August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है।  बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। बैसाखी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में बघेल ने कहा है कि सिख समुदाय नए साल के आगमन और रबी फसल के पकने की खुशी में उत्साह और उमंग के साथ बैसाखी मनाता है। श्री बघेल ने कामना की है कि बैसाखी का त्यौहार सबके जीवन में खुशियों और उत्साह के नए रंग भर दे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर तथा नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों पर गृहमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती, बस्तरिया बटालियन के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


    बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के 7 नक्सल प्रभावित जिलों को दिए जाने वाली विशेष सहायता राशि को फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा भी उठाया। श्री बघेल ने कहा कि राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद करने पर राज्य की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। नक्सल प्रभावित राज्यों में विकास कार्य के लिए राशि नहीं मिलेगी तो इसका काफी असर पड़ेगा। इस पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार का आग्रह किया है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलब्ध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है। सौर उर्जा संयंत्रों की बड़ी संख्या में स्थापना से ही आमजन की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति तथा उनका आर्थिक विकास संभव है।
    मुख्यमंत्री ने वनांचलों में लघु वनोपज, वन औषधियां तथा अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलों के प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था के लिए कोल्ड चेन निर्मित करने अनुदान दिये जाने का आग्रह किया।
    बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सल प्रभावित ज़िलों के विकास से जुड़े मुद्दों रखे। इस दौरान उन्होंने आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कें, आधारभूत संरचना के विकास संबंधी मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
    इस बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी शामिल रहे।
    मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुझावों और आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सभी प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि समाज के शोषित, दलित और पिछड़े वर्गों के लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने अतुलनीय संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सबको डॉ. अम्बेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए भेदभाव को दूर कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

     

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने आज बोड़ला के पटेल समाज भवन में कक्षा दसवीं एवं 12वीं के ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परीक्षा संबंधित आवश्यक टिप्स भी बताया। एसपी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।परीक्षार्थियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के परीक्षार्थियों को आवास सुविधा प्रदान करते हुए उनके रहने का इंतजाम किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों को भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का व्यवस्था किया गया है जिससे हम परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों का हाल चाल भी जाना और बेहतर तरीक़े से परीक्षा देने कहा गया। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग में भाग लेने व कॉलेज में दाख़िला लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर सोना लाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके, थाना बोड़ला के एएसआई चंद्रवंशी उपस्थित थे।

    100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके शासकीय सेवा,
    स्वरोजग़ार व कॉलेज की कर रहे है पढ़ाई

    ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा वनांचल के शाला त्यागी लगभग 100 बच्चों को ओपन परीक्षा दिला रहे है। पूर्व सालों में भी 100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके कुछ शासकीय सेवा में व कुछ स्वरोजग़ार व कॉलेज की पढ़ाई कर रहें हैं। बच्चे एसपी डॉ. सिंह को साथ पाकर बहुत खुश हुवे। एसपी डॉ. सिंह ने आत्मानंद स्कूल के लिए पंखे भी भेंट की।
    उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित वनांचल ग्राम के छात्र-छात्राओं को जो कक्षा दसवीं के ओपन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु उपयुक्त वाहन के अभाव में काफी परेशान थे जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के संज्ञान में आते ही तत्काल वनांचल क्षेत्र के थाना, चौकी प्रभारियों को वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं तथा आम जनों की हर संभव मदद करने, तथा शिक्षा के महत्व को बता कर जागरूक करने कह

    भिलाई/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम के श्याम नगर में दो दिन पहले हुई आगजनी की घटना से उत्पन्न मौजूदा स्थिति ने बच्चों के अंतनिर्हित मानवीय गुणों को सामने ला दिया है। इस घटना से कैंप- 2 की रहने वाले जैन परिवार के बच्चे इतना विचलित हुए हैं कि आज उन्होंने अपने पिगी बैंग (गुल्लक) को लेकर प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए दान करने मौके पर पहुंच गए। कैंप 2 लिंक रोड की रहने वाले तनय जैन, कृतिका जैन और रक्षा जैन अपने पापा के साथ दोपहर को श्याम नगर वार्ड स्थित सूर्या नगर बस्ती पहुंचे थे। जहां उन्होंने महापौर नीरज पाल को अपना पिगी बैंक (गुल्लक) सौंपा और प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्किट पर खर्च करने का आग्रह किया है। महापौर ने बच्चों की इस पहल की सराहना की है। बच्चों से करीब 15 मिनट तक चर्चा की। उनके आग्रह पर महापौर ने सभी बच्चों को उनकी मौजूदगी में चाकलेट बंटवाने की बात कही। इधर आज जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर दूसरे दिन भी सूर्या नगर घटनास्थल पर पहुंचे, इनके साथ एमआईसी मेंबर तथा राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी भी मौजूद थे, महापौर नीरज पाल के साथ उन्होंने मिलकर बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट और जरूरी खाद्य सामग्री दी और टीन शेड का वितरण प्रभावित परिवारों को किया।

    घरों को जलता देख विचलित हो गया था तनय

    अरिहंत इंटरप्राइजेस के संचालक व तनय जैन के पापा निर्मल जैन बताते हैं कि आगजनी की घटना के समय वे परिवार के साथ छत पर थे। घरों को जलता हुआ देख तनय इतना विचलित हुआ है कि उसने कहा कि, पापा आप कुछ मदद करते क्यों नहीं हो? बेटे का सवाल सुनकर मैं कुछ देर के लिए चुप रहा। फिर समझाया कि बेटा आग पूरी बस्ती में फैल गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम कर रही है। अभी वहां पर हमारा जाना उचित नहीं है। आग पर काबू पा लेने के बाद हम वहां जाकर मदद करेंगे। इतने में तनय ने कहा कि मेरा गुल्लक भरा हुआ है। उसे बच्चों के लिए चाकलेट, बिस्किट के लिए दे देना, मैंने कहा ये अच्छी बात है। आप अपनी बहनों के साथ मौके पर जाना और गुल्लक खुद देकर आना है। आज अपनी बहनों के साथ मौके पर गए थे। जहां महापौर नीरज पाल, एमआईसी लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, जोन 3 के जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह,पार्षद इंजीनियर सलमान से मुलाकात कर अपना गुल्लक सौंपा।

    केपीएस स्कूल में पढ़ते हैं तीनों बच्चे- निर्मल जैन ने बताया कि तनय और कृतिका जैन उनका बेटा बेटी है। रक्षा जैन बड़े भाई की बेटी है। तनय जैन कक्षा 5वीं के छात्र है। रक्षा जैन 12वीं की छात्रा है। कृतिका जैन कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। तीनों केपीएस स्कूल नेहरू में पढ़ते हैं। पिगी बैंक भरा हुआ है। उसे अभी खोला नहीं है। बच्चों की इच्छानुसार राशि से प्रभावित परिवार के बच्चों के लिए चाकलेट खरीदा जाएगा। उन बच्चों की उपस्थिति में सभी को वितरण किया जाएगा।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम खम्हरिया के खेल मैदान में अवैघ अतिक्रमण का मामला लेकर स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन ने अपनी दस्तक जनदर्शन में दी। उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि 2016 में अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर स्टेडियम के लिए लगभग 24 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव व पंचनामा तैयार कराकर राज्य शासन को जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जा चुका है। जिसमें वर्तमान मे कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नियमा विरूद्ध खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। मैदान में व्यक्तिगत रूप से ट्रेक्टर, हार्वेस्टर और अन्य उपकरण भी रखे जा रहे हैं। मैदान परिक्षेत्र के लगभग 2 एकड़ जमीन को फेंसिंग कर लोहे का गेट लगाकर अतिक्रमित किया जा चुका है। इससे खेल संबंधित विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। परिणामस्वरूप इसका प्रभाव यहां ट्रेनिंग करने वाले खिलाडिय़ों के दक्षता पर भी पड़ रहा है। घेरा न होने के कारण यहां असमाजिक तत्वों का भी जमावड़ा हमेशा बना रहता है। जिसका असर विशेष रूप से महिला खिलाडियों पर देखा जा सकता है।

    एसोसिएशन ने कलेक्टर से अपील की कि यदि प्रस्तावित जमीन सुरक्षित हो जाए तो आने वाले समय में मैदान में एथलीट ट्रेक से लेकर, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी इत्यादि खेलों के लिए अलग-अलग सेक्शन स्थापित किए जा सकते हैं। जिससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर का मैदान हमें अपने शहर के समीपस्थ ही उपलब्ध हो जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी को स्थिति का जायजा लेकर विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया।

    इसके अतिरिक्त उरला व्यपवर्तन की नहर नाली में संरचना निर्माण को लेकर भी आवेदन आया था। जिसमें आवेदक ने बताया कि निगम का पानी भी उसी नहर में प्रवाहित होता है और इसके पानी से सिंचाई कार्य भी किया जाता है। इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया। वर्तमान में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही हैं। जनदर्शन के अंतर्गत भी स्कूलों में एडमिशन और फीस माफी को लेकर कुछ आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से विशेष चर्चा करते हुए उन्हें स्कूलों की मॉनिटरिंग और एडमिशन और फीस संबंधी मामलों पर शासन की गाइडलाईन का पालन हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था निर्मित करने की बात कही है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो सके।

    कलेक्टर जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए सोमवार और मंगलवार को अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रहे हैं। जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकाय और ग्रामीण स्तर पर कराए जा रहे अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के 40 वार्डों की सूची का प्रकाशन 12 अप्रैल को किया गया। पार्षद व नागरिक सूची का अवलोकन श्याम नगर स्थित टंकी कार्यालय में कर सकते है। साथ ही सूची में संशोधन के लिए हितग्राही 19 से 30 अप्रेल के मध्य आवश्यक दस्तावेज के साथ दावा आपत्ती कर सकते है।

    निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने निर्देश दिए है कि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरैना, डुंडेरा, जोरातराई, नेवई वार्डों की सूची का चस्पा वार्ड कार्यालय में किया जाए। दावा आपत्ति के लिए हितग्राही आवेदन पत्र के साथ मोबाइल नंबर व परिवार के सद्स्यों का आधार कार्ड और राशन कार्ड की छायाप्रति अवश्य जमा करे।

    कोंडागांव /शौर्यपथ/

    केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जिला स्तरीय आवासीय एकलव्य विद्यालय गोलावंड विकास खंड/जिला कोंडागांव में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु बालक आश्रम करियाकाटा संकुल मयूरडोंगर के आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ । सर्वाधिक बच्चों का किसी एक विद्यालय से चयन होना इस संस्था में शिक्षा की गुणवत्ता को परिलक्षित करती है । उललेखनीय है कि इस कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा में बालक आश्रम करियाकाटा के विद्यार्थी चि. रीकेश नेताम ने विकासखंड कोंडागांव प्राविण्य सूची मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । वहीं प्रवीण्य सूची के प्रथम पांच मे बालक आश्रम करियाकाटा के दो छात्रों तथा प्राविण्य सूची के प्रथम दस मे तीन विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है । गौरतलब है , कि बालक आश्रम करियाकाटा के कक्षा पांच के बीस में से आठ विद्यार्थियों का जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन होने से हर्ष का माहौल है । संस्था के शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को उजज्वल भविष्य के लिए शुभामनाएं दी है ।

    विगत वर्ष भी बालक आश्रम करियाकाटा के ग्यारह विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थियों का चयन कक्षा पांचवीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन हुआ था । संस्था की इस उलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंडागांव शंकर लाल मंडावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, समाज सेवी व शिक्षाविद सुरंजन आचार्य , प्रभारी प्राचार्य शा.उ. मा. विद्यालय शामपुर विकास खंड माकड़ी अनूप विश्वास, संतोष निषाद सी.ए.सी. मालकोट, दुर्गा शंकर दीवान सी.ए सी मयूर डोंगर, मुकेश सैमसन संकुल प्राचार्य शा उ मा वि मयुर डोंगर पवन कुमार साहू, सुनील चंदेल,बृजेश तिवारी, मधु तिवारी, सन्नी सिंह,विजय शार्दूल, नीलकंठ शार्दूल, नलिन पंड्या , सपन भट्टाचार्य , संजय पाटले , देवेन्द्र सिंह कश्यप , खिरेंद्र यादव , नरेंद्र सोनी आदि ने बालक आश्रम करियाकाटा (शाला परिवार) को अपनी शुभेच्छायें संप्रेषित की है। ज्ञातव्य है कि बालक आश्रम करियाकाटा में विभिन्न 28 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थीण अध्ययनरत हैं।

    कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराएगी

    चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती के लिये प्रचंड मतदान के लिये खैरागढ़ के मतदाताओं का आभार

    रायपुर/ शौर्यपथ /

    खैरागढ़ उपचुनाव के मतदान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आज के मतदान के बाद खैरागढ़ की जनता ने यह सुनिश्चित कर दिया कि कांग्रेस का 71वां विधायक खैरागढ़ से होगा। चुनाव में लोकतंत्र की मजबूती के लिये प्रचंड मतदान के लिये खैरागढ़ के मतदाताओं का आभार। खैरागढ़ की जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेकर कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के अब तक के जनकल्याणकारी कार्यकाल और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। खैरागढ़ में हुए ऐतिहासिक मतदान खैरागढ़ की जनता की कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास और खैरागढ़ विधानसभा की उज्ज्वल भविष्य को लेकर कांग्रेस के 29 बिंदु के घोषणा पत्र पर भरोसा जताया है। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराएगी। भाजपा की करारी हार होगी और रमन सिंह और भाजपा के झूठ की राजनीति का अंत होगा।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरएसएस और भाजपा लगातार खैरागढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठ, फरेब, अफवाह फैलाने का षड्यंत्र रच रहे थे, राज्य से बाहर से आकर भाजपा के नेता खैरागढ़ में झूठ बोल रहे थे। हमेशा की तरह ही भाजपा आरोपों की राजनीति कर रही थी। भाजपा खैरागढ़ की जनता को खैरागढ़ के लिए भाजपा के पास क्या विजन है? बताने में असफल रही है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के पहले हुए राज्य के 3 विधानसभा के उपचुनाव में और नगर पालिका नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा झूठे आरोप पत्र जारी कर राजनीति कर रही थी जिसका करारा जवाब चित्रकूट, दंतेवाड़ा और मरवाही की जनता ने भाजपा को हरा कर दिया, नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को कड़ी शिकस्त मिली।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है 16 अप्रैल को चुनाव परिणाम के रिजल्ट आएंगे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत होगी और 17 अप्रैल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला अस्तित्व में आएगा खैरागढ़ विधानसभा के कांग्रेस के द्वारा जारी की गई घोषणा पत्र बीते समय में पूरा होगा खैरागढ़ छत्तीसगढ़ में एक जिला के रूप में जाना जाएगा।

    कांकेर /शौर्यपथ/

    सरकार ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैय्या कराने लगातार प्रयासरत है जिसके तहत जगह-जगह आधार सेंटर खोले गये जिससे छोटे मोटे काम के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर न काटना पड़े किंतु उप तहसिल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत आमाबेडा़ में लोगों को राहत आफत हो गया है। आधार सेंटर संचालक द्वारा भोले भाले ग्रामीणों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूला जा रहा है तो कभी आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड से मोबाईल लिंक करवाने के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। समय पर आधार सेन्टर भी नहीं खुलनें की शिकायत भी ग्रामीण करते रहते है।

    हद तो तब हो गई जब आज पैदल 6 से 7 किमी की दूरी तय कर तपती धूप में अपनें दूध पीते बच्चों को ले कर दो महिलाएं घंटो इंतजार करते रहे आधार सेंटर नहीं खुलने पर फिर से पैदल वापस लौटना पड़ा।

    इस वाक्या के बाद आधार सेन्टर संचालक से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनसे संपर्क नहीं हुआ बाद में पता चला कि वह अपनी पत्नि को अंतागढ़ परीक्षा दिलाने ले गया था। इसकी सूचना आधार सेंटर के सूचना पटल पर भी नहीं लिखा था जिसके चलते ग्रामीण महिलाओं को दिनभर भटकना पड़ा।
    बता दे कि आमाबेड़ा उप तहसिल क्षेत्र के 23 पंचायतों के लोग इस एक मात्र आधार सेन्टर पर आश्रित हैं यह पहली बार नहीं हुआ है आये दिन आधार सेन्टर से ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ता है।

    इस सबन्ध में आमाबेड़ा उपतहसील के तहसीलदार वीरेंद्र नेताम ने बताया कि इस सबन्ध में मुझे सूचना मिली है जिसके बाद आधार सेंटर के संचालक को समझाइश दी गई है व आगे इस प्रकार की लापरवाही न हो इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसका प्रयास करने की बात कही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision