
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / विशेष दस्ता, तोडफ़ोड़ दस्ता एवं नेहरू नगर कार्यालय जोन क्रमांक 1 एवं वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 की टीम ने अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कब्जा पर कार्यवाही की! वार्ड क्रमांक 27 घासीदास नगर में अवैध कब्जे की नीयत से रिक्त भूखंड को फेंसिंग किया जा रहा था! निगम की संयुक्त टीम ने पहुंचकर दो बंडल तार एवं 22 नग सीमेंट पोल को जब्त किया! जुनवानी शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रोड में लगभग 1 एकड़ के प्लॉट में मार्ग संरचना के लिए मुरूम एवं चूना मार्किंग की गई थी! जिस पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जोन क्रमांक 01 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग व अनाधिकृत रूप से तैयार किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से हटाया गया और 10 ट्रिप मुरूम की जब्ती की गई।
निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु कार्यवाही की जा रही है। वार्ड क्रमांक 1 राजस्व ग्राम जुनवानी क्षेत्र में शासकीय भूमि खसरा नंबर 199 पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने जेसीबी, हाइवा के साथ निगम की राजस्व विभाग एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची और जुनवानी शंकराचार्य जाने वाले मुख्य मार्ग में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने मार्ग संरचना को ध्वस्त करते हुए मुरूम जब्त किया गया।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं, आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता के नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं जोन आयुक्त जोन क्रमांक एक मनीष गायकवाड के द्वारा अवैध रूप से जमीनों को विभक्त कर प्लाटिंग करने के उददेश्य से बनाए मार्ग संरचना एव चूना लाइनिंग को हटाने की कार्यवाही की गई है।
नेहरू नगर के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग, विशेष दस्ता का टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता का अमला मौके पर पहुंचा और अवैध प्लाटिंग पर करवाई की। अवैध प्लाटिंग एवं अवैध कब्जा पर कार्यवाही के दौरान विशेष दस्ता के बालकृष्ण नायडू, तोडफ़ोड़ दस्ता के कन्हैया यादव, राजेश, मंगल एवं चैतू इत्यादि मौजूद रहे!
11 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल बन रहा है स्मार्ट हॉस्पिटल
दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की सक्रियता एवं लगातार प्रयासों से जिला अस्पताल दुर्ग स्मार्ट हॉस्पिटल के रूप में जल्द जनस्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 7 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरए इंटरनेटए इण्टरकॉम, सेल्फ ट्रांसफॉर्मर एवं सेंट्रल कूलिंग की सुविधायुक्त अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड एवं लगभग 6500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई करने में सक्षम 3.32 करोड़ के तीन ऑक्सीजन प्लांट मरीजों को सेवा देने तैयार किए जा रहे हैं। जिससे अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही आरटीपीसीआर कोविड जांच के लिए वायरोलॉजि लैब भी जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है जिससे कोविड कि जांच के लिए एम्स पर निर्भरता खत्म होगी।
विधायक वोरा आज स्वास्थ्य अधिकारियों एवं बायो मेकैनिकल इंजीनियरों की टीम के साथ अस्पताल के हो रहे आधुनिकीकरण एवं कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। दुर्ग शहर में कोविड की दूसरी लहर के विकराल रूप के दौरान वोरा ने कई बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिले के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का आग्रह किया था उनकी मांग पर ही खनिज न्यास निधि से बड़ी राशि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने जारी की गई साथ ही शासन द्वारा भी लगातार राशि का प्रावधान किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 960 एलपीएम के दो नवीन ऑक्सीजन प्लांट एवं 6 हजार किलो लीटर डेंसिटी का लिक्विड ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया जा रहा है जो आवश्यकता पडऩे पर लगभग 450 मरीजों की ऑक्सीजन सप्लाई पूरी कर सकता है।
वहीं सर्जिकल वार्ड में 20.20 बिस्तर के कुल 5 वार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही 5 नवीन एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
विधायक वोरा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना की दूसरी लहर जैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने दी जा सकती इसलिए शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड से बचाव की पूरी चाक चौबंद तैयारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ राजेन्द्र खंडेलवाल, हॉस्पिटल मैनेजर अरुण पवार, मेडिकल अभियंता खिरोद्र रौतिया, निगम एमआईसी संजय कोहले, अंशुल पांडेय एवं अन्य मौजूद थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रूआबांधा साप्ताहिक बाजार के दिन होने वाले जाम से निपटने रिसाली निगम प्लानिंग कर रहा है। शनिवार को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक रूआबांधा समेत आस पास के क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य मार्ग के किनारे फल ठेला व नास्ता गुमटी लगाने वालों को चेतावनी दी। भ्रमण के दौरान निगम अधिकारियों ने प्रतिबंधित पॉलीथीन को जब्त किया।
निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट कहा कि व्यापार बाधित करना नहीं बल्कि व्यवस्थित करना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने दुर्ग-उतई मार्ग पर रूआबांधा क्षेत्र में शनिवार को लगने वाले जाम को देख सड़क किनारे ठेला-पसरा लगाने वालों से बात की। आयुक्त ने सख्त शब्दों में कहा कि अगर वे जुर्माना से बचना चाहते है तो वे सड़क किनारे व्यापार न करे। अन्यथा निगम एक्ट के तहत कर्मचारी सड़क बाधा करने के तहत जुर्माना वसूल करेंगे। इस दौरान आयुक्त के साथ नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गंदगी देख ली क्लास
रूआबांधा साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी व काली मंदिर के निकट लगने वाले बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आयुक्त ने गंदगी देख अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में रोज का रोज कचरा उठाए। अन्यथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रात्रिकालीन सफाई का लिया जायजा
साप्ताहिक बाजार देखने के बाद आयुक्त रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने बीएसपी मार्केट रिसाली समेत आजाद मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कचरा उठवाया।
बीएसपी के साथ होगी चर्चा
आयुक्त ने इस दौरान टाउनशिप क्षेत्र की जानकारी भी ली। उन्होंने बीएसपी के जमीन पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार और टाउनशिप की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करने बीएसपी के अधिकारियों के साथ बैठक करने निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में निवासरत अफगानिस्तान, बंग्लादेश एवं पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक समुदाय (हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, फारसी व ईसाई) के व्यक्तियों को नागरिकता अधिनियम के तहत् नागरिकता पंजीयन/ देशीयकरण प्रमाण पत्र प्रदाय करने हेतु अब दुर्ग जिले में प्रक्रिया व कार्यवाही प्रारंभ की गई है। भारत सरकार द्वारा जिले में निवासरत ऐसे लोगों के नागरिकता पंजीयन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।
आवश्यक शर्तें- अफगानिस्तान, बंग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, फारसी व ईसाई) समुदाय के ऐसे व्यक्ति जिनके माता-पिता अविभाजित भारत में जन्में हो तथा जो 7 वर्ष से अधिक समय से भारत में रह रहे हों। साथ ही आवेदन तिथि से 12 माह पूर्व तक विदेश यात्रा न किया हो। भारतीय नागरिक से विवाह करने वाले ऐसे अल्पसंख्यक जो 7 वर्ष से अधिक समय से भारत में रह रहे हों। भारत की नागरिकता प्राप्त करने वालों के नाबालिक पुत्र, पुत्रियां, भारत की नागरिकता प्राप्त करने वालों के बालिक पुत्र-पुत्रियां, ऐसे बालिक आवेदक जो 12 वर्ष से निवासरत हों। ऐसे व्यक्ति नागरिकता पंजीयन हेतु वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज- आवेदन के साथ शपथ पत्र, पासपोर्ट, वीसा की छायाप्रति, स्थानीय निवास के गारंटर का शपथपत्र, माता-पिता के जन्म संबंधी जानकारी, 100 रूपए का चालान के साथ आवेदन करना होगा। ऑनलाईन आवेदन एवं दस्तावेज का एक सेट नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर खेमलाल वर्मा के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद पुलिस एवं आई.जी. से चरित्र सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त कर आगे की कार्यवाही की जावेगी। उल्लेखनीय है कि जिले में प्राप्त इस आवेदनों पर सुनवाई की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में 27 एवं 28 अगस्त को नोडल अधिकारी द्वारा आवेदनों का सुनवाई कर कार्यवाही की जा रही है।
भिलाई / शौर्यपथ / हुडको के अस्पताल सेक्टर से लगे खाली मैदान में भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मांगलिक भवन बनाया जाएगा। करीब 3 एकड़ से भी अधिक जगह पर 3 करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण किया जाएगा। जहाँ सभी प्रकार की जरूरी सुविधाए होगी।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र वासियों की मांग और सुविधाओं को देखते हुए सर्व मांगलिक भवन बनाने की पहल की। सर्व मांगलिक भवन के बनने से सभी समाज के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। शादी-ब्याह से लेकर सगाई आदि कार्यक्रम कराने ने सबसे अधिक खर्च मांगलिक भवन में ही होता है। शादी सीजन में आम लोगों को भवन भी नहीं मिल पाता। शहर वासियों के लोगों की समस्याओं को देखते हुए विधायक श्री यादव ने पहल कर हुडको के हॉस्पिटल सेक्टर एरिया के खाली जगह पर भवन बनाया जाएगा। इसके लिए सभी प्रोसेस पूरा कर लिए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
2 मंजिला होगा भवन -सर्व मांगलिक 2 मंजिल का होगा। ऊपर नीचे मिलाकर करीब 24 कमरे होंगे । जिसमे अधिकांश कमरे लेट बाथ अटेच होंगे। इसके अलावा भी महिलाओं-पुरुषों और दिव्यांग जनों के लिए अलग से लेट बाथ बनाया जाएगा। ऊपर 12 और नीचे 12 कमरे होंगे इसके अलावा भी कई जरूरी सुविधा होगी।
पार्किंग की भी होगी सुविधा - भवन में पार्किंग की भी बड़ी सुविधा होगी। अतिरिक्त 6000 वर्गफीट में डोमशेड तैयार किया जाएगा। लगभग आधा एकड़ एरिया को पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है। जहां प्रवेश और बाहर निकलने के लिए दो अलग अलग द्वार होगा। शादी विवाह के लिए मंच, लॉन और गार्डन जैसे कई जरूरी सुविधाएं होंगी।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य -3 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सर्व मांगलिक भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। निगम अधिकारियों की माने तो आने वाले साल तक यह बन कर तैयार हो जाएगा। आप को बता दे की यह भिलाई नगर का सबसे बड़ा और सर्व सुविधा युक्त भवन होगा। जो सभी समाज और क्षेत्र वासियों के लिए होगा।
हुडको क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लगातार से कार्यक्रम के लिए मांगलिक भवन की मांग की जा रही थी जिस पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए करीब 3 करोड़ की लागत से सर्व मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के सभी लोगो को मांगलिक एवं अन्य कार्य के लिए उचित जगह उपलब्ध हो पायेगी ।।
देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर
दुर्ग / शौर्यपथ / विवेकानंद सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया गया। इस मौके विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर सावन मेला उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर सभापति राजेश यादव, सांस्कृतिक प्रभारी अनूप चंदनिया, पूर्व महामौर आर एन वर्मा,अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, सुश्री जमुना साहू, श्रीमती जयश्री जोशी, श्रीमती सत्यवती वर्मा,भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार ने सांस्कृतिक और सफलता को पुनर्जीवित किया है जिसके तहत सावन उत्सव मेला लागू की है जिसका फायदा हम सबको मिल रहा है। वहीं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सावन मेला का यह पर्व हमारी संस्कृति और सभ्यता को याद दिलाता है, सावन मेला उत्सव कार्यक्रम निरंतर चलता रहे ताकि हमारी संस्कृति हमेशा जीवित रहे। कार्यक्रम को सभापति राजेश यादव ने भी संबोधित किया । श्री यादव ने कहा है कि मेला का आयोजन हमेशा हो जिससे महिलाओं को सम्मान मिले।
इस एक दिवसीय सावन मेला उत्सव में बिंदी लगाओ कुर्सी, मटका फोड़, मेंहदी लगाओ प्रतियोगिताओ में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भारी उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न प्रकार के आयेजन प्रतियोगिता भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार मंजू वोरा और श्रीमती श्वेता बाकलीवाल द्वारा वितरण किया गया।
बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में जहां श्रीमती रीता साहू ने बाजी मारकर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया वहीं कुर्सी दौड़ में श्रीमती अश्वनी जांगड़े प्रथम स्थान पर रही। मटका फोड़ में श्रीमती नजहत परवीन को मिला प्रथम पुरस्कार, तसे थाल सजावट में श्रीमती मंजू पाण्डे ने जीता प्रथम पुरस्कार।
रस्सी खींच में पार्षदों को मिला प्रथम पुरस्कार, रस्सीखिंच में 13 सदस्य शामिल थी। इस दौरान पार्षद ज्ञानदास बंजारे, सतीश देवांगन, श्रद्धा सोनी, अरुण सिंह, मीना सिंह, ब्रिजलाल पटेल, गायत्री साहू, प्रेमलता साहू, लीना दिनेश देवांगन, कविता तांडी, शशी साहू, राजकुमार नारायणी, नजहत परवीन, माहेश्वरी ठाकुर, निर्मला साहू, उषा ठाकुर, बिजेंद्र भारद्वाज, बबिता यादव, पुष्पागुलाब वर्मा,हेमा शर्मा, नीता जैन, कुमारी साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नामदेव, अजय गुप्ता, हरीश साहू, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, रामकली यादव, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, प्रीति मिश्रा,सोनिया सिन्हा,विकास यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थी।
दुर्ग / शौर्यपथ / बीएसपी के पीछे वाले हिस्से से दूषित पानी आने की शिकायत किसानों ने की है। इस संबंध में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को जाँच के निर्देश दिये हैं और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। आज कलेक्टर ने एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों से विस्तार से स्थिति की जानकारी ली और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
तीन से चार किमी के अंतराल में बनेंगे नरवा के स्ट्रक्चर - जिन नालों में प्रथम चरण में ट्रीटमेंट हुआ है उनके कैचमेंट एरिया में जलस्तर में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। पुरानी अनुपयोगी सिंचाई संरचनाओं के जीर्णोद्धार से तथा नालों में हर 3 किमी में एक स्ट्रक्चर बनाने से भूमिगत जल को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी, इसके लिए कार्य आरंभ करें। इसके साथ ही जिले में इस बार वर्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसे देखते हुए नाला बंधान के कार्यों को तत्काल प्रारंभ करें, आमतौर पर अच्छी बारिश होने पर यह कार्य कुछ देर से होता है लेकिन इस बार यह जल्दी होना चाहिए। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 2 किमी से 11 किमी तक बहने वाले 127 नाले हैं। इनमें तीन-चार किमी के अंतराल में एक स्ट्रक्चर होना चाहिए, यह स्ट्रक्चर डाइक हो सकता है चेकडेम हो सकता है ट्रेंच भी हो सकता है। ब्रशवुड चेकडेम भी हो सकता है। इसके लिए सर्वे कर लें एवं शीघ्रता-शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें। नालों के किनारे व्यापक रूप से प्लांटेशन हो। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए प्रस्ताव 30 सितंबर तक अनिवार्यत: स्वीकृत करा लें। कलेक्टर ने सभी सीईओ को जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में यह कार्य तत्काल आरंभ करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम इनके क्रियान्वयन की निरंतर मानिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी संरचना नहीं छूटनी चाहिए जिनसे पहले सिंचाई होती थी लेकिन अभी इनसे किसानों को लाभ नहीं मिल रहा।
बिजली की स्थिति की करते रहें मानिटरिंग- कलेक्टर ने कहा कि अभी खेती किसानी की जरूरतों को देखते हुए बिजली की व्यवस्था मुकम्मल रखें। जिन क्षेत्रों में इस संबंध में परेशानी आ रही है उनके लिए अस्थायी एवं स्थायी रूप से हल करने की दिशा में कार्य करें। कलेक्टर ने एनएच की सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्थिति जल्द ही ठीक नहीं हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नस्ल सुधार के लिए स्पेशल ड्राइव- कलेक्टर ने नस्ल सुधार के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को ध्यान देना सबसे जरूरी है। इसके लिए दो महीने व्यापक ड्राइव चलाएं। अधिकारियों ने बताया कि नस्ल सुधार के लिए 22 टीमें बनाई गई हैं और इसका पूरा शेड्यूल निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों से इसकी मानिटरिंग के निर्देश दिये।
दुर्ग। शौर्य पथ ।
सत्ता और सरकार के दुरुपयोग से दुर्ग जिला पंचायत में लगातार चल रहे तानाशाही एवं अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस सदस्यों के साथ मिलकर केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए 15वें वित्त की राशि के बंदरबाट के खिलाफ भाजपा समर्थित सदस्यों ने खोला मोर्चा।
जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष व कांग्रेस सदस्यों ने मिलीभगत कर केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट कर लिया है सत्ता के दबाव में जिसे लगातार छुपाने का प्रयास किया जा रहा। 15 वें वित्त की राशि को लेकर जिला पंचायत के अध्यक्ष व अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है सामान्य सभा की बैठक में भी इस मामले को भाजपा समर्थित सदस्यों से गुपचुप तरीके से छुपाया गया, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा लगातार 15वें वित्त की राशि के बारे में कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दबाव बनाया गया तब इस बंदरबाट का पर्दाफाश हुआ। भाजपा समर्थित सदस्य इस मामले को लेकर बहुत रोष में हैं जिला पंचायत दुर्ग की पूर्व अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन ने बताया की हमारे द्वारा अध्यक्ष व अधिकारियों से लगातार 15वें वित्त की राशि की जानकारी मांगी जा रही थी जिस पर अध्यक्ष का रवैय्या गैरजिम्मेदार था तथा अधिकारी इस विषय पर मौन साध बैठे थे, भाजपा समर्थित सदस्यों को जिला पंचायत के अध्यक्ष द्वारा लगातार गुमराह किया गया जबकि पूर्व में अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों से 27-27 लाख की राशि के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव मंगाया गया था, राशि आने पर अध्यक्ष के द्वारा गुपचुप तरह से कांग्रेस के सदस्यों के साथ आपसी मिलीभगत में पंचायत के विकास के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा भेजे गए 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट कर लिया गया।
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य इस मामले को लेकर काफी रोष में है और केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए भेजी गई राशि का बंदरबाट करने वाले अध्यक्ष व कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की तैयारी में हैं जिसमे प्रमुख रूप से जितेंद्र साहू, हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मोरध्वज मोनू साहू, चंद्रकला मनहर शामिल है। यह जानकारी ज़िला मीडिया प्रभारी के एस चौहान ने मीडिया को दी।
दुर्ग। शौर्यपथ । संतरा बाड़ी वार्ड क्रमांक 26 में उसी स्थान उसी जगह पर कल सोमवार को ही दूसरी घटना हुई ,कल अज्ञात लोगों के द्वारा एक महिला के जेवर को लूटा गया और कल मध्य रात्रि उसी स्थान पर एक पान ठेले में अज्ञात लोगों द्वारा ताला तोड़कर लगभाग ५००० की चोरी की गई यह घटना अप्सरा टॉकीज के पास की है ,इसी संदर्भ में भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी व छाया पार्षद के एस चौहान के नेतृत्व में मोहन नगर टी आई को ज्ञापन सौंपा गया , ज्ञापन द्वारा संज्ञान में लाया गया की लोगों में भय की स्थिति व्याप्त है और सी सी टीवी कैमरा भी लगवाया जाए साथ हीसाथ गश्त की निरंतरता हो व आपराधिक तत्वों से पूछ ताछ की जाए ।
के एस चौहान ने बताया की अगर प्रशासन सक्रिय रहे तो इस तरह की घटनायें कम होंगी । ज्ञापन प्रेषित करते समय मंडल मंत्री उमेश गोस्वामी , बंटी चौहान ,अनिल वाडले, प्रकाश ताम्रकार,अपूर्व सिंह, मनीष रामटेके, कृष्णा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
