
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग। शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर के सभी प्रमुख कालीबाड़ी में कई विकास कार्य होंगे। सभी जगहों में विभिन्न सांस्कृति व धार्मिक आयोजनों के लिए शेड व डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। लाखों की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के साथ ही काली बाड़ी के परिसरों में पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।
हर साल नवरात्रि में शहर के सभी काली बाड़ी में भव्य आयोजन किए जाते हैं। माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसे में इन सभी काली बाड़ियों में बेहतर सुविधा और धार्मिक आयोजनों के लिए शेड और डोम शेड की मांग थी। समाज और जनता की मांग पर बेहतर से बेहतर धार्मिक आयोजन हो सके। कही कोई कमी या समस्या ना रहे। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और शहर के 4 काली बाड़ी में 34 लाख की लागत से विकास कार्य होगा। जहां डोम शेड, शेड और पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से यह सभी विकास कार्य होंगे। हुडको कालीबाड़ी में 12 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही परिसर में पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 6 काली बाड़ी परिसर में 5 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी में 10 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण किया जाएगा और सेक्टर 1 काली बाड़ी में 7 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा। इससे सभी काली बाड़ी संस्थान से जुड़े लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव काे धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका आभार जताया। संस्था के लोगों ने कहा कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार जनता के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके इस प्रयास से सभी समुदाय में काफी हर्ष का माहौल है।
हमारा सौभाग्य है जो हम धर्म व समाज के लिए कुछ कर पा रहे हैं
जनता की मांग के अनुरूप काम किया जा रहा है। कालाबाड़ी के प्रभुत्वजनों की मांग के अनुसार हमने प्रयास किया और जल्द से जल्द निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। शासन से स्वीकृति हो गई है। शहर के चारों कालीबाड़ी में जरूरत के हिसाब से शेड, डोमशेड और पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। हमे गर्व है और हमारा सौभाग्य है कि हम समाज व धर्म के लिए कुछ कर पा रहे हैं।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर
दुर्ग / शौर्यपथ / देश भर के 77.786 आयुष्मान भारत हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 29 सितंबर को पहली बार विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हृदय संबंधी रोगों सीवीडी की रोकथाम को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने अब इस दिन को हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल कर लिया है। इस साल की थीम यूज हार्ट टू कनेक्ट है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त सचिव विशाल चौहान ने इस दिवस को मनाने से संबन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों प्रमुख सचिवों और सचिवों को पत्र भेजा है। अपने पत्र में उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को युवा एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वयं सहायता समूहों और शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कोविड.19 को देखते हुए सभी गतिविधियों के संचालन में कोविड.उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिये हैं।
इस दौरान किशोरों में हृदय संबंधी रोगों पर चर्चा और उनके शीघ्र निदान व उपचार पर जोर देते हुए वेबिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवा रोल मॉडल चैंपियन को भी आमंत्रित किया जाएगा। स्थानीय अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर रेसिपी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। दूसरी ओर किशोर और किशोरियों और पियर एजुकेटरों को प्रश्नोत्तरीए पोस्टर प्रतियोगिताओं और रोचक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस मामले को लेकर दूसरे दिन भी भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा निगम अधिकारी निरंकुश विधायक महापौर की चुप्पी संदेहास्पद...*
दुर्ग/शौर्यपथ / सिद्धार्थ नगर वार्ड 31 मे 7 परिवारों को मकान तोड़ने दिए नोटिस व एक पीड़ित युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मुद्दे लेकर आज भाजपा पार्षद दल व भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओ ने दूसरे दिन निगम कार्यालय घेरकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए इस घटना के लिए दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए घटना के तीन दिन बाद भी विधायक महापौर की चुप्पी को संदेहास्पद बताया है इस मामले को लेकर भाजपा के पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से एक रैली के रूप में निगम प्रशासन खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचे जहां सभी नेताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त कर निगम आयुक्त को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा व पीड़ित परिवार को 5 लाख मुआवजा देने व परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने व 7 लोगो कि नोटिस निरस्त करने की मांग की गई इस पर कमिश्नर हरेश मंडावी ने नोटिस को अवैध मानकर तत्काल निरस्त करने की घोषणा करते हुए शेष मांगों पर 7 दिन में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा,जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी,पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,पार्षदगण गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे काशीराम कोसरे मनीष साहू ओम प्रकाश सेन लीना दिनेश देवांगन चमेली साहू शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा कुमारी साहू हेमा शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि शहर के प्रत्येक विकास कार्यों में अपने श्रेय का तमगा लगाने वाले विधायक वोरा के लगातार हस्तक्षेप व महापौर की अनुभव हीनता के चलते अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और एक तरफ शहर में जगह-जगह कब्जे हो रहे हैं उस पर ध्यान तक नहीं देते और वर्षों से काबिज अपने ही निगम की सफाई कर्मियों कोे गलत तरीके से नोटिस जारी कर प्रताड़ित करते है जिसके चलते एक परिवार के सदस्य को आत्महत्या करना पड़ता है भाजपा इन सब मुद्दों को लेकर आज सड़क पर उतरी है और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग करती है नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने निगम महापौर व आयुक्त को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है उन्होंने इस पूरे घटना में विधायक व महापौर की चुप्पी पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि महलो मे रहने वाले इन नेताओ को गरीब कर्मचारियों का दर्द समझ में नहीं आता इसलिए श्रेय लेने आगे रहने वाले ये नेता अब मुंह छिपाते फिर रहे है उन्होंने कि कार्यशैली पर जमकर नाराजगी प्रकट करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी है कि व्यवस्था नहीं सुधरी व गरीबों को परेशान करना बंद नहीं किया तो भाजपा उग्र आंदोलन करेंगी ।
प्रदर्शन करने वालो मे प्रमुख रूप से आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक अनूप गटागट रजा खोखर मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार,राहुल पंडित बंटी चौहान, पूर्व पार्षद दिलीप साहू,पोषण साहू राकेश यादव युवा मोर्चा जिला महामंत्री ते खन सिन्हा ,गौरव शर्मा संतोष कोसरे, संजय बोहरा कैलाश डग्गर जग्गी शर्मा,राकेश साहू आशा सुब्बा महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पाण्डेय, प्रभा पंडित भावना दिवाकर हेमलता निषाद ममता जैन गीता वर्मा अहिल्या यादव बसंती गायकवाड़ संदीप भाटिया दीपक सिन्हा ईश्वर देवांगन कुंदन साहू देवेंद्र टंडन आशीष निमजे यशवंत चक्रधारी गोलू सोनी राहुल भट्ट चंद्रकांत साहू गगन तिवारी दिलीप यादव मन्नू साहू गोलू सिंगर महेंद्र यादव राहुल कुमावत मुकेश सोनकर राजा यादव शुभम साहू अभिनव शर्मा दौलत राजपूत निरंजन दुबे गणेश यादव राजेश साहू दीपेश निर्मलकर भूषण यादव रवि यादव अनुराग रायजादा मनोज साहू योगेंद्र देवांगन वीरू साहू राहुल भट्ट निलेश सिन्हा जितेंद्र सिंह राजपूत मंजूषा तिवारी नीलू पांडे राधा चंद्राकर चंचल तिवारी अंजलि सेन सुनीता देवांगन रेवती यादव बिरू साहू खिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मंगलवार को लघु उधोग भारती दुर्ग जिला इकाई की कार्यकारिणी की बैठक करहीडीह चौक, डीपीएस दुर्ग मार्ग गोयल मार्बल में रखी गई थी जिसमें लघु उधोग भारती के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी भूषण वैध, पूर्व निवृतमान अध्यक्ष कृष्णगोपाल (लड्डू गोपाल), प्रदेश अध्यक्ष पुरोषत्तक पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, एस.के.पाठक सचिव डाक्टर सीपी दुबे, सचिव श्रीकांत खेडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन बडज़ात्या , दुर्ग इकाई अध्यक्ष संजय चौबे के सानिध्य में कार्यकारणी का आपस में परिचय संपन्न हुआ! इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रभारी भूषण वैध के द्वारा आगामी 2021- 23 के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के भिलाई और दुर्ग शहर स्थित सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों में सिगरेट का सेवन करने पर अब दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। नो स्मोकिंग जोन में धूम्रपान को अपराध घोषित कर दिया गया है। पिछले दिनों राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. खंडेलवाल के मार्गदर्शन में थाना मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा, पुलिस आरक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कंचन वर्मा, पितांबर साहू व स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर ललित साहू की संयुक्त टीम के द्वारा शहर के बस स्टैंड, होटलों व स्कूलों के आसपास के क्षेत्र में जांच कर कार्रवाई की गई। दो दिन तक चले अभियान में 30 दुकानदार व ठेला संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 3,000 रुपए वसूले गए। जिले को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों को कार्रवाई का जिम्मा सौंप दिया है। कुछ दुकानदारों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। ऐसे ठेले संचालक जो दुकान में लाइटर व माचिस देकर धूम्रपान को बढावा देते हुए लापरवाही बरतने पर शिकंजा कसते हुए कवायद शुरू कर दी गई है। प्रकोष्ठ सलाहकार डॉ. सिंह ने बताया, अब हर महीने प्रत्येक सप्ताह में दो दिन छापामार कार्रवाई की जाएगी। 29 सितंबर को दुर्ग शहर में विभिन्न चौक-चौराहों, अस्पताल व स्कूल से 100 गज की दूरी को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र घोषित कर कार्रवाई की जाएगी।
रिसाली / शौर्यपथ / निगम का कोष बढ़ाने नए आयुक्त आशीष देवांगन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसके बाद रिसाली नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग ने 33 बकायादारों को दूसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद भी कर जमा नहीं करने पर निगम प्रशासन कुर्की नोटिस जारी कर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। खास बात यह है कि निगम को बकायादारों से लगभग 5 करोड़ 10 लाख वसूल करना बाकी है।
राजस्व विभाग में लक्ष्य के अनुरूप टैक्स जमा नहीं होने पर निगम आयुक्त लगातार समीक्षा कर रहे है। टैक्स वसूली का कार्य करने वाली स्पायरों कंपनी से हर रोज होने वाले आय पर चर्चा कर दिशा निर्देश दे रहे है। आयुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पुराने बकायादारों द्वारा निगम के खजाने में टैक्स की राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे। ऐसे लोगों को सूची बद्ध कर पहले निगम एक्ट की धारा 173 के तहत नोटिस जारी करे। नोटिस को नजर अंदाज करने पर 74 की नोटिस दे और शक्ति पत्र जारी कर संपत्ति को कुर्क कर वसूली करे। उल्लेखनीय है कि प्रथम नोटिस 60 लोगों को जारी करने के बाद 13 लोगों ने ही संपत्ति कर समेत अन्य कर जमा करने में रूची दिखाई है।
15 करोड़ का है लक्ष्य
राजस्व विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ 4 लाख 2 हजार रूपए वसूली का लक्ष्य रखा है। जिसमें संपत्तिकर, समेकित, जल, दुकानों का किराया, निर्यात कर, शि.उपकर समेत युजर चार्ज शामिल है। हालांकि लक्ष्य के विरूद्ध निगम ने 34 प्रतिशत अर्थात 5 करोड़ 14 लाख 77 हजार कर की वसूली की है।
4 प्रतिशत छुट, महज दो दिन
निगम ऐसे लोगों को छुट प्रदान करती है जो नियमित समय पर टैक्स जमा करते है। शुरूआत में सवा 6 प्रतिशत छुट का लाभ देती है। वहीं 30 सितम्बर तक टैक्स जमा करने वालों को 4 और नवम्बर माह के अंत तक 2 प्रतिशत छुट दी जाएगी।
मार्च के बाद लगेगा 18 प्रतिशत फाईन
चालू वित्तीय वर्ष में टैक्स जमा नहीं करने वालों का नाम आगामी वित्तीय वर्ष के बकायादारों की सूची में शामिल किया जाएगा। ऐसे करदाताओं से टैक्स के अलावा 1000 शासती शुल्क व 18 प्रतिशत फाईन वसूला जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग से रायपुर के बीच एनएच के ओवरब्रिज एवं सर्विस रोड के मरम्मत कार्य तेजी से जारी हैं। कुम्हारी में एप्रोच रोड का कार्य प्रगति पर है और पावर हाउस में सर्विस रोड मेंटेंनेंस का कार्य कराया जा रहा है। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि देर रात पावर हाउस में सर्विस रोड मेंटेंनेंस का कार्य कराया गया। कलेक्टर ने भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डबरापारा के पास सर्विस रोड की स्थिति अब भी अच्छी नहीं है। इस पर अधिक ध्यान दिये जाने की जरूरत है। एनएच के अधिकारियों ने इसे ठीक करने की बात कही। कलेक्टर ने भिलाई निगम आयुक्त को इस कार्य की देर शाम मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बैठक में इस संबंध में निर्देशित किया गया था कि 15 अक्टूबर तक कुम्हारी ओवरब्रिज का काम छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए पूरा किया जाना है। इस समयसीमा को पाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। ट्रैफिक पर दबाव न रहे, इसके लिए सर्विस रोड मेंटेंनेंस का कार्य लगातार करते रहें। जहां कहीं भी गड्ढों की मरम्मत की जरूरत होती है, तत्काल यह कार्य कराएं। उल्लेखनीय है कि बैठक में ट्रैफिक मार्शल नियुक्त करने के निर्देश भी दिये गये थे जिसके बाद 30 ट्रैफिक मार्शल लगाये गये हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर उन्हे याद किया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज शहीद स्मार्क पार्क सेक्टर 5 पहुंचे। जहां वे शहीदेआजम भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति समक्ष खड़े होकर उन्हें प्रणाम कर उनकी शहादत को याद किया और उन्हें नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
कोरोना काल की वजह से शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर कोई बड़ा भव्य आयोजन नहीं किया गया। कोरोना रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए शहीद भगत सिंह जयंती सामान्य रूप से शांति पूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छात्र जीवन से ही शहीद वीर भगत सिंह के भक्त है। जब से वे अपने शिक्षक से स्कूल में शहीद भगत सिंह के बारे में जाना तब वे उनके मुरीद हो गए। वे हमेशा उनकी तरह ही बनाना चाहते थे। जैसे जैसे समय बीता भिलाई नगर विधायक बड़े होते हैं। वे और जानकारी किताबों शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ते गए।
उन्ही से प्रेरित होकर देश व समाज के हित और विकास के काम करने की शपथ लेकर विधायक देवेंद्र यादव कॉलेज के समय छात्र राजनीति में प्रवेश किए। छात्र राजनीति में बड़े संघर्ष के बाद जब वे भिलाई की जनता के आर्शीवाद से महापौर बने तब उन्होंने भिलाई में शहीद भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई थी। उनका सपना था कि शहीद भगत की एक ऐसी मूर्ति जो देश में कहीं भी ना हो। सपना को पूरा करने में थोड़ा समय लगा लेकिन आज विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई के सेक्टर 5 में वीर शहीद भगत सिंह की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित करने के साथ ही यहां शहीद स्मार्क पार्क का निर्माण कराया है। एक भव्य सुंदर पार्क जिसका लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल ने अपने कर कमलों से किया था।
100 फीट ऊंचा तिरंगा
सेक्टर 5 सिविक सेंटर के पास सरोवर के बगल से शौर्य स्मारक शहीद पार्क का निर्माण किया गया है। जो शहर सहित आसपास के गांववालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति लगाई गई है। थोड़ी दूर पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा भी लहराएगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करेगा। हैदराबाद में स्थित लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया और इसके तकनीकी पक्षों को जाना। इस कार्य के लिए लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृति हुई है।
रिसाली / शौर्यपथ / नवगठित रिसाली निगम क्षेत्र में नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने लगातार कवायद की जा रही है। अमृत मिशन के तहत अंतिम छोर पर रहने वाले घरों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर व निगम प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर आयुक्त आशीष देवांगन घनी आबादी वाले क्षेत्र पहुंचे। अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घरों में जांच करे कि नल कनेक्शन में मीटर लगाया गया है कि नहीं। साथ ही यह भी देखे कि टोटी लगा हुआ है कि नहीं। दरअसल निरीक्षण के दौरान टंकी मरोदा और मौहारी मरोदा के घरों में टोटी गायब था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नागरिकों ने बिना टोटी के पाइप से ज्यादा पानी आने की बात कहते हुए टोटी निकाल दी। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया। साथ ही निर्देश दिए कि जिस घर में नल की टोटी नहीं वहां पानी न दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर.के.जैन, उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा मौजूद थे।
टोटी लगाने होगी मुनादी
आयुक्त ने कहा कि कई घरों में पानी स्टोर कर रखने की व्यवस्था नहीं थी। जरूरत के हिसाब से पानी लेने के बाद पानी व्यर्थ बहते रहता है। टोटी लगा होने से पानी का अपव्यय नहीं होगा। पानी भी अंतिम छोर तक पहुंचेगा। निगम प्रशासन पाइप लाइन कनेक्शन में टोटी अनिवार्य रूप से लगाने मुनादी कराएगा।
मरम्मत कार्य करने दी मोहलत
निरीक्षण के दौरान स्टेशन मरोदा क्षेत्र में कई स्थानों पर लिकेज पाया गया। लिकेज की वजह से गंदा पानी घरों तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। आयुक्त ने अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए है कि क्षेत्र के लिकेज को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में ठीक करे। साथ ही मीटर अनिवार्य रूप से लगाए। ऐसे घरों तक एजेंसी के कर्मचारी शीघ्र पहुंचे जहां मीटर को लगाने के बजाए मकान मालिक के हवाले कर दिया है।
बारह हजार से ज्यादा नल कनेक्शन
पूर्व में निगम क्षेत्र में केवल 1 ओवर हेड टैंक था। जिससे पेयजल आपूर्ती की जाती है। वर्तमान में रिसाली निगम के पास 8 ओवर हेड टैंक है जिसके माध्यम से 12500 घरों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
