोषण अच्छी तरह से हो पाया।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गौठानों के माध्यम से ग्रामीण विकास की संकल्पना प्रस्तुत की है। इसे पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। गौठानों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन हो रहा है और इसके माध्यम से किसानों का गोबर क्रय किया जा रहा है। इसके द्वारा बनाये गये कंपोस्ट खाद को इस बार किसानों ने उपयोग किया है और इसका अच्छा लाभ हुआ है।

    उल्लेखनीय है कि जिन किसानों ने वर्मी कंपोस्ट अपने खेतों में डाला, उनकी धान की चमक भी बरकरार रही और ऊंचाई भी पर्याप्त रही। कुल मिलाकर संतुलित रूप से आगे बढऩे के लिए जैविक खाद की भूमिका स्पष्ट हो गई है। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि इस बार रबी के सीजन में वर्मी कंपोस्ट जरूर लें। रासायनिक खादों से भूमि की ऊर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण होती है। कलेक्टर ने अपनी अपील में किसानों से कहा है कि पैरादान के माध्यम से गौठानों में गायों का ध्यान रखा जाता है। यह बहुत नेक काम है। इस कार्य में जितनी भागीदारी होगी, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि पैरादान को गौठान तक पहुंचाने के लिए पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान यथासंभव इसके लिए आगे आएं ताकि गौठानों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध हो सके। उल्लेखनीय है कि इस बार कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सबसे ज्यादा पैरादान करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी किया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भारतीय राजनीति के पुरोधा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल स्व.मोतीलाल वोरा की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने आज श्रद्धा सुमन अर्पित किए राजीव भवन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर बदरुद्दीन कुरैशी सहित विधायक अरुण वोरा , राजेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरलाल ताम्रकार राधेश्याम शर्मा मदन जैन कमल नारायण रुंगटा , दीपक दुबे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम के सभापति राजेश यादव पूर्व महापौर आरएन वर्मा ,तुलसी साहू सहित कांग्रेसजनों ने राजीव भवन में बाबूजी मोतीलाल वोरा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

    इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन गोस्वामी बंधुओं के द्वारा किया गया .गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मोतीलाल वोरा एक पाठशाला हैं। हम जीवन की हर बात उनसे पढ़ और जान सकते हैं, सीख सकते हैं।उनके अनुसार दुख का समय मिलकर काटना चाहिए और सुख का समय बांटना चाहिए। 

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि बाबूजी समदर्शी थे ,वे सभी को बराबर सम्मान देते थे, उनके लिए कोई भी व्यक्ति छोटा अथवा बड़ा नहीं था।उनके अनुसार सबकी अपनी योग्यता होती है,सभी व्यक्तियों में अपनी विशेषता क्षमता होती है, इसलिए वे सभी को बराबर महत्व देते थे।बाबूजी ने कभी गुटबाजी की राजनीति नहीं की।आज हम सब पहले यह देखते हैं कि हम स्वयं कहा फिट बैठते हैं प्रदीप चौबे कहाँ फिट बैठता है,बाबूजी ने कभी गुटबाजी की राजनीति नही की। बाबूजी व्यकिगत स्वार्थ से परे हाइकमान की अर्थात नेतृत्व का मान रखते थे।कभी उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जाकर काम नही किया,फलस्वरूप वे आगे बढ़ते चले गए । 

    दीपक दुबे ने कहा कि *बाबूजी के बताये गए मार्ग पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबूजी के अनुसार आप अपने मन मे किसी से ईष्र्या द्वेष अथवा जलनखोरी रखकर आगे नही बढ़ सकते।सबके हित का सोचे,किसी के बारे में गलत न सोचें न गलत कहें।उनके अनुसार जो जितना योग्य व सक्षम होगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का समापन मौन श्रदांजलि के साथ हुआ।इस दौरान कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    एक सामान्य इन्सान अगर अपनी निजी जमीन से एक इंच आगे भी निर्माण कर ले या नालियों के ऊपर गार्डन बना दे या फिर निर्माण के दौरान नालियों में मटेरियल गिर जाए तो दुर्ग निगम के काबिल और मुस्तैद अधिकारियो की टीम निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही करने पहुँच जाति है एवं कार्यवाही करने के बाद अपनी वाह वाही के प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अच्छे सुशासन की बात करते नहीं थकते किन्तु अगर दूसरी ओर नजर दौडाए तो निगम में निगम कार्यालय के करीब ही निगम की करोडो की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करके निर्माण कर दिया गया और व्यापार संचालित होने लगा किन्तु निगम के अधिकारी मौन ही रहते है .

    ऐसा नहीं कि दुर्ग निगम प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं हो . गरीबो से जुरमाना लेने वाले ये अधिकारी इन अवैध निर्माण करने वालो पूरी तरह शाह देते है . कभी कोई बात निकलती है तो दिखावे के लिए नोटिस जारी कर अपने कर्तव्यों को इतिश्री कर देते है .

    ऐसे ही एक मामला नया बस स्टैंड का है जो निगम मुख्यालय की बाउंड्रीवाल से लगा हुआ है लाखो करोडो की इस जमीन पर धर्म के नाम का सहारा लेकर मंदिर के लिए ज्योति कक्ष बनाने की बात करने वालो संचालको द्वारा यहाँ पर निर्माण तो कर लिया किन्तु निर्माण होते ही यह एक व्यापार केंद्र बन गया . नया बस स्टैंड में अन्नपूर्ण भोजनालय नमक होटल जो कही से भी किसी तरह से भी मंदिर परिसर के कार्य नहीं आता किन्तु इस बात की जानकारी निगम अधिकारियों को है और इस संस्था को नोटिस देने के बाद सब मौन है . चर्चा है कि निर्माण के समय तात्कालिक भवन अधिकारी और संचालको में लाखो का लेन देन हुआ . इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो जाँच का विषय है किन्तु निगम की लाखो की संपत्ति पर अवैध निर्माण और व्यापार संचालित है और अधिकारी मौन है . अब देखना यह है कि शहर में सुशासन की बात करने वाले आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा इस अवैधानिक निर्माण पर किसी तरह की कार्यवाही की जाती है या ये आयुक्त भी मौन रहते है

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision