September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5023)

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर भिलाई के निगमायुक्त प्रकाश सर्वे लगातार मॉर्निंग विजिट कर रहे हैं! श्री सर्वे को भिलाई निगम में 23 दिन हो चुके हैं! इन 23 दिनों में उन्होंने मॉर्निंग विजिट के दौरान भिलाई निगम के 70 से अधिक स्पॉट का दौरा किया है! सभी जोन क्षेत्र में पहुंच चुके हैं, भिलाई के प्रथम वार्ड से लेकर अंतिम वार्ड का दौरा कर चुके हैं! यहां तक की बीएसपी क्षेत्र में भी निरीक्षण करने आयुक्त पहुंच चुके हैं!
       शासन की प्रमुख योजनाओं, निर्माण/विकास कार्य के बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य एवं नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर कहीं भी अकेले पहुंच जाते हैं! स्पॉट में पहुंचने के बाद संबंधित कर्मचारी से संपर्क करते हैं, जरूरत के मुताबिक अधिकारियों को स्पॉट पर तलब किया जाता है! पेयजल एवं सफाई को लेकर आए दिन आयुक्त किसी न किसी वार्ड में पहुंच रहे हैं! रहवासियों से फीडबैक भी ले रहे हैं और इसके मुताबिक समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं! सकरी एवं तंग गलियों से लेकर सड़क, बाजार क्षेत्र का उन्होंने निरीक्षण किया है! सफाई कर्मचारियों का फील्ड में पहुंचकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैं! निगम आयुक्त के लगातार मॉर्निंग विजिट से जोन आयुक्तों पर खासा प्रभाव पड़ा है, जोन आयुक्त भी अब अपने-अपने क्षेत्रों में सुबह दिखाई दे रहे हैं!
       मॉर्निंग विजिट में कार्रवाई भी निगमायुक्त मॉर्निंग विजिट में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं, शौचालय में केयरटेकर के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है, खराब पेवर ब्लॉक की हालत को लेकर आयुक्त के निर्देश के बाद सुधारा गया, पानी की चोरी करने पर टुल्लू पंप जब्ती की कार्रवाई हुई है, आकाश गंगा में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए जमीन को समतल किया जा रहा है, बुजुर्गों की तकलीफों को देखते हुए भिलाई के सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट में उन्होंने व्हीलचेयर की व्यवस्था करा दी है, पब्लिक सेवा से सीधे जुड़े हुए लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर द्वारा सही जानकारी नहीं रखने पर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है! आयुक्त अपने निरीक्षण के पश्चात दिए गए निर्देशों का फीडबैक भी ले रहे हैं!

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर.दुर्ग मार्ग पर कुम्हारी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्यए निर्माण एजेंसी रॉयल इंफ्राकन्स्ट्रक्ट द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के सतत निगरानी में किया जा रहा है। कार्य समयसीमा पर पूर्ण हो इसके लिए रात्रि में भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। विदित हो कि पिछले दिनों सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर निर्माणाधीन चार फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया था एवं कार्य की धीमी गति के कारण निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की गई थी।
       तत्पश्चात विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल मानिटरिंग कर कार्य की गति ब?ाई गई है। वर्षा ऋतु एवं लगातार हो रही बारिश  के कारण मुरूम कार्य प्रभावित हो रहा है परंतु फिर भी वस्तुस्थिति अनुसार कार्य को प्रगतिशील करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क में वाहनों के भार को कम करने का प्रयास एनएच के द्वारा किया जा रहा है। 

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के विधानसभा अहिवारा के ग्राम पंचायत मोहंदी में 6.50 लाख रूपए एवं 5 लाख रूपए की लागत से दो नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की सरकार है। लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
       मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का जो अंदेशा है, उसे नजरअंदाज नही किया जा सकता इसलिए वर्तमान में भी हम सभी को राज्य शासन द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से टीकाकरण करवाने की अपील की। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी समस्याओं से अवगत करायी जाती है। उन सभी का निराकरण करना, हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने ग्राम सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों की मांग अनुरूप ग्राम विकास हेतु नाली निर्माण,विभिन्न मार्ग हेतु सी.सी.रोड निर्माण, युवाओं के लिए ओपन जिम निर्माण हेतु घोषणा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, सभापति आकाश कुर्रे,  हीरा वर्मा, एवं समस्त ग्रामवासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   

    कलेक्टोरेट पहुंच राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    जब तक भाजपा के भ्रष्ट सरकार को उखाड़ नही फेंकेंगे तब तक शांत नही बैठेगे- मुकेश चन्द्राकर 

    दुर्ग / शौर्यपथ /  जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाई शहर के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए अन्याय और अत्याचार के खिलाफ  उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शनकर बरसते पानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
        इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार को जब तक उखाड़ के नहीं फेकेंगे तब तक कांग्रेसी शांत नहीं बैठेंगे। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों के साथ अन्याय एवं अत्याचार योगी सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाती है। किसानों को मंत्री के बेटे के काफिले के द्वारा कुचल दिया जाता है। इस प्रकार योगी और मोदी सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। देश की जनता किसानों के साथ हुए अपमान का बदला 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर करेगी।
       दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि सन 1977 में इसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार ने इंदिरा गांधी जी को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रोका था और आज फिर भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को किसानों के मृतक परिजनों से मिलने के लिए रोका जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है देश की एकता और अखंडता खतरे में हैए जिसके लिए योगी एवं मोदी सरकार की कड़ी निंदा करता हूं।
     प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश और देश से भाजपा की सरकार को उखाड़ के फेंक दें।
       भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि देश की आजादी खतरे में है पहले हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लड़े थे और आज हम सब कांग्रेसी देश को बचाने के लिए भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष गया पटेल ने किया।
       इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भजन सिंह निरंकारी, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, आर एन वर्मा,शंकरलाल ताम्रकार,दीपक दुबे,सुश्री नीता लोधी,इरफान खान, सीजू एंथोनी, सुभद्रा सिंह ,अश्वनी साहू, झुमुक साहू,संदीप श्रीवास्तव,नासिर खोखर,मनोज मढरिया, प्रकाश ठाकुर , आदित्य सिंह, कैलाश नाहटा, नंद कुमार कश्यप, संदीप निरंकारी, राकेश मिश्रा, हेमंत बंजारे,सुमित पवार, जानकी साहू,प्रियंका मोदघरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर के दो छात्रों को स्कूल से बंक मारना इतना मंहगा पड़ा कि उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। रिसाली क्षेत्र के तीन अलग अलग स्कूल में पढने वाले नाबालिग दोपहर 12 बजे स्कूल से बंक मारकर शिवनाथ नदी नहाने पहुंचे और नदी में गहरे पानी में पहुंच गये और डूबने लगे। अपने दोनो दोस्त को डूबते देख एक छात्र ने जोर जोर से चिल्लाकर आवाज लगाने लगा इससे पहले की लोग उन्हें बचाने पहुंचते तब तक दोनो छात्र डूब गये। उसमें से एक छात्र की शाम तक आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है, लेकिन दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है।
       पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मड़ौदा सेक्टर इस्पात क्लब के पास रहने वाला आदर्श चंद्राकर (17) पुत्र दिनेश चंद्राकर, गार्डन चौक निवासी तौसीफ अंसारी (17) पुत्र मुर्शीद आलम और रुआबांधा निवासी आयुष शांडिल्य (17) पुत्र हेराम शांडिल्य तीनों अलग-अलग स्कूलों में 11वीं क्लास के छात्र हैं और आपस में दोस्त हैं। तीनों दोस्त मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से बंक मारकर नहाने के लिए शिवनाथ नदी में पहुंच गये। बारिश के कारण इन दिनों वैसे ही शिवनाथ नदी का जल स्तर बढा हुआ है और धारा भी बहुत तेज है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल को आज विद्या विहार के कालोनी वासियों ने वार्ड की पुलिया टूटने की जानकारी दी।सूचना मिलते ही महापौर तत्काल वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती जयश्री जोशी,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,निखिल खिचड़िया और कार्य पालन अभियंता आर.के. पांडेय,सहायक अभियंता आर.के पालिया के साथ पहुचकर सड़क की पुलिया का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
      तत्काल संधारण निधि से सडक की पुल पुलिया का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा नागरिको को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। पुलिया निर्माण कार्य को अच्छी तरीक़े से कार्य करवाए। जिससे इस मार्ग पर आम जनताओं को आने जाने में मुसीबतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान वार्ड के नागरिकगण मौजूद थे।

    सुबह चाय पर की चर्चा,व्यापारियों का जाना कुशलक्षेम

    भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसएनएल चौक आमजन और बोरिया गेट मार्केट में व्यपारियों से किया चर्चा

     

    भिलाई । शौर्यपथ। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और सुबह करीब 6 बजे बोरिया गेट मार्केट पहुंचे। जहां वे व्यपारियों से मिले। उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठक कर चाय की। व्यपारियों के साथ विधायक यादव ने चाय पर काफी लंबी चर्चा की। व्यपारियों के व्यापार से लेकर उनकी समस्याओं और शहर के विकास पर चर्चा की गई।

    इसके बाद वे बीएसएनएल चौक पहुंचे। जहां विधायक यादव आम नागरिकों से मिले। उनका हालचाल जाना। व्यापारियों के साथ बैठकर चाय पीते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सभी व्यापारियों का कुशलक्षेम जाना। सभी के साथ बैठ कर चाय पीते हुए शहर के विकास कार्यों के बारे जानकारी। व्यपारियों से पूछा कि भिलाई में कैसे विकास कार्य हो रहा है। किस तरह की समस्या है। व्यपारियों की क्या मांग है या परेशानी है। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों सरकार की योजनाओं के संबंध में लंबी चर्चा की गई। काफी खुश रहे व्यापारियों का कहना था कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के पहले ऐसे नेता है जो चुनाव नहीं होने पर भी सब के साथ और बैठ रहे हैं मिलते जुलते हैं सब का हाल-चाल पूछते हैं। इनके अलावा जितने भी नेता भिलाई में रहे वे लोगों से और व्यापारियों से सिर्फ चुनाव के टाइम मतदान मांगने वोट के लिए ही मिलते जुलते थे और मतदान होने के बाद जीतने के बाद दोबारा 5 साल तक कभी शक्ल नहीं दिखाते थे। चाय में चर्चा के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने व्यापारियों से चर्चा करते हुए बताया कि वे लगातार भिलाई के भलाई के लिए काम कर रहे। शहर में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है।

      व्यापारियों ने भी सहमति देते हुए कहा कि जब से देवेंद्र यादव महापौर और विधायक बने हैं तब से भिलाई में बहुत विकास हुआ है और अभी भी कई विकास कार्य चल रहे हैं लोगों ने भी कहा कि शहर की तसवीर बदल रही है। टॉउन शिप सहित खुर्सी पार, छावनी सहित पूरे भिलाई में लगातार विकास कार्य हो रहा है। पहले जहाँ गंदगी रहती थी। लोग जान पसन्द नहीं करते थे वे आज वहा खूबसूरत गार्डन। हुडको में भी कई विकास कार्य हो रहे है। व्यपारियों ने काम को लेकर काफी तारीफ की।

     दुर्ग / शौर्यपथ/ वन विभाग की ओर से 03 अक्टूबर को वाइल्ड लाईफ वीक का आगाज हो चुका है। इसके अंतर्गत कराए जा रहे आयोजनों में 08 अक्टूबर को मैराथन दौड़ की प्रतिस्पर्धा होनी है। मैराथन की शुरूआत सुबह 6ः00 बजे सेक्टर-09 हॉस्पिटल चौक से होगी। लोगों में वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए वन्य जीव सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैराथन दौड़ का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। वन विभाग ने जिले के निवासियों से इस मैराथन में बड़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल नंबर 9691355543, 8109508650 और मेल आई.डी. This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. में कर सकते हैं।

    भिलाई नगर । शौर्यपथ। आज प्रातः 10ः45 बजे अचानक आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम मुख्य कार्यालय के विभागों का औचक निरीक्षण किये। इस दौरान कार्यालयीन समय में बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले दो कर्मचारियों को उन्होंने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। यह पहली दफा नहीं है जब आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया है, इससे पूर्व भी उन्होंने अचानक विभागो का निरीक्षण किया है। उन्होंने आज स्टेनो कक्ष, उपायुक्त कक्ष, सम्पत्तिकर एवं राजस्व विभाग, जन्म-मृत्यु के काउंटर शाखा, स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा गारंटी, सचिवालय, जनसूचना विभाग, अधीक्षण अभियंता कक्ष, जनसंपर्क एवं स्टेशनरी विभाग, लेखा विभाग, स्थापना विभाग, डाटा सेंटर, ऑडिट कक्ष, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं जनगणना शाखा का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजी अनुसार अधिकारी/कर्मचारियों की मौजूदगी की उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सचिवालय कक्ष में जीवन वर्मा एवं सहायक जन सूचना अधिकारी अरूण सिंह अनुपस्थित पाये जिन्हें निगम आयुक्त ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। लोक सेवा गारंटी के तहत किये जा रहे कार्यो का आयुक्त ने बारिकी से अवलोकन किया, किस प्रकार के दस्तावेज मांगे जा रहे है इसकी भी जानकारी उन्होंने ली। आयुक्त ने कहा कि जो जरूरी दस्तावेज है केवल वहीं ले, आवेदक को अनावश्यक भटकने की आवश्यकता न हो। सभी विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों को उन्होंने कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। बिना कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी है ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision