August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

     कोण्डागांव/ शौर्यपथ /

    यदि आप सिनेमा देखने के शौकिन है तो जरा संभलकर क्योकि हमारे सिनेमा घरों में आगजनी जैसी घटना घटित होने पर इससे बचाव के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है। दराअसल यह खुलासा शनिवार को अग्निशान अधिकारी व नगरसेना की टीम के निरीक्षण के दौरान सामने आया है। (आप को बतादे की कुछ दिन पूर्व में ही शौर्यपथ समाचार द्वारा एमआरपी से ज्यादा बिक रहे पानी बोतल पर खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद अब एकाएक खबरें सिनेमाघरों की सामने आ रही है )

    इस टीम ने नगर के एक दजर्न से ज्यादा दुकानों व संस्थाओं में पहुंचकर फायर सेफ्टी के संबंध में जानकारी ली। जिसमें कई ऐसे संस्थान थे जहॉ संचालकों के द्वारा किसी प्रकार की भी कोई सुविधा नहीं रखी गई थी। जिसे लेकर जिला अग्निशामन अधिकारी व टीम के द्वारा फिलहॉल ऐसे संचालकों को समझाईश दी गई है। यदि इसके बाद भी व्यवस्था नहीं की जाती है तो ऐसे संस्थाओं पर धारा 33 के तहत कायर्वाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक फिलहॉल कुछ ही संस्थाओं तक टीम पहुच पाई है, लेकिन आने दिनों में अब कपड़ा व्ययापारी, होटलो, किराना समानों की खरीदी बिक्री करने वाले सहित अन्य संस्थाओं में पहुंच टीम निरीक्षण करेगी। ज्ञात हो कि, हमें किसी भी तरह की आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए अपने संस्थानों में पूरी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कि, इस अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

    नहीं है फायर सेफ्टी का एनओसी-

    जानकारी के मुताबिक राज्य में वर्ष 2018 से फायर सेफ्टी एक्ट लागू हैं तो है, लेकिन अबतक यहॉ किसी ने इसका एनओसी ही नहीं लिया है। हालंाकि जिला अग्निशामन अधिकारी ने संस्थान संचालकों को समझाईश देने के साथ ही एक्ट के बारे में पूरी जानकारी देते हुए फायर सेफ्टी एनओसी की महत्ता भी बताई है। अब देखना होगा कि, छोटे से छोटे और बड़े संस्थानों में यह फायर सेफ्टी सिस्टम कबतक लग पाता है।

    0- फिलहॉल संचालको को समझाईश देते हुए फायर सेफ्टी एक्ट व सिस्टम को जानकारी दी गई है। यदि कोई नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उन पर नियमानुसार कायर्वाही की जाएगी।
    (एसके मार्बल, जिला अग्निशामन अधिकारी)


    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की वजनदार जीत के बाद कांग्रेसियों में उत्साह की लहर है। इस जीत का पहला श्रेय कांग्रेसजनों ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकासपरक सोच को दिया है। कांग्रेसजनों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता व रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है कि खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं यशोदा वर्मा को जीताकर जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व सुशासन पर भरोसा जताया है। लोगों ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है। उपचुनाव का यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के मूड को समझने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है।
    उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीस हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद जो जनहित में काम कराया है और योजना का क्रियान्वयन कराया है उस पर जनता ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश हैं। भूपेश सरकार ने हर वर्ग की तरक्की के लिए रास्ते खोले हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाए रखा है। यही कारण है कांग्रेस ने सभी उपचुनाव, नगर निगम व पंचायत चुनाव भी जीता और वर्तमान उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया है।

    भूपेश हैं तो भरोसा हैए इसीलिए मिली जीत : गोलू नायक

    खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की रिकार्ड तोड़ जीत के बाद कांग्रेसियों में उत्साह की लहर है। इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस कार्यकताओं को दिया जा रहा है। इस जीत से उत्साहित राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि भूपेश हैं तो भरोसा है और इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत हुई है।
    राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय नायक (गोलू) ने कहा है खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीस हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद जो जनहित में काम कराया है और योजना का क्रियान्वयन कराया है उस पर जनता ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश हैं। भूपेश सरकार ने हर वर्ग की तरक्की के लिए रास्ते खोले हैं।
    छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाए रखा है। यही कारण है कांग्रेस ने सभी उपचुनाव, नगर निगम व पंचायत चुनाव भी जीता और वर्तमान उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को आशीर्वाद दिया है। पार्टी की घोषणा के अनुरूप जल्द ही खैरागढ़ को जिला का आकार मिलने वाला है जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में लोगों को सहुलियत होगी। खैरागढ़ जिले की सौगात क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक सौगात है जिसे जनता हमेशा याद रखेगी।


    सरकारी अस्पतालों में ब्रांडेड दवाईयां लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की बजाय ले-आउट पास करने का अधिकार अब नगर निगम को

    नगरीय निकायों की सम्पत्तियों को फ्री-होल्ड करने के निर्देश

    नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होंगे राजपत्रित अधिकारी

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की समीक्षा के दौरान सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो सरकारी डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां लिखते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित करें की डॉक्टर सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखे। मुख्यमंत्री को यह जानकारी मिली थी कि बार-बार हिदायत के बावजूद डॉक्टर जेनेरिक की बजाय ब्रांडेड दवाईयां लिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोगों को सस्ती दवाईयां मिलें, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किए हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इस योजना के तहत 159 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इन मेडिकल स्टोर्स के माध्यम से अब तक विक्रय की गई दवाईयों से लगभग 17 लाख 92 हजार नागरिकों केे 17 करोड़ 38 लाख रूपए की बचत हुई है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की 9 नगर निगमों में 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय प्लॉटस पर निर्माण हेतु ऑनलाईन भवन अनुज्ञा प्रणाली लागू की गई है, जिसके माध्यम से अब तक 3771 भवन अनुज्ञा जारी की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाईन करने के निर्देश दिए हैं।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ले-आउट पास करने का अधिकार अब नगर निगम को सौंपा जाएगा। अब तक टाउन एडं कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा ले-आउट पास किया जाता था। नागरिकों को किसी भी काम के लिए दो कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों की सम्पत्तियों को फ्री-होल्ड करने के भी निर्देश दिए। अब तक नगरीय निकायों की सम्पत्ति लीज पर दी जाती है। इस निर्णय से लाखों नागरिक लाभान्वित होंगे।

    मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान आम नागरिकों की सहूलियत और प्रशासनिक काम-काज के सुचारू संचालन की दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है।

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने बताया कि मंडल द्वारा प्रक्रियाओं का सरलीकरण करते हुए ऑनलाईन पंजीयन, भुगतान एवं आबंटन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। भवनों की किश्त, रख-रखाव शुल्क, जलकर आदि की राशि, एमआर बुक के स्थान पर पीओएस मशीन के माध्यम से प्राप्त की जा रही है। वर्तमान में मंडल की 44 परियोजनाओं में संपत्तियों का विक्रय ऑनलाईन वेबसाईट/एप के माध्यम से किया जा रहा है। कुल 796 संपत्तियों मूल्य रूपए 227.40 करोड़ का विक्रय ऑनलाईन माध्यम से किया गया है।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन शहर ईकाई द्वारा आयोजित कोरोना वारियर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डां रश्मि भूरे ने कहा आज यह देखकर बडा शुकून मिलता हैं, कि अब हर चेहरा मास्क फ्री हो गया है। उन्होने आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षको द्वारा कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्य की सराहना की और कहा कि कोरोना वारियरो ने स्वार्थ से उठकर पूरे जज्बा के साथ काम किया। उन्होने कहा कि आज चेहरे से मास्क हटना हम सबकी बडी जीत है।आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि जिस तरह से नगर निगम कोरोना संक्रमण के दौर में जिला प्रसासन, निगम अमला व स्वास्थ्य विभाग टीम आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के जरिए डोर टू डोर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। उन्होने कहा

    कोरोना वारियर सम्मान समारोह कार्यक्रम शहर के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया था।

    इस दौरान मुख्य अतिथि डां रश्मि भूरे, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन और नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी थे। जिनका संघ द्वारा मोमेन्टो, श्रीफल व साल देकर सम्मान किया गया। एसोसिएशन ने कार्यक्रम के पहले सरस्वती वंदना के जरिए मुख्य अतिथियों के हाथो दीप प्रज्जवलित किया। जिसके बाद कोरोना संक्रमणकाल में जान गांव चुके लोगों को श्रध्दांजलि अर्पित की। जिला पंचायत सीईओ ने अपने उद्बोधन में कहा कि, संक्रमण काल के दौर में जहां लोग घरों में कैद हो गए थे। इस बीच घर में होम आइसोलेशन के जरिए लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखना सराहनीय कार्य था। उन्होने इसके लिए आइसोलेशन प्रभारी डां रश्मि भूरे का अभार जताया।

    आयुक्त मंडावी ने कहा कि संक्रमण का ऐसा भी दौर था कि लोग कचरा देने से भी परहेज करने लगे थे। इस बीच संक्रमण की रोकथाम कर पाना काफी मुश्किल था। उन्होने कहा कि संक्रमण काल में शिक्षको ने भी बच्चों के शिक्षागुणवत्ता को लेकर आनलाइन पढाई कर अपनी महती योगदान दी हैं, जो सराहनीय है। निश्चित तौर पर ऐसे कोरोना वारियर्स सम्मान के पात्र है। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष शत्रुघन साहु ने भी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल वैष्णव ने सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया। इस दौरान संघ द्वारा मोमेन्टो व श्रीफल और साल देकर सम्मान किया। संघ के कमल वैष्णव, नारायण दास जोशी, ओम प्रकाश पांडे, राहुल झा, अभिषेक चंदन, शत्रुघन साहू, तिलक साहू, रविन्द्र विश्वकर्मा, निजाम, कामता साहू, वहाब खान, प्रदीप देशमुख, मधु वर्मा, नीलू थापा, गीता गुप्ता, संजय चंद्राकर सहित अन्य शिक्षको का कार्य संक्रमण काल में सराहनीय रहा।
    स्वच्छता दीदियों की आंखे हुए नम,एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, लेखा अधिकारी आरके बोरकर,अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर, सफाई दरोगा राजू सिंह,परमेश्वर व पत्रकारगण और समाज सेवियों का सम्मान किया। इस दौरान नगरनिगम में संक्रमण के दौर में कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता कार्य करने वाले कर्मचारियों की इस भावुक क्षण में आंखे नम हो गई थी। उन्होने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षक संघ को बधाई दी। इस दौरान बडी संख्या में समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।

    होम आइसोलेशन कार्य की सराहना

    डीएमसी सुरेन्द्र पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि, जब लोग संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। उस दौर में अपनो से ही दूरियां बनाना मजबूरी हो गया था। इस बीच होम आइसोलेशन के जरिए प्रशासन द्वारा जिस तरह से मरीजों का ख्याल रखा गया। वह काफी सराहनीय कार्य रहा। उन्होने कहा कि ऐसे दौर में प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन के जरिए ध्यान रखना गया, जिससे मानसिक शांति मिलती थी। बीआरसी गोविंद साहू ने कहा कि संक्रमण के दौर में शिक्षको ने खुद होकर आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए आर्थिक रूम से जुडना काफी सराहनीय कार्य था। उन्होने बताया कि दुर्ग ब्लाक के शिक्षको ऐसे दौर में काफी सहयोग मिला।


    दुर्ग / शौर्यपथ /

    पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने दुर्ग एवं पाटन ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का दौरा किया। यहां विभिन्न भूमिपूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया। अपने जीपीडीपी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले गांव जेवरा में भी पीएचई मंत्री पहुंचे। वहां उन्होंने 1 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

    अपने संबोधन में पीएचई मंत्री ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि ग्राम जेवरा के जीपीडीपी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की नरवा,गरवा, घुरवा और बाड़ी जैसी ग्रामीण विकास की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस आर्थिक विकास की नींव तैयार हुई है। हम लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनकी समस्याएं जान रहे हैं और विकास कार्यों से संबंधित उनसे फीडबैक ले रहे हैं और इसके पश्चात तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से सब को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भाटापारा में भक्त माता कर्मा जयंती के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भक्त माता कर्मा साहू समाज न केवल साहू समाज के लिए आदर्श है अपितु पूरे प्रदेश की आदर्श है। छत्तीसगढ़ शासन ने भक्त माता कर्मा की जयंती पर अवकाश आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से साहू समाज के द्वारा भक्त माता कर्मा की जयंती समारोह के आयोजन किए जा रहे हैं। यह देख कर बहुत अच्छा लगता है सामाजिक संगठनों के माध्यम से ही जन जागरूकता हासिल करने के अपने लक्ष्य में शासन को विशेष रूप से मदद मिलती है ।
    भिलाई-चरौदा में पीएचई मंत्री ने आंध्र कलिंगा समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के माध्यम से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आप लोग जन जागरूकता के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।सामाजिक संगठनों की मजबूती से ही देश मजबूत होता है। समाज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आपका समाज बहुत प्रखर समाज है और सामाजिक उद्देश्यों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है। आप लोगों से मेरा नियमित संपर्क रहा है और आप लोगों की सामाजिक सहभागिता मुझे बहुत अच्छी लगती है।

    गंज मंडी में होगी सभा, तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग शहर में बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से शासन ने बड़े कार्य आरंभ किये हैं, इनमें से चुनिंदा कार्य पूरे हो चुके हैं। जिनका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों होगा। इन कार्यों का लोकार्पण समारोह गंज मंडी में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री बद्रीनारायण मीणा ने आज गंज मंडी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार, दुर्ग नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी, एसडीएम श्री विनय पोयाम, ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    32000 घरों को मिले कनेक्शन- नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से सबसे अहम कार्य अमृत मिशन का लोकार्पण है। 140 करोड़ रुपए की लागत से हुए इस कार्य के लोकार्पण से 32 हजार नल कनेक्शन के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल पाएगा। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

    प्रयास आवासीय विद्यालय का बड़ा सेटअप, राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा दी जाएगी कोचिंग- सत्रह करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था शिक्षण सुविधा और प्रतियोगी परीक्षाओं को कोचिंग भी देगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं की रहवासी सुविधा उपलब्ध है।

    हाइटेक सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का भी होगा लोकार्पण- इसी के साथ ही जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बना सर्जिकल यूनिट भी आरंभ होगा। इसमें दस बेड आईसीयू के होंगे। हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ा काम हुआ है। इसके साथ ही हमर लैब भी 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

    ट्रांजिट हास्टल की मिल सकेगी सुविधा- दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भी तैयार किया गया है। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं। यहां छह स्टाफ क्वाटर भी रखा गया है। बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा रखी गई है ताकि आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके।

    वर्किंग वूमन के लिए भी रहवासी सुविधा- कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वूमन हास्टल भी तैयार किया गया है। तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

    जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को मिलेगा नया भवन- सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र संचालित होगा। ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का संचालन होगा।
    स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट- स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाडिय़ों के लिए बड़ी सुविधा होगी।

    दुर्ग/ शौर्यपथ/

    दुर्ग नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार दिनों दिन अपने विकराल रूप में तेजी से पैर पसार रहा है कहने को तो दुर्ग निगम आयुक्त के पद में प्रशासन ने संयुक्त कलेक्टर के अधिकारियों की नियुक्ति कर सुशासन की बात सोची थी किंतु अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के विश्वास के और जानकारी के दम पर ही प्रशासन को सुचारू से चलाता है किंतु दुर्ग के बाजार विभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वर्तमान आयुक्त हरेश मंडावी ने जिस दुकान संचालक पर समय पर भुगतान ना करने के एवज में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया था उसी दुकानदार को बाजार विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दुकान संचालित करने के लिए जगह का आवंटन कर दिया गया है । जिस दुकानदार पर कार्यवाही होनी चाहिए जिसकी जानकारी बाजार प्रभारी को भी थी ऐसे ही संचालक को फिर से जगह आवंटित कर दिया गया।

    मामला है राजेन्द्र पार्क स्थिति निगम के जगह का जहां पर तात्कालिक संचालक इमरान के द्वारा पिछले साल निगम के राजस्व का भुगतान न करने पर निगमायुक्त मंडावी के द्वारा कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था उसी संचालक ने अपने नौकरों के नाम पर फिर से आवेदन कर जगह पर अपना कब्जा कर दुकान संचालित कर लिया और यह सब बाजार अधिकारी थान सिंह यादव के नजरों के सामने घटित होता रहा ।

    आज नगर पालिक निगम दुर्ग राजस्व के मामले में खस्ताहाल स्थिति में है ऐसे में संचालक इमरान द्वारा भुगतान न करने के बावजूद संचालक इमरान के दुकान में नौकरी कर रहे लोगों के नाम पर फिर से उसी स्थान को आवंटित कर संचालन के लिए दे दिया गया कहने का अर्थ यह है कि सिर्फ नाम ही परिवर्तन हुआ किंतु संचालन उसी संचालक द्वारा निगम के पैसे को गबन कर पुन: किया जा रहा है ।

    आयुक्त मंडावी एवम् बाजार विभाग के नोडल अधिकारी को अंधेरे में रख कर इस तरह पद का लाभ उठाकर अवैधानिक कार्य कर रहे बाजार अधिकारी थान सिंह यादव पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा ।
    बता दे कि इसी अधिकारी थान सिंह यादव पर पार्किंग घोटाले में अनियमितता का आरोप लगा है और राजस्व भरपाई का आदेश भी पारित हुआ है जिसे अधिकारी द्वारा जमा नहीं किया गया ।

    इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत हुए प्राप्त

    यशोदा निलाम्बर वर्मा 20176 मतों से रहीं विजयी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को 87879 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी के श्री कोमल जंघेल को 67703 मत मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 20176 मतों का रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  तारन प्रकाश सिन्हा तथा मतगणना प्रेक्षक बीएच तलाती की उपस्थिति में जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी  लोकेश चंद्राकर ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की यशोदा निलाम्बर वर्मा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्य बीज विकास निगम के गोदाम राजनांदगांव के मतगणना केन्द्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की निगरानी में मतों की गणना की गई। मतगणना प्रेक्षक  बीएच तलाती सुबह मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम परिणाम की घोषणा तक मतगणना स्थल में ही उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग अधिकारी  लोकेश चंद्राकर ने अंतिम परिणाम की घोषणा की।

    खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन में 8 अन्य उम्मीदवारों जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के श्री नरेन्द्र सोनी को 1222 , फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के श्री चुरण (विप्लव साहू) को 2412, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया ढालचंद साहू को 386, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के मोहन भारती को 474, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की संतोषी प्रधान को 590, निर्दलीय अरूणा बनाफर को 564, निर्दलीय नितिन कुमार भाण्डेकर को 1413 तथा निर्दलीय श्री साधूराम धुर्वे को 642 मत प्राप्त हुए। 2616 मत नोटा में डाले गए। प्रतिक्षेपित मतों की कुल संख्या 18 तथा निविदत्त मतों की संख्या 3 है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त  आशुतोष चतुर्वेदी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम  अरूण वर्मा एवं तहसीलदार  प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कवर्धा पहुँचे। कवर्धा विश्राम गृह में मंत्री अकबर का अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इससे पहले गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद अकबर ने विश्राम गृह के हाल में क्षेत्र की जनता की समस्याएं, मांग और शिकायतों को गभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, अपर कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक डर लाल उम्मेद सिंह, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, सहित मुकुंद माधव कश्यप, अगम दास, राजेश शुक्ला, मोहित महेश्वरी, सुधीर केशरवानी, दलजीत पाहुजा, सुनील साहू, आकाश केशरवानी, अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों को विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सौगात मिली। सेक्टर 6 जैन भवन के सामने वाले रोड पर पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। आसपास क्षेत्र काफी साफ और सुंदर लगेगा। साथ ही बारिश के दिनों में कीचड़ भी नहीं होगा।

    इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद 14 अप्रैल को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर भिलाई नीरज पाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया।

    विधि विधान से आयोजित इस कार्यक्रम में एकांश बंछोर ने बताया कि सेक्टर 6 जैन भवन के सामने पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। विधायक निधि के माध्यम से पेवर ब्लॉक लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश जैन जैन मिलन अध्यक्ष, प्रभात जैन प्रबंधक जैन ट्रस्ट, कमल जैन. उपाध्याक्ष जैन मिलान, राजेश जैन, ज्ञानचंद जैन, भागचंद जैन, पूर्व पार्षद, निर्मल कोचर मंत्री जैन ट्रस्ट, अमित अजमेरा, अमित जैन क्लासेज, प्रदीप बाकलीवाल मीडिया प्रभारी, संजय चतुर मंत्री जैन मिलन, ज्ञानचंद जैन व्यापारी संघ अधक्ष, जिनेन्द्र जैन, मुकेश बाकलीवाल, उपमंत्री जैन मिलन, अनुपम जैन, राजेश जैन विनोद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision