
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जिला अस्पताल को मिली 150 फेक्टर इंजेक्शन,मरीजों ने गंभीर ठाकुर और रामाराव को दिया धन्यवाद
समाजसेवी आर.एन.रामराव के प्रयासों से दुर्ग जिला अस्पताल में मिली 150 फेक्टर इंजेक्शन
दुर्ग / शौर्यपथ / लाइलाज बीमारी हीमोफिलिया से ग्रसित दुर्ग जिले के पेसेंट जिन्हें इलाज हेतु दूसरे शहरो या अन्य प्रदेशों में जाना होता था उनके लिए यह खबर राहत लेकर आयी है कि अब दुर्ग अस्पताल में हीमोफीलिया मरीजों को लगने वाली औषधि फेक्टर 8 और फेक्टर 9 उपलब्ध हो गई है। आज दुर्ग अस्पताल में 150 फेक्टर इंजेक्शन मिले इस बिमारी के जो भी मरीज होंगे वे दुर्ग अस्पताल में शीघ्र संपर्क कर अपना फेक्टर लगवा सकते है। इस बिमारी से ग्रसित लोगों को आगे के लिए भी कोई परेशानी नही होगी। इस के उपलब्ध कराने में समाज सेवी पत्रकार आर एन रामराव एवं हीमोफीलिया सोसायटी छत्तीसगढ़ के प्रयास सराहनीय रहे हैं साथ ही यह तब संभव हो पाया जब दुर्ग अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंभीर सिंह ठाकुर ने मरीजों की बातो और परेशानियों को गौर से सुना, उनकी तकलीफों का आँकलन करते हुए शीघ्रता से कदम उठाते हुए सभी कार्यवाहिया पूर्ण करवाई। जिसके परिणाम स्वरूप वर्षो से फेक्टर के लिए तरसते मरीजों को राहत मिली।
इस बिमारी से ग्रसित कुछ मरीजों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए हमें दूसरे शहर जाना पड़ता था कभी वहां यह फेक्टर रहता था कभी नही रहता था, इसके कारण हमें काफी परेशानी होती थी हमें आर एन रामाराव के बारे में पता चला कि वे सभी प्रकार के मरीजों को उचित सलाह देकर स्वयं लेजाकर उस बिमारी के डॉक्टरों से दिखाकर दवा भी दिलवाने का काम करने से लेकर सभी तरह की मदद पिछले 30 सालों से कर रहे हैं। उसके बाद हम लोग अपनी इस परेशानियों को लेकर आर एन रामाराव से मिले और अपनी परेशानी उनको बताई तो उन्होंने अपने साथ हमे लेकर जिला मुख्य चिक्त्सिा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर से मिलवाये और हमारी इस तकलीफो और परेशानियों से उनको अवगत कराकर दुर्ग में ही इस फैक्टर को उपलब्ध कराने की मांग की जिसके फलस्वरूप डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने
150 फेक्टर 8 एवं 9 इंजेक्शन दुर्ग जिला चिकित्सालय में उपलब्ध करवाया है और आश्वासन दिये हैँ कि आगे भी अब आप लोगों को इसके लिए परेशानी नही होगी।
इस हेतु इस लाइलाज बीमारी से ग्रस्त मरीज एवं उनके संबंधी, हीमोफीलिया सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गंभीर सिंह ठाकुर का अस्पताल के स्टाफ का तथा आर एन रामराव एवं जे के साहू को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा है कि हम लोगों को है कि भविष्य में भी ऐसा ही सहयोग मरीजों को मिलता रहे।
बच्ची की परवरिश का हवाला देकर एक साथ रहने राजी करवाया पति पत्नी को
एफआईआर होने के 11 माह बाद भी गिरफ्तारी नही होने पर बेहद नाराज हुई महिला आयेाग अध्यक्ष
कहा 15 दिन मे कार्यवाही नहीं होने पर थाना प्रभारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही
आयोग की समझाइश पर परिवार हुए एक, आपसी विवाद पर आपसी सुलह का सकारात्मक संदेश
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में दुर्ग जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। आज की सुनवाई में 25 प्रकरण आयोग के समक्ष रखे गए थे जिसमे 15 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे जिसमे से 12 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। डॉण् नायक ने पक्षकारों की मौजूदगी में प्रकरणों के तथ्य और दोनों पक्षकारों के बयानों व अभिमत को सुनाए। उन्होंने समझौता योग्य प्रकरणों में दोनों पक्षकारों की सहमति पर नस्तीबद्ध किया। दुर्ग में यह विशेष रूप से देखने में आई है कि महिला आयोग की पहली नोटिस मिलने से ही अनावेदक गणों ने शिकायतकर्ता महिलाओं से तत्काल से समझौता किया।
एक प्रकरण में आयोग ने दोनो पक्षों को विस्तार से सुनाए जिसमें यह बात पता चला की अनावेदकगण आवेदिका के घर पहुंचे थे जिसकी शिकायत आवेदिका पक्ष के द्वारा थाने में दर्ज करायी गई थी। इसी विवाद के कारण अनावेदकगण की ओर से आवेदिका पक्ष के ऊपर भी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आवेदिका पक्ष ने जमानत ले रखी है। लेकिन आवेदिका पक्ष की ओर से अनावेदक पक्ष के विरुद्ध थाना मोहन नगर में एफआईआर जनवरी 2021 में अनावेदकगण के विरुद्ध हो गई है पर अभी तक उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया गया है। ऐसी स्तिथि में थाना प्रभारी मोहन नगर द्वारा 10 माह बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं किया जाना और ऐसे गम्भीर अपराध के सम्बंध में आयोग की अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान आई जी से टेलीफोनिक बात किया गया और एफआईआर की कॉपी भी भेजा गया जिसमे कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है। तब तक थाना मोहन नगर थाना प्रभारी के लिए एक पत्र आयोग द्वारा प्रेषित किया गया है जिसमे इस एफआईआर के मामले पर 15 दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया। कार्यवाही नही किये जाने की स्थिति में डीजीपी एवं आई जी के माध्यम से थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही करने की प्रक्रिया आयोग द्वारा किया जाएगा।
कामधेनु विश्विद्यालय अंजोरा के प्रकरण में पिछले सुनवाई में आयोग द्वारा आवेदिका को कहा गया था कि कुल सचिव को पक्षकार बनाकर प्रकरण स्पष्ट रूप से अपनी शिकायत आयोग के समक्ष रखे जिस पर आवेदिका ने एक विवरण को टाईप कर आज सुनवाई में प्रस्तुत कियाए जिसके अनुसार आवेदिका ने पूर्व संरक्षण सेवा के लाभ के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पिछले वर्ष इस अनावेदक को भी पक्षकार बनाया गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आयोग के क्षेत्राधिकारी से बाहर हो जाने से इस प्रकार इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में पति-पत्नी और दोनो के पिता उपस्थित हुए दोनो पक्षों को आयोग ने विस्तार से सुना जिसमे लगभग 3-4 साल से आवेदिका अपने मायके में रह रही है। आवेदिका की 3 साल 5 महिने साल की बच्ची भी हैं। आयोग की समझाईश पर उभय पक्ष ने राजीनामा कर साथ में रहना मंजूर किया है। पुरानी बातों के लिए एक-दूसरे से माफी मांगी और बच्ची की भविष्य के लिए पति-पत्नि के साथ रहने के निर्णय में लगातार एक साथ रहने के लिए निगरानी भी आयोग द्वारा रखी गई इस प्रकरण की निगरानी श्रीमती रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण करेंगी। दोनो पक्ष किसी भी तरह के समस्या होने पर उन्हें फोन करके बतायेगे। आगामी दिनांक को आवेदिका के पिता अनावेदकगण पति के साथ मान सम्मान के साथ आवेदिका पत्नी को विदा करेंगे। इस प्रकरण को निगरानी रखने के साथ नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदक ने दूसरी शादी कर लिया है, पिछले 2 वर्ष से आवेदिका व उनकी बच्ची को छोड़ रखा है और आवेदिका अनावेदक के खिलाफ को आपराधिक प्रकरण नहीं चलाना चाहती है। अनावेदक ने यह स्वीकार किया है कि उसने दूसरी विवाह की है। आवेदिका से न्यायालय से तालाक नहीं लिया गया है। जो कि धारा 494 के तहत कानूनी अपराध है और इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है। बच्चे की पढाई और घर खर्च के लिए अनावेदक द्वारा आयोग के समक्ष बताया कि 10,000 रूपये प्रतिमाह देते है। अनावेदक ने अपने नया घर बनाया है जिसमें जनवरी 2022 में आवेदिका व उनकी बच्ची साथ रहेगी और उक्त मकान को अपने बच्ची के नाम पर करेंगे। इस स्तर पर प्रकरण को आयोग द्वारा निगरानी में रखा गया जिसमे आवेदिका को उक्त मकान में कब्जा मिल जाता है या नहीं मिलता है तो आवेदिका महिला आयोग में आकर सूचित करें ताकि अग्रिम कार्यवाही किया जा सकें। प्रकरण निगरानी में रखा गया।
एक अन्य प्रकरण में आयोग की समझाईश पर पति-पत्नी अपने समस्त प्रकरणों में समझौते की ओर बढना चाहते है। अनावेदक पक्ष आवेदिका का समस्त सामान व स्त्रीधन के साथ एक मुश्त अंतिम भरण पोषण देगा और आवेदिका व अनावेदक आपसी समझौते से न्यायालय से तलाक ले सकेंगे। पति.पत्नी आपसी समझौते नामा लेकर आयोग के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कल शनिवार 27 नवम्बर के लिए दुर्गं शहर में आठ केंद्रों में वैक्सीनशन किया जाएगा।इन केंद्रों में कोविशील्ड और को वैक्सीन लगाए जाएंगे।आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश में अलग अलग केंद्रों के लिए कोविशील्ड 1700 और को वैक्सीन 1150 उपलब्ध कराए गए है।.महावीर कोविड़ - कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 200
.जिला अस्पताल, दुर्ग - कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 100
.क्क॥ष्ट धमधानाका - कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 100
.क्क॥ष्ट बघेरा - कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 100
.क्क॥ष्ट पोटियाकला -कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 100
.कृष्णा धर्मशाला -कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 150
.पटेल भवन गया नगर - कोविशील्ड 200 एवं को वैक्सीन 100
.कोर्ट परिसर -कोविशील्ड 300 एवं को वैक्सीन 300 इन केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध है।
दुर्ग / शौर्यपथ / श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा चलाए जा रहे धर्मजागरण पखवाड़ा के अंतिम दिन सेक्टर 3 से सेक्टर 5 तक निकले श्रीराम जन्मोत्सव के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए धर्मान्तरण के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। 250 किलोमीटर की यात्रा इस दौरान समिति के लोगों ने पूरी की। समिति के नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पूरा मोर्चा अपने समर्थकों के साथ संभला हुआ था। पूरा क्षेत्र से श्री राम के नारों से गूंज उठा औरचारों ओर भगवामय झंडा लहराते कार्यकर्ता नजर आए। आज के इस कार्यक्रम में जशपुर से भिलाई पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मैं राम भक्तों को साधुवाद देता हूं कि इतनी बड़ी तादात में इस जनजागरण यात्रा में शामिल हो रहे है।
युवा पुरूष महिलाओं का उत्साह धर्मान्तरण के खिलाफ देखते ही बन रहा है। धर्मान्तरण के खिलाफ आप सभी सहभागी बने। ऐसे अधर्मी लोगों के खिलाफ अब समय आ गया है यह जनसैलाब से ऐसे लोगों की अब रूहे कांप जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अब समय आ गया है कि अब हमें पड़ोंसी चिंता ज्यादा करना है कि उसके आता यहां कौन आता और जाता है चिंता अब जरूरी भी हो गयी है तभी धर्मान्तरण रूक जायेगा। चूंकि हम पड़ोंसी की ध्यान नही रखते कि उसके यहां कोई ईलाज के बहाने कही कोई पास्टर या पादरी तो नही आ रहा है। लेकिन अब हम पड़ोसियों के तरफ ध्यान न देकर समाचार के माध्यम से ज्ञात होता है कि पड़ोसी बिमार है या परलोक सिधार गया है। गांव बचेगा तो राष्ट्र बचेगा, भारत बचेगा तो राष्ट्र बचेगा और हिन्दुत्व जिंदा रहेगा तो उसे विश्व गुरू बनने से कोई नही रोक सकता है इसलिए हमें अपनी संस्कृति को बचाना है औरधर्म परिवर्तन न हो इस पर ध्यान देना है। मैं अपने वनांचल क्षेत्र के लोगों से आग्रह करूंगा वें भिलाई जैसी शांति प्रिय जगह में धर्मान्तरण के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन से वह भी जागे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रमेश माने, सेवक राम साहू, विनोद सिंह, दिलीप केशरवानी, तेजस, उदय भास्कर, राहुल भोसले, बब्बू, मंजू दुबे, सुमनशील, प्रमोद पाण्डेय, जोगेन्दर शर्मा, जयशंकर चौधरी, रूपेश वर्मा, गोल्डी सोनी, टाईसन, जोना, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नांदगांव, कबीरधाम, बालोद के एसपी से नक्सल मूवमेन्ट और वहां पुलिसिंग मूवमेन्ट पर की चर्चा
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल ने कार्यभार संभालने के पश्चात पहली बार रेंज के पुलिस अधीक्षकों की आईजी कार्यालय में बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से मिले निर्देशों के तहत पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को दें बढ़ावा। हार्ड पुलिसिंग के साथ सॉफ्ट पुलिसिंग का भी अभिनव प्रयोग के तहत पुलिस और जनता के मध्य संबंध हों मधुर, गुण्डे और असामाजिक तत्वों पर कसा जाये नकेल, बदमाशों के विरूद्ध लगातार पुलिसिंग कार्यवाही जारी रहे। इस बात का ध्यान रखा जाये कि थाने में आने वाले फरियादी को परेशान न होना पड़े। चिटफंड के मामलों में फरार आरोपियों की प्रमुखता से गिरफ्तारी व उनकी सम्पत्ति जप्त करने की कार्यवाही में तेजी लायी जाए। उन्होंने थाने के कार्यों में कसावट लाने का भी निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिया।
पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल ने राजनांदगांव, कबीरधाम एवं बालोद के पुलिस अधीक्षकों से नक्सल मूवमेन्ट एवं नक्सली क्षेत्रों में पुलिसिंग मूवमेन्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि नक्सल क्षेत्र में कार्यरत पुलिस एवं सुरक्षा बल के बीच आपसी समन्वय भाईचारा के माहौल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सल क्षेत्र में कार्यरत पुलिस कर्मियों से समय-समय पर पुलिस के अधिकारी मिलते हुए उनके मनोबल को बनाये रखने का कार्य करें। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में घटनाओं पर कमी लाने का प्रयास करें। बैठक में आईजी ओपी पाल ने मादक पदार्थों की तस्करी पर भी रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिसिंग गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान की आवक न हो। बैठक में ओपी पाल ने पुलिस कर्मियों के सप्ताहिकी अवकाश पर जोर देते हुए कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक अपनी व्यवस्था के अनुरूप पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करें जिससे सभी पुलिस कर्मियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने समय-समय पर पुलिस कर्मियों के बीच योग और मेडिटेशन के कार्यक्रम भी आयोजित करने पर जोर दिया।
पुलिस महानिरीक्षक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा किए सभी जिलों में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए सोशल मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाये और जिले की खुफिया व्यवस्था को इस कदर मजबूत किया जाये किए किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से शहर और जिले का माहौल खराब करने का हिमाकत न करें। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मी स्वस्थ वातावरण में कार्य करें ऐसा माहौल हर जिलों में बनाया जाये। पुलिस कर्मियों की मूलभूत समस्याओं पर अधिकारी वर्ग गंभीरता से विचार करते हुए उसके त्वरित निराकरण पर जोर देेवें।
उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराध की रोकथाम व समय पर विवेचना के कार्र्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, बालोद के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार दिनांक 29-11-2021 को पुरानी बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा कर शहर के मुख्य मार्गो पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा*।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की जाएगी कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों को तत्काल आवास योजना का लाभ प्राप्त कराये जाएं क्योंकि आवास योजना का पैसा केंद्र सरकार के द्वारा तो भेजा जा रहा है लेकिन इस राज्य सरकार के द्वारा नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे हितग्राही परेशान और हताश हैं, साथ ही साथ पट्टा नवीनीकरण को लेकर भी लोगों में हताशा का माहौल है*।
इन सभी विषयों को लेकर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर जी भाजपा जिला महामंत्री श्री नटवर ताम्रकार जी जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष सोनी जी, मंत्री श्री दिनेश देवांगन जी, श्री मनोज मिश्रा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री अजय वर्मा जी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री दिलीप साहू जी, सहसंयोजक देवेंद्र टंडन जी,बलराम साहू जी,एवं अमर यादव जी, मनजीत कुंभकार,रवि मिश्रा ऋषि कांत मिश्रा व मंडल संयोजकों में प्रदीप गजपाल जी, चंद्र प्रकाश साहू जी, राजकुमार ढीमर जी, मूलचंद साहू जी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।*
मितानिनों के सराहनीय कार्यों को विधायक ने किया प्रणाम, सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
भिलाई। शौर्यपथ । मितानिन दिवस के अवसर पर सेक्टर 5 विधायक कार्यालय में मितानिन सम्मान समारोह और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां भिलाई शहर के सभी मितानिनन को सम्मान आमंत्रित कर किया गया। कार्यक्रम में शामिल मीतमिनों का भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने उत्साह के साथ सम्मानित किया और मितानिनों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके सराहनीय प्रयासों और मेहनत को प्रणाम कर उनके कार्यों को जमकर सराहना की।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि हमारी मितानिन दीदी
किसी सोल्जर से कम नहीं है। जिस तरह से सोल्जर्स हमारे देश की और हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक देने को तैयार होते हैं और लगातार हमारी रक्षा करते हैं। हमारी मदद करते हैं। उसी प्रकार हमारे मितानिन दीदी हैं जो हम सब की रक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके इन कार्यों का हम कोई मोल नहीं चुका सकते है।
कोरोना काल मे मितानिनो ने पूरी इमानदारी निष्ठा से मानव सेवा की है। अपने जान की परवाह किये बगैर अपनी जान हथेली पर लेकर सब की मदद किए कोरोना पेशेंट को भी अस्पताल पहुंचे। कार्यक्रम के शुरुआत में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जहां बारी-बारी से विधायक श्री यादव ने सभी मितानिन दीदी का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया सम्मान समारोह के साथ में विधायक कार्यालय sector-5 में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सभी ने दीपावली उत्सव मनाया।
समस्याओं का होगा समाधान
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव मितानिन दीदी उसे बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मितानिन दीदियों ने बताया कि वे लगातार मानव सेवा का कार्य कर रहे है। कोरोना काल मे भी वे लगातार कोरोना से जंग जितने लड़ते रहे।
सीएम के समक्ष रखेंगे मितानिनों की समस्या
भिलाई नगर विधायक श्री यादव को मितानिनों ने बताया कि वे हमेशा आधी रात को भी लोगों की मदद के लिए हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन उन्हें आने-जाने के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती। इस कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी और भी कई समस्याएं बताई और अपनी मांग भी विधायक के समक्ष रखें विधायक देवेंद्र यादव की सभी मांगों को स्वीकार किया इसके लिए वे स्वयं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे और जल्द से जल्द इनका निराकरण की मांग करेंगे।
-निगम आयुक्त, तत्कालीन आयुक्त एवं अपर आयुक्त ने दिल्ली में लिया सम्मान
- वर्ष 2019 से लेकर तीसरी बार थ्री स्टार का अवार्ड लेकर भिलाई शहर हुआ गौरवान्वित
- छत्तीसगढ़ में भिलाई को मिला पांचवा रैंक
भिलाईनगर / शौर्यपथ / स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई शहर को थ्री स्टार का खिताब प्राप्त हुआ है, वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो भिलाई शहर को पांचवा रैंक हासिल हुआ है, पूरे भारत में एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में भिलाई 29 वे नंबर पर है। थ्री स्टार का यह अवार्ड माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी के अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 स्टार रेटिंग एवं सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री श्री शिव डहरिया की उपस्थिति में विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रदान किया गया है। भिलाई निगम की ओर से सम्मान प्राप्त करने तत्कालीन आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं रिसाली निगम की ओर से सम्मान प्राप्त करने रिसाली निगम के तत्कालीन आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे दिल्ली पहुंचे थे, वही अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी रमाकांत साहू भी दिल्ली में पुरस्कार के लिए नामांकित होने पर पहुंचे थे, भिलाई और रिसाली निगम को थ्री स्टार से सम्मानित किया गया है। स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के तत्कालीन महापौर एवं विधायक भिलाई नगर श्री देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और शहर के जागरूक नागरिक तथा बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सर्व जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित उनकी टीम ने सफाई व्यवस्था का पूरा जिम्मा संभाला हुआ है। निगम ने स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए कार्य किया है जिसकी बदौलत आज स्वच्छता के सबसे बड़े मुकाबले में भिलाई ने गौरव हासिल किया है।
कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कचरा मुक्त शहरों में भिलाई नगर को सम्मिलित किया जा चुका है तथा भिलाई 3 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है! भिलाई शहर की जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक है तभी भिलाई कचरा मुक्त शहर में शामिल हो सका है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम प्रशासन ने स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया! नालियों में कचरा को रोकने के लिए तथा सीधे जल स्रोतों में कचरा न मिले इसके लिए नालियों में जालियां लगाने का कार्य किया गया तथा जीवीपी पाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया। एसएलआरएम सेंटर में कचरो का पृथकीकरण, घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सघन सफाई व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अन्तर्गत सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया। एसएलआरएम सेंटर की संख्या में भी वृद्धि की गई है।
ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व से प्राप्त करता आ रहा है और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा भी पिछले वर्ष भिलाई निगम ने प्राप्त किया है, खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने प्रातः से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, जुर्माना वसूली की, शौचालय को अपडेट किया नतीजन भिलाई को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
भिलाई इसलिए हुआ तीसरी बार थ्री स्टार की केटेगरी में शामिल भिलाई को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के कचरा मुक्त शहर यानी कि स्टार रेटिंग केटेगरी में आज दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। यह स्टार रेटिंग कचरा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य जैसे जीवीपी पॉइंट के विलोपन, सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन, पुराने डंप साइट का निपटारा करने, निर्माण एवं विध्वंस के मटेरियल के प्रबंधन, गड्ढे रहित सड़क इत्यादि पैरामीटर पर शहर की रेटिंग तय की गई है। भिलाई शहर में कचरा प्रबंधन का कार्य एसएलआरएम सेंटर एवं कंपोस्ट सेंटर में किया जाता है, प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर ठोस अपशिष्ट को गीले, सूखे, सेनेटरी एवं हानिकारक अपशिष्ट में पृथक-पृथक संग्रहण कर मैनुअल रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी टिप्पर आदि वाहनों से निकट के एसएलआरएम सेंटर एवं कंपोस्ट सेंटर में परिवहन किया जाता है। निर्माण एवं विध्वंस के अपशिष्ट को उपयोग में लाने का काम भिलाई निगम द्वारा किया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में निकाय द्वारा बेहतर कार्य किए जाने के लिए वर्ष 2019, 2020 एवं इस वर्ष भी 2021 में तीन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
भिलाई / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने 17 नवपदस्थ प्रबंध प्रशिक्षुओं (टेक्नीकल) के बैच के साथ-साथ पूर्व में जुलाई 2021 को पदस्थ हुए 38 प्रबंध प्रशिक्षुओं के साथ चर्चा की। 19 नवंबर, 2021 को दोपहर में मैनेजमंेट ट्रेनिस हाॅस्टल नं.-3 में इन नए प्रबंध प्रशिक्षुओं के बैच के साथ अनौपचारिक बातचीत हुई।
भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता सहित ईडी (माइन्स एवं रावघाट), श्री मानस बिस्वास, ईडी (पी एंड ए) श्री एस के दुबे और ईडी (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार ने नवनियुक्त प्रबंधकों के साथ सारगर्भित चर्चा की। महाप्रबंधक (एचआरडी) श्री सौरभ सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
17 नए प्रबंध प्रशिक्षुओं के बैच में 01 प्रबंध प्रशिक्षु चंद्रपुर फेरो अलाॅय प्लांट (सीएफपी) के लिए निर्धारित किया गया है। 12 से 24 नवंबर, 2021 तक एचआरडीसी में सेंट्रल इंडक्षन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह बैच जुलाई, 2021 को बीएसपी में ज्वाइन किये 38 नए एमटीटीस् बैच का एक्सटेंषन बैच है।
बीएसपी बिरादरी में शामिल नए प्रबंध प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशकों ने उन्हें प्रोत्साहित और प्रेरित किया। चर्चा सत्र में मानव संसाधन विकास विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। दल्ली-राजहरा माइन्स में पदस्थ लोगों सहित नए प्रबंधकों ने अपना परिचय दिया। निदेशक प्रभारी और कार्यपालक निदेशकों ने एमटीटी के साथ दोपहर का भोजन किया तथा नवपदस्थ प्रबंध प्रशिक्षुओं का हालचाल पूछा और भविष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र की योजनाओं से अवगत कराया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
