August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

     कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले 4 अप्रैल से दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठे मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करने सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट आंदोलन स्थल पर 13 अप्रैल को पहुंचे, जहां सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट साथियों को आंदोलन स्थल पर डटे छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कोण्डागांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप नेताम ने अपनी दो सूत्रीय मांगों चुनावी जन घोशणा पत्र को आत्मसात करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितिकरण किये जाने एवं नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोशणा तो किया था, लेकिन आज कांग्रेस को सत्ता में बैठे तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया, जिसके कारण ही मनरेगा कर्मियों को छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। अनिष्चितकालीन आंदोलन के दौरान ही 12 अप्रैल से मां दंतेष्वरी माता मंदिर दंतेवाड़ा के प्रांगण से राजधानी रायपुर तक दाण्ड़ी यात्रा/पैदल रैली निकाली गई है, जो 17 अप्रैल को कोण्डागांव जिले में पहुंचेगी। उक्त जानकारी हासिल करने के बाद सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्टों ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए, उनकी मांगों का समर्थन किया और मुख्य मंत्री छ.ग.षासन हेतु समाचार पत्र के जरीए संदेष जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए छ.ग.राज्य के षिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी कर्मचारी वर्ग सहित मनरेगा कर्मियों को लाभ देने हेतु अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में जो भी घोशणाएं की गई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। अन्यथा छ.ग.की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार यह स्वीकार करे कि कांग्रेस अपना चुनावी जन घोशणा पत्र केवल सत्ता हासिल करने के लिए बनाती है, उस पर अमल करने के लिए नहीं और वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े षिक्षित कर्मचारी हों या आम जनता, देष के ऐसे ही बड़े राजनीतिक दलों के लोक लुभावने वादों के झांसे में फंसने के आदि हो चुके हैं। समर्थन देने पहुंचने वालों में सीपीआई कोण्डागांव के जिला सचिव तिलक पाण्डे, षैलेष षुक्ला, जयप्रकाष नेताम, दिनेष मरकाम, छबीलाल नेताम, अनिल कुमार नाईक, लाल कुमार सोरी, सनित मरकाम, कुमार मण्डावी, रतीराम नेताम, सोमारु गावड़े सहित अन्य कम्युनिश्ट मौजूद रहे।

    नवागढ़ /शौर्यपथ  /

    बुधवार को संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नगर पंचायत नवागढ़ द्वारा सबके लिए आवास योजना अंतर्गत 218 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने भवन अनुज्ञा प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों को बधाई दी और बताया कि कुल 459 हितग्राहियों के लिए सबके लिए आवास योजना अंतर्गत अनुज्ञा पत्र प्रदान किया जाना है, जिसमें से 218 लोगों को भवन अनुज्ञा पत्र आज जारी किया जा रहा है। बाकि 241 व्यक्तियों को कुछ दिनों पश्चात भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया जाएगा .इस अवसर पर सब इंजीनियर विवेक रंजन तिर्की ने सबके लिए आवास योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, उपाध्यक्ष आसाराम ध्रुव, पार्षद गण नैना कुर्रे ,हेमंत सोनकर, जाहिद बेग ,टीकमपुरी गोस्वामी, रतन दिवाकर ,मंजू लता रात्रे, लता जायसवाल ,रामनारायण श्रीवास ,राधा सिन्हा, रमेश निषाद, लक्ष्मण साहू ,एल्डरमैन वीरेंद्र जायसवाल ,पूर्व पार्षद गोलू सिन्हा के साथ नगर पंचायत के कर्मचारीगण मुकेश तिवारी, महितोष शर्मा ,प्रवीण बोयरे, टिकेश्वर साहू, चमन पुरी गोस्वामी, निलेश साहू ,विकास जांगड़े ,कुशाल देवांगन ,भीखम वर्मा, विश्वजीत हिरवानी ,अरुण सिन्हा, विनोद तंबोली ,रामकुमार यादव ,संजय यादव ,मिलन यादव जीतराम यादव ,देवचरण टण्डन, संतराम कुर्रे, अभिषेक दीवान, भवानी पाल ,राजकुमार कुंभकार, कैलाश देवांगन ,लक्ष्मीनारायण घोष आदि उपस्थित थे.

     रायपुर / शौर्यपथ /

    राजधानी रायपुर के प्राचीन महामाया मंदिर में लोक मंच सुरता की शानदार प्रस्तुति दी गई। धर्म संस्कृति संग प्रकृति से जुड़े लोकगीतों नृत्यों के माध्यम से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।सुरता मंच से संचालक  विजय मिश्रा 'अमितÓ ने छत्तीसगढ़ी हाना, जनउला,परब की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जनमन को धर्म,संस्कृति संग प्रकृति से जोडऩे का सशक्त माध्यम लोक मंच है। नरेन्द्र जलक्षत्रीय कृत सुरता संस्था के दक्ष कलाकार छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को समृद्ध बनाने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहे हैं।

    कार्यक्रम में महामाया ट्रस्ट के प्रमुख ब्यास नारायण तिवारी ने वरिष्ठ लोक-हिंदी रंगकर्मी  विजय मिश्रा,प्रगति पटवा, नरेंद्र जलक्षत्रीय,पुष्पलता साहू,शिवानी सोनानी को माता की चुनरी,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने लोक मंच सुरता की प्रस्तुति की सराहना कर इसे लोककला संरक्षण हेतु अंत्यंत उपयोगी निरुपित किया।
    लोकमंच सुरता में गायक वादक नर्तक सर्वश्री रामकृष्ण पटेल,नारायण साहू,भरत बघेल,मेघनाथ, भूपेंद्र, गज्जू निषाद, ज्योति सुनिधि साहू, चिरंजीवी हलधर,नीता बोरकर,की उल्लेखनीय भूमिका रही।देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने करमा, जंवारा,जश,रीलो जैसे लोकरस का भरपूर आनंद लिया।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    सरकारी स्तर पर संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का औचित्य लगभग खत्म हो जाएगा। बच्चों के पर्याप्त संख्या के अभाव में शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्र को तालाबंदी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दुर्ग जिले के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का चयन प्रायोगिक तौर पर प्री प्राइमरी कक्षा संचालन के लिए किया गया है।

    निजी स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जा रही है। इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेक्टर 6, पाटन और कुम्हारी में लागू किया जा रहा है। प्रयोग सफल रहने पर जिले में संचालित अन्य सभी स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं लगाई जाएगी। ऐसा होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के औचित्य पर सवाल खड़े हो जाएगी।

    दरअसलए आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाती है। सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन होने पर पालकों में तीन साल की उम्र में ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने की प्राथमिकता बनेगी। ऐसी स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्ज संख्या में गिरावट आना तय है। जब पर्याप्त संख्या में बच्चों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं रहेगी तो आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का औचित्य लगभग खत्म सा हो जाएगा।

    गौरतलब रहे कि वर्तमान में निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ही प्री प्राइमरी के तहत नर्सरी से लेकर केजी वन और केजी टू की कक्षाएं संचालित की जाती है। इस वजह से शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का टोटा बना हुआ है।

    तीन साल की उम्र में ही संपन्न वर्ग के ज्यादातर बच्चे निजी स्कूलों के प्री प्राइमरी कक्षा में दाखिला ले रहे हैं। अब जब सरकारी स्तर पर संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भी प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन होगा तो मध्यम और गरीब परिवारों में अपने बच्चों को सीधे स्कूल में दाखिला दिलाने की ललक बढ़ेगी।
    इस लिहाज से शहर के अनेक आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।

    कार्यकर्ता-सहायिकाएं भविष्य को लेकर सशंकित

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मामूली फीस पर बेहतर पढ़ाई और सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस वजह से जिले के सभी 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के होड़ मची हुई है। प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुरू होने पर मध्यम व निम्न वर्ग का हर पालक चाहेगा कि उसका बच्चा वहां प्रवेश लेकर पढ़ाई करे। इस स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों की दर्ज संख्या में कमी आना तय है। ऐसा होने पर कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर उसे नजदीकी केंद्र में मर्ज किया जा सकता है। ऐसे में सामान्य मानदेय में कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगी। इस बात का अहसास होने से शहर की कईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी नौकरी को लेकर सशंकित हो उठी हैं।

    नवागढ़/शौर्यपथ /

    वहीं विधायक कार्यालय नवागढ़ में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने नंद कुमारी दोहत्रा, कुमारी मोहन, दोहत्रा, मनोज मारो, सुनीता कांपा व जलेश कुमार जुनवानीकला सहित 5 दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ट्रायसाइकल हेतु पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को शीघ्र अति शीघ्र प्रदान करने को कहा, जिससे दिव्यांग जनों को परेशानियों का सामना करना ना पड़े। इस अवसर पर अध्यक्ष मारो नगर पंचायत परमेश्वर मिरी, पार्षद राजेन्द्र टंडन, रूपेंद्र कुमार, नरेंद्र जांगडे, शिव कुमार, मनोज कुमार, गुड़ु सहित दिव्यांग जन के परिवार उपस्थित थे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    आज कोंडागांव जिला मुख्यालय के एनसीसी ग्राउंड में महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आज ज्ञापन सौंपा स्थगित किया गया , आप को बतादे दे कि महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग लंबित 17त्न महंगाई भत्ता को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जाए व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जाए ऐसे दो मांगो को लेकर 11 अप्रैल से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसका आज कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों के द्वारा आज एनसीसी ग्राउण्ड से नारेबाजी करते हुए बाइक रैली के माध्यम से जिला कार्यालय पहुँच छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मोहदय के नाम संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को ज्ञापन सौपा गया ।

    साथ ही ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया कि उक्त मांग पर शासन स्तर से शीघ्र आदेश नही होने पर मजबूरन राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी अपने मांग के समर्थन में शासन के ध्यानाकर्षण हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होंगे।

     राजनंदगांव /शौर्यपथ /

    मोहला अनुविभागीय अधिकारी ललितादित्य नीलम के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोहला और कन्या उ मा विद्यालय मोहला के विद्यार्थियों ने शासकीय कार्य के तौर तरीके व उनके क्रियान्वयन को समझने के लिए एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। एसडीएम कार्यालय के अवलोकन के दौरान विद्यार्थियों को मोहला एसडीएम नीलम ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार के आम जनता से प्राप्त समस्याओं, आवेदनों तथा उनको देने वाली सुविधाओं का निराकरण किया जाता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, भूमि अर्जन तथा विवादित प्रकरणों को सुलझाने की शासकीय प्रक्रिया को भी बताएं। विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल जो आम जनता की सुविधा के लिए है, के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया। एसडीएम कार्यालय के अवलोकन के समय कृष्णा सिंह राजपूत, शंभूराम साहू, रूपदास साहू, राजेन्द्र चौरे बच्चो के बीच उपस्थित रहे।

    तहसील कार्यालय के अवलोकन के दौरान नायब तहसीलदार सी एल ध्रुव ने तहसीलदार के कार्य, प्रकरण की सुनवाई, निर्वाचन शाखा तथा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और विभिन्न योजनाओं से संबंधित चॉइस सेंटर, जमीन रजिस्ट्री कार्यालय इत्यादि के कार्य प्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को बताया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भ्रमण के दौरान बीईओ मोहला देवांगन ने विभिन्न शासकीय कर्मचारियों के सेवा अभिलेख, वेतन, मध्यान्ह भोजन योजना, निशुल्क पुस्तक, गणवेश, साइकिल वितरण तथा विकासखंड के सभी स्कूलों पर नियंत्रण आदि के बारे में बताया।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के सुरजा ध्रुव द्वारा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती माताओं तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उन में हितग्राही के आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी विद्यार्थियों को दी। शासकीय कार्यालयों के इस तरह के अवलोकन के नवाचार से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया बच्चों का कहना है कि आज तक उन्होंने कार्यालयों को बाहर से ही देखा था, आज शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किस तरह से कार्य किया जाता है इसे जानकर अच्छा लगा। इस शैक्षणिक भ्रमण के बाद कई विद्यार्थियों में प्रशासनिक अधिकारी बनने की ललक बढ़ती नजर आई। विद्यार्थियों के इस भ्रमण के दौरान बीईओ राजेंद्र कुमार देवांगन, शिक्षक मुकेश कुमार, अंजना सिंह, पूनम मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को पढऩे और भविष्य में कुछ बनने की प्रेरणा देने के लिए आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण की, जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर, नोडल सतीश ब्यौहरे, प्राचार्य सईद कुरेशी तथा शिक्षकों ने तारीफ की है।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अप्रैल को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रायपुर में डॉ. अम्बेडकर चौक में आयोजित अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को पूर्वान्ह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे और 11.50 बजे डॉ. अम्बेडकर चौक पहुंचेंगे जहां पर डॉ. अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दुर्ग जिले के तहसील पाटन के ग्राम देवादा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम देवादा पहुंचेंगे जहां पर स्व. रामेश्वर प्रसाद वर्मा स्मृति सभा स्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 2.20 बजे ग्राम देवादा से रवाना होंगे और 2.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात 8.20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से रवाना होंगे और रात्रि 8.30 बजे दादाबाड़ी एमजी रोड रायपुर पहुंचेंगे जहां पर भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल होंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    टीकाकरण कैंप मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एंड इक्विटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज जिले के दुर्ग पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए मॉडल टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में बच्चों के पंजीयन के लिए पंजीकरण कक्ष, प्रतिक्षा कक्ष, टीका कक्ष और निरिक्षण कक्ष की व्यवस्था थी। बच्चे को समझाने के लिए समर्थन द्वारा नए तरीके से टीके की सांप-सीढि जैसे गेम खिलाये गए।

