
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन, यूनिसेफ, मीडिया कालेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के तत्वावधान में कोविड जागरूकता अभियान रोको अउ टोको कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने महावीर कोविड सेंटर जाकर वहां पर चल रहे रोको अउ टोको टीम के कार्य को देखा व सराहना की। कलेक्टर ने जनता को कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करने व वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की ।
उन्होंने बताया कि जल्द ही गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चो के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होने वाला है जो अभी ट्रायल मे है। कलेक्टर ने बताया कि रोको अउ टोको टीम ने दुर्ग के सभी 60 वार्डों में जो जागरूकता अभियान चलाया उससे दुर्ग मे वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ा है, जिसके लिए पूरी टीम को बधाई व प्रशंसा के किया गया। वैक्सीन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा लगातार हो रही बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे है, लोगों द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर में भी कोविड सम्बंधी नियमो का पालन किया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को रोको टोको टीम द्वारा उनके उत्साह को देखकर आभार व्यक्त किया गया। वहीं वैक्सीन के प्रति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की गई जिससे जिले में शत प्रतिशत वैक्सीन हो सके।
इस अभियान में दुर्ग विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव का विशेष योगदान रहा। दुर्ग एस पी, सी एस पी, संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग भाजपा पटरीपार मंडल, दुर्ग ट्रांसजेंडर समुदाय, दुर्ग गायत्री परिवार, दुर्ग प्रजापिता ब्रहमकुमारी परिवार, आर्यावर्त पर्यावरण संरक्षण संस्थान दुर्ग, दुर्ग मीडिया परिवार, आदि ने अपनी बहुमूल्य भागीदारी प्रदान की।
दुर्गं/शौर्यपथ / नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन पर आज खेलकुद और शिक्षा विभाग प्रभारी श्री मनदीप सिंह भाटिया ने तिलक प्राथमिक शाला तिलक उच्च माध्यमिक शाला विवेकानंद प्राथमिक शाला परिसर में समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड़ नियमो का पालन करते शाला की साफ सफाई सभी बच्चों और शिक्षकों हेतु मास्क लगना सामाजिक दूरी का पालन करना,50 प्रतिशत बच्चों को रोटेशन में शाला आने हेतु अनुमति देना, किसी बच्चे को सर्दी,खासी एवं बुखार होने पर शाला में बैठने की अनुमति नही देंगे,हाथ धोने के लिए साबुन या हेंडवास उपलब्ध कराना, तथा थर्मोमीटर के द्वारा प्रतिदिन पहले टेम्परेचर जांच करने के बाद बच्चों को शाला में प्रवेश दिया जाएगा,बैठक में प्रभारी ने अपील कर स्थानीय पार्षद से अनुरोध किया स्कूलों की सफाई, सेनीटाइज एवं अन्य सभी व्यवस्था का नियमित पालन सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मौजूद प्राचार्य श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती नीता ताम्रकार एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी ने कहा सभी पार्षदो में अनुरोध है कि क्षेत्रीय स्कूलों की साफ सफाई की व्यवस्थाओं के लिए निगम स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गिप्ता और संबंधित सफाई दरोगा को निर्देश दिशा लेकर स्कूलों में साफ सफाई और प्रतिदिन सेनिताइज करवाए।
दुर्ग / शौर्यपथ /
एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग ने एक बार फिर बेहतर इलाज का जज्बा पेश किया। गंभीर दिमागी बुखार से पीडि़त मासूम को अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में न सिर्फ बेहतर इलाज मिला, बल्कि वह अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बच्चे के इलाज का जिम्मा डॉ एसपी केसरवानी ने संभाला जो कि पूर्व सिविल सर्जन व सीएचएमओ के पद पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे एसआर हॉस्पिटल चिखली में बाल एवं शिशु रोग विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत हैं।
खुमरवाड़ा, छुईखदान जिला राजनांदगांव निवासी सालिक राम पटेल के 7 वर्षीय पुत्र गौरव पटेल को गंभीर हालत में 23 जुलाई को एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में भर्ती कराया गया। बच्चे को लाने के बाद प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पेशाब में खून मिला आ रहा है। बच्चे का शरीर सफेद पड़ चुका था। एसआर हॉस्पिटल के बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एसपी केसरवानी व उनकी टीम ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया। बच्चे को दो यूनिट खून चढ़ाया गया। बच्चे का इलाज पीआईसीयू में किया गया। बच्चे के दिमाग में बुखार चढ़ गया था। डॉक्टर व सहयोगियों की मेहनत रंग लाई और बच्चे ने इस गंभीर बीमारी से निजात पा ली।
बच्चे की बीमारी को लेकर डॉ केसरवानी ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे कॅरियर में ऐसे केसेस चार या पांच ही देखे होंगे। बच्चे का बुखार दिमाग में चढ़ गया था। डॉक्टरी भाषा में इसे डायग्रोसिस फायलेसिस मलेरिया कहा जाता है। डॉ केसरवानी ने बताया कि जब बच्चे को लाया गया तब उसकी एचबी 3 ग्राम पाया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू कराया गया। दो यूनिट खून चढ़ाने के साथ की सभी आवश्यक दवाइयां दी गई जिससे बच्चे की स्थिति में सुधार आया।
दुर्ग / शौर्यपथ / कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद के स्टाफ को जांच करने के लिए एवं निजी प्रतिष्ठानों द्वारा डीएपी खाद का स्टाक कर मुनाफाखोरी ना हो इस हेतु विकासखंड दुर्ग के उर्वरक प्रतिष्ठानों का श्रीमती सुचित्रा दरबारी जिला उर्वरक निरीक्षक एवं सहायक संचालक कृषि, श्रीमती सुष्मिता मिश्रा एवं अमित जोशी उर्वरक निरीक्षक एवं कृषि विकास अधिकारी द्वारा आज उर्वरक प्रतिष्ठानों में कालाबाजारी एवं अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया। मेसर्स महामाया किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड मचान्दुर को अनियमितता पाए जाने पर गोदाम सील एवं कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
दुर्गं/शौर्यपथ / नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन पर आज खेलकुद और शिक्षा विभाग प्रभारी श्री मनदीप सिंह भाटिया ने तिलक प्राथमिक शाला तिलक उच्च माध्यमिक शाला विवेकानंद प्राथमिक शाला परिसर में समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड़ नियमो का पालन करते शाला की साफ सफाई सभी बच्चों और शिक्षकों हेतु मास्क लगना सामाजिक दूरी का पालन करना,50 प्रतिशत बच्चों को रोटेशन में शाला आने हेतु अनुमति देना, किसी बच्चे को सर्दी,खासी एवं बुखार होने पर शाला में बैठने की अनुमति नही देंगे,हाथ धोने के लिए साबुन या हेंडवास उपलब्ध कराना, तथा थर्मोमीटर के द्वारा प्रतिदिन पहले टेम्परेचर जांच करने के बाद बच्चों को शाला में प्रवेश दिया जाएगा,बैठक में प्रभारी ने अपील कर स्थानीय पार्षद से अनुरोध किया स्कूलों की सफाई, सेनीटाइज एवं अन्य सभी व्यवस्था का नियमित पालन सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मौजूद प्राचार्य श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती नीता ताम्रकार एवं शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी ने कहा सभी पार्षदो में अनुरोध है कि क्षेत्रीय स्कूलों की साफ सफाई की व्यवस्थाओं के लिए निगम स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गिप्ता और संबंधित सफाई दरोगा को निर्देश दिशा लेकर स्कूलों में साफ सफाई और प्रतिदिन सेनिताइज करवाए।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / आज भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू पीड़ित मरीज के अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटने पर उनसे मिलने उनके निवास पांड्या हाउस सेक्टर 1 पहुंचे! इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आर.पी. तिवारी भी मौजूद थे! आयुक्त रघुवंशी ने 78 वर्षीय महिला जो कि डेंगू से पीड़ित थी और स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है उनका हालचाल जाना, उनके परिजनों से भी आयुक्त ने मुलाकात की और उन्हें भी टेस्ट कराने कहा!
परिजन से चर्चा करते हुए उन्होंने टेमीफास् की उपलब्धता और उपयोग करने की जानकारी ली! डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूक करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, डेंगू उन्मूलन के लिए सतर्कता के साथ ही जागरूकता भी जरूरी है! पानी को पात्रों में ज्यादा दिन तक स्टोर न होने दें, कूलर एवं अन्य पात्रों के पानी को निरंतर चेक करते रहे, घर के भीतर परिसर में तथा आसपास भी स्थल स्वच्छ रहे ताकि मच्छरों को छिपने की जगह न मिले, कहीं भी पानी का जमाव न हो जिससे लार्वा को पनपने का अवसर नहीं मिलेगा!
उन्होंने आसपास के कई घरों के कूलर एवं पात्रों की जांच कराई तथा समीपस्थ क्षेत्रों का निरीक्षण किया! उन्होंने अधिकारियों को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए इस क्षेत्र में वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए! आगे उन्होंने कहा कि अनुपयोगी पात्र में जलजमाव होने से डेंगू के लार्वा उत्पन्न होने का खतरा अधिक होता है, इन्हें उल्टा करके रखना या फिर इनके बीच में छेद होना आवश्यक है ताकि जलजमाव की स्थिति निर्मित न हो!
निगम आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर 1 क्षेत्र में विगत 2 दिनों से निगम की डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की टीम ने डेंगू पीड़ित घर के समीपस्थ के 108 घरों का सर्वे करते हुए अभियान चलाया! जिसमें से घरों के कूलर में टेमीफास् का छिड़काव, टंकी, कूलर, टायर व अन्य पात्रों की जांच, कूलर, टंकी एवं पात्रों को खाली कराने का कार्य, मच्छरों को नष्ट करने के लिए मेलाथियान दवाई का छिड़काव, डेंगू, मलेरिया, पीलिया संबंधी बीमारियों से जागरूक रहने के लिए पंपलेट का वितरण एवं जन जागरूकता अभियान, टेमीफास् वितरण एवं रिफिलिंग का कार्य किया गया! आसपास के क्षेत्रों का सघन सर्वे करते हुए डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम का महाअभियान चलाया जा रहा है, क्षेत्र में निरंतर फागिंग की जा रही है!
दुर्ग में मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने के फैसले का विरोध क्यों कर रहे भाजपा नेता? मेडिकल स्टूडेंट्स और मरीजों के हितों के साथ कुठाराघात किसलिये, रमन, कौशिक जवाब दें - राजेंद्र साहू
रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में दुर्ग जिले को नहीं मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात : भूपेश सरकार ने फैसला किया तो विरोध करने लगे
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा नेताओं से सवाल किया है कि आखिर वे दुर्ग जिले को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद क्यों कराना चाहते हैं। किसी भी जिले में मेडिकल कॉलेज खुलना बड़ी सौगात मानी जाती है। दुर्ग जिले में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले का विरोध आखिर क्यों किया जा रहा है।
राजेंद्र ने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का विरोध कोई राजनीतिक पार्टी कर रही है। यह दुर्ग जिले के निवासियों के लिये दुर्भाग्यजनक है। जिस चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल में 750 बेड का विस्तार कर हजारों मरीजों का इलाज किया गया। उस मेडिकल कॉलेज को बंद होने से रोकने के लिये भूपेश सरकार ने यह स्वागत योग्य फैसला किया है। मेडिकल कॉलेज का विरोध कर भाजपा नेताओं ने दुर्ग जिले की जनता के हितों पर आघात पहुंचाने का प्रयास किया है।
राजेंद्र ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दुर्ग जिले को मेडिकल सुविधा की कोई सौगात नहीं दी, जिससे दुर्ग जिले की जनता को लाभ हुआ हो। भूपेश सरकार द्वारा चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का फैसला किया गया है। इससे दुर्ग ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार का लाभ मिलेगा। अधिग्रहण का विरोध कर भाजपा नेताओं ने यह जता दिया है कि वे दुर्ग जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का लाभ नहीं देना चाहते।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने कई योजनाएं शुरू की हैं। ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग होम खोलने पर 30 लाख रुपए का अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखकर सेक्टर 9 स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने अनुमति मांगी गई, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। भाजपा नेताओं को दुर्ग जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं है।
अगर भाजपा नेता सचमुच छत्तीसगढ़वासियों का हित चाहते हैं तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और इस्पात मंत्री को पत्र लिखकर सेक्टर 9 अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने राशि उपलब्ध कराएं। ताकि, यहां के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। आज दुर्ग व आसपास के जिले में लोगों को इलाज के लिये प्राइवेट नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है।
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण से वहां पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य संवरेगा। भविष्य में हर साल इस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री लेकर डेढ़ सौ से ज्यादा डॉक्टर निकलेंगे। कॉलेज से निकलने वाले डॉक्टर छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में मरीजों का इलाज करेंगे। भाजपा नेता बताएं कि मेडिकल कॉलेज का विरोध कर वे दुर्ग जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्यों करना चाहते हैं?
दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 28.07.2021 को जवाहर वर्मा प्राधिकृत अधिकारी ने बैंक की शाखा भिलाई-3 में प्रातः 10ः30 बजे आकस्मिक भेंट देकर निरीक्षण किया। उन्होने शाखा के उपस्थिति रजिस्टर को चेक करते हुए कर्मचारियों को कार्यालयीन समय का ध्यान रखने एवं निर्धारित समयावधि में लेन-देन प्रारंभ किए जाने निर्देषित किया।
अध्यक्ष वर्मा द्वारा विड्राल फार्म को चेक करते हुए शाखा के कार्य संचालन के संबंध में उपस्थित किसानो व अमानतदारों से शाखा द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी साथ ही अमानतदारों को किसी भी प्रकार की परेषानी ना हो इसके संबंध में शाखा प्रबंधक को निर्देषित किया गया। भिलाई-3 से सम्बद्ध सहकारी समितियों के कार्यो के बारे में शाखा प्रबंधक भिलाई-3 से जानकारी ली गयी। उक्त निरीक्षण के समय शाखा भिलाई-3 के शाखा प्रबंधक युवराज चन्द्राकर एवं शाखा के स्टाॅफ उपस्थित रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम में हस्तांतरण के तहत भिलाई निगम से आए अधिकारी-कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बुधवार को कार्य विभाजन सूची जारी किया। शासन के आदेश के तहत बुधवार तक 22 में से 21 कर्मचारियों ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर चुके है। सूची में 5 भृत्य भी शामिल है। जिनका कार्य विभाजन किया गया।
नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने रिसाली नगर पालिक निगम में व्यवस्था के तहत सहायक अधीक्षक महेश टंडन को विभागीय पेंशन, जीपीएफ, सीपीएफ एवं स्थापना विभाग के कार्यों की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह स्वच्छता पर्यवेक्षक कमलेश साहू को स्थापना विभाग के समस्त लिपिकीय कार्य, राजस्व निरीक्षक संजय वर्मा को प्रभारी राजस्व अधिकारी के साथ अटैच किया है। वे विभाग से संबंधित समस्त कार्य का संपादन करेंगे। राजस्व उपनिरीक्षक मंगल प्रसाद कुर्रे राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य देखेंगे। सहायक राजस्व अधिकारी किशोर रामटेके राजस्व एवं संपत्तिकर, विवेक रंगनाथ राजस्व एवं संपत्तिकर, लेखापाल किरण वर्मा अंकेक्षण, अनुदान, उपयोगिता प्रमाण पत्र, आय व्यय, वेतन भुगतान एवं लेखा से संबंधित शासनमद के समस्त कार्य करेंगे।
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पवन कुमार मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्य, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, गोधन न्याय योजना, एमएमयू, वैक्सीनेशन कोविड-19, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी का सहयोग, स्वच्छता पर्यवेक्षक विनय शर्मा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक अधिकारी के समस्त कार्यों में सहयोग करेंगे।
खिलेश दास को स्वास्थ्य विभाग का लिपिकीय कार्य एवं गोधन न्याय योजना एमएमयू, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के समस्त लिपिकीय कार्य, सहायक गे्रड दो आसित कुमार देव को लोककर्म विभाग का प्रभारी लिपिक बनाया गया है। सहायक गे्रड 3 अखिलेश कुमार वर्मा लोककर्म विभाग व विधि अधिकारी का सहायोग करेंगे। स्वच्छता पर्यवेक्षक चंद्रपाल हरमुख को स्टेनों कार्य, सूचना अधिकार प्रथम अपीलीय अधिकारी का लिपिकीय कार्य, जनगणना एवं निर्वाचन कार्य में सहयोग तथा सभी प्रकार की नस्तियां परीक्षण उपरांत नोडल अधिकारी के माध्यम से आयुक्त के सामने प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है। समयपाल कार्य सहायक ग्रेड 2 नलनीश मिश्रा को पीएमएवाय अमृत मिशन, पाइप लाइन विस्तार जलशोधन संयंत्र 66 एमएलडी एवं 77 एमएलडी अधिकारियों के कार्यों में सहयोग करेंगे।
सहायक गे्रड 3 संतोष तिवारी मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, डुंडेरा, जोरातराई, पुरेना वार्डों के खाद्य पेंशन, राशन कार्ड एवं शासन के अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों का संकलन एवं स्वयं के प्रभार वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण करने की जिम्मेदारी दी है। सहायक राजस्व निरीक्षक टिकेन्द्र वर्मा मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय डुंडेरा, जोरातराई, पुरैना वार्डों के खाद्य, पेंशन, राशन कार्ड एवं शासन के अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों का संकलन एवं स्वयं के प्रभार वाले आवेदनों का निराकरण करेंगे।
इसी तरह सहायक ग्रेड तीन राजेश गजेन्द्र को सूचना का अधिकार, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, निदान 100 का फिल्ड एवं क्षेत्रीय कार्य और राजस्व उप निरीक्षक अश्वनी देशमुख को समाजिक सुरखा पेंशन से संबंधित समस्त कार्य एवं महिला बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
