
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / सर्कस मैदान दक्षिण गंगोत्री सुपेला में लगे डिजनीलैण्ड मेला विंटर कार्निवाल में मेला के संचालक जनाब निसार भाई द्वारा दुर्ग व भिलाई के सेवक फाउण्डेशन और डोनेट थोड़ा सा के अनाथ बच्चों को नि:शुल्क मेला भ्रमण और उनके मनोरंजन के लिए मेला में लगाये गये रेलगाड़ी, ज्वार्कविल, ब्रेकडाउन्स, कार चकरी सहित अन्य कई प्रकार के झूलों में नि:शुल्क झूला झुलाया गया जिसका इन बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके साथ ही इन बच्चों को मेला में लगे स्वादिष्ट चायनिज फुड भी मेला प्रबंधन द्वारा खिलाया गया। इस दौरान एक बच्ची आस्था तिवारी का जन्मदिन होने पर केक मंगवाकर मेला में ही सभी बच्चों और सेवक फाउण्डेशन के संचालक विकास जयसवाल, श्री नयन एवं डोनेट थोड़ा सा के संचालक अभिजीत पारख सहित इनके पदाधिकारी और मेला के मैनेजर जनाब इदरीस भाई और फैयाज भाई, सुभाष सब्बरवाल उर्फ टीटू की उपस्थिति में उसका केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान मेले के मैनेजर इदरीस भाई एवं फैयाज भाई ने बताया कि इस वर्ष पहली बार रेसर झूला एवं फ्रीश बी झुला जनता के मनोरंजन के लिए लगाया गया है। जिसका शहर की जनता लुत्फ उठा रही है। इस दौरान सुभाष सब्बरवाल उर्फ टीटू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इन बच्चों को आज नि:शुल्क झूला झूलने और खानपान करने के दौरान इनके चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखकर हम सभी का मन बेहद प्रफुल्लित हो गया।
बच्चे में भगवान बसते है, इनको आज खुश देखकर हम सभी का मन प्रसन्न हो गया। इसके लिए मैँ सेवक फाउण्डेशन और डोनेट थोडा सा का दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इन अनाथ बच्चों के चेहरे पर हमारे द्वारा खुशी लाने का अवसर दिया गया। मैं इनसे गुजारिश करता हूं कि जब भी हमारा मेला लगे तो हमें इन बच्चे की सेवा करने का अवसर प्रदान करे।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम क्षेत्र में चुनाव मतदान की तारीख के नजदीक आते आते नेताओ का सघन दौरा कार्यक्रम भी चालु हो गया है . प्रथम बार रिसाली निगम के चुनाव में भाजपा ने भी अपनी कमर कास ली है और प्रचार अभियान तेज कर दिया है . इसी कड़ी में सोमवार को रिसाली निगम क्षेत्र में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने सभाए की . आज रिसली नगर निगम क्षेत्र में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा ली गई । रिसाली नगर निगम चुनाव कार्यक्रम में विजय बघेल द्वारा वार्ड क्रमांक- 5, 23 एचएससीएल चौक, वार्ड क्रमांक- 6 कमल चंद्राकर रूआबांधा सेक्टर , वार्ड क्रमांक- 4 शिव चौक रूआबांधा , वार्ड क्रमांक- 3 बजरंगी चौक रूआबांधा , वार्ड क्रमांक- 2 दुर्गा मंच ठेठवार पारा, वार्ड क्रमांक- 7,8,9,10 रिसाली मार्केट, वार्ड क्रमांक- 1 ताल पुरी डेजी -204 पर सभा को संबोधित किया इस अभियान में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू भी थीं ।
सांसद बघेल ने अपने उद्बोधन में कोंग्रेस की असफलता और रिसली की उपेक्षा को उजागर किया और राज्य सरकार की नाकामियों पर प्रकाश डाला । सांसद महोदय ने कहा बँटवारे में रिसली के साथ पक्षपात किया गया । घोषणा पत्र को ठगी का नया अध्याय बताया गया ।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस मुख्यालय के परिपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के निर्देशन पर दिनांक 11.12.2021 को आईयूसीएडब्ल्यू एवं रक्षा टीम के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडेसरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती मीता पवार , निरीक्षक श्रीमती प्रभा राव, उप निरीक्षक श्रीमती विमला साहू एवं समस्त रक्षा टीम के द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी एवं प्रशिक्षण देने उपस्थित हुए!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार के द्वारा मोबाइल का प्रयोग एवं संबंधित बढ़ते हुए अपराध से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों में बढ़ते हुए अपराध एवं उनके कारण और निदान से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को सतर्क एवं सावधान रहने के लिए निर्देशित किया गया!