    खेल के माध्यम से बच्चे टीके के लिए तैयार हुए और साथ ही 12 से 14 साल के करीब 46 बच्चों को टीका लगवाया गया। इस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन दुर्ग पब्लिक स्कूल, साईं नगर में सरुपा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, इसके आयोजन में समर्थन ने तकनिकी सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी वैक्सीन टीम भेज कर बच्चों को टीका लगवाया। आज के आयोजन का प्रबंधन स्कूल प्रिंसिपल रूही देवांगन और समर्थन के मनीष झा ने संभाला।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल सी-मार्ट की स्थापना को लेकर राज्यभर में तैयारी जोरों पर है। गांव में तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को नया बाजार देने और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध कराने राज्य सरकार ने सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) का कॉन्सेप्ट लाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सी-मार्ट की स्थापना के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरे चरण में राज्य से बाहर में महानगरों में सी-मार्ट स्थापित किए जाएंगे। इस कड़ी में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में 6 हजार वर्गफीट बनकर तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शीघ्र ही करेंगे।

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अनेक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों, शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ही छत्त के नीचे विक्रय करने के लिए सकारात्मक पहल की है। सी-मार्ट को लेकर तैयार प्रारूप के अनुसार गौठानों में कार्यरत महिला-स्वसहायता समूह द्वारा तैयार विभिन्न तरह के उत्पाद समेत गांवों में बनने वाले अनेक तरह के उत्पादों को एक छत के नीचे बिक्री के लिए रखा जाएगा। इससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ेंगे। सी-मार्ट महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह में मील का पत्थर साबित होगा। उनसे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

    सी-मार्ट में यह मिलेगा –

    सी-मार्ट में दैनिक उपयोग के समान जैसे हल्दी, मिर्च, पापड़, चिप्स, बड़ी-बिजौरी, आचार, फिनाइल, हैंडवॉश, वासिंग पाउडर, अगरबत्ती, धूप, दोना-पत्तल, ढेकी से कूटा हुआ चावल, घानी से निकाला हुआ तेल, कोदो, कुटकी, मक्का से लेकर सभी दलहनी फसलें बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। उक्त उत्पाद जिले के विभिन्न गौठान में स्थित आजीविका सेंटर में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए है। इसी के साथ ही सी-मार्ट में वन विभाग के मशहूर ब्रांड 'छत्तीसगढ़ हर्बल्सÓ के भी विभिन्न उत्पाद जैसे इमली, महुआ, हर्रा, बहेड़ा, आंवला, शहद उपलब्ध होंगे। गांवों में बने फूलझाड़ू, टेराकोटा, बेलमेटल, बांस उत्पाद, चमड़े के सामान, लौहशिल्प, कोसा सिल्क और लकड़ी के उत्पाद भी यहां बिकेंगे।
    मार्केटिंग के लिए खास रणनीति -

    मुख्यमंत्री  बघेल ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की तरह ग्रामीण उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था लघु वनोपज संघ द्वारा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टरों को महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित एवं अन्य सभी पारंपरिक उत्पादकों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था हेतु प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ से समन्वय करने को कहा है।

    इनको बनाया गया है सदस्य-
    सी-मार्ट योजना के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है। समिति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग का काम करेगी। इस समिति में वित्त विभाग, वन विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, खनिज साधन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित वनोपज संघ के प्रबंध संचालक को सदस्य बनाया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision