
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम प्रशासन छठ पूजा के बाद घाट और तालाबों की सफाई में जुटा हुआ है। पानी में तैर रहे फूल, पूजन सामग्री इत्यादि को जाली से खींचकर बाहर निकाला जा रहा है। सूखने के बाद सफाई वाहन से भरकर फूलमाला और कचरे को एसएलआर सेंटर पहुंचाया जा रहा है। ताकि उससे जैविक खाद तैयार किया जा सके। तालाब परिसर में स्वीपिंग का कार्य किया जा रहा है! तालाबों की सफाई के लिए प्रत्येक जोन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई के लिए कर्मचारियों का दल तैयार किया गया है! बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए तालाब परिसर पहुंचते हैं! शिवाजी नगर क्षेत्र के स्वच्छता प्रभारी महेश पांडे ने बताया कि छठ पर्व में पूजन सामग्री के लिए उपयोग किए जाने के बाद बचे हुए अवशेष की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए खुर्सीपार क्षेत्र के तालाबों की सफाई के लिए 60 स्वच्छता कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं! छठ पूजा संपन्न होने के बाद पुष्प, गन्ने के छिलके, पटाखों के कचरे की सफाई की जा रही है! जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र में स्मृति नगर पुलिस चौकी के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेई सरोवर, वार्ड क्रमांक 4 सुपेला संजय नगर स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 6 शीतला तालाब, वार्ड क्रमांक 7 दाऊबाड़ा तालाब, आमा तलाब, वार्ड क्रमांक 9 लिम्हा तालाब, नेहरू नगर भेलवा तालाब ( गुरु नानक देव सरोवर), हुडको स्थित तालाब! जोन क्रमांक 2 अंतर्गत कुरूद नकटा तालाब (वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब ), कैंप वन स्थित तालाब, घासीदास नगर स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 26 हाउसिंग बोर्ड स्थित सूर्यकुंड तालाब! जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बैकुंठ धाम स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 50 सेक्टर दो स्थित तालाब! जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बापू नगर स्थित तीन तालाब (वर्तमान नाम महात्मा गांधी सरोवर), वार्ड क्रमांक 28 दर्री तलाब (वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर), वार्ड 28 सूर्यकुंड तालाब, वार्ड क्रमांक 29 स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 38 निगम कार्यालय के पीछे स्थित तालाब ( वर्तमान नाम शहीद वीर नारायण सिंह सरोवर)! इन सभी तालाबों में छठ पूजा का आयोजन हुआ था! छठ पर्व के बाद अब निगम क्षेत्र में स्थित तालाबों की सफाई कराई जा रही है!
भिलाई / शौर्यपथ / सेक्टर 5 में रायपुर राजधानी की तरह ही मरीन ड्राइव की तरह शहीद पार्क बनाया जा रहा है। जहां शहीदे आजम भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भिलाई महापौर देवेंद्र यादव सहित विधायक कुलदीप जुनेजा ने सेक्टर 5 पहुंच कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
शनिवार को विधायक कुलदीप जुनेजा भिलाई प्रवास पर रहे। एक जरूरी काम से भिलाई आए जुनेजा ने शहर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण महापौर यादव के साथ किया। महापौर यादव ने विधायक जुनेजा को बताया कि सेक्टर 5 में शहीद भगत सिंह जी की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई जाएगी। सिविक सेंटर के पास स्थित इस तालाब में लोग परिवार सहित घूमने आएंगे। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर ने संबंधित निगम के जोन अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी ली। तब अधिकारियों ने बताया कि 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में महापौर यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा के लोगों को 2 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री रूद्रकुमार ने अहिवारा के वार्ड क्रमांक-4 में 49.44 लाख के लागत की आश्रय योजना अंतर्गत रैन बसेरा, वार्ड क्रमांक-12 में 49.22 लाख रुपए की लागत वाली राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। वार्ड क्रमांक-15 में 25.03 लाख लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी पसारी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में 23.69 लाख की लागत से गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-4 में 34.07 लाख की लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पुष्प वाटिका का निर्माण कार्य तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके साथ ही धमधा विकासखण्ड के नंदिनी-खुंदनी में भी विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री रात्रे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार, एल्डरमेन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद आदि उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । परिवार नियोजन को प्रोत्साहित करने के लिए दुर्ग जिले में 21 नवंबर से शासकीय अस्पतालों में पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 21 नवंबर से लेकर आगामी 4 दिसंबर तक सरकारी अस्पतालों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इन शिविरों में इच्छुक हितग्राहियों को परिवार नियोजन संबंधी सलाह एवं सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा।इसके अलावा मितानिन बहनें भी घर घर जाकर सामुदायिक स्तर पर परिवार नियोजन की सामग्री का वितरण के साथ लोगों को परिवार नियोजन हेतु जागरुक करेंगी। *जिले की जिन 06 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पुरुष नसबंदी आपरेशन किया जाएगा वे हैं*- जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रति बुधवार, सिविल अस्पताल सुपेला में प्रति मंगलवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में प्रति शुक्रवार एवं हितग्राहियों के उपलब्धता अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में प्रति बुधवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में प्रति सोमवार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में प्रति गुरुवार को किया जाएगा। क्रमांक 1433 ::00::
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई के सेक्टर 2 के शीतला तालाब का नाम बदलकर छठ तालाब और नेहरू नगर के भेलवा तालाब का नाम बदलकर नानक सरोवर करने संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने आज शाम को सेक्टर 2 में एक घंटे तक प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी हाथों में तालाबों का नाम परिवर्तन करने के विरोध में तख्तियां लिये हुए थे, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने तालाबों का इतिहास बताते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना से पहले सेक्टर 2 का तालाब "नवागांव" का शीतला तालाब और नेहरूनगर का तालाब "कोसागांव" का भेलवा तालाब था, यह छत्तीसगढ़ की पहचान और स्वाभिमान का भावनात्मक मुद्दा है निगम के कतिपय प्रतिनिधि, राजनीतिक लाभ के लिये तालाबों का नाम बदलकर राजनीतिक लाभ उठाने और छत्तीसगढ़िया पहचान मिटाने की कोशिश कर जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उन्होंने तालाब का नाम बदलने की मंशा रखने वालों को आगाह करते हुए कहा कि वे इस मुगालते में न रहें कि ताराचंद जी साहू के न रहने से उन्हें छत्तीसगढ़ियों की भावना के साथ खिलवाड़ करने की खुली छूट मिल गई है, ऐसे हर प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा, आज के विरोध प्रदर्शन में पूरन लाल साहू, कांता छत्तीसगढ़िया, सुलोचना हिरवानी, तरूणा हिरवानी, अक्षय साहू, भीमा साहू, सत्येंद्र देवांगन, रूपनारायण साहू, अमित हिरवानी, सुबोध देव, सुमिरन, सुमीत, धनराज, कुलदीप, संतोष, विकास हिरवानी, धीरज, धनेश, खेमचंद, प्रकाश, नितेश, नरेंद्र, साहिल, महेश, हितेश, देवकुमार, भुवन, संतोष, राहुल, प्रमोद और संजय आदि शामिल थे छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए और मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए मंच के प्रदर्शन स्थल पर पुलिस का भारी व्यवस्था थी ।
दुर्ग । शौर्यपथ । एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में हुई घटना को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि कल रात दिनांक 19.11.2020 को लगभग रात्रि 9.30 बजे डॉ.जयंत चन्द्राकर के द्वारा तेज रफ्तार दो पहिया वाहन में जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेष कर रहा था, जिसे अस्पताल परिसर के पार्किग के कर्मचारियों द्वारा रोकने की कोषिष की गई, किंतु उसके द्वारा बाईक की रफ्तार को और तेज करते हुए अस्पताल के अंदर ले जाकर खड़ी कर दिया गया। जिसे पार्किग के कर्मचारियों द्वारा समझाया गया, तो उसके द्वारा अस्पताल परिसर में ही मॉ-बहन की बुरी-बुरी गाली गलौज करने लगा जिससे वहॉ पर अन्य लोगों को बहुत बुरा लगा, तब कर्मचारियों के द्वारा उससे कहा गया कि भैया गाली गलौज मत करो अपनी वाहन स्टैण्ड पर लगाओ तब उसके द्वारा कहा गया कि मैं यहॉ स्टाफ का आदमी हॅू, तुम लोगों को जो करना है करो, जिसको बताना है बताओ मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता है,तुम लोग मुझे अभी जानते नहीं हो। बहुत समझाइष देने के बाद भी उसके द्वारा लगातार गाली गलौच करते रहा। उसके पष्चात् उसके द्वारा कुछ अन्य लोगों को बुलाकर पार्किग में अस्थायी रूप से बनाए गए गुमटी में तोड़-फोड़ किया गया जहॉ पर रखे पार्किग के हिसाब-किताब के रूपये-पैसे को भी ले गया। इसके पूर्व भी एनएसयूआई के द्वारा षासकीय चिकित्सालय के कुछ कर्मचारियों व डाॅक्टरों के खिलाफ षिकायत किया गया था। जिसको लेकर चिकित्सालय के सी.एस. बालकिषोर देवांगन के द्वारा देख लेने व झूठे केस में फॅसा देने की बात कहीं गई थी। ऐसा महसूस होता है कि पूर्व में किए गए षिकायतों को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फॅँसाया जा रहा है। डाॅक्टरो द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए मरीजो को प्राईवेट अस्पतालों में ले जाने के लिए बाध्य करना, एवं डिलवरी के समय महिलाओं की नाजूक स्थिति का, हवाला देकर, प्राइवेट अस्पतालों का पता बताकर भर्ती करवाने का दबाव बनाना। जिला चिकित्सालय दुर्ग में लगे हुए सीसीटीवी के फूटेजो को निकलवाकर देखा जाए व उक्त घटनाओं की निश्पक्ष जॉच करवाने के लिए डॉ. जयंत चन्द्राकर के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई ने माँग की गई कि सीसी फुटेज को देखकर चिन्हित करे और दोशीयों व्यक्तियों के उपर कार्यवाही किया जावें। ज्ञापन सौंपने वालों में हितेष सिन्हा,अमोल जैन,विनिष,हरीष,विकास राजपूत,विकास साहू,सोनू यादव,गोल्डी कोसरे,नैमूर सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।
भिलाई। शौर्यपथ । खुर्सीपार वार्ड 36 गौतम नगर में स्थित कुष्ठ आश्रम में आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा शुमन अर्पित करते हुए उन्हें हाथ जोड़ कर प्रणाम किया। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने देश की तरक्की के लिए अनेक कड़े फैसले लिए। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। महापौर श्री यादव ने कहा है कि श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस भिलाई द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड के इस मौसम में कंबल और राशन बांधे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई तुलसी साहू, अफरोज खान युवा कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डी काम राजू, बबीता बैसारे एल्डरमेन, डी नागमणी एल्डरमेन,एल्डमेन सुनिल गोयल, पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष कोटेश्वर राव, अजीत सिंग, बी सूरज, अखिलेश जोशी युवा कांग्रेस महासचिव भिलाई, संगम यादव, अर्जुन शर्मा, नंदकिशोर कौशिक, विजय कुमार,राजू रजक,आश्रम समिति सदस्य शरद सहित वार्डवासी उपस्थित रहें। पूरे कार्यक्रम में कोरोना काल को देखते हुए सोेशल डिस्टेंसिंग और कोविड 19 के रोकथाम के लिए जारी शासन के आदेश का पालन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ दत्ता ने किया।इस अवसर पर वार्ड के सफाई कर्मचारियों के बेहत कार्य को देखते हुए महापौर ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया साथ ही उन्हें इस अच्छे कार्य के लिए आभार भी प्रकट किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ शासन के वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू इन दिनों सीधे तौर पर एक्शन मोड में देखे जा रहे है। लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं व मांगों की जानकारी लेकर उसे पूरा करवाने व उसके लिए जल्द से जल्द भूमिपूजन कर कार्य को शुरू करने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य इन दिनों वे कर रहे हैं। उन्होने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ये स्पष्ट लहजे में कहा है कि रिसाली जो नया नगर निगम बना है, उसके लिए चुनाव होना है। हर हाल में हमें रिसाली के इस निगम चुनाव में परचम लहराना है। रिसाली के 40 वार्डो में दो वार्ड करके बैठकों का दौर भी शुरू करने का निर्देश भी कार्यकर्ताओं को दिया है।
वही स्पष्ट रूप से कार्यकर्ताओं से कहा है कि टेंट लगाना, स्वागत करना, फूलमाला पहनाना, पटाख फोडऩे पर ध्यान नही देते हुए नये कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जोडऩे का कार्य करे, जिसमें उर्जावान युवाओं को अधिक जोडे जिसके पार्टी को अधिक लाभ मिले। गत दिवस उनके निवास पर नरेश कोठारी, श्री कोरी सहित अन्य नेताओं ने मंत्री श्री साहू से कहा कि नये व उत्साही युवा लोग वार्डों में विकास कार्यों सहित जनसेवा के कार्यों को अंजाम दे रहे हेै, उन्हें पुराने कार्यकर्ता व नेता पचा नही पा रहे हैं। उस पर मंत्री साहू ने कहा कि आप क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे, बाकी लोगों को मैं समझ लूंगा। इस दौरान नरेश कोठारी ने ताम्रध्वज साहू को यह भी बताया कि हम जहां भाजपा का गढ है, वहां कैसे आगामी निगम चुनाव में कैसे कांग्रेस का परचम लहरा सकते है। आप रिसाली निगम क्षेत्रों सहित अन्य क्षेत्रों में इतना अधिक विकास कार्य करा रहे है लेकिन भाजपाई आपका कोई नाम नही ले रहे हैं। मंत्री साहू ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि होने वाले कार्यों का तुरंत नारियल फोडकर भूमिपूजन भी करूंगा, इन क्षेत्रों में विकास के लिए राशि की कोई कमी नही होने दूंगा। दुर्ग ग्रामीण के दौरे के बाद अब शहरी इलाकों में अपना दौरा कार्यक्रम शुरू कर वहां जनता से जानकारी ले रहे है इन क्षेत्रों में किस प्रकार का विकास कार्य कराना है।
दुर्ग / शौर्यपथ / हिंदी भवन में आज संभाग के सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों को राजस्व एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सैद्धांतिक एवं मैदानी क्षेत्र में उपयोगी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संभागायुक्त टीसी महावर ने कहा कि राजस्व अधिकारी बहुमुखी अधिकारी होते हैं। वे अपने अधिकारों का पूरी तरह क्रियान्वयन कर जनहित में बेहतरीन कार्य कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे भू राजस्व संहिता सहित रेवेन्यू एवं नियमों एवं कानूनों पर लिखी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करें। नियमों की जानकारी जितनी ज्यादा होगी, प्रशासनिक रूप से आप उतने ही प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि सैद्धांतिक पक्ष के साथ ही अपने मैदानी स्तर की व्यावहारिक समझ एवं संवेदना भी बेहद जरूरी है। पूरे ध्यान से आवेदक की बातें सुने एवं यथासंभव उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी न्यायालय के लिए नियत दिनों में कोर्ट में बैठकर कोर्ट में न्यायालयीन कार्य करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करने एवं मौके पर ही मामलों के निराकरण के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अपने रूटीन कामों के साथ ही शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष नजर रखें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला बहुत उपयोगी होती है क्योंकि मैदानी स्तर पर की अलग तरह की चुनौतियां होती हैं। पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने जिस कुशलता के साथ इन्हें हल किया, उनके अनुभव का लाभ आप लोगों को मिलता है। सीसीफ श्रीमती शालिनी रैना ने कहा कि वनाधिकारपत्रों के मामले में वन विभाग के समन्वय से बहुत सारे लोगों की मदद की जा सकती है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि कोर्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग काफी उम्मीद लेकर आते हैं। यथासंभव कोर्ट में मौजूद रहने की कोशिश करें। इस तरह का समन्वय बनायें कि कोर्ट के कार्य प्रभावित न हों। एसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए राजस्व विभाग और पुलिस में अच्छा समन्वय बहुत आवश्यक होता है। यहां एक और एक मिलकर दो नहीं होता ग्यारह हो जाते हैं।
वाजिब उल अर्ज और निस्तार पत्र में क्या अंतर है-
संभागायुक्त ने कहा कि मैदानी स्तर में लगातार काम करने के दौरान हमारी पढऩे की आदत छूटती हैं और हम अक्सर नियमों से संबंधित किताबें नहीं पढ़ पाते। यह बेहद जरूरी है इससे त्वरित और न्यायपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रश्न भी राजस्व अधिकारियों से पूछे। भू राजस्व संहिता में फारसी के शब्दों के अर्थ और उनका प्रशासनिक उपयोग भी उन्होंने पूछा। मसलन वाजिब उल अर्ज और निस्तार पत्र में क्या अंतर है अथवा तौजियां पत्र किसे कहते हैं इस तरह के प्रश्न, साथ ही उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना आदि के नवीन निर्देशों के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से भी अपने विचार रखने कहा।
टूर सेगमेंट प्रोग्राम पर दिया फोकस-
संभागायुक्त ने कहा कि टूर सेगमेंट प्रोग्राम राजस्व अधिकारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इससे अपने कार्यक्षेत्र की समझ बढ़ती है। लोगों से प्राथमिक जानकारी मिलती है जिससे उनके लिए बेहतर कार्य करने की गुंजाइश बनती है। उन्होंने कहा कि दौरे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति, अस्पतालों की स्थिति, स्कूलों में मध्याह्न भोजन, पटवारी हल्कों का निरीक्षण, छात्रावास, पेयजल की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अप्रत्याशित आवागमन आदि बातों पर भी विशेष ध्यान रखें।
कार्य की प्राथमिकता और समन्वय सबसे जरूरी-
संभागायुक्त ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के लिए कार्य की प्राथमिकता तय करना और अन्य विभागों से समन्वय बेहद जरूरी है। इन दोनों क्षेत्रों में विशेष ध्यान देकर बेहतरीन कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी के साथ ही कार्यालयीन प्रणाली में भी दक्षता बेहद आवश्यक है। इन दोनों गुणों का संयोग आपको अच्छा अधिकारी बनाएगा और लोग अच्छे अधिकारी को केवल काम के कारण ही याद करते हैं। संभागायुक्त ने आशा की कि इस कार्यशाला से अधिकारियों को काफी मदद मिलेगी। समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहेगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