निरीक्षक प्रभा राव के द्वारा पास्को एक्ट लैंगिक अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत आने वाले अपराधों के प्रकार एवं उसके लिए दंड विधान एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई साथ ही अपराध होने की जानकारी कहां-कहां कैसे दी जाए। यह भी अवगत कराया गया इससे संबंधित एक घटना के द्वारा विद्यार्थियों को पास्को एक्ट को समझाया गया। महिला विरुद्ध अपराध को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार की शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा करने के करतब करना सिखाया गया।
निरीक्षक एसएन सिंह थाना प्रभारी नंदिनी द्वारा विद्यार्थियों को थाना एवं पुलिस से संबंधित भय को दूर करते हुए उन्हें अपने से संबंधित अपराधों एवं समस्याओं को पहचानना उन्हें अपने अभिभावक शिक्षक को उन से अवगत कराना एवं पुलिस सहायता डायल 112 से अपने लिए सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन कराया गया!
आरक्षक पीयूष राजपूत के द्वारा नशा मुक्ति संबंधी आव्हान करते हुए नशा से होने वाले अपराध एवं बुराइयों से अवगत कराया गया एवं उसके निदान के उपाय भी बताए! साइबर सेल के तकनीकी टीम से आए हुए जावेद खान के द्वारा नित्य नए हो रहे साइबर अपराध की जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन से बचने एवं सुरक्षित रहने व अपने परिवार को भी साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई!
रक्षा टीम से महिला आरक्षक पुष्पा ठाकुर द्वारा छेड़छाड़, पीछा करना,हमला करना, आदि होने वाली दुर्घटनाओं से स्वयं को बचाने एवं सुरक्षित करने के आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए !
दुर्ग / शौर्यपथ / रविवार दिनांक 12-12-2021 को दुर्ग जिला युवा मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन डॉ. अंबेडकर पार्क सेक्टर-01 भिलाई में किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के तीनों ब्लॉक के लगभग सभी परिक्षेत्र, समिति, बैठक से सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने अपनी उपस्थिति दी, सोहाद्रपूर्ण माहौल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। सर्वप्रथम सद्गुरु कबीर साहेब की आरती, दीप प्रज्जवलन के साथ अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। कोरोनाकाल के दौरान जो सामाजिक बंधु हमे छोड़ गये एवं देश के शहीदों के प्रति श्रध्दांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, उपरांत दुर्ग जिला सामाजिक संगठन को मजबूत करने मूर्तरूप देने जिला महिला संगठन एवं ब्लाक, तहसील एवं क्षेत्रीय स्तर पर संगठन तैयार करने, युवाओं के अधिक से अधिक भागीदारी को बढ़ाये जाने एवं अगले वर्ष दुर्ग जिला में 3-4 दिनों का परिचय सम्मेलन कराने का लक्ष्य रखा गया तथा दुर्ग जिला युवा मानिकपुरी पनिका समाज जिसे अस्थायी रूप से गठित किया गया था उसे 05 वर्ष की अवधि के लिये दुर्ग जिले के आये हुये सभी परिक्षेत्रीय प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से स्थायी किया गया।
आगे जिला संगठन को मूर्तरूप देनें हेतु दुर्ग जिला मानिकपुरी पनिका समाज कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें जामुल निवासी सुरेश दास मानिकपुरी को जिलाध्यक्ष, खुर्सीपार निवासी नरेश दास मानिकपुरी को उपाध्यक्ष, कुम्हारी पाटन से साहेब दास मानिकपुरी- को जिला सचिव, प्रकाश दास मानिकपुरी दुर्ग को जिला सहसचिव, अनिल दास मानिकपुरी झीट पाटन को जिला संयोजक, वल्ल्भ दास मानिकपुरी को जिला प्रवक्ता तथा किशुन दास मानिकपुरी रामनगर को जिला कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। इसी प्रकार ब्लॉक में राहुल दास मानिकपुरी दुर्ग को दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष तथा अनिल दास मानिकपुरी दुर्ग, अजय दास मानिकपुरी दुर्ग, चंदन दास मानिकपुरी जे.पी. नगर भिलाई, दीपक दास मानिकपुरी रामनगर भिलाई को दुर्ग ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई तथा धमधा एवं पाटन ब्लॉक युवाध्यक्ष की घोषणा उनके ब्लॉक स्तरीय मिटिंग के में किया जाना प्रस्तावित किया गया। स्वलपाहार के पश्चात अधिवेशन की समाप्ति साहेब बंदगी साहेब की गुंज से की गई।
भिलाई / शौर्यपथ / लगातार बढ़ रही चुनावी सरगर्मियों के बीच कई पार्षद प्रत्याशियो ने अपने अपने वार्ड के लोगो को तरह तरह के प्रलोभन देने का काम शुरू कर दिया है इसी बीच वार्ड 15 अम्बेडकर नगर के पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता संजय खन्ना के भाई विजय खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है। विजय खन्ना ने बताया कि कई हेलीकॉप्टर प्रत्याशी मेंरे स्वर्गीय भाई संजय खन्ना के नाम पर गंदी राजनीति कर वार्ड वासियों के समक्ष झूठे सपने दिखाकर अपना मतलब साधने में लगे हुए है जो कि साफ झूठ है इससे लोग भ्रमित न हो। उन्होंने अम्बेडकर नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि मेरे छोटे भाई स्वर्गीय संजय खन्ना ने हमेशा लोगो की निस्वार्थ भाव से वार्ड वासियों एवं भिलाई के जनता की सेवा की है ।
विजय खन्ना ने यह भी कहा कि मेरे दिवंगत भाई के नाम पर गंदी राजनीति कर अपनी रोटी सेकना बन्द करे और ऐसे लोगो को वार्ड 15 की जनता सब कुछ जानती है और आगामी 20 दिसम्बर को चुनाव के दिन झूठ फैलाने वाले उन लोगो को मुंहतोड़ जवाब देगी।
आपको बता दे कि स्वर्गीय संजय खन्ना 10 वर्ष अम्बेडकर नगर के सक्रिय पार्षद रहे और लगातार वार्ड में कई कार्यो को किया परन्तु इसी वर्ष वे कोरोना काल मे लोगो की सेवा करते हुए कोरोना से संक्रमित हो गए थे और 32 दिन संघर्ष करने के बाद 6 मई को उनका देहांत हो गया था जिसके बाद से उन्ही के सहयोगी मुरलीधर गुल्हाने ने मोर्चा संभाला एवं वार्ड की जनता के निगम सम्बंधित कार्यो को पूरा करने का प्रयास किया ।
जामुल / शौर्यपथ / जामुल नगर पालिका में 20 वार्ड है और जिस पार्टी के 11 पार्षद जीतेंगे उसे अपना अध्यक्ष बनाने में सहूलियत होगी। यहां के वार्ड काफी छोटे और कम मतदाता वाले है। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को कश्मकश की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्याशी अभी तक एक-एक मतदाता से कईं बार संपर्क कर चुके हैं। लेकिन छोटे वार्ड होने से चुनावी समीकरण पल पल बदल रहा है। कांग्रेस ने यहां पर चुनाव प्रभारी के रूप में कौशल चंद्राकर और आलोक पाण्डेय को जिम्मेदारी दी है। स्थानीय विधायक के नाते मंत्री गुरु रुद्र कुमार भी कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए लगे हुए हैं। भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना को चुनाव प्रभारी बनाया है। पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे के साथ संगठन अपना काम कर रहा है। भाजपा ने प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से दो बार इस पालिका में अध्यक्ष रह चुके रेखराम बंछोर को पार्षद का टिकट दिया है। इससे भाजपा में उत्साह है। फिर भी कम मतदाताओं वाले छोटे वार्डों से कश्मकश बना हुआ है।
भिलाई 03 / शौर्यपथ / चरोदा नगर निगम के लिए हो रहे इस दूसरे चुनाव में जहां पिछली बार भाजपा अपना महापौर बनाने में सफल हो गई थी। इससे सबक लेते हुए कांग्रेस इस बार यहां बहुमत लाने और अपना महापौर बनाने कोई कोर कसर नही छोड़ रही है इसके लिए इस बार कांग्रेस अपना महापौर बनाने गंभीरता के साथ चुनाव मैदान में खड़ी है। यहां के पूरे 40 वार्ड में कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी प्रचार का पहला दौर पूरा कर चुके हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय निवास इस निगम क्षेत्र में होना एक अलग तरह का ऊर्जा प्रदान कर रहा है। वहीं मंत्री गुरु रूद्र कुमार सहित पार्टी के सत्ता और संगठन के लिए यहां पर बहुमत जीत हासिल करना प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। लिहाजा कांग्रेस का सत्ता और संगठन एकजुटता के साथ अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। भाजपा में भी इस निगम में अपना कब्जा बरकरार रखने के प्रति जज्बा देखते बन रहा है। संगठन ने यहां चुनाव प्रभारी के रूप में एक बार फिर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। जिनके साथ सांसद विजय बघेल, विधायक शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के नेता एकजुटता दिखा रहे हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम चुनाव में पिछले दो बार से कांग्रेस का महापौर बनता रहा है। तब महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष मतदान से हुआ था। लेकिन इस बार पार्षदों के बहुमत से महापौर चुना जाएगा। लिहाजा यहां के पूरे 70 वार्ड में हो रहा चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। कुछ वार्डों में कांग्रेस और भाजपा को उनकी पार्टी के बागियों से अच्छी- खासी चुनौती मिल रही है। इन चुनौतियों से निपटने दोनों पार्टी के रणनीतिकार अब अपने प्रत्याशियों को तय रणनीति को चुनावी मैदान में लागू करने पर जोर दे रहे हैं। कांग्रेस की ओर से फिलहाल विधायक देवेन्द्र यादव चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। आने वाले समय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके मंत्रिमंडल के दिग्गजों का उतरना भी तय माना जा रहा है। जबकि भाजपा के लिए चुनाव प्रभारी राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय के साथ स्थानीय सांसद विजय बघेल, सरोज पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय व विद्या रतन भसीन के साथ साथ पार्टी के अन्य बड़े नेता सक्रिय योगदान देने की तैयारी में हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में चारो निकाय के लिए हो रहे चुनाव प्रचार और मतदाताओं को रिझाने का कार्य शुरू हो गया है। अब जगह जगह पार्टियों के झंडा बेनर दिखने लगे है। और दोनो ही पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों और उनके समर्थक दिन में बैंड बाजा के साथ और सुबह सुबह और रात में डोर डोर लोगों के यहां दस्तक देकर और पांव छूकर आशीर्वाद लेते हुए अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं। इसके अलावा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने अपनी जीत की रणनीति को कारगर बनाने की कोशिश शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन में कांग्रेस और भाजपा सहित स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए वार्ड के प्रति अपनी भावी प्राथमिकता से अवगत करा दिया है।
भिलाई, रिसाली व भिलाई -चरोदा नगर निगम सहित जामुल नगर पालिका में नई परिषद चुनने 20 दिसम्बर को मतदान होना है। इसके लिए 18 दिसम्बर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस लिहाज से प्रत्याशियों के लिए चुनाव माहौल को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के लिए उनकी पार्टी के रणनीतिकारों ने चरणबद्ध योजना तैयार कर लिया है। अब दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी रणनीति के तहत अपनी जीत की राह में प्रारंभिक चुनाव प्रचार के दौरान नजर आए रोड़े को दूर करने की कोशिश को अंजाम देने तैयार हो गए हैंण् निर्दलीय प्रत्याशी भी वार्ड में चुनाव चिन्ह वाले झंडे बैनर और पोस्टर लगाकर अपने जनसंपर्क को तेज करने कमर कस चुके हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
