
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई में अवैध गुमटीयो पर कार्रवाई की जा रही है वहीं अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है! जबसे निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने विशेष दस्ता का गठन किया है। अवैध कब्जा, अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मुहिम तेज हुई है! विशेष दस्ता में नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू एवं सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को शामिल किया गया है! विशेष दस्ता के गठन के बाद से अब तक दर्जनों कार्रवाई भिलाई निगम क्षेत्र में की जा चुकी है! विशेष दस्ता की टीम शहर में घूम-घूम कर कार्रवाई कर रही है! इसी के तहत जोन क्रमांक दो वैशाली नगर क्षेत्र में कुरूद कोहका रुंगटा कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर चार अवैध गुमटीयो को हटाया गया तथा वार्ड क्रमांक 27 घासीदास नगर भगवा चौक के मुख्य मार्ग से दो अवैध गुमटी एवं दो अवैध अतिक्रमण को हटाया गया! मांस, मछली का व्यवसाय करने के लिए भगवा चौक के पास बांस, बल्ली लगाकर अवैध अतिक्रमण करते हुए व्यवसाय किया जा रहा था, टीम जब निरीक्षण में पहुंची तो बांस-बल्ली को हटाते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई! इस प्रकार शहर में विशेष दस्ता द्वारा निगरानी रखी जा रही है! जहां भी अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा एवं अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिल रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही हो रही है! गुमटी हटाने एवं अतिक्रमण मुक्त करने के दौरान विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, तोडफ़ोड़ दस्ता के कन्हैया यादव, वाहन चालक मानसिंह, चैतू, गौकरण एवं राजेंद्र मौजूद रहे!
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के ताम्रध्वज साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष कमल किशोर साहू, जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला साहू संघ कवर्धा के अध्यक्ष शीतल साहू एवं जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष किशोरी लाल साहू उपस्थित थे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निगम मंडलों में नियुक्त किए गए सदस्यों अश्वनी साहू , अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, जगदीश दीपक सदस्य कृषक कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन झुमुक साहू, सदस्य श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन विजय साहू , सदस्य सौर सुजला योजना छत्तीसगढ़ शासन एवं हरीश साहू एल्डरमैन नगर पालिक निगम दुर्ग का सम्मान किया गया।
आम सभा के प्रारंभ में अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने वर्ष 2020.21 में जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा किए गए कार्यों सहित आगामी वर्ष के कार्य योजनाओं से सम्मानित सदस्यों को अवगत कराने के साथ ही आमसभा में विचारार्थ विषय जिन पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाना था, के संबंध में सदस्यों को अवगत कराने के साथ ही जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के एकीकृत नियमावली के परिपालन में आ रहे समस्याओं सहित दुर्ग जिला में पारदर्शी व समान न्याय व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमावली परिपालन मार्गदर्शिका तैयार की गई है।
उक्त मार्गदर्शिका में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने विशेषकर मृतक संस्कार एवं विवाह संस्कार के संपादन में वर्तमान परिदृश्य में उत्पन्न हो रहे विसंगतियों को दुरुस्त करने एवं सामाजिक पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने बाबत व्यवस्था नियमावली परिपालन मार्गदर्शिका में दी गई है का वाचन कर सम्मानित सदस्यों से नियमावली परिपालन मार्गदर्शिका स्वागत उद्बोधन के संबंध में विचार एवं संशोधन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए खुले मंच पर चर्चा पश्चात नियमावली परिपालन मार्गदर्शिका को अंतिम स्वरूप प्रदान कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
केवल अगस्त माह में ही लगभग 13 हजार मरीजों का हुआ ईलाज
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा शहरी गरीबो को उनके मुहल्ले बस्ती में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ किये गये जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का अच्छा प्रतिसाद् मिल रहा है । खासकर कोरोनाकाल के बाद इस योजना के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है । इसका आंकलन अगस्त माह में लाभान्वित मरीजों से किया जा सकता है । नगर निगम एवं एम.एम.यू. डॉक्टरर्स एवं स्टॉफ के संयुक्त प्रयास से अगस्त माह में कुल 96 केम्प लगाकर लगभग 13,000 मरीजो को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर इस योजना से लाभान्वित किया गया । जिसमें 24 प्रतिशत पुरूष, 39 प्रतिशत महिला एवं 37 प्रतिषत् बच्चे शामिल है। योजना अंतर्गत चिन्हांकित स्थानो पर प्रतिदिन 04 केम्प आयोजित की जाती है। नवम्बर 2020 से प्रारंभ होकर अगस्त 2021 तक दुर्ग शहर में ही 979 शिविर का आयोजन कर 56,735 मरीजों का ईलाज किया जा चुका है । आवष्यकतानुसार मौसमी बिमारी - मलेरिया, डेंगू एवं पीलिया का भी निशुल्क ईलाज किया जा रहा है । योजना अंतर्गत अब-तक 800 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है । निकाय द्वारा वार्डो में विषेष शिविर का आयोजन कर 1100 से अधिक किषोरी बालिकाओं का एच.बी. जांच तथा विद्यालयों में माह अगस्त में 4,800 से अधिक बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महिला एवं बाल विकास दुर्ग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय पोषण माह 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित किया गया है जिसका शुभारंभ आज नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने महिला जागृति शिविर ब्राह्मण पारा वार्ड 32 से किया। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के मार्गदर्शन महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, विधुत विभाग प्रभारी भोला महोबिया और महापौर ने किशोरी बालिकाओ की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा विटामिन ए की खुराक बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही कुपोषण से भी बच्चों की रक्षा करता है। विटामिन ए की कमी से बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक जरूर पिलानी चाहिए।कार्यक्रम में कुपोषित बच्चो को पोषण टोकरी वितरण कर प्रतीकात्मक रूप से बच्चो को सुपोषित करने की मुहिम की शुरुवात की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर के सभी वार्ड कुपोषण मुक्त रहें। कार्यक्रम के मौके पर श्रीमती सुधा तिवारी,पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामली राय चौधरी को प्रशस्त्ति पत्र से सम्मान किया गया तथा कोरोना वारियर्स के रूप में श्रीमती मितिहारी चौहान और पर्यवेक्षक श्रीमती छाया सिंह का सम्मान किया गया। मौके पर मौजूद थे जैन भवन उपध्यक्ष महेंद्र पाटनी,अमोल जैन,तानिष जैन,चेतन जैन,चंद्रप्रकाश के अलावा विद्या ताम्रकार,दीप्ति शुक्ला,अनिता सिंह और अन्य मौजूद थे।
जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह को पूरे शहर ने बीवीदेखा
-राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुआ आयोजन
दुर्ग / शौर्यपथ/ कुपोषण से लड़ाई को लेकर दुर्ग जिले के नागरिक, प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कितना जज्बा और संकल्प रखते हैं यह आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुई पोषण रैली में दिखा। इसकी अगुवाई करने खुद विधायक श्री अरूण वोरा, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एक्टिवा चलाई। कलेक्ट्रेट से यह रैली निकली और शहर के महत्वपूर्ण लैंडमार्क से निकलती हुई मानस भवन में पहुंची। पीछे-पीछे महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं थीं। इस मौके पर विधायक श्री वोरा ने कहा कि बाइक रैली में जिस तरह से आप सभी का उत्साह दिखा है उससे पता चलता है कि कुपोषण के विरुद्ध हम सब कितने संकल्पित हैं। आप सभी इस क्षेत्र में बेहद शानदार काम कर रहे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर जब मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान आरंभ हुआ तब हम सबने संकल्प लिया था कि कुपोषण को दूर करने पूरी मेहनत से काम करेंगे। इसका जमीनी असर दिखा है। हमारे बच्चे सुपोषित होंगे तभी तो हम देश का भविष्य गढ़ सकेंगे। महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बच्चों के पोषण का असर उनके मानसिक शारीरिक विकास पर पड़ता है। यह सबसे प्राथमिकता का कार्य है। इस उम्र में हम बच्चों पर जितना ज्यादा ध्यान देंगे, उनकी बढ़त उतनी ही अच्छी होगी।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का क्रियान्वयन हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए डीएमएफ के माध्यम से हमने पहल की है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ की मदद से इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह कार्य बेहद संवेदनशील था और मुझे खुशी है कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना के कठिन दौर में लाकडाउन के बावजूद अपनी सेवाएं जारी रखीं। बच्चों तक रेडी टू ईट फूड पहुँचाया। कुपोषित बच्चों की मानिटरिंग करती रहीं। आज इस पोषण रैली में आपके साथ भागीदारी करने में बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। श्री जैन ने इस मौके पर बताया की सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में पोषण रैली निकाली गई।
*मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से 2 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आये*- मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान जिले में 2 अक्टूबर 2019 से आरंभ हुआ था। उस वक्त वजन त्योहार से जो आंकड़े आये उनमें बच्चों के कुपोषण का प्रतिशत जिले में 15.71 था और कुपोषित बच्चों की संख्या 15413 थी। अभियान आरंभ होने के बाद अब कुपोषण का प्रतिशत 13.49 रह गया है और कुपोषित बच्चों की संख्या 12322 है। इस प्रकार इस अवधि में तीन हजार से अधिक बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आये हैं।
*लगभग ढाई करोड़ रुपए का किया गया व्यय*- इस योजना के अंतर्गत 6 माह से 54 माह के कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक शिशुवती माताओं को गर्म भोजन, मूंगफली, सोया, गुड़ की चिक्की प्रदान की गई। हर दिन 10217 कुपोषित बच्चों को एवं 263 एनीमिक शिशुवती माताओं को इससे लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि का व्यय आ रहा है। योजना की प्रभावी मानिटरिंग के लिए हमारा सुपोषित दुर्ग साफ्टवेयर बनाया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / यह छत्तीसढ का सौभाग्य है कि राज्य को श्री भूपेश बघेल जैसा नेतृत्व मिला है। खेती-किसानों में उन्हें महारत हासिल है। किसानों और गांवों की पीडा को समझते हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत सोच का नतीजा है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड 9000 रूपये के मान से मदद दी जाएगी।
छत्तीसगढ राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है । छत्तीसगढ की सरकार इस विपदा की घडी में किसानों के साथ खडी है । जिन किसान भाईयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो, कुटकी, अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा् के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। उन्हें सरकार प्रति एकड 9000 रूपये की सहायता देगी ।
पूर्व महापौर व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष श्री आर.एन.वर्मा ने कहा कि किसानों के हितैषी, माटी पुत्र, किसानों के मन में बसा है भूपेश हैं तो भरोसा है, जैसे कहावत को चरितार्थ करते हुए छत्तीसढ राज्य की कांग्रेस सरकार व्दारा अकाल की स्थिति में 9 हजार रूपए प्रति एकड देने की घोषणा कर ग्रामीण स्वावलंबन और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने एक और कदम बढाया है इस निर्णय के लिए आर.एन.वर्मा ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओर कांग्रेस की सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / बौद्ध समाज भिलाई.दुर्ग द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का विशाल आयोजन किए जाने के संबंध में पूज्य भंते डा जीवक के मार्गदर्शन मे आयु सिद्धार्थ बोरकर एवं आयु विरेन्द्र वाहने के प्रयास से भिलाई दुर्ग के सर्व बौद्घ समितियों बैठक सर्वोदय बुद्ध विहार कोसानगर भिलाई में आहूत की गई।
आयु सिद्धार्थ बोरकर बैठक का नेतृत्व करते हुऐ जानकारी दी कि प्रस्तावित छग राज्य स्तरीय दो दिवसीय बौद्ध सम्मेलन मे विश्वशांति धर्मगुरु भदंत महाथेरो दलाई लामा, भदंत महाथेरो राहुल बोधि भदंत महाथेरो सुरेई ससाई, भदंत महाथेरो संघरत्न मानके, भदंत महाथेरो महापंत इसके अतिरिक्त 250 धम्म गुरु भन्ते को आमंत्रित किया जा रहा है। अत: बैठक में उपस्थित समस्त बौद्ध संगठनों एवं विभिन्न अंबेडकरवादी संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस राज्य स्तरीय बौद्घ सम्मेलन के आयोजन के लिये एक स्वरण्मे अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक का नेतृत्व करते हुए सिद्धार्थ बोरकर ने स्पष्ट कर दिया कि ये विशाल कार्यक्रम बुद्व भूमि कोसानगर भिलाई में ही आयोजित होगा और विश्व गुरू भंते दलाईलामा के आगमन की पुष्टि होने पर ही आयोजन की विधिवत तैयारियां होगी तब तक प्रयासरत रहते हुए हम भिलाई दुर्ग सहित अन्य जिलों की संस्थाओं मे बैठके आयोजन करके तैयारियों पर चर्चा करते रहेंगे।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कोविड के दौरान बीएसपी बिरादरी को बेहतर सुविधाएं तथा त्वरित सेवा उपलब्ध कराने में बीएसपी के कार्मिक विभाग ने अन्य सहयोगी विभागों जैसे सी एंड आईटी, इनकॉस, टेलीकॉम व वित्त विभाग के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बीएसपी के कार्मिक विभाग ने कोविड से बचाव से लेकर कोविड पीडि़त कार्मिकों तथा उनके परिजनों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। अपने संवेदनषील प्रयासों से इस्पात बिरादरी की हर संभव सहायता देने में अग्रणी भूमिका निभायी है।
कोरोना के महामारी से भिलाई इस्पात संयंत्र भी अछूता नहीं रहा। कोरोना के आगमन के साथ ही बीएसपी के कार्मिक विभाग ने अपने सकारात्मक प्रयासों को अंजाम देना प्रारम्भ किया जो आज भी जारी है। इन प्रयासों ने इस्पात बिरादरी के जीवन में एक सार्थक परिवर्तन लाया है।आइए इन प्रयासों पर एक नजर डालें:-
एक जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका
इस महामारी में अनेकों लोग बीमार हुए और कुछ ने अपना जीवन खोया, पर इस संकट की घड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र अपने कार्मिकों और उनके परिवारों के साथ संबल की तरह खड़ा रहा और अभिभावक की भूमिका निभाई। कार्मिक विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कई पहल किए। कार्मिक की मृत्यु की तिथि से ही कार्मिक अधिकारी शोकसंतप्त परिवार से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न डिजिटल माध्यम से लगातार संपर्क में रहते हुए उन्हें परामर्श देते रहे व उनकी सभी दुविधावों का समाधान किया। कार्मिकों के परिजनों से संपर्क तथा सहायता पहुंचाने में संयंत्र प्रबंधन को यूनियन तथा ऑफिसर एसोसिएषन के पदाधिकारियों का समुचित सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही विभाग के सहकर्मियों ने भी पीडि़त परिवारों से संपर्क करने में मदद की।
त्वरित सहायता के लिए तत्पर कार्मिक विभाग
प्रोफेशनल के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कार्यप्रणाली को सुगम बनाया गया। कार्मिकों व उनके परिवार को सहायता पहुचाने के लिए एकल खिडकी हेल्प सेंटर बनाया गया। कार्मिक अधिकारीयों ने कोरोना मृत्यु के प्रकरणों में परिवार के लगातार संपर्क में रहते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाओं में हैण्ड होल्डिंग की। अंतिम भुगतान त्वरित गति से करवाने के लिए सभी जरूरी एनडीसी की व्यवस्था कार्मिक अधिकारीयों ने स्वयं की।
अंतिम भुगतान में की मदद
कार्मिक अधिकारियों ने अंतिम भुगतान के लिए नामितों के बैंक खाता खुलवाने से लेकर उनके आधार कार्ड में सुधार करवाने तक सहायता प्रदान की। नाम में भिन्नता के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए कार्मिक विभाग द्वारा कार्मिक अनुकूल परिपत्र जारी किया। वित्त विभाग के साथ मिलकर कार्मिक विभाग द्वारा अंतिम भुगतान के हर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक 96.92 प्रतिषत प्रकरणों में भविष्य निधी एवं 83.20 प्रतिषत प्रकरणों में ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है।
कोरोना मृत्यु में प्रदत सहायता राशी में वृद्धि
कोरोना से मृत्यु के प्रकरणों में सेवा के भुगतान की राशी को 1.5 लाख से बढ़ा कर 4 लाख किया गया वैसे प्रकरणों में जहाँ कार्मिक व उनकी अंतिम भुगतान के लिए नामित परिवार के सदस्य की भी मृत्यु हो गयी थी, ऐसे प्रत्येक परिवार के सदस्यों का उच्च अधिकारीयों के द्वारा विशेष परामर्श किया गया एवं कंपनी द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। ऐसे प्रकरणों में जहाँ उतराधिकार प्रमाण पत्र नहीं है वहां अंतिम भुगतान सहायक श्रम आयुक्त के मार्गदर्शन से नियमानुसार व्यवस्था भी की गई है।
ईएफबीएस के आवेदन का त्वरित निपटान
मृत्यु के प्रकरणों में पात्र नामितों को एम्प्लॉयी फैमिली बेनेफिट स्कीम की सुविधा से अवगत करवाया गया जिसमे मृत कार्मिक के भविष्य निधि व ग्रेच्युटी की राशि को कंपनी के पास जमा रखने पर कार्मिक की अंतिम मूल वेतन व मंहगाई भत्ता के बराबर की राशि उनके सामान्य सेवानिवृत्ति की तिथि तक नामित को दी जाती है। इच्छुक व पात्र नामितों को इस स्कीम में शामिल करवाया गया। कार्मिक विभाग के संवेंदंशील प्रयासों ने अब तक प्राप्त 111 आवेदन में से 95 प्रकरणों में भुगतान प्रारंभ किया चुका है।
साथ ही साथ ऐसे परिवारों को एम्प्लोयी फॅमिली बेनेफिट स्कीम लेने पर, भिलाई इस्पात संयंत्र के क्वाटर में, मृत कार्मिक के सेवानिवृति कि तिथि तक रहने, आश्रितों को एक साल तक चिकित्सा सुविधा एवं आश्रित बच्चों को प्राइवेट स्कूल में बीएसपी कार्मिकों के अनुरूप शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध कराया गया है।
कोरोना टीकाकरण का कुशल समन्वयन
कार्मिक विभाग ने कोरोना से बचाव हेतु कई सार्थक प्रयास कों अंजाम दिया है। अपने कार्मिकों के कोरोना टीकाकरण के लिए भी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संयंत्र के भीतर व बाहर टीकाकरण केंद्र प्रारंभ किया गया, जिसमें कार्मिक विभाग के स्टाफ निरंतर योगदान दे रहे हैं। कार्मिक विभाग ने सम्पूर्ण प्रक्रिया का कुशलतापूर्वक समन्वयन किया है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 07 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के श्री लेखराम वर्मा पिता रामलाल वर्मा कार्यालय अधीक्षक लेखा शाखा, श्री दुबे सिंह सेन पिता श्री मनबोध सिंह सेन सहायक मैकेनिक जोन 01 नेहरू नगर, श्री सुर्दशन अग्रवाल पिता श्री चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहायक राजस्व निरिक्षक जोन 01 नेहरू नगर, श्री तखत राम निर्मलकर पिता श्री सखनराम पम्प सहायक जोन 01 नेहरू नगर, श्री श्याम लाल पिता श्री बाबूलाल चौकीदार जोन 01 नेहरू नगर, श्री खिलावन सिंह पिता श्री रामेश्वर चौकीदार जोन 02 वैशाली नगर, श्री ओबलैया पिता श्री रोशैया सफाई कामगार जोन 05 सेक्टर 06 के सेवानिवृत्त होने पर निगम ने विदाई दी। निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए! सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को कार्यालय में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। वहीं जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रविंद्र देशपांडे के मृत्यु उपरांत उनको श्रद्धांजलि दी गई! इस मौके पर शरद दुबे, संजय शर्मा, रामवृक्ष यादव, रामेश्वर चंद्राकर, कृष्णा देशमुख, शशि भूषण मोहंती, अजय शुक्ला, तुलसी देवांगन, रीता यादव, प्रियंका राव एवं अरुण सिंह सहित कर्मचारी संघ के सदस्य तथा निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
