August 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई तीन के पुरैना चौक के पास रेत से भरे हाइवा वाहन के चालक की आज सुबह लगभग 5 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिस समय आरोपी ड्रायवर पर चाकू से हमला किया उस समय ड्रायवर अपने ड्रायवर के सीट पर बैठा हुआ था। मृतक जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर का निवासी है, जिसका नाम अजय पांडेय पिता गंगा प्रसाद पांडेय (40 वर्ष) है।
    मिली जानकारी के अनुसार मार्निंगवाक करने वालों को बीच सड़क पर हाइवा खड़े होने से अनहोनी की आशंका नजर आई। सड़क से गुजरने वालों को दिक्कत होने पर हाइवा के केबिन में चढ़कर किसी ने देखा तो चालक अजय पांडेय लहूलुहान हालात में दिखा। इसकी सूचना डायल 108 में देकर एम्बुलेंस बुलाया गया। एम्बुलेंस से सुपेला के शास्त्री हास्पिटल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
    घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी शहर संजय ध्रुव, सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर व टीआई भिलाई-3 विनय सिंह बघेल और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और एफएसएल के साथ सिविल टीम के अधिकारी व जवानों ने भी मौका ए वारदात का बारीकी से मुआयना किया। फिलहाल वारदात के आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन में रेत भरा हुआ है। इस रेत को राजिम की तरफ से तरीघाट होते हुए पाटन क्षेत्र होकर लाया जा रहा था। हाइवा सिरसा गेट रेलवे क्रासिंग को पार कर भिलाई-3 पहुंचती, लेकिन उससे पहले ही चालक की हत्या हो गई।
    वाहन में नहीं था हेल्फर
    जिस हाइवा वाहन में चालक पर चाकू से हमला किया गया है, उसमें कोई भी हेल्फर नहीं था। इस बात का खुलासा रिसाली निवासी हाइवा के मालिक ने किया है। वाहन में हेल्फर की मौजूदगी रहती तो चालक के हत्या की वजह और आरोपियों के बारे में सुराग मिल सकता था। लेकिन अब यह एक अंधा कत्ल बन गया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने मुखबीरों को सक्रिय कर दिया है।
    लूट के इरादे से वारदात की जताई जा रही आशंका
    घटना स्थल पर हाइवा चालक वाहन के ड्रायविंग सीट में लहूलुहान मिला है। सवाल उठता है आखिर किसी की उससे ऐसी क्या दुश्मनी रही होगी कि वाहन खड़ी करवाने के बाद चाकू से प्राणघातक हमला करना पड़ा। वैसे जिस तरीके से हमला किया गया है उसे लूट के इरादे से वारदात की आशंका जताई जा रही है। अंदेशा है कि हाइवा को रुकवाने के बाद चालक को लूट का शिकार बनाने के लिए चाकू दिखाकर धमकी दी गई होगी और जब उसने इंकार कर दिया तो छाती पर वार करके आरोपी निकल भागे है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग दिनांक 05.09.2021 को छ.ग.राज्य सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी महासंघ रायपुर (छ.ग.) पं.क्र. 594 के पदाधिकारियों की बैठक महासंघ के अध्यक्ष मोहनलाल साहू की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग में सम्पन्न हुयी। बैठक के प्रारंभ में तीनो जिला बैंक रायपुर, दुर्ग एवं राजनांदगांव में कोरोना से दिवंगत हुए कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अपिर्त किया गया। उक्त बैठक में दुर्ग यूनियन के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र देवांगन एवं राजनांदगांव यूनियन अध्यक्ष श्री आलोक झाॅ सहित सहकारी बैंक कर्मचारी महासंघ रायपुर, दुर्ग एवं राजनांदगांव के पदाधिकारियों, बैंक एवं समिति से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुयी।
    मोहनलाल साहू द्वारा अपने सुझाव में कहा गया कि समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2020-21 अंतर्गत शासन द्वारा धान उपार्जन नीति में उल्लेखित परिवहन नियमों का पालन नहीं कराए जाने के कारण समितियों में हुयी सूखत की प्रतिपूर्ति शासन स्तर पर किये जाने की मांग किये जाने का निर्णय लिया गया साथ ही प्राकृतिक आपदा के कारण हुये धान शार्टेज के लिए कर्मचारियों के विरुद्ध होने वाली कार्यवाही का विरोध करने का सुझाव रखा गया।
    आलोक झाॅ अध्यक्ष कर्मचारी संघ राजनांदगांव द्वारा समर्थन मूल्य धान खरीदी पर मिलने वाली सुरक्षा एवं भण्डारण व्यय विगत 10 वर्षो से वृद्धि नहीं होने के कारण 36/- रु. प्रति क्विंटल की दर से मांग किए जाने का सुझाव दिया गया।
    धीरेन्द्र देवांगन अध्यक्ष कर्मचारी संघ दुर्ग द्वारा समितियों को धान खरीदी अनुबंध की प्रति धान खरीदी प्रारंभ होने के 15 दिन पूर्व उपलब्ध करायी जाने का सुझाव दिया गया। अविनाष शर्मा रायपुर द्वारा जिला बैंक रायपुर एवं राजनांदगांव के कर्मचारियों को विगत वर्ष एक्सग्रेसिया राषि का भुगतान नहीं हुआ है जिसके स्वीकृति की मांग महासंघ के माध्यम से कराये जाने का सुझाव दिया गया।
    दिवाकर रायपुर द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के कर्मचारियों के विगत वर्ष के वार्षिक वेतनवृद्धि की स्वीकृति के संबंध में पहल करने की मांग की गयी। उपरोक्त मांगो को महासंघ के एजेन्डा में शामिल करते हुए महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेष के सभी जिला बैंकों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अवगत कराने का निर्णय लिया। बैठक में महासंघ के पदाधिकारी श्री अविनाष शर्मा, नन्दकिषोर साहू, अषोक पटेल, राजेन्द्र वारे, उत्तरादांस टंडन, एस.पी.वाहने, राजूलाल देवंागन, के.के.नायक, मो.अकील, अषोक वर्मा, राममिलन सिंह, खम्हनलाल साहू, अमित नामदेव, दीपक कायरकर, अष्वनी साहू, लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, विनीत वर्मा, हिरदेराम ध्रुव, दिलीप दिवाकर, गजेन्द्र चंद्रवंषी, संदीप यादव, जग्गूराम यदु, भूपेन्द्र साहू, धनउराम साहू, उपेन्द्र साहू, संतोष रजक, जे.के.साहू, उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / एक नवजात बालिका को अस्थाई संरक्षण के तहत विशिष्ट दत्तक ग्रहण अधिकरण सेवा भारती दुर्ग में रखा गया है। गौरतलब है कि उक्त बालिका नारायण मंदिर, बमलेश्वरी कॉलोनी में लावारिस अवस्था में प्राप्त हुई। प्रकरण से संबंधित वैधानिक पालक या अभिभावक, प्रकाशन के 30 दिवस के भीतर दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा आपत्ति हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी दुर्ग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेवा भारती दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है। तय तिथि के पश्चात दावा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा और दत्तक ग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।

    पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थी, घर के सदस्यों के भरण पोषण की गंभीर समस्या थी, दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत मिला लोन, दोना पत्तल बनाने की मशीन खरीदी और प्रतिमाह 10 हजार की हो रही है आय, घर का संचालन बच्चों की पढ़ाई से हुई चिंता मुक्त, और अब खुद का व्यवसाय भी है, जीवन की राह हुई आसान

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / मां शेरावाली महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुगंति देवी सुपेला गदा चौक के पास की निवासी है! यह बताती है कि पहले अन्न के लिए और दो वक्त के खाने के लिए मुश्किल से गुजारा हो रहा था! घर का संचालन करने में परेशानी थी ऊपर से बच्चों की पढ़ाई की चिंता थी, घर के पुरुष सदस्य का स्वयं का कोई व्यवसाय नहीं था, चारों तरफ से रोजगार के कोई साधन नहीं दिख रहे थे! जब पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रोजगार मेला के माध्यम से लोन मिलने की जानकारी हुई तो वर्ष 2017 में 1 लाख 50 हजार का लोन लेकर दोना, पत्तल मशीन खरीदने का फैसला लिया और रोजगार प्राप्त हुआ! दोना, पत्तल के विक्रय से धीरे-धीरे आय बढ़ती गई, और इन्हीं पैसों से उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों के लिए दुकान खोली तथा आज इनके द्वारा डेली नीड्स एवं दोना पत्तल के दो दुकानों का संचालन किया जा रहा है! बच्चों की पढ़ाई की चिंता से भी मुक्त हुई और घर का संचालन भी यह आसानी से कर रही है! दोना पत्तल के विक्रय से प्रतिमाह 10000 रुपए का आय अर्जित कर रही है!
    योजना के लाभ मिलने से यह सब संभव हो पाया है! उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हुए हैं! इसी तारतम्य में योजना के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं!
    मां शेरावाली महिला स्व सहायता समूह की सफलता की कहानी बताती है कि आज वह आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी है! समूह की अध्यक्ष सुगंती देवी ने बताया कि वह पहले घर की परिस्थितियों को देखते हुए घर की आर्थिक रूप से मदद करना चाह रही थी! इसके लिए उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई के माध्यम से अपना कार्य प्रारंभ किया, सिलाई का काम अधिक होने पर पैरों में सूजन आने की समस्या हुई! तब दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जानकारी मिली और उन्होंने लोन लेकर खुद का अपना व्यवसाय करने की ठानी! योजना से लोन मिला और दोना, पत्तल की मशीन खरीदी तथा दोना, पत्तल बनाने का काम शुरू हुआ! यहीं से महिला को सफलता मिलना शुरू हुआ! अब डिमांड इतनी है कि पूर्व से भी ऑर्डर मिल रहा है, 1 घंटे में 65 बंडल दोना, पत्तल इनके द्वारा तैयार किया जाता है और एक बंडल में लगभग 20 दोना पत्तल होते हैं! दोना, पत्तल के विक्रय से प्रथम वर्ष में ही एक लाख की आय हुई दूसरे वर्ष 2018 में 1 लाख 20 हजार मिले और तीसरे वर्ष 1 लाख 35 हजार की बिक्री हुई!
    इस प्रकार से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलने लगा और इरादे मजबूत होते गए! मां शेरावाली महिला स्व सहायता समूह में सचिव देवकी साहू एवं कोषाध्यक्ष सुनीता पांडे भी शामिल है! समूह के अध्यक्ष ने बताया कि दोना, पत्तल के लिए कच्चा सामग्री रायपुर से क्रय किया जा रहा है, आसपास के मोहल्ले सहित अन्य क्षेत्र के नागरिक दोना, पत्तल खरीदने पहुंच रहे हैं, भिलाई के कई व्यापारी यहीं से दोना और पत्तल खरीद रहे है! 1 दिन में तीन से अधिक बोरी दोना, पत्तल का विक्रय आसानी से हो रहा है! विद्युत से चलने वाली इस मशीन से छोटा दोना, बड़ा दोना एवं अलग-अलग प्रकार के पत्तल महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे हैं और इसके विक्रय से आर्थिक उन्नति की राह पर अग्रसर हो रहे हैं!

    दुर्ग / शौर्यपथ /शनिवार शाम शंकर नगर में भव्य दही हांडी महोत्सव का आयोजन वार्ड के युवा साथियों द्वारा आयोजित किया गया,इस शानदार आयोजन में शंकर नगर सहित विजय नगर,आर्य नगर,गजानन नगर,मोहन नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राकेश पांडेय जी और मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी उपस्थित हुए,मुख्य अतिथि राकेश पांडेय जी ने आयोजन की भव्यता को देखते हुए कहा हमारे देश के युवाओं की यही खासियत है कि युवा चाहे तो कम संसाधनों पर भी बेहतर कार्य कर सकते हैं,वैसे ही छोटे आयोजन को भी भव्य रूप देना भी एक हमारी संस्कृति है,मैं इस शानदार आयोजन हेतु सभी युवाओं को बधाई देता हूं,साथ ही भिलाई भाजपा से विजय जयसवाल ,शरद सिंह,प्रताप ,शोरभ जयसवाल,शंकर देवांगन जी भी इस दही हांडी महोत्सव में सम्मिलित हुए .
    शंकर नगर में आयोजित भव्य समारोह का इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया,जिसमें भव्य आतिशबाजी और कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी,मटकी फोड़ने वाले कान्हा टोली को 11 हज़ार नगद और ट्रॉफी युवा साथियों द्वारा प्रदान की गई,दीपक साहू,हेमंत चंद्राकार,सागर राजपूत,उमेश शास्वत,साहिल पवार,विक्की गनवीर,मनीष देवांगन,देवेश साहू, सहित समस्त युवा साथियों ने इस आयोजन को आयोजित किया

    उसके साथ नहीं था कोई दूसरा, चरोदा से सिरसा चौक होकर घटना स्थल पहुंचा राजा जैन

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    चरोदा शराब दुकान के पास कार में जिंदा जले युवक के साथ कोई और शख्स नहीं था। जिस राजा जैन के मृतक होने का फिलहाल संदेह है, वह अपनी कार में घर से घटना स्थल तक अकेले पहुंचा था। इस बात का खुलासा सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से हुआ। कार मे किसी दूसरे शख्स की पुष्टि सीसी टीवी फुटेेज में नहीं होने से मृतक युवक के राजा जैन होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
    बीते मंगलवार को चरोदा में पंचशील नगर पश्चिम स्थित शराब दुकान के पास मारुति रिट्ज कार में आग लग जाने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई थी। कार चरोदा निवासी राजा जैन (38 वर्ष) की थी और घटना से कुछ देर पहले वह उसी कार में घर से निकला था। इस लिहाज से मृतक के राजा जैन होने की पूरी संभावना है। लेकिन आग में जली लाश की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस ने डीएनए टेस्ट का सहारा लिया है। फिलहाल डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट सप्ताह भर में आ जाने की बाद मृतक की पहचान पर उभरा सवालिया निशान हट जाने का अनुमान है।
    इस बीच भिलाई-3 पुलिस के द्वारा लगभग पांच सौ से भी अधिक सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जाने के बाद यह साफ हो गया है कि राजा जैन अपनी कार में घर से निकलकर घटना स्थल तक अकेले ही पहुंचा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजा जैन के चरोदा जैन मंदिर के पास स्थित निवास से घटना स्थल तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। पहला रास्ता चरोदा से फोरलेन सड़क पर काली मंदिर तक आकर सत्संग भवन मार्ग होते हुए घटना स्थल की ओर जाता है। दूसरा रास्ता चरोदा से फोरलेन सड़क पर सिरसा गेट चौक, फिर उमदा रोड होकर ड्रीमसिटी के पीछे से चरोदा शराब दुकान होकर गुजरता है। पुलिस ने इन दोनों रास्तों पर लगे पांच सौ से भी अधिक सीसी टीवी कैमरे के फुटेज प्राप्त कर बारीकी से मुआयना किया। इसमें यह पता चला कि राजा जैन घर से कार में निकलकर सिरसा गेट चौक पहुंचा।
    फिर उमदा रोड होते हुए ड्रीमसिटी के पीछे रास्ते से घटना स्थल तक गया। घर से निकलकर घटना स्थल तक पहुंचने तक कार में राजा जैन अकेले ही सवार था, यह सीसीटीवी फुटेज में साफ पता चल रहा है।
    पुलिस ने दिया तर्क, जतायी आत्महत्या की आशंका
    सीसीटीवी फुटेज ने यह साफ कर दिया है कि जिस कार में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई है उसे राजा जैन अकेले चलाते हुए घटना स्थल तक पहुंचा था। इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे के विशेषज्ञों के द्वारा आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि कार चरोदा से घटना स्थल के बीच जिस रास्ते से गुजरी है उसमें किसी और के सवार होते सीसी टीवी फुटेज में दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में यह घटना आत्महत्या ज्यादा लग रही है। अगर हत्या के बाद कार को आग के हवाले किया जाता तो घटना स्थल से पहले के सीसी टीवी कैमरे में किसी अन्य व्यक्ति की मृतक से मुलाकात का फुटेज जरुर मिलता। लेकिन ऐसा नहीं होने से यह एक आगजनी की स्वाभाविक दुर्घटना या फिर आत्महत्या हो सकती है।

    दुर्ग। शौर्यपथ ।  दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति के संयोजन में नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत *सिन्धु भवन रायपुर नाका* में *विशाल नेत्र जांच शिविर* कार्यक्रम आज 10 बजे रखा गया इस शिविर में जिला अस्पताल दुर्ग के विशेषज्ञ नेत्ररोग सहायक चिकित्सक व सर्जन द्वारा स्कूली विद्यार्थियों एवं आसपास क्षेत्र के 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वृद्धजनों की नेत्र जाँच की गई।इस शिविर में 190 लोगों का नेत्र जांच किया गया,वहीं दूसरी ओर 22 स्कूली विद्यार्थियों का भी नेत्र जाँच कर आँखों की देखभाल से संबंधित जानकारी दी गई।इस दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 31 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर पंजीयन किया गया,इनका ऑपरेशन जिला अस्पताल में होगा। वर्तमान में 27 लोगों का दृष्टि दोष की जानकारी मिली है, उन्हें पॉवर चश्मा बनाकर दिया जावेगा। कार्यक्रम को संचालित करते हुये प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य भूपेश बघेल सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रम में लोगों को स्वस्थ बनाये रखना है, जिसके तहत नेत्र जांच पखवाड़ा प्रारंभ है।दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा हमारे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके,इस उद्देश्य से हमने यह शिविर आयोजित किया है।बहुत खुशी की बात है कि आज यहां के रहवासियों और बच्चों ने स्वस्फूर्त बहुत बड़ी संख्या में इस शिविर में भाग लिया और आने आंखों की जांच करवाई।नेत्र सहायक शत्रुघन सिन्हा ने भी लोंगो को आँखों की देखभाल व नेत्रदान से संबंधित जानकारी दी।जीवनदीप समिति के कार्यकारी सदस्य दिलीप ठाकुर ने भी नेत्रदान व कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर सेवा देने वालों में नेत्र सहायक मुकेश कुमार शर्मा,एम आर शेख,शत्रुहन सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली ,कविता तान्डी,देवनारायण तान्डी ,बृजमोहन तिवारी,मासूबअली , उजली सेनापति , आरएन सेनापति ,.रंजीत गोकलानी , नकुल नाग , शिल्पी सदाबहार , निंद्रा जाल , के रानी,दीपक नगर स्कूल की प्राध्यापक एस भुवाल, हेमलता चानदुरकर,हरीश गोकलानी, हरो जाल नेत्र सहायक अधिकारी मुकेश शर्मा, एम आर शेख,शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित थे।

    नाबालिग को शादी का झांसो दे शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    दुर्ग / शौर्यपथ / शादी का झांसा देकर एक 15 साल की नाबालिग लड़की को दो साल से शारीरिक संबंध बनाकर प्रेग्नेंट करने वाला आरोपी को नेवई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का ख्ुालासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसकी मां जब उसे डॉक्टर के पास ले गये तो जानकारी मिली कि लड़की पांच माह से प्रेग्रेंट है। इसके बाद लड़की की मां की ही शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    ऐसे हुई थी दोनो की मुलाकात
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा क्षेत्र का रहने वाले संतोष कुमार निषाद 20 साल न्यू मार्केट स्टेशन मरोदा में नाश्ता बेचने का काम करता था, वहीं ये लड़की समोसा भजिया लेने आया करती थी, इसी का लाभ उठाकर संतोष उसे अपने प्रेम जाल में शादी तुझसे ही करूंगा का झांसा देकर फंसा लिया और उसको दो साल से सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक एक दिन पीडि़ता को घर में पेट में दर्द शुरु हो गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच करने पर पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है।

    प्लेट मिल, बीआरएम, यूआरएम, एसपी-3, ओएचपी-ए एवं बी विभागों ने बनाया रिकॉर्ड

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने माह अगस्त, 2021 में मासिक उत्पादन का प्लेट मिल, बीआरएम, एसपी-3, यूआरएम, ओएचपी-ए एवं बी ने नया रिकार्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
    फिनिश्ड स्टील में भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
    भिलाई इस्पात संयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलों ने मिलकर अगस्त, 2021 को 3,42,467 टन फिनिष्ड स्टील का उत्पादन कर जनवरी, 2020 को 3,34,026 टन फिनिष्ड स्टील के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया मासिक कीर्तिमान दर्ज किया है।
    प्लेट मिल ने रचा नया कीर्तिमान
    भिलाई इस्पात संयंत्र की महत्वपूर्ण इकाई, प्लेट मिल ने अगस्त, 2021 में 15,900 टन बॉयलर प्लेटस् के मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए मार्च, 2018 माह में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ मासिक निष्पादन रिकॉर्ड 15,126 टन को ध्वस्त किया है।
    बार एवं रॉड मिल ने भी बनाया नया रिकार्ड
    भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने अगस्त, 2021 को अपने ही सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन के कीर्तिमान को ध्वस्त करने में सफलता पाई है। इसके पूर्व विगत मार्च, 2021 में 61,155 टन सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन का कीर्तिमान दर्ज किया था। अपने ही कीर्तिमान को तोड़ते हुए अगस्त, 2021 को विभाग ने इस माह 65,681 टन कुल उत्पादन दर्ज किया।
    यूआरएम का मासिक उत्पादन कीर्तिमान
    भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, यूआरएम ने अगस्त, 2021 में 69,634 टन फिनिष्ड रेल प्रोडक्षन मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए मार्च, 2021 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 68,100 टन को ध्वस्त कर दिया है। यूआरएम ने अगस्त, 2021 में 64,212 टन प्राइम रेल प्रोडक्षन मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए मार्च, 2021 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 61,987 टन को पीछे छोड़ा। यूआरएम बिरादरी संयंर्त के अन्य विभागों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रेष्ठ उत्पादन सुनिष्चित कर रहा है।
    एसपी-3 ने भी छुई नई ऊंचाई
    भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अगस्त, 2021 में 5,04,821 टन के मासिक उत्पादन का नया कीर्तिमान रचते हुए मार्च, 2021 में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 4,81,071 टन को ध्वस्त कर दिया है।
    ओएचपी-ए एवं बी ने बनाये कई नये रिकॉर्ड
    भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट-ए एवं बी (ओएचपी-ए एवं बी) ने अगस्त, 2021 को 8,83,252 टन मटेरियल की अनलोडिंग कर जुलाई, 2021 को 8,52,741 टन मटेरियल की अनलोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की। इसी प्रकार अगस्त, 2021 को 17,82,637 टन मटेरियल हैंडलिंग कर मार्च, 2021 को 17,67,487 टन मटेरियल हैंडलिंग के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक हैंडलिंग का नया रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
    टेक्नो-इकॉनामिक्स पैरामीटर में भी बने रिकॉर्ड
    बीएसपी ने टेक्नो-इकॉनामिक्स पैरामीटर में भी कई रिकॉर्ड दर्ज किये। जिसके तहत ब्लास्ट फर्नेस (बीएफ-1 से 8 तक)के कोक दर 429 किलो प्रति टन हॉट मेटल प्राप्त कर अपने जनवरी, 2021 में रचे पिछले रिकॉर्ड 434 किलो प्रति टन हॉट मेटल को पीछे छोड़ा। एसएमएस-3 ने भी टोटल मेटलिक चार्ज में नया कीर्तिमान रचा है। इसके तहत अगस्त, 2021 में 1,118 किलो प्रति टन का नया रिकॉर्ड किया जो जनवरी, 2021 में दर्ज 1,122 किलो प्रति टन से कहीं कम है।
    उच्च प्रबंधन ने दी शाबासी
    भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों द्वारा अगस्त, 2021 माह में किए गए उत्कृष्ट निष्पादन हेतु संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने इन विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यपालक निदेषक (वक्र्स) श्री अंजनी कुमार ने भी संयंत्र बिरादरी को उनके श्रेष्ठ प्रदर्षन के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट टीम वर्क का परिणाम है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision