
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
पुलिस आरोपियों की जल्द करे गिरफ्तारी ताकि और न हो इनके फॉड के शिकार
दुर्ग / शौर्यपथ / जिस जमीन का राजस्व अभिलेख में कही रिकार्ड ही नही है, उसे दिखाकर तीन लोगों ने सौदा तय कर बेंच डाला। हद तो तब हो गई जब बकायदा इस जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी गई। पीडि़त पी राजू पिता पी वेंकट राव निवासी सेक्टर 4 को इसकी भनक तब लगी जब उनके द्वारा प्रमाणीकरण कराने के लिए आवेदन पटवारी टीकमचंद सोनी को दिया, तब उन्हें अपने साथ हुए धोखाधड़ी का पता चला। 42 लाख 65 हजार रूपये की ये जमीन का ये मामला है राजस्व अभिलेख में क्रय की गई जमीन का कहीं रिकार्ड नही है। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा और एक अन्य के विरूद्ध सुपेला पुलिस में प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आज इस मामले की पीडि़त यूपी की हाईटेक इंजीनियरिंग फम्र्स के डायरेक्टर पी राजू ने बताया कि हमारी फर्म हाईटेक इंजीनियरिंग जो कि सोलर की क्षेत्र में कार्य करती है। उसके कार्यालय के लिए हम लंबे समय से जमीन की तलाश कर रहे थे, ताकि हमारा स्थाई कार्यालय हो, इस बीच हमारी मुलाकात कांग्रेस नेता अनिल शुक्ला से हुई। उन्होंने बताया कि नेहरू नगर से लगा हुआ विद्याविहार में रोड से लगा हुआ कातुल बोर्ड के वार्ड क्रमांक 60 के मुख्यमार्ग पर स्थित 1872 वर्गफीट जमीन का प्लाट जिसका खसरा नंबर 144/82 के रूप में दिखाया गया, जिसे वह 35 लाख रूपये में देंगे। हमारे द्वारा बैंक लोन आईसीसीआई नेहरू नगर ब्रांच से बी-1,बी-2 नक्शा देखकर 37 लाख का लोन पास करा लिया गया। प्रमाीणकरण के लिए मौके पर जब गये तो पता चला कि कि न रोड है, और ना ही प्लाट है, प्लाट कहां है, वह अभी भी जांच का विषय है। अनिल शुक्ला ने अपने व्हाटसएप चैट में दर्शाया है कि 1750 वर्गफीट का पैसा ही हमे आपको देना है और में 1872 वर्गफीट का हम रजिस्ट्री करके देंगे। मेरे द्वारा अनिल शुक्ला के घर पर 3 नंवबर 2020 को 2 लाख 77 हजार 944 का चेक दिया, 25 हजार का चेक दिया और 35 हजार रूपये बाउण्ड्री के नाम से भी उनको पैसा दिया। विद्या विहार में वह जमीन संजय सिंह ठाकुर बजरंग पारा कोहका निवासी के नाम से बताई गई थी।
इस मामले में अनिल शुक्ला विद्या विहार नेहरू नगर निवासी संतोष अग्रवाल, उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई 3 और संजय सिंह ठाकुर बजरंग पारा कोहका ने हमे गत 31 मार्च 2021 को यह कहा कि हम आपका पैसा लौटा देंगे आप एफआईआर मत करो। हमें आरटीजीएस का चेक भी दिखाया गया। 30 जुलाई को 2021 को संजय सिंह का एक चेक 43 लाख 50 हजार का हमे दिया गया और हमें यह कहा गया कि हम ऑनलाईन ट्रांसफर कर देंगे, हमें आप अपना बैंक डिटेल दें।
पी राजू ने आगे बताया कि जमीन खरीदी बिक्री के इस फर्जीवाड़े में मुझे पैसा तो आज तक नही मिला लेकिन इन तीनों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया, इस मामले को लेकर मैं पिछले सात माह से पुलिस विभाग के चक्कर लगा रहा था, वर्तमान एसपी प्रशांत अग्रवाल व एएसपी संजय ध्रुव का मै आभारी हूं कि उन्हेांने मेरी शिकायत व दस्तावेजी प्रमाण को पुख्ता मानते हुए इस मामले में एफआईआर के निर्देश दिये। पुलिस ने जमीन जो सरकारी नक्शे में रोड अंकित नही है,नक्शा देखकर इस मामले में तीनों के विरूद्ध दर्ज किया है, पुलिस प्रशासन से मेरी मांग है कि तीनों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो ताकि कोई अन्य व्यक्ति इनके चंगुल में फंसकर धोखाधड़ी का शिकार न हो। मैँ अपना कार्यालय पिछले वर्ष अक्टूबर में ही जमीन खरीदकर बनाना चाहता था, लेकिन हमारे साथ हुए जमीन घोटाले में हमारी फर्म को इन तीन लोगों ने चुना लगा दिया। इन्होंने हमें ऑफिस के लिए रोड किनारे की जगह दिखाई, सौदा किया, रजिस्ट्री भी हुई, लेकिन सीमांकन के समय जमीन मौके पर मिली और ना ही रोड मिली। इस मामले में पटवारी टिकम चंद सोनी भी हमें सही जानकारी न देकर गुमराह करते रहा। जब भी हम इन लोगों से पैसे की मांग किये तो इन्होंने हमे धमकाया और कहा कि जाओ तुमको जो करना है कर लो, पैसा नही लौटाऐंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई गई है। पिछले एक-दो दिनों से कोविड से पॉजिटिव मरीज की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। इन बातों को हमें बेहद गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में नियमित रूप से कोविड मरीजों की संख्या आ रही है। ऐसे कंटेनमेंट जोन बनाये गये क्षेत्रों में कोरोना प्रोटोकाल के पालन की सख्त मानिटरिंग करें। सभी विभागों के अधिकारियों को अभी से गंभीरता पूर्वक सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने कहा है।
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभाग को अविलंब सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण करने कहा है। इसके साथ ही जिन कार्यों के लिए स्वीकृति दी गई है। लेकिन प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजने कहा है।
उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट खाद की बिक्री की निरंतर मानिटरिंग करने कहा है। उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन, स्कूल में पदस्थ शिक्षक, शाला में संसाधन, अधोसंरचना के कार्य सहित विद्यार्थियों की अध्यापन के लिए बनाई गई प्रोटोकॉल की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को खारून नदी के किनारे गांव में आने वाले समय में प्रस्तावित मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए निर्धारित प्रक्रिया के साथ कार्य करने कहा है।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा-
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का आयोजन जिला स्तर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के गरिमा पूर्वक एवं सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य समारोह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। जिला स्तर के सभी अधिकारियों को यहां उपस्थित होने कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय कार्यलयों में प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शासकीय भवनों एवं स्मारकों में रोशनी की जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों की साफ-सफाई, महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं देशभक्ति पूर्ण गीत बजाया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग द्वारा दुर्ग शहर में संचालित हास्टल में रहते हुए पढ़ाई कर चार छात्राएं असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में चयनित हुईं है। इन्होंने भूगोल, रसायन और वनस्पति शास्त्र जैसे विषयों में यह सफलता प्राप्त की है। इन छात्राओं ने बातचीत में बताया कि हम लोग ऐसे दूरस्थ गाँवों में रह रहीं थीं जहाँ हमने प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में सुना भी नहीं था। शासकीय सेवा का मतलब हमारे लिए केवल स्कूलों में शिक्षिका बनने तक था जब हम लोग आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित हास्टल में आईं तो यहाँ पर करियर को लेकर बहुत से व्याख्यान सुने। हमें लगा कि हमारे लिए संभावनाओं का अनंत आकाश खुला है। हम सब अपने-अपने घर से यहाँ पढऩे आई थीं तो लगता था कि घर से इतनी दूर रह रही हैं तो कुछ सार्थक करना चाहिए। हमने ग्रूप डिस्कशन किया, अपनी अधीक्षिका श्रीमती अंजलि बांधे से कहा कि हमें करियर के संबंध में नियमित मार्गदर्शन चाहिए, उन्होंने इसकी पूरी व्यवस्था की और हम सबका सपना साकार हो गया।
यह बातें सहायक प्रध्यापक में चयन होने पर ग्राम पेण्ड्री (बालोद) की धनवंत्री, ग्राम जेवरतला (बालोद) की भावना कंवर, ग्राम कोटेगांव (गुण्डरदेही) की रंजीता ठाकुर, ग्राम बड़भूम (बालोद) की यामिनी कुंजाम ने कही। उन्होंने बताया कि हास्टल में तैयारी करने वाली छात्राओं का सुंदर सा ग्रूप बना। किसी ने प्रशासनिक सेवाओं के लिए पीएससी की तैयारी की। कोई बैंकिंग की दिशा में आगे बढ़ा। कुछ लोगों की रुचि टीचिंग में थीं उन्होंने एपी की तैयारी की। हास्टल में बनी ठोस पृष्ठभूमि ने प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद की और आज इसका नतीजा सामने है। हमारा सुंदर सपना पूरा हुआ है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत दुकान के सामने अवैध निर्माण कर व्यवसाय करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई। शांतिनगर में पालीवाल डेयरी के संचालक ने दुकान के बाहर 176 स्क्वेयर फीट जमीन पर टीन शेड, कांच सहित अन्य सामग्रियों से अतिरिक्त निर्माण कर लिया था, जिसे हटाने विशेष दस्ता की टीम पहुंची तब संचालक ने स्वयं ही निर्माण को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की। गौरतलब है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में विशेष दस्ते का भी गठन किया गया है, राजस्व अधिकारियों के बैठक में भी अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने के निर्देश अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने अधिकारियों को दिए है!
विशेष दस्ते के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर मुख्य सड़क पर पॉलीवाल डेयरी संचालक द्वारा अतिरिक्त निर्माण करने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर आज कार्यवाही करने टीम को रवाना किया गया। जोन आयुक्त पूजा पिल्ले की टीम विशेष दस्ते के सहायक के रूप में स्पॉट पर पहुंची! शांति नगर क्षेत्र में निगम की टीम के पहुंचने पर पाया गया कि डेयरी संचालक ने दुकान के सामने सड़क किनारे 8 फीट लंबाई और 22 फीट चौड़ाई लगभग 176 स्क्वेयर फीट पर अवैध निर्माण करते हुए खाद्य पदार्थों का विक्रय कर रहा है! अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की मंशा से निगम के राजस्व विभाग का अमला जेसीबी के साथ तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के लिए पहुंचे थे!
निगम की टीम को जेसीबी के साथ देखकर डेयरी संचालक ने तोडफ़ोड़ के नुकसान से बचने के लिए स्वंय ही किए गए कब्जे को हटाने के लिए राजी हो गया और अपने कर्मचारियों से अवैध निर्माण हटाना प्रारंभ कर दिया। कार्यवाही के दौरान उप अभियंता शंकरसुमन मरकाम, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम एवं प्रकाश अग्रवाल सहित निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे!
-कुथरेल की नवज्योति स्व-सहायता समूह एवं उमरपोटी की नारी शक्ति समूह ने बनाई पहचान
-आकर्षक डिजाइनिंग राखी एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाकर कर रही है, अच्छी आमदनी
दुर्ग / शौर्यपथ / महिला समूहों को सशक्त और स्वावलंबन बनाने का एक छोटा सा प्रयास उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ने की मंजिल दे रही है। ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूह का गठन कर अपना खुद का व्यवसाय कर अच्छी-खासी आय अर्जित कर रही है। जिले के ग्राम पंचायत कुथरेल की नवज्योति स्व-सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत उमरपोटी की नारी शक्ति उमरपोटी ने पिछली सारी बाधाएं को पिछे छोड़कर सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। इन महिला समूह के द्वारा रंग-बिरंगी आकर्षक राखी बनाकर विक्रय किया जा रहा है। समूह के द्वारा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का निर्माण भी किया जाता है। समूह द्वारा बनाई गई डिजाइन राखी एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोगों का मन मोह ले रही है। जिससे हाथों-हाथ बिक्री हो रहा है।
समूह की महिलाओं ने बताया कि साल भर पहले उनके पास केवल अपना घर-गृहस्थी का काम था। खाली समय में उनके पास काम करने का कोई साधन नही था। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के सीईओ श्री एस आलोक एवं एडीओ सुश्री रेणुका कन्नौजे व सुश्री श्वेता यादव ने उन्हें समूह गठित कर व्यवसाय करने प्रेरित किया। एनआरएलएम बिहान योजना अंतर्गत समूूह की महिलाओं को 15 हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराया गया। साथ ही समूह ने बैंक से एक लाख रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि छः महीने में ही उन्होंने बैंक का ऋण जमा कर दिया। वे अभी दूसरी बार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक-एक लाख रुपये ऋण ली है। उन्होंने बताया कि अभी जिस तरह से उनकी राखी की बिक्री हो रही है। उससे ऋण चुकाने के साथ ही महीने भर के अंदर कम से कम 50 हजार रुपये आमदानी अर्जित कर लेंगी।
महिला समूहो के द्वारा सभी काम खुद के द्वारा किया जा रहा है। बाजार से कच्ची सामग्री का क्रय कर निर्माण, पैकेजिंग, मार्केटिंग का काम खुद कर रही है। उन्होंने व्यवसाय में हो रही इजाफा ओैर अपनी सामाज में पहचान स्थापित करने के लिए जिला पंचायत सहीत शासन की योजना का आभार व्यक्त किया है।
समूह की महिलाओें ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से भेंट की। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी, एवं अन्य सामग्री को देखा। उन्होंने समूहों की प्रशंसा किया एवं राखी का क्रय का भी किया। महिलाओं ने जिला पंचायत पहूंचकर सीईओ श्री एस आलोक से भी भेंट की । जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 6 हजार रुपये का राखी का क्रय किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के प्रतिनिधि जयंत देशमुख ने बयान जारी कर कहा कि जब जब छत्तीसगढ़ीयाओ के हित में कोई बड़ा कार्य होता है, रमनसिंह और भाजपाइयो के पेट मे तब तब दर्द क्यों होता है
विगत दिवसों में दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा में स्थित चंदूलाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर के अधिग्रहण पर भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई भाजपा के केंद्रीय नेताओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया की व्यक्तिगत अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कॉलेज अधिग्रहण किया जा रहा है,
लगातार गर्त में जाते भाजपाई हाशिये में है, और अनाप शनाप बयान जारी कर रहे हैं व अनर्गल आरोप लगा कर आम जन को दिग्भ्रमित कर रहे है, सर्वप्रथम उन्हें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि उक्त चंदूलाल मेडिकल कॉलेज कुछ वर्षों से संचालित है
विगत कुछ वर्षों के आर्थिक अस्थिरता के चलते छात्रों का भविष्य संकट में रहने से छात्रों व उनके पालको की मांग पर जनहित में क्षेत्र के जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अहिवारा विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने इस मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का प्रस्ताव माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के समक्ष रखा, जिसे जनहित व क्षेत्र के विकास के साथ साथ आस पास के क्षेत्रीय लोगो की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर जन हित में बड़ा कदम उठाया गया, कॉलेज अधिग्रहण का बिल बाकायदा विधानसभा में ध्वनीमत से पारित हुआ .
कोरोना काल मे उक्त संस्थान को कोविड केअर सेंटर बनाया गया था, जहां हज़ारो लोगो का इलाज संभव हो सका, साथ ही कॉलेज के सरकारी होने से क्षेत्रीय जनता को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, शायद इसी कारण भाजपाई नेताओ के पेट मे दर्द हो रहा है,
आरोप लगाने के पूर्व खुद के गिरेबान में झांके भाजपाई
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आसानी से पारिवारिक लाभ का आरोप लगा दिया .किंतु अपने दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता, जो डी-के-ऐस अस्पताल में 50 करोड़ के घोलमाल का और फ़र्ज़ी भर्तियों का आरोपी है और जमानत पर बाहर है, उस पर चर्चा नही करते साथ ही बेटे अभिषेक सिंह के पनामा पेपर में नाम लीक हुआ, बेटी अश्मिता सिंह राज्य सरकार के कोटे से डेंटल कौंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य बनी,
समधि जे.बी.गुप्ता जो आयुष विश्व विद्यालय के कुलपति बनाये गए, जो अक्सर देर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए विवादित विश्वविद्यालय रहा है, समधि का भाई एस.आर.गुप्ता, साले संजय सिंह, बहनोई सिद्धार्थ सिंह, ममेरे भाई सचिन बघेल, भांजे विक्रांत सिंह को अप्रत्याशित लाभ पहुंचाने के आरोप लग चुके हैं व प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है .
रमन सिंह और परिवार को लाभ वाले विषय मे तो एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा सकता है ..
भाजपा को प्रदेश के विकास व जन हित के मामलों में बाधक न बनकर सहयोग करना चाहिए, और आरोप लगाने के पूर्व खुद के गिरेबान में एक बार जरूर रमन सिंह व भाजपा नेताओं को झांकना चाहिए, दुर्ग जिले में ग्रामीण अंचल व अहिवारा विधानसभा में मेडिकल कॉलेज की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक गुरु रुद्र कुमार जी का जनहित के निर्णय हेतु बहूत बहुत आभार..!
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। घर से बाहर निकलने या सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने वालों पर निगरानी रखते हुए ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल किया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घर से बाहर निकलने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निगम के सभी जोन के स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क या अन्य तरीके से मुंह को कवर किए बिना निकलने वाले व्यक्तियों पर अर्थदंड की कार्यवाही की। निगम की टीम लोगों के अधिक आवाजाही वाले स्थान, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण करते हुए नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए मास्क लगाने की कार्यवाही के लिए निगम आयुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों का विशेष दल भी गठन किया गया है। निगम प्रशासन का विशेष अमला लोगों के अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों पर नजर रखते हुए बिना मास्क लगाए हुए निकलने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रहे है। सप्ताह भर में निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 76 लोगों से मास्क नहीं पहनने को लेकर 9530 रुपए अर्थदंड वसूला जा चुका है। निगम प्रशासन आमजन से अपील करती है कि चेहरे पर मास्क लगाकर ही घरों से निकले और अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु घर के बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी है, इसके साथ ही हाथो को समय-समय पर धोते रहना तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाना आवश्यक है! विशेष दस्ते के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु निगम के जोन कार्यालयों की टीम निगम क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर जहां पर अधिक से अधिक लोगों का आवागमन या जमवाड़ा होता है ऐसे स्थानों पर भी कार्यवाही कर रही हैं। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को बिना मास्क के लेन देन नहीं करने के समझाईश दी गई, बावजूद ऐसा करते हुए पाए जाने पर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि मास्क पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। मास्क नहीं लगाने के कारण जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्र में 700, जोन क्रं. 03 मदरटेरेसा नगर क्षेत्र में 800, जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में 5630, जोन क्रं. 05 में 2400 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। इस प्रकार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 76 लोगों से 9530 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
शिक्षकों ने तिलक लगा और हाथों को सेनेटाईज कर छात्रों का किये स्वागत
मास्क लगाकर पहुंचे बच्चे स्कूल, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हुई पढ़ाई
दुर्ग / शौर्यपथ / लगभग सवा साल के बाद सोमवार को प्रदेश सहित जिले के भी निजी और सरकारी स्कूल खुल तो आज पहले के जैसे स्कूलों में रौनक लौट आयी। पहले दिन पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया इस दौरान सभी बच्चे अपने मुंह में मास्क लगाकर स्कूल पहुंचे तो विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र और छात्राओं के हाथ सेनेटाईज करवाकर छात्रों को पढाई के लिए क्लास रूम में भेजे।
भिलाई-दुर्ग के सभी स्कूल कालेज में आज से पढ़ाई शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए कड़ाई से गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य रखा गया। स्कूल में प्रवेश के समय मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित रखा गया। स्कूल पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को सैनिटाइजर से हाथ साफ करने को कहा गया।
प्राथमिक शालाओं में पहुंचे छात्र-छात्राओं को प्रवेशोत्सव का आयोजन कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। पहले दिन सभी स्कूलों में अपेक्षा के अनुरुप उपस्थिति रहने से शिक्षा विभाग उत्साहित है। सरकारी स्कलों में पढ़ाई शुरू करने से पहले विद्या की देवी माता सरस्वती का पूजन किया गया। पहली से पांचवी तक आदेश के अनुसार दो घंटे तक अध्यापन कार्य चला। इस दौरान एक घंटे के बीच 15 से 20 मिनट का अवकाश दिया गया।
गौरतलब रहे कि कोरोना की दस्तक पडऩे के बाद मार्च 2020 से स्कूलों को बंद रखा गया। बीच में एक बार पहली लहर से राहत के हालात बनते ही स्कूल शुरू करने की कोशिश हुई ती लेकिन दूसरी लहर की दस्तक पड़ते ही पुन: स्कलों का संचालन बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई को प्राथमिकता दी गई। हाल के दिनो मेें प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण की गति धीमी पड़ चुकी है। इसे देखते हुए 2 अगस्त से स्कूल खले जाने का निर्णय लिया गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्कूल में मास्क सैनिटाइजर और तापमान मापने की मशीन उपलब्ध रखी गई है। सर्दी- जुकाम व बुखार के लक्षण होने पर छात्र-छात्राओं को स्कूल नहीं आने की समझाइश दी गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा स्व. चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडीकल कालेज के अधिग्रहण की दिशा में ठोस पहल की स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी एवं दुर्ग एनएसयुआई के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग एनएसयुआई शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ सरकार व मा.मुख्यमंत्री महोदय का स्लोगन लिखकर तिरंगे रंग के गुब्बारे छोड़कर आभार जताया, इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू ने कहा है कि यह फैसला दुर्ग जिले व दुर्ग संभाग के आम जनो के लिए स्वास्थ्य सुविधाओ और स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य को हर साल लगभग 150 नए चिकित्सक मिलेंगे, छत्तीसगढ़िया लोगों की भावना से जुड़े रहे स्वप्नकर्ता दैनिक हिंदुस्तान के संपादक रहे पूर्व सांसद स्व.चंदूलाल चंद्राकर की स्मृति में बने मेडिकल कॉलेज और 700 बिस्तरों के अस्पताल की राज्य सरकार द्वारा सरकारी अधिग्रहण कर विधानसभा में विधेयक पारित कर छत्तीसगढ़ वासियों के साथ साथ उन मेडिकल स्टूडेंट्स के लिये यह गौरव की बात है।
वही भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा सरकार के इस निर्णय का विरोध कर उनके द्वारा यह बता दिया गया की हमेशा से इनकी सोच निजीकरण को बढ़ावा देने वाला रहा है छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सरकार ने चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कालेज में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह कदम उठाया है। इससे दुर्ग संभाग ही नही अपितु प्रदेश के हजारों मरीजों को नि:शुल्क इलाज भी मिलेगा मेडिकल स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा मिलेगा चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण को लेकर विपक्ष में बैठे लोगों कि ओर से तरह-तरह के जो कयास लगाए जा रहे वह सब निराधार साबित हुये।
दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और छात्रों के हित में तथा प्रदेश में तेजी से चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति में बने चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग के अधिग्रहण का निर्णय लिया गया है। इससे चिकित्सा महाविद्यालय के रूप में एक तैयार मेडिकल कालेज और 700 बिस्तर वाला बना हुआ अस्पताल मिलेगा, 350 चिकित्सा छात्रों के भविष्य से जुड़े विषय पर भाजपा स्तरहीन राजनीति कर रही है। इस अधिग्रहण के निर्णय को लेकर पिछले दिनो विधानसभा सत्र में सदन के अंदर व सदन के बाहर भी भाजपा के विधायक विरोध कर राजनीति कर सौदा के बारे में लोगों के मन मे भ्रम पैदा कर रहे है अब तक ना तो कोई मूल्यांकन नही हुआ है इस तरह के सवाल कर बीजेपी की स्तरहीन राजनीति बेनकाब हो गयी है।
छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार का प्रदेश की जनता के प्रति हमेशा उत्तरदायित्व पूर्ण व्यवहार रहा है।कांग्रेस सार्वजनिक क्षेत्र के पक्षधर है। भाजपा की केन्द्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार जनता की संपत्ति नहीं बेच रही हैं। एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने में लगने वाले समय की बचत होगी। हर साल प्रदेश को डेढ़ सौ डॉक्टर मिलेंगे। सरकारी खजाने से दुर्ग में एक मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 500 करोड़ खर्च कर 5 साल इंतजार करने के बजाय सरकारी राशि की बचत कर लगभग डेढ़ से तीन सौ करोड़ में जल्दी अस्पताल शुरू करवाने का फैसला लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया है कि वे छत्तीसगढ़ के सभी लोगो को अपना परिवार मानते है। आर.एन वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग रमन सिंह सरकार के पिछले 15 साल के कार्यकाल को भूली नहीं है। पहले जब मामूली स्वास्थ्य सुविधा के लिए सबको भटकना पड़ता था। अब प्रदेश में उच्च स्तरीय इलाज की सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया की क्या लोगों को नहीं मालूम कि कैसे केंद्र ने इस साल भी तीन प्रस्तावित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता आखरी समय में अमान्य कर दी थी? प्रदेश में एमबीबीएस कोर्स करने की इच्छुक विद्यार्थी इस बात को भलीभांति जानते हैं कि डेढ़ सौ सीटों वाले इस मेडिकल कॉलेज के सरकारी होने से उन्हें ओर आम जनता को कितना ज्यादा लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर एनएसयुआई व छतीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आर.एन. वर्मा ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू जी, श्रीमति रत्ना नामदेव ,संदीप श्रीवास्तव, अनीस रजा, अहमद चौहान, राकेश सिन्हा की उपस्थित में आज उन सभी छात्रों और दुर्ग संभाग के जनता के ओर से मान. मुख्यमंत्री महोदय श्री भूपेश बघेल जी का दुर्ग गाँधी चौक मे एनएसयुआई ने तिरने रंग से बने गुब्बारे मे आभार छत्तीसगढ़ सरकार "धन्यवाद मुख्यमंत्री महोदय” जैसे स्लोगन लिखकर आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा, उपाध्यक्ष रवि साहू, संयोजक गोल्डी कोसरे, हरीश देवांगन,अभय दुबे, प्रांजल तिवारी, आदित्य वर्मा, ध्रुवे यादव, ज़िशान, आदित्य मसीह, राज, विकास, सोनू, सहित एनएसयुआई के स्कूल विंग के छात्र नेता मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
