
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाईनगर/ शौर्यपथ/ दिनांक 05 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के लोगों को कोविशिल्ड एंव कोवैक्सीन का टिका लगाया जाएगा। कोविशिल्ड के लिए निर्धारित किए 21 केन्द्रों में प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जाएगा इसी प्रकार कोवैक्सीन के लिए निर्धारित 05 केन्द्र में 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जाएगा।
*इन केन्द्रों में लगेंगे कोवैक्सीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका* -
वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस, वार्ड 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम, वार्ड 28 मंगलबाजार छावनी, वार्ड 29 बापूनगर पीएचसी एवं वार्ड 32 खुर्सीपार यूपीएचसी।
*इन केन्द्रों में लगेंगे कोविशिल्ड के प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका* -
वार्ड 01 पीएचसी खम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनवानी, वार्ड 04 सियान सदन राधिका नगर, वार्ड 06 सामुदायिक मंगल भवन के सामने दुबे पशु आहार सुपेला, वार्ड 04 सामुदायिक भवन बजरंग चौक कृष्णा नगर, वार्ड 09 पीएचसी कोहका मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन, वार्ड 12 शिवमंदिर कांजी हाउस, वार्ड 68 ऑफिस बिल्डिंग के सामने भिलाई नायर समाजम स्कूल सेक्टर 08,वार्ड 19 छत्तीसगढ़ सदन शास्त्री नगर, वार्ड 26 गणेश मंच डोमशेड हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 22 ऑफिस बिल्डिंग के सामने शासकीय हाई स्कूल केम्प 02, वार्ड 49 मानव आश्रम सेक्टर 01, वार्ड 33 सामुदायिक भवन पानी टंकी पम्प हाउस, वार्ड 28 सामुदायिक भवन दर्री तालाब बिजली नगर, वार्ड 30 सांई मंदिर प्रांगण भवन बालाजी मंदिर सड़क नंबर 52 एवं 54, वार्ड 32 दीनदयाल उपाध्याय आंगनबाड़ी के पास जांजगीर चौक, वार्ड 38 पाॅवर हाउस बस स्टैण्ड, वार्ड 34 सांस्कृतिक भवन अंडा चौक खुर्सीपार, वार्ड 53 आंध्रा भवन सेक्टर 05, वार्ड 66 सियान सदन एचएससीएल काॅलोनी सेक्टर 06, वार्ड 65 हनुमान मंदिर के पास सड़क 18 सेक्टर 07, वार्ड 64 मां शेरावाली मंदिर जोनल मार्केट सेक्टर 10 में 18 प्लस एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों का प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका लगाया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ/ लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र दुर्ग-ग्रामीण के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर क्षेत्र के चहूंमुखी विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव दिये। मंत्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार पुरखों के बताएं मार्ग पर चलकर निरंतर सभी वर्गो के विकास के लिए काम कर रही है। किसानों, गरीबों, व्यापारियों सहित सबके लिए बेहतर योजना और रणनीति बनाकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। श्री साहू ने बताया कि बीत ढाई वर्षो में दुर्गं-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लगभग 900 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विभागों के अधिकतर विकास कार्य पूर्ण हो चुके है तथा प्रगति पर हैं। नवगठित नगर निगम क्षेत्र रिसाली में केवल एक वर्ष में ही 60 करोड़ रूपए की स्वीकृति के साथ विकास कार्य प्रगति पर है। इसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूूल, 30 बिस्तर अस्पताल और नवीन महाविद्यालय की स्थापना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रगतिरत और अपूर्ण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री साहू दुर्ग-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आवश्यकता और मांग के अनुरूप नये कार्यो का प्रस्ताव प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
लोक निर्माण मंत्री साहू ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ क्षेत्र के लोगों के उतरोत्तर उन्नति के लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार, सड़कों का चौड़ीकरण सहित नवीन पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। एक लेन सड़कों को टू लेन सड़कों और टू लेन सड़कों को फोर लेन सड़कों में परिवर्तित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके आलावा स्कूलों , आंगनबाड़ी भवनों, सामुदायिक भवनों, यात्री प्रतिक्षालयों, क्लस्टर स्तर पर विश्राम भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर प्राथमिकता वाले क्षेत्र का पहले विकास किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बीत ढाई वर्षो में दुर्ग-ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख रूप से लगभग 900 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 645 करोड़ 89 लाख रूपए, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 152 करोड़ 70 लाख, नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत 25 करोड़ 98 लाख, स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 5 करोड़ 29 लाख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 56 करोड़ 22 लाख और उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 9 करोड़ 31 लाख तथा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एक करोड़ 65 लाख रूपए के विकास कार्य स्वीकृत कर पूर्ण किए जा रहे है। इनमें अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुके है। इसे बैठक के अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ 02 अक्टूबर 2021 को किया गया ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2021 को जिला न्यायालय परिसर दुर्ग से विधिक जागरूकता रैली प्रातः 10.30 बजे प्रारंभ किया गया । जिसका शुभारंभ श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक योजनाओं एवं कानुनी जानकारी पहुचाएं जाने के संबंध में ग्रामीण स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने पर बल दिया गया। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं पे हो रहे अत्याचार को रोकने हेतू घरेलु हिंसा संबंधी कानूनों का प्रचार-प्रसार, आनलाईन ठगी की रोकथाम, नशे का दूष्प्रभाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया।
जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित होने वाले पक्षकार एवं अन्य लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु ’’हेल्प डैक्स सेंटर’’ का शुभारंभ श्री नरेन्द्र सिंह चावला, प्रघान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुर्ग के द्वारा किया गया जो न्यायालयीन समय पर निःशुल्क विधिक सलाह दिये जाने हेतु लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी ।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया आउटरिच कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिले के ग्रामीण स्थल एवं शहरी स्थल में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये जाने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है । विशेष टीम में पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालिन्टियर्स ,विधि विद्यार्थी को सम्मिलित किया गया है तथा ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आंगनबांडी कार्यकर्ताओं को भी टीम में शामिल किया गया है । ग्रामीण स्तर पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत दुर्ग द्वारा चिन्हांकित ग्रामीण स्थल पर आज 06 जागरूकता वाहन 12 टीमों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अनुक्रम में श्री राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश केंद्रीय जेल दुर्ग में विचाराधीन बंदियों एवं सजायाफ्ता बंदियों के लिये विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री संतोष कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग एवं श्री राहुल शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों के विधिक अधिकार के संबंध में जानकारी देकर 150 बंदियो को लाभान्वित किया गया।
अभियान के तहत् जागरूकता शिविर गा्रम स्थल में स्थित गा्रम पंचायत के अतिरिक्त शहरी स्थल के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल ,वैक्सीनेशन सेंटर , शैक्षणिक संस्थान, में आयोजित किये जाएॅगे । जिसमें जनमानस को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सहायता योजना , पीडित क्षतिपूर्ति योजना , हमर अंगना स्कीम , लोक अदालत , स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा , टोल फ्री नंबर 15100 , यूट्यूब चैनल जनचेतना का प्रचार प्रसार किया जायेगा ।
आज दिनांक को आयोजित विधिक जागरूकता रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, परिवार न्यायालय के न्याायाधीशगण, श्रम न्यायालय के न्यायाधीश, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/सचिव पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालिन्टियर्स, पैनल अधिवक्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे। जागरूकता रैली में 37 बटालियन सीनियर विंग के एन.सी.सी. के लगभग 250 कैडेट्स, पैरालीगल वालिन्टियर्स, पैनल अधिवक्ता सम्मिलित हुए। पैन इंडिया आउटरीच के कार्यक्रम के तहत् आयोजित रैली में कुल 6700 लोग लाभान्वित हुए।
बीएसपी क्षेत्र में सफाई का बुरा हाल, बड़ी महामारी फैलने से नहीं किया जा सकता इनकार
निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने बीएसपी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने मॉर्निंग विजिट में बीएसपी क्षेत्र में साफ- सफाई की व्यवस्था देखी! सेक्टर 4 के आवास के बैकलाइन निरीक्षण करने पहुंचे, वहां के रहवासियों से निगमायुक्त ने चर्चा की लोगों ने बताया कि कई सालों से बैक लाइन की सफाई नहीं हुई है, सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, सीवरेज लाइन चोक हो जाता है, नाली से पानी निकासी की समस्या है, रोड एवं मोहल्ले में झाड़ू लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है, स्वीपिंग कार्य नहीं होता है, परेशानियां झेलने के लिए मजबूर है! इसके पश्चात आयुक्त ने सेक्टर 5 के बी.एस.एन.एल. क्वार्टर का निरीक्षण किया! जैसे ही आयुक्त ने सेक्टर 5 के क्वार्टर में प्रवेश किया उनकी नजर सड़क किनारे कचरा फेंकते हुए महिलाओं पर पड़ी, निगमायुक्त ने यह देखते ही महिलाओं से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के वाहनों को कचरा देने की बात कही! इस पर महिलाओं ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाली गाड़ी हफ्ते में दो बार ही आती है, यदि कचरा बाहर रखा हो तो ले जाते हैं अन्यथा ट्रैक्टर में बैठे हुए कर्मचारी आगे की ओर निकल जाते हैं, यदि प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी आती तो हम कचरा बाहर नहीं फेंकते, परंतु कचरा ले जाने वाली वाहन नहीं आने पर हम सड़क किनारे कचरा फेंकने पर मजबूर हैं, कितने दिन तक कचरा को अपने घरों में रखकर बीमारी को बढ़ावा देंगे!
निगमायुक्त ने सेक्टर 6 के चौक-चौराहा और आवास क्षेत्रों का निरीक्षण सफाई को लेकर किया, जगह-जगह पर उन्होंने गंदगी पाई! डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का जायजा आयुक्त ने लिया, विभिन्न पात्रों में जलजमाव एवं लार्वा की जांच उन्होंने स्वयं कई स्थानों पर की! सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने एवं जलजमाव की स्थिति निर्मित नहीं होने देने तथा डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उचित उपाय अपनाने उन्होंने जोन आयुक्त प्रीति सिंह को बीएसपी के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है! निरीक्षण के दौरान मौके से उप अभियंता श्वेता महेश्वर अनुपस्थित रही!
दुर्ग ब्लाक के किसान संगवारी संगठित हुए, हरिनारायण अध्यक्ष निर्वाचित
दीवाली से पहले बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग संभाग के किसान संगवारियों की बैठक आज छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त के मार्गदर्शन में चौपाटी मे हुआ, बैठक में 7 माह से मानदेय राशि नहीं मिलने की परिस्थिति पर चर्चा की गई, किसान संगवारियों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि दीवाली से पहले बकाया मानदेय राशि का भुगतान नहीं किया गया तब प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जायेगा । बैठक में किसान संगवारियों ने इस बात के लिये रोष व्यक्त किया कि उनसे सिर्फ कृषि विभाग से संबंधित कार्य ही लिया जाना चाहिये किंतु पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और चुनाव आदि में भी बेगारी में कार्य लिया जाता है जिसके लिये अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं किया जाता।
किसान संगवारियों ने बैठक में बताया कि नवीनीकरण और ग्राम सभा से अनुमोदन की आड़ लेकर कुछ ग्राम पंचायतों ने राजनितिक द्वेशवश और बदले की भावना से 8-9 साल से काम करने वाले किसान संगवारियों को काम हटा दिया है, हटाने से पहले संबंधित किसान संगवारियों को न तो दोष बताया जा रहा है और न ही सफाई में अपना पक्ष रखने का ही मौका दिया जा रहा है । बैठक में दुर्ग जिला के तीनों ब्लाक के अलावा बालोद जिला के किसान संगवारी शामिल थे
दुर्ग ब्लाक संगठन का गठन - अध्यक्ष - हरिनारायण ग्राम ढाबा
उपाध्यक्ष -बसंत चंद्राकर, चंदखुरी
सचिव -परसराम साहू, खम्हरिया
सह सचिव - अशोक हरमुख,आलबरस, भुनेश्वरी, बेलौदी, केशरी बंछोर, बासिन
कोषाध्यक्ष -बुधरपाल, रिसामा
दुर्ग। शौर्यपथ। स्वामी विवेकानंद पार्क सेक्टर 1 में सनराइज एरोबिक्स वुमेन्स क्लब सेक्टर 1 की महिलाओं से रविवार की सुबह विधायक देवेंद्र यादव मिले। महिलाओ का समूह रोज सुबह पार्क में एरोबिक्स करती है। जिनसे मुलाकात करके सभी का उत्साह बढ़ाए और विधायक यादव ने उनकी समस्याओं को जाना और कराए जा रहे विकास कार्यों को बताया। विगत 6 महीनों से सनराइज क्लब की महिलाएं रोज सुबह 5 से 6 बजे तक एरोबिक्स करति है। शुरुआत में 3 महिलाओं ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी लेकिन आज टीम बढ़ गई है और करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल है। रोज कई बीमारियों से पीड़ित महिलाएं हिस्सा ले रहीं हैं और उन्हें इससे काफी फायदा भी मिल रहा है। सनराइज एरोबिक्स वूमेंस क्लब में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्रीमती वीना माहुले , उपाध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया अपाले , महासचिव श्रीमती साधना बाकलीवाल , कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता दुबे , मीडिया प्रभारी दीक्षा जैन सांस्कृतिक सचिव , श्रीमती सीता सोनकर , श्रीमती सुजाता रेड्डी कार्यकरिणी , श्रीमती दुर्गा पाठक श्रीमती चमेली बंछोर , श्रीमती साधना कुशवाहा द्वारा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से एरोबिक्स कराया जाता है।रविवार को विधायक श्री यादव स्वयं सुबह 5.30 बजे पहुंचे
महिलाओं के आत्मविश्वास और नई पहल को देखकर विधायक जी काफी आश्चर्य हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने विधायक यादव से कहा कि ऐसे कार्यक्रम और जगह भी होने चाहिए महिला शसक्तीकरण को मध्यनजर रखते हुए। महिलाओं ने विधायक यादव से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और अपनी समस्याएं भी बताई। विधायक यादव ने आस्वत किया। इसके लिए महिलाओं ने विधायक यादव का आभार जताया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधायक यादव का पुष्प गुच्छ, शाल श्री फल से स्वागत भी किया। इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि आप सब से मिलकर बहुत खुशी हुई। आप सब ने एक बहुत ही अच्छी पहल किए है जो सभी के स्वास्थ्य के लिहे लाभदायक है साथ ही इससे आपसी रिश्ते भी काफी मजबूत हो रहे है। आप सब जो यह कि समस्याएं बताई है। उस पर हम सब मिल कर काम करेंगे और सभी समस्याएं दूर करेंगे। साथ ही सब मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम करेंगे।
इस कार्यक्रम मुख्य रूप से मेशांक मिश्रा , शिवम तोमर , आदर्श सोनकर , तोरण कुमार , पलाश नायक एवं सभी युवा साथी मौजूद थे। आशीष यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर, राजेन्द्र आपले भी उपस्थित रहे।
अपने फिजिक्स टीचर को देख भाव विभोर हुए विधायक
कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक यादव अपनी फिजिक्स टीचर से मिले और उन्हें अचानक देख कर भाव विभोर हो गए। उन्होंने अपने टीचर को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। पुरानी बातों को याद कर सब के साथ साझा किए।
दुर्ग । शौर्यपथ । आज दिनांक एक अक्टूबर को आदर्श भारतीय अंग्रेज़ी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुन्दा में गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम कौर जी मुख्य अतिथी श्री के एस चौहान जी थे विद्यालय के विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए श्री चौहान जी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संकल्प लेना और सतत् प्रयास करते रहना चाहिए किसी भी प्रतियोगिता में आप सब को ज़रूरी भाग लेना चाहिए क्यूँकि भाग लेने वाला व्यक्ति कुछ ना कुछ सीखता ज़रूर है । वहाँ २५ से अधिक विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया इस उपलक्ष्य में महोबिया सर , साहू सर , की विशेष उपस्थिति रही ,प्राचार्य महोदया ने आभार व्यक्त किया
दुर्ग । शौर्यपथ । आज दिनांक एक अक्टूबर को आदर्श भारतीय अंग्रेज़ी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुन्दा में गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम कौर जी मुख्य अतिथी श्री के एस चौहान जी थे विद्यालय के विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए श्री चौहान जी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संकल्प लेना और सतत् प्रयास करते रहना चाहिए किसी भी प्रतियोगिता में आप सब को ज़रूरी भाग लेना चाहिए क्यूँकि भाग लेने वाला व्यक्ति कुछ ना कुछ सीखता ज़रूर है । वहाँ २५ से अधिक विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया इस उपलक्ष्य में महोबिया सर , साहू सर , की विशेष उपस्थिति रही ,प्राचार्य महोदया ने आभार व्यक्त किया
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला-दुर्ग के द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती उपासना चंद्राकर के नेतृत्व में जशपुर में दिव्यांग बालिकाओं के साथ हुए अनाचार के विरोध में जिला मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर ने कहा जशपुर में दिव्यांग बालिकाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है उसकी जितनी निंदा करे कम है, जो देख नही सकते सुन नही सकते बोल नही सकते ऐसी मासूम बच्चियों के साथ अनाचार जैसा कृत्य मानव जाति पर कलंक है ऐसे अपराधियों को तत्काल फांसी होनी चाहिए, आज महिला मोर्चा ने इस घटना के विरोध में मौन धरना प्रदर्शन किया है इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को तत्काल दंड मिलना चाहिए।
धरना प्रदर्शन में श्रीमती गायत्री वर्मा, श्रीमती अलका बाघमार, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती हिमा साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्वती पंडित, श्रीमती चंपा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रूपेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता जैन, जिला मंत्री श्रीमती श्वेता बक्शी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर, जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती हेमलता निषाद, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अहिल्या यादव, श्रीमती बंसन्ती गायकवाड़ व अन्य शामिल थे, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर ने दिया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
