September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5023)

     दुर्ग / शौर्यपथ / वार्ड 69 के कांग्रेस प्रत्याशी कोमल टंडन का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। कोमल टंडन ने हॉस्पिटल सेक्टर में लोगों से मुलाकात की और अपनी बात रखने और वार्ड में क्या क्या ? कार्य करवाया जायेगा उसको आम जनता के सामने रखी और अपने से बड़े बुजुर्गो का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कोमल टंडन लोगों को आश्वत किये कि यदि आप लोग मुझे अपना जनप्रतिनिधि बनाते है तो मूलभूत सुविधाओं की ओर तो ध्यान देंगे ही साथ ही बच्चों के खेलने व बडों को सुबह शाम टहलने के लिए गार्डन का निर्माण करायेगी। सड़कों में जो गढडे है उसे ठीक करायेगी एवं सड़क के किनारे पवार ब्लाक लगवाया जायेगा . जनसंपर्क के दौरान आम जनता ने कोमल टंडन को अपनी समस्या बताई तो टंडन ने लोगों से कहा कि जीत के आने के बाद समस्या का भी हल करना पहली प्राथमिकता होगी । कांग्रेस प्रत्याशी कोमल टंडन के साथ जनसंपर्क में वार्ड के निवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे .

     दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर निगम के पूर्व एमआइसी मेंबर एवं वार्ड क्रमांक 27 शास्त्री नगर के पार्षद प्रत्याशी जोहन सिन्हा ने अपने प्रचार प्रसार के लिए चुनावी कार्यालय खोला। कार्यालय का शुभारंभ जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष भिलाई मुकेश चन्द्राकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय साहू मित्र सभा के पूर्व अध्यक्ष रिखी राम साहू ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया एवं कांग्रेस की रीति नीति के सिद्धांत के तहत कांग्रेसके बैनर तले विश्वास व्यक्त किया।
    इस दोैरान उपस्थित लोगों ने रिखी राम साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर जगमोहन साहू,तामेश्वर सिन्हा, मंगल साहू, मनोज देवांगन ,रोहित राजपूत, विनोद बघेल सुरेश सिन्हा, अतुलचंद साहू, थान सिंह साहू, एवं वार्ड के समस्त नागरिक भी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

      नगरीय चुनाव में  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के  विद्यायक ताम्रध्वज साहू वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने के लिए के रिसाली बस्ती के सब्जी मार्केट व्यापारियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया। वहीं रुआबाधा पहुंचकर सभी व्यापारियों से और मोहल्ले वालों से भी जनसंपर्क में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए कहा। ताम्रध्वज साहू नगरीय निकाय चुनाव में जनसंपर्क यात्रा कर धुंआधार चुनाव-प्रचार कर रहे है। अलग-अलग वार्डो में उन्होंने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
      ताम्रध्वज साहू अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क यात्र के दौरान वार्ड 1 तालपुरी कांग्रेस प्रत्यशी प्रति कौर सोढ़ी, वार्ड 2 राजेन्द्र रजक, वार्ड 3 सारिका साहू, वार्ड 4 ममता यादव, वार्ड 5 सरोज चौधरी, वार्ड 6 अंकिता साहू, वार्ड 23 जोशफ वार्ड जाहिर के वार्डों के घर-घर दौरा कर आम जनमानस से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
      जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही एक साल में भिलाई नगर निगम से अलग कर रिसाली नगर की सौगात दी है। जिसमें रिसाली नगर निगम में डेढ़ साल में 100 करोड़ से ज्यादा विकास कार्य हुआ है। आप सभी को अवगत है। रिसाली नगर निगम बनने के बाद 30 बिस्तर वाला अस्पताल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कुल, महाविद्यालय  सहित अनेकों सौगात मिला है।
      हम सभी एक  होकर कांग्रेस के सभी 40 वार्डो में  पार्षदों  को जितना है  चुनाव में एक साथ मिलकर एक पारिवारिक संबध स्थापित करना है कि अन्य पार्टी के बहकावे में न आये नगर विकास के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनायें। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी मोंटू तिवारी,  प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, चुनाव प्रभारी बृजमोहन सिंह, सुदेश देशमुख, हेमंत बंजारे, नंदकुमार सेन, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, देवेंद्र देशमुख, केशव बंछोर, नरेश कोठारी, पूर्व पार्षद सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

       भिलाई निगम चुनाव में वार्ड 5 कोसानगर वार्ड में द्बठ्ठ दिनों दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है .वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जेपी यादव मैदान में है जिहने वार्ड का हर व्यक्ति जानता है वही कांग्रेस ने वार्ड से संदीप निरंकारी को मैदान में उतरा है जो स्वयं अपना वोट इस वार्ड में नहीं दे सकते . ऐसे में संदीप निरंकारी को जहाँ मतदाता की तलाश है ताकि वो उनके पक्ष में मतदान कर सके वही जेपी यादव वार्ड में काफी लोक प्रिय छवि के है .
      बता दे कि उपचुनाव में जब निगम में कांग्रेस की सरकार थी तब भी जेपी यादव की बड़ी जीत हुई थी ऐसे में कांग्रेस ने संदीप निरंकारी को मैदान में उतरा है . संदीप निरंकारी के सामने चुनौतिया बहुत है किन्तु इन चुनौतियों का सामना करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में डटे हुए है .
      अब देखना यह है कि वार्ड के निवासी एक ऐसे चेहरे को वोट देते है जिन्हें उनने कभी देखा नहीं या फिर ऐसे चेहरे को अपना मत देंगे जो प्रतिदिन उन्हें दिखाई देता है .
    भाजपा प्रत्याशी यादव ने की निरंकारी की चुनाव आयोग से शिकायत ...  
      नेहरू नगर वार्ड 5 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संदीप निरंकारी के विरुद्ध चुनाव आयोग में सरकारी भवन के दुरूपयोग की लिखित शिकायत चुनाव अधिकारी से की है। जे पी यादव शिकायत पत्र में कहा है कि वार्ड 5 के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप निरंकारी द्वारा आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। श्री निरंकारी द्वारा कोसा नगर ज्योतिबा फुले स्कूल के बाजू में सामुदायिक अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आहूत की गई है जो कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है जिसका प्रमाण मैंने वीडियो क्लिप के माध्यम से आपको प्रेषित किया हूं। और आग्रह करता हूं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें।

    दुर्ग । शौर्यपथ । आज नगर पालिक निगम रिसाली के चुनाव अभियान वार्ड नंबर 6से प्रत्याशी श्रीमतीप्रीति चंद्राकर जी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत श्याम 7:00 बजे रूआबांधा सेक्टर शिव हनुमान मंदिर से भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर व गायत्री मंदिर के पुरोहित जितेंद्र साहू द्वारा शंखनाद कर की गई इस अवसर पर उपस्थित मंदिर के पंडित आचार्य जी ने प्रत्याशी श्रीमती प्रीति चंद्राकर को विजय भव-का आशीर्वाद देकर वार्ड में जनसंपर्क प्रचार अभियान के लिए रवाना किया इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल साहू मनोज ठाकरे शशिकांत दुबे, मोहन देवांगन अवध शाह कमल चंद्राकर गजेंद्र चंद्राकर जीवन चंद्राकर व्हाई व्हाई वी शर्मा जी पवन चंद्राकर राधे लाल कश्यप एवं महिला कार्यकर्ता श्रीमती उषा चंद्राकर श्रीमती सरिता श्रीमती कामिनी श्रीमती ममता सिन्हा श्रीमती पदमा वर्मा श्रीमती संगीता कुमारी पूजा श्रीमती मीनू जैन बलदाऊ प्रसाद एवं वार्ड के समस्त सम्मानीय नागरिक महिला पुरुष उपस्थित थे आज के जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनमानस में उत्साह देखा गया

    भिलाई / शौर्यपथ /

           वार्ड क्रमांक 69 से कांग्रेस प्रत्याशी कोमल टंडन मैदान में है वही भाजपा से इस वार्ड में श्याम मालेकर मैदान में है तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है . नाम वापसी के दिन लगभग 6- 7 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया जिसमे अधिकतर कांग्रेसी समर्थक थे . कांग्रेसी समर्थको को साधने में और एक मत हो कर चुनाव लडऩे के लिए राजी करने में संगठन और कोमल टंडन की मेहनत आखिर रंग लाये . एक ओर कोमल टंडन जहाँ वार्ड 69 के मूल निवासी है वही भाजपा ने इस वार्ड से हेलीकाप्टर प्रत्याशी उतार कर वार्ड के भाजपा कार्य करतो को नाराज कर दिया . .
      बता दे कि लगातार इस वार्ड में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है ऐसी स्थिति में भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी ला कर मैदान में उतार कर एक तरह से कांग्रेस को वाकोवर दे दिया है . बावजूद इसके गरीब परिवार से सम्बंधित और कांग्रेस के जमीनी कार्य कर्ता को  टिकिट मिलने पर वार्ड के कांग्रेसी कार्य कर्ता काफी खुश है . कांग्रेस संगठन ने जिस तरह से जमीनी कार्यकर्ता को मौका दिया इससे अन्य कार्य कर्ता भी अपने उज्जवल भविष्य की कांग्रेस के साथ कामना करते हुए वार्ड प्रत्याशी कोमल टंडन के साथ चुनाव अप्रचार अभियान में जुट गए है .
      अगर आर्थिक स्थिति की बात करे तो कोमल टंडन के पास चुनाव लडऩे व प्रचार के लिए भी धन नहीं किन्तु साथ अच्छे मित्र है जिनके सहयोग से कांग्रेस का यह प्र्रत्याशी आज खर्चीले चुनावी जंग में विश्वकी सबसे बड़ी पार्टी से चुनावी जंग लड़ रही है और इस कार्य में वार्ड की जनता और साथियो का भरपूर सहयोग मिल रहा है .
      कोमल टंडन कहते है कि मैं जनता की आवाज बनकर चुनाव लड रहा हूं। वार्ड की जनता ही मेरा परिवार है . वार्ड कि जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है जीत कांग्रेस की ही होगी .

    कड़कड़ाती ठंड में अपनी पसंद के उम्मीदवार बताने 6 दर्जन महिलाये पहुची गृह मंत्री निवास


      दुर्ग / शौर्यपथ / रात के 9 बजे मीनाक्षी नगर बोरसी स्थित क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास में अचानक 100 से ज्यादा लोग पहुच गए ,रात में मंत्री निवास में जमा हुई भीड़ देख सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी भौचक रहा गए आखिर इतने लोग रात को कैसे आये।   
        महिलाओ के साथ काफी संख्या में पुरुष भी पहुचे थे । उनका कहना था कि हम आपने पैसा लगाकर  यहां आए है ,सब के सब के सब मंत्री निवास में ताम्रध्वज साहू के नारे लगा रहे थे , लेकिन बंगले में किसी से मुलाकात नहीं हो पाई . प्राप्त जानकारी के अनुसार तब मंत्री निवास में कोई नहीं था . इस कारण वे लोग किसी से मिल नही पाए ।
      ये है पूरा मामला
      बता दे कि मंगलवार को रिसाली निगम के लिए कांग्रेस प्रत्यासियो की सूचि जारी हुई जिसके तहत कई ऐसे वार्ड पार्षद उम्मीदवार को टिकिट नहीं मिलने से निराशा हुई वही कई वार्ड ऐसे भी देखने को मिल रहे है जहां वार्ड पार्षद के प्रबल दावेदार को टिकिट नहीं मिलने के कारण वार्ड वासी भी नाराज हुए इसी कड़ी में रिसाली निगम के वार्ड 19 में अपने पसंद के उम्मीदवार बताने गए थे - हमारे पसंद के उम्मीदवार को बताने के लिए मंत्री निवास आये थे ,अधिकांश लोगो मे महिलाये सबसे अधिक थी,जो सोनिया देवांगन के टिकट के विरोध में आये थे उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम कांग्रेस को मजबूत करने आये है ।जो किसी के कारण कमजोर न हो ।
     सभी का कहना पार्टी मजबूत होगी ,अगर प्रत्याशी बदले तो  
    लगभग 5 दर्जन से अधिक की संख्या में पहुचे लोगो ने एक स्वर में कहा कि हमे पार्टी के मजबूती के लिये प्रत्याशी बदलना चाहते है जिसके फरियाद के लिए मंत्री निवास पहुचे है .  जितेंद्र, ईश्वरी पटवा,कमलेश्वरी नेताम,कांति साहू,प्रभानंद,लक्ष्मन जोशी,कुमारी ,गोवर्धन कोठारी,नारायण,तालेश्वर, शत्रुहन जोशी, रेणु मांडले, रेखा बंजारे, लीलेश्वरी कोठारी,गंगा बघेल,रेणु मांडले,खेमराज ,आशीष, लाता,राहुल कोठारी,वैभव कोठारी,बिना,भागो,दिनेश,राकेश,मथुरा,चैतराम,दीपमाला,रेखा महिलांगे,चंद्रिका बंजारे, भगण बाई,लाता सोनवानी,संतोषी बंजारे, रामूलाल खुटेल,उमेश कोठारी,रितिक कोठारी,विनोद कुर्रे,प्रियांशु,शशीलता,इंद्रजीत देशलहरे, वासुदेव,सुखवंतीन, रेखा जोशी,भगवंतीन जोशी,तोमन जोशी,रुपा जोशी,मनीष कोसरे,वर्ष यादव,कमल जोशी, सिमा,परमानंद बारले, हौर बारले,सुखचंद ,पुनीत बंजारे, रूपेंद्र देशलहरे,मनोज कुर्रे,पुरूषोत्तम,संतराम ,रिखी कोठारी आदि वार्ड वासी मौजूद रहे .बुधवार की रात को मुलाक़ात नहीं होने के बाद वार्ड वासी गुरुवार को दिन भर वार्ड में छोटे छोटे समूहों में बैठक करते रहे और आगे की रणनीति बनने लगे .. जिस तरह से वार्ड के निवासी प्रत्याशी के चयन को लेकर चिंतित है उससे तो यही आभास होता है कि नामांकन के आखिरी समय में कुछ फेर बदल हो सकती है . वार्ड के निवासियों ने बताया कि जिस उम्मीदवार को कांग्रेस ने टिकिट दिया है वो कांग्रेस पार्टी से ही कुछ माह पहले जुडी जबकि वार्ड में ऐसे कई लोग है जो सालो से कांग्रेस के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे है . ऐसे लोगो की संख्या ज्यादा है जो दबे जुबान संगठन के फैसले का इरोड कर रहे है . अब देखना यह है कि नामांकन के आखिरी दिन क्या होता है ..

    दुर्ग-जामुल / शौर्यपथ /

        जिले के चार नगरीय निकायो में हो रहे चुनाव में जामुल नगर पालिका में जीतने योग्य प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों की नब्ज टटोल रहे हैं।   इसी कड़ी में जामुल नगर पालिका के चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे लाभचंद बाफना, सुरेंद्र पाटनी और नीलू शर्मा ने जामुल के 20 वार्डों के 70 आवेदनकर्ताओं से सीधे तौर पर रूबरू हुए। इस संबंध में तीनों नेताओं ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार जामुल में भाजपा का अध्यक्ष होगा। भाजपा के जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जीत के लिए पर्याप्त आधार है ।
      पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि हम सब यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के 3 वर्ष की नाकामी व पिछले 15 वर्ष में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के दम पर लड़ रहे हैं जनता ने अपना मूल्यांकन शुरू कर दिया है। उन्होंने डॉ रमन सिंह के कार्यों को भी करीब से देखा है रमन सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्य के बाद इस राज्य सरकार में एक भी नया काम और विकास कार्य नहीं दिख रहा है। संगठन जीतने योग्य प्रत्याशियों को ही टिकट देगा। वहीं सुरेन्द्र पाटनी ने कहा कि संगठन ने आंतरिक सर्वे भी पूर्व में कराया है जिसमें हर वार्ड से तीन से चार दावेदारों के नाम सामने आए हैं क्योंकि हम अभी भी विपक्ष में है फिर भी पूरे दमखम के साथ हम चुनाव लड़ रहे हैं पिछले कार्यकाल में भाजपा के 11 प्रत्याशी जीते थे।
        वार्डों में बेहतर पकड़ रखने वाले वह जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। बड़े नेताओं का भी पूरा सहयोग व आशीर्वाद रहेगा राज्य सरकार ने जो अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए वह पूरी तरह से फेल है मूलभूत सुविधाएं जनता को नहीं मिल पा रही है । सरकार इतना डर गई है चुनाव भी अप्रत्यक्ष प्रणाली से करा रही है । जामुल में सभी पार्षद जीते सभी नेता उन्हें जिताने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष पद का चयन पार्षद दल आरक्षण के आधार पर तय करेगा।
       तत्कालीन अध्यक्ष रेख राम बंछोर अच्छे प्रत्याशी व भाजपा के नेता है पूर्व में पालिका अध्यक्ष भी रह चुके हैं एक बार उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा लेकिन कभी समीकरण जीत और हार के बन जाते हैं । इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं।
       वहीं निलु शर्मा ने कहा कि इस बार का पालिका चुनाव पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस की नाकामी के खिलाफ हम लड़ रहे हैं शहरी मतदाता सब देख रहा है और भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल को भी देखा समझा है। हम जनता से वोट की अपील करेंगे कि वे भाजपा के प्रत्याशी को अपना वोट दें भाजपा के केडर बेस पार्टी है। प्रत्याशियों का चयन मैं पूरी सावधानी बरती जा रही है । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को भी जनता के बीच ले जाकर वोट की मांग हम करेंगे।

    पेंच के कारण चार वार्डोँ के उम्मीदवारों की नही हुई है घोषणा, इन वार्डोँ के लिए चल रहा है मंथन
    आधे से अधिक सरोज पाण्डेय के समर्थकों को मिला टिकिट

     रिसाली निगम / शौर्यपथ /

        एक ओर जहां कांग्रेस ने कल जामुल नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी की वही बुधवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी नें नगर पालिक निगम रिसाली के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें आधे से अधिक राज्य सभा सांसद सरेाज पाण्डेय के समर्थकों को टिकिट दिया गया है। भाजपा ने आज कुल 36 वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा की है लेकिन पेंच के कारण 4 वार्ड क्रमांक 12, वार्ड 22 एवं 23 और वार्ड 27 के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रोक कर रखे हुए है।
         जिले के जामुल, भिलाई, चरोदा के साथ ही रिसाली के बचे 4 वार्डोँ के प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। सूची के अनुसार रिसली निगम के लिए पहली बार हो रहे चुनाव को देखते हुए कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

    भाजपा ने इन पर जताया विश्वास और दिया टिकिट
    भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड 1 ताल पुरी से संजय धवस, वार्ड दो रूआबांधा उत्तर से जग्गू यादव, वार्ड 3 रूआबांधा से अंजू यादव, वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व से सीमा यादव, वार्ड 5 से माया यादव, वार्ड 6 से प्रीति चंद्राकर वार्ड 7 से सुरेंद्र कुमार ठाकुर, वार्ड 8 से कालूराम धुर्वे, वार्ड 9 से चंद्र किरण मिश्रा, वार्ड 10 से फुलेश्वरी ठाकुर, वार्ड 11 से उजियार सिंह पवार, वार्ड 13 से रामकृष्ण यादव, वार्ड 14 से रामेश्वरी देशमुख, वार्ड 15 से बालमुकुंद साहू, वार्ड 16 से नरेंद्र गोडसे व वार्ड 17 से गजेंद्र कोठारी को टिकट दिया गया है।
        इसी तरह वार्ड 18 से श्रीमती चंदाबाई शर्मा, वार्ड 19 से संतोष साहू, वार्ड 20 से अनिल राय, वार्ड 21 से ममता सिन्हा, वार्ड 24 से प्रताप सिंह, वार्ड 25 से मनीष यादव, वार्ड 26 से संध्या अचार्य, वार्ड 28 से सोमनाथ पहाड़, वार्ड 29 से भूपेंद्र दास, वार्ड 30 से  ममता, वार्ड 31 से शैलेंद्र साहू, वार्ड 32 से गोकर्ण मांडले, वार्ड 33 से भागवत बुंदेला, वार्ड 34 से लक्ष्मीचंद्र डहरे, वार्ड 35 से खिलेंद्र चंद्राकर, वार्ड 36 से दुर्गेश साहू, वार्ड 37 से हरीश नायक, वार्ड 38 से चंदा बारिक, वार्ड 39 से ओमप्रकाश व वार्ड 40 से ममता मोहनराव को मौका दिया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision