
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
वंचित विभिन्न वार्ड के सैकड़ो नागरिकों ने विधायक से की मुलाकात
दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउस के चेयरमेन अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम गरीबों के हितो की चिंता की है। प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में किसी भी गरीब को पट्टे से वंचित नही किया जाएगा। उन्होने अधिकारियों से विभिन्न वार्डो में कैम्प लगाकर लंबे समय से निवासरत् लोगों को पट्टे का लाभ दिलाने निर्देश दिया है। शहर के राजीव नगर, बघेरा, शक्तिनगर सहित विभिन्न क्षेत्र के नागरिको ने रविवार को विधायक वोरा से उनके निवास में जाकर मुलाकात की। सैकड़ो की संख्या में परिवार के साथ विधायक निवास में पहुंचे लोगों ने बताया कि वे अपने-अपने वार्ड में 35 से 40 वर्ष से निवासरत् है लेकिन अभी तक उन्हे पट्टा नही मिला है। यही एक मात्र उनके जीवन यापन का आधार है। पट्टे के बिना आवास का सपना पूरा नही हो पा रहा है।
विधायक वोरा ने पट्टे की समस्या लेकर पहुंचे एक-एक वार्ड के नागरिको से अलग- अलग मुलाकात की और उनकी बातो को गंभीरता से सुना। विधायक श्री वोरा ने कहा है कि किसी भी गरीब को पट्टे से वंचित नही होने दिया जाएगा और उनके हितो का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चेयरमेन वोरा ने अधिकारियों से कहा है कि वे विभिन्न वार्डो में जाकर शिविर का आयोजन कर 30 से 35 वर्षो से निवासरत् लोगों की जानकारी सुुनिश्चित करे और पट्टे की समस्या से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर पट्टे का लाभ दिलाने का कार्य करें।
उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट से कहा है कि गरीबों के हितो के साथ खिलवाड़ को किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। गरीबों को सरकार की योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए। वोरा से मुलाकात के दौरान पार्षद निर्मला साहू, श्रद्धा सोनी, अनुप चंदानिया, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, शलभ साहू सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी ,भिलाई के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का सीएम मेडिकल कालेज अधिग्रहण को लेकर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया विगत हो कि छतीसगढ़ सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी द्वारा जो चंदूलाल चंद्रकार मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने के फैसले लिया है उस फैसले से सभी भिलाईवासी में बेहद हर्ष व्याप्त है, दुर्ग संभाग को एक मजबूत स्वास्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है,इस को समझते हुए जो छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पहल की है,ये बेहद सराहनीय कदम है,पिछले सप्ताह अनुपूरक बजट में इसका प्रावधान करते हुए विधयेक पेश कर पारित किया गया,साथ ही विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि ये निर्णय आम जनता के हित को देखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है,प्रतिवर्ष यहाँ से सैकड़ो चिकित्सक निकल कर पूरे प्रदेश में अपनी सेवाएं देंगे साथ ही दुर्ग संभाग को एक मजबूत बुनियादी स्वास्थ सेवा सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध होगी,जिसको लेकर हम सभी माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी एवं छतीसगढ़ सरकार का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद करते है,
अरूण दुग्गड़ को दी गई अध्यक्ष तो प्रमोद पारख को सचिव की जिम्मेदारी
दुर्ग / शौर्यपथ / थोक कपड़ा व्यापारी संघ की बैठक पुलगांव चौक स्थित कपड़ा मार्केट में संपन्न हुई और इस बैठक में आगामी 2 वर्ष के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अरुण दुग्गड को अध्यक्ष ऐवंता छाजेड़ को उपाध्यक्ष एवं प्रमोद पारख को सचिव तथा सह सचिव की जिम्मेदारी राजू सकलेचा को एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वरूप चोपड़ा को दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनराज गोलछा, पदम श्री श्री माल, महेंद्र संचेती, प्रकाश श्री श्री माल, बसंत गोगड़, गौतम श्रीश्रीमाल, दिलीप बरमेचा, मोहन पारख, राकेश संचेती, कमल गांधी को मनोनीत किया गया।
कपड़ा मार्केट व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र संचेती ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण दुग्गड़ को अपना कार्यभार सौंपा एवं नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहां रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ व्यापारीक समस्याओं के निराकरण के लिए संघ की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निवेदन किया। थोक कपड़ा मार्केट व्यापारी संघ नवनियुक्त पदाधिकारियों को चेंबर ऑफ कॉमर्स सराफा एसोसिएशन किराना व्यापारी संघ ने अपनी बधाई प्रेषित की है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी और यह सब संभव होगा मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के क्रियान्वयन से! जिसके लिए भिलाई निगम ने योजना पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है! आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना के लिए आवश्यक दुकानों एवं भवन के निरीक्षण के लिए पहुंचे ताकि इन दुकान/भवन को सस्ती दवा दुकान योजना के लिए चिन्हित किया जा सके।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 500 से 800 वर्गफिट क्षेत्रफल के भवन दुकान की आवश्यकता है! इसके लिए पावर हाउस प्रगति मार्केट, टी मार्केट, बैकुंठ धाम के समीप भवन, वैशाली नगर जोन कार्यालय परिसर स्थित भवन, नेहरू भवन सुपेला मार्केट के समीप स्थित भवन का जायजा लिया गया! योजना का प्रमुख उद्देश्य जेनेरिक दवाइयों की बढ़ती हुई मांग, गुणवत्ता का किसी भी रूप में ब्रांडेड दवाइयों से कम न होना, ब्रांडेड दवाइयों से कई गुना कम कीमत पर मिलना है, जेनरिक दवाइयों की निश्चित उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा लोगों को आसानी से यह दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना एक बेहतर माध्यम साबित होगा!
इस योजना से जेनेरिक दवाई के अलावा सर्जिकल आइटम की भी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी! योजना को मूर्त रूप देने के लिए राज्य शासन की मंशा अनुसार निगम क्षेत्र में 2 रुपए प्रति वर्ग फीट भवन/दुकान का किराया निर्धारित किया जाना है! मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना में जेनेरिक दवाओं के अलावा अन्य सौंदर्य प्रसाधन सामग्री आदि का भी विक्रय किया जा सकता है! जिससे दुकान का संचालन लाभप्रद गतिविधि बन सके!
इसके अलावा सामान्य आइटम जैसे रिंग गार्ड, बाम, आयोडेक्स, विक्स वेपराइजर, डेटॉल, इच गार्ड, वेपराइजर मशीन, सेनेटरी पैड, गर्भनिरोधक के अलावा अन्य ऐसे ही आइटम एमआरपी रेट पर विक्रय किया जा सकता है, लेकिन इस योजना में खास बात यह है कि किसी भी दशा में ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी! इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा संचालित संजीवनी दुकानों में बिक्री की जा रही समस्त दवाइयों/सामग्रियों का विक्रय इन दुकानों के तहत किया जाएगा!
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के लिए खरीदी की जा रही दवाइयां भी इस योजना के माध्यम से संचालित दुकानों के माध्यम से ही क्रय की जाएगी! इस महत्वपूर्ण योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निगम के अधिकारी अलर्ट है, प्रारंभिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जल्द ही नागरिकों को मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना का लाभ मिल पाएगा! निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे!
भिलाई / शौर्यपथ / आज भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी टाउनशिप क्षेत्र में डेंगू पीडि़त मरीज के अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटने पर उनसे मिलने उनके निवास पांड्या हाउस सेक्टर 1 पहुंचे! इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी आर.पी. तिवारी भी मौजूद थे! आयुक्त रघुवंशी ने 78 वर्षीय महिला जो कि डेंगू से पीडि़त थी और स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है उनका हालचाल जाना, उनके परिजनों से भी आयुक्त ने मुलाकात की और उन्हें भी टेस्ट कराने कहा! परिजन से चर्चा करते हुए उन्होंने टेमीफास् की उपलब्धता और उपयोग करने की जानकारी ली!
आयुक्त ने कि डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूक करते हुए कहा कि सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, डेंगू उन्मूलन के लिए सतर्कता के साथ ही जागरूकता भी जरूरी है! पानी को पात्रों में ज्यादा दिन तक स्टोर न होने दें, कूलर एवं अन्य पात्रों के पानी को निरंतर चेक करते रहे, घर के भीतर परिसर में तथा आसपास भी स्थल स्वच्छ रहे ताकि मच्छरों को छिपने की जगह न मिले, कहीं भी पानी का जमाव न हो जिससे लार्वा को पनपने का अवसर नहीं मिलेगा!
उन्होंने आसपास के कई घरों के कूलर एवं पात्रों की जांच कराई तथा समीपस्थ क्षेत्रों का निरीक्षण किया! उन्होंने अधिकारियों को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए इस क्षेत्र में वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए! निगम आयुक्त के निर्देश पर सेक्टर 1 क्षेत्र में विगत 2 दिनों से निगम की डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम की टीम ने डेंगू पीडि़त घर के समीपस्थ के 108 घरों का सर्वे करते हुए अभियान चलाया!
दंपत्ति में एक दिव्यांग होने पर 50 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर मिलती है एक लाख रुपए
दिव्यांगजनों के विवाह प्रोत्साहन के लिए आर्थिक सहायता देती है सरकार
दुर्ग / शौर्यपथ / लोक कल्याणकारी राज्य हर अवसर पर उन लोगों के साथ खड़ा होता है जो एक हाथ बढ़ाने पर आसमान छूने की क्षमता रखते हैं। दिव्यांगजनों के लिए ऐसी ही अनेक योजनाओं में एक आकर्षक योजना दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि योजना है। इसमें दिव्यांग दंपत्ति में एक के दिव्यांग होने पर पचास हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। दुर्ग जिले में इस योजना से अनेक हितग्राहियों ने अपनी जिंदगी निर्णायक दिशा में बदल दी है। इन्हीं में से एक कहानी है हेमंत कुमार साहू की। वे कमर के नीचे पूर्णत: दिव्यांग हैं ऐसे में चलना-फिरना उनके लिए काफी दुष्कर है। हेमंत को हर महीने पेंशन मिलती है लेकिन आगे बढऩे का लक्ष्य लिये हेमंत यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने अपने दोस्त की ई-रिक्शा चलाई। जब हेमंत का ब्याह हुआ तब अधिकारियों ने उसे दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए आवेदन किया और उन्हें विभाग द्वारा पचास हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसमें कुछ राशि मिलाकर उन्होंने अपना ई-रिक्शा खरीदा।
हेमंत ने बताया कि वे जब ई-रिक्शा किराये पर लेते थे तो आय का काफी बड़ा हिस्सा ई-रिक्शा मालिक को देना पड़ता था। ई-रिक्शा खरीदने की इच्छा थी लेकिन आर्थिक संसाधन पर्याप्त नहीं थे, इन्हें जोडऩे में काफी समय लग जाता। विवाह मेरे लिए बहुत शुभ साबित हुआ। मुझे नहीं मालूम था कि विवाह जैसे व्यक्तिगत आयोजन के लिए भी दिव्यांगजनों की चिंताओं के प्रति सरकार सरोकार रखती है। जब इसके बारे में पता चला तो समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर इसका आवेदन भर दिया। इसके लिए औपचारिकताएं बेहद आसान हैं। सहायता राशि स्वीकृत हो गई और अब मैं बहुत खुश हूँ। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डोनर सिंह ठाकुर ने बताया कि दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने यह बड़ी अच्छी योजना है। इसमें औपचारिकताएं भी बहुत सीमित हैं। आवेदन आते ही परीक्षण के पश्चात जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाती है।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र की सड़को पर बैठने वाली दुधारू मवेशियों को निगम के अधिकारी गोठान पहुंचा रहे हैं। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर शुक्रवार को भी रोका-छेका अभियान के तहत् 6 गाय को गोठान पहुंचाया गया। मैत्री नगर के खटाल संचालक गोपाल यादव से 2000 हजार जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिक निगम के राजस्व प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया की एक दिन पहले ही गोपाल यादव को चेतावनी दी गई थी। उसके खटाल की गाय-भैंस सड़कों पर घूम रही थी। इसके बाद भी चेतावनी का असर नही हुआ। रोको-छेका अभियान के तहत् दोबारा मवेशी घूमते मिलने पर तत्काल पकड़कर गोठान पहुंचाया गया। बाद में डेयरी संचालक से 2000 जुर्माना वसूल कर गाय को सुपुर्द किया गया। रिसाली निगम क्षेत्र में डेयरी संचालक से अपील किया गया है कि वे डेयरी के आस-पास गंदगी न फैलाए। गंदगी मिलने पर निगम पहली बार में 5000 और दूसरी बार में राशि दस हजार रूपये जुर्माना वसूल करेगा।
रेडियम पट्टी लगाने का कार्य
शहर के अंदर दर्जन भर से ज्यादा डेयरी संचालित है। आमतौर पर डेयरी संचालक दुध निकालने के बाद दुधारू मवेशियों को छोड़ देती है। रात भर मवेशी बाजार क्षेत्र व सड़कों पर घूमते रहते है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि मवेशी के सड़क पर बैठने की वजह से दुर्घटनाए भी होती है। दुर्घटना को रोकने मवेशियों के गले में रेडियम लगा पट्टा बांधे।
विवाद करने पर एफआईआर
गुरूवार को रोका-छेका अभियान शुरू करने पर कल्याणी मंदिर के निकट कुछ डेयरी संचालक अधिकारियों से ऊंची आवाज में बातचीत करने लगे। दरअसल वे रोका-छेका का विरोध कर रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए है कि शासकीय कार्य मे बाधा करने वाले लोगो के खिलाफ थाना में एफआईआर कराए। निगम आयुक्त ने खटाल संचालकों को आगाह किया है कि वे मवेशी को बांधने और दुध निकालने के कार्य के लिए जमीन पर अतिक्रमण न करें। अन्यथा निगम अतिक्रमित जमीन को खाली कराने बेदखली अभियान चलाएगा। आयुक्त ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे डेयरी संचालक से मिलकर खटाल की वास्तविक भूमि को चिन्हित करें। अतिक्रमित जमीन मिलने पर सूची तैयार करें और नोटिस दे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर -10 के छात्रों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2021 (2020-21) में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम आज 30 जुलाई को घोषित किए गए। कुल 39 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 39 छात्रों ने 90 प्रतिषत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 309 छात्रों ने 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
इन्होंने किया स्कूल में टॉप
बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 के टॉपर शरथ एस हैं, जिन्होंने 97.40 फीसदी अंक हासिल कर शाला का नाम रौशन किया है। उनके बाद प्रतिमा चौधरी ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान और देवेश देवांगन ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। शरथ एस ने रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में 100 अंक हासिल किए जबकि प्रतिमा चौधरी ने संगीत में 100 अंक हासिल किए। डीजीएम शिक्षा और सीनियर प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 ए के वर्मा और पूरे स्कूल बिरादरी ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी।
शरथ एस, प्रतिमा चौधरी, देवेश देवांगन, मिहिरा करंजई, अदिति साहू, संजीवनी शर्मा, अदिति जैन, देव कुमार साहू, रेमन राज साहू, युसरा जहांगीर, आदित्य राज शिट, ऋतिका टीआर, मानसी मिश्रा, आशीष जी बीजू, खुशबू यादव, दुर्गेश साहू, प्रतीक्षा साहू, आस्था साहू, एम वैभव, आस्था उइके, अनुराग कुमार भारती, विधि, शिफा अंजुम, मानवी साहनी, साद्गी चंद्राकर, अमन कुमार सिंह, मीमांसु चंद्राकर, पलाश शर्मा, संस्कार देवांगन, अनीशा शर्मा, कनिष्क मिश्रा, आयुषी ठाकुर, एस परिमेश, अभिनव साहू, पूजा देवांगन, प्रणव त्रिपाठी, हर्ष वाघेला, सिद्धि साहू और आर्यन जीतेंद्र ढोके ने ऑल इंडिया सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2020-21 परीक्षा में 90 प्रतिषत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत है।
भिलाई / शौर्यपथ /
अगले तीन महीने बाद जिले के चार नगरीय निकायों में चुनाव होने की संभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के पार्षद पद के दावेदार अपनी टिकिट पुख्ता करने के लिए अभी से अपने वरिष्ठ नेताओं को रिझाने में तो जुट ही गये है। इसके अलावा अपने अपने निकाय से संबंधित अपने अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को घर पहुंच सेवा भी देने में लगे हुए है ताकि आने वाले इस निकाय चुनाव में इसके आधार पर टिकिट मिलने पर जीत हासिल कर पार्षद बन सके।
भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम सहित जिले के जामुल नगर पालिका में इसी साल दिसम्बर महीने में चुनाव होने की प्रबल संभावना है। कोरोना को लेकर हालात नियंत्रण में रहा तो चुनाव टलने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। इसे देखते हुए चारों निकाय से पार्षद पद के दावेदार तैयारी में जुट गए हैं। हर दावेदार मतदाताओं में अपनी पहचान को विस्तार देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लोगों के निकाय से जुड़े कामकाज में कईं दावेदार घर पहुंच सेवा देकर दिल जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं।
वार्ड में अपनी राजनीतिक जमीन को संवारकर जीत का परचम लहराने से पहले अनेक दावेदारों के लिए पार्टी का टिकट हासिल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
यह स्थिति कांग्रेस और भाजपा जैसी प्रमुख राजनीतिक पार्टी में देखने को मिल रही है। चारों निकाय के कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां कांग्रेस और भाजपा में टिकट के लिए दावेदारों की अधिकता से कश्मकश की स्थिति बन सकती है। इस बात का अहसास दावेदारों की भी है। लिहाजा अपनी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रिझाने की तमाम कोशिशें दावेदारों की ओर से शुरू कर दी गई है।
गौरतलब रहे कि भिलाई नगर निगम और जामुल पालिका के निर्वाचित परिषद का कार्यकाल जनवरी 2021 में खत्म हो चुका है। भिलाई से अलग होकर अस्तित्व में आने वाली रिसाली नगर निगम को भी पहली निर्वाचित परिषद का पिछले दो साल से इंतजार है। कोरोना संक्रमण के चलते इन तीनों निकाय का चुनाव निर्धारित समय पर संभव नहीं हो सका। इस बीच भिलाई-चरोदा नगर निगम का कार्यकाल जनवरी 2022 में खत्म होना है। ऐसे में भिलाई-चरोदा के साथ ही साल के अंतिम महीने में भिलाई, रिसाली व जामुल का चुनाव होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि जिले के इन चारों निकाय के वार्डों का परिसीमन नए चुनाव के मुताबिक करने के बाद आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। भिलाई सहित रिसाली और जामुल में वार्डवार मतदाता सूची तैयार किया जा चुका है।
भिलाई-चरोदा निगम में नए परिसीमन के अनुसार वार्डों की मतदाता सूची बनाने का काम चल रहा है। फिलहाल कोरोना संक्रमण को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा चुका है। संभावित मानी जा रही कोरोना की तिसरी लहर का खलल नहीं पड़ता है तो दिसम्बर में चारों निकाय का चुनाव तय माना जा रहा है।
टिकिट बंटवारे में कांग्रेस में तालमेल का है आसार
आने वाले निकाय चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी चयन के दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं में तालमेल का आसार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह गृह जिला है। उनके नजदीकी समर्थकों की प्राय: चुनाव होने वाले सभी चारों निकायों में मौजूदगी है। भिलाई-चरोदा और जामुल मंत्री गुरु रुद्र कुमार के अहिवारा निर्वाचन क्षेत्र का निकाय है। रिसाली नगर निगम प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है। वहीं भिलाई नगर निगम की वर्तमान कांग्रेसी राजनीति विधायक व निवृत्तमान महापौर देवेन्द्र यादव के इर्द-गिर्द घूम रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि चारों निकाय में कांग्रेस का टिकट बड़े नेताओं के बीच तालमेल बिठाकर तय किया जाएगा। हालांकि पार्षदों के बहुमत के आधार पर महापौर व पालिका अध्यक्ष चुनने के नियम लागू होने के बाद पहली बार होने वाले चारों निकाय के चुनाव में टिकट के लिए एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति से तालमेल बनाना खासा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
गुटबाजी के कारण किस दरबार में जाए भाजपाई
भाजपा में जर्बदस्त गुटबाजी के कारण भाजपा से टिकिट की उम्मीद जताये पार्षद पद के दावेदार कश्मकश में कि किस दरबार में जाया जाए जहां से उनकी टिकिट पक्की हो सके। चारों निकाय में भाजपा के अनेक ऐसे दावेदार सामने आ रहे हैं जो अपनी दावेदारी को अमलीजामा पहनाने किस दरबार में माथा टेकने जाएं यह तय नहीं कर पा रहे हैं। दुर्ग जिले की भाजपाई राजनीति में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय का दबदबा कायम है। संगठन में समर्थकों का कब्जा होने से पार्षद प्रत्याशी चयन में सरोज पाण्डेय की पसंद को प्राथमिकता मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। बावजूद इसके लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की टिकट वितरण में रहने वाली भूमिका को नकारा नहीं जा रहा है। इसी वजह से भाजपा के दावेदार यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि अपनी टिकट को पक्की करने किस नेता या फिर नेत्री को साधा जाए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
