August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध कब्ज़ाधारियों की रफ़्तार जिस तरह से लगातार विकराल रूप ले रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि अआने वाले समय में शहर में अवैध कब्ज़ा एक बड़े व्यापार के रूप में शामिल हो जायेगा . इन अवैध कब्जों पर निगम के अधिकारी तो मौन रहते है साथ ही साथ शहर में निगम की सरकार जिन विधायक के मंशा के अनुसार संचालित हो रही है वो विधायक भी मौन रह कर इस तरह के कृत्य पर मौन सहमती देते नजर आ रहे है .
    दुर्ग शहर जितनी बदहाली की स्थिति में आज है उतनी बदहाल पूर्व में कभी नहीं हुई थी . दुर्ग निगम क्षेत्र में अधिकतर कार्य केंद्र की योजनाओं के ही संचालित हो रहे है चाहे वो वित्त आयोग की राशि हो , चाहे अमृत मिशन से उद्यान , जल संसाधन , चाहे वो प्रधानमंत्री आवास योजना हो , स्वक्षता मिशन का कार्य हो अधिकतर कार्य केंद्र की योजनाओं के ही संचालित हो रहे है . वही अगर विकास की बात की जाये तो शहर का विकास नहीं नजर नहीं आ रहा है . आज शहर की स्थिति धुल , गड्ढो , अव्यवस्थित मार्ग , अवैध कब्ज़ा , बेतरतीब बाज़ार से पटा हुआ है . ऐसा नहीं है कि निगम प्रशासन इन अवैध कब्जों / अव्यवस्थित बाज़ार के बारे में नहीं जानता है . सारी जानकारी और नोटिस का खेल खेलने में सम्बंधित विभाग माहिर हो गया है .
    बिना अनुमति संचालित घर संसार सेल को किसका आशीर्वाद प्राप्त
    ऐसा ही एक मामला फरिस्ता काम्प्लेक्स स्थित घर संसार सेल का है . घर संसार सेल पहले शीला होटल के भूतल और प्रथम तल पर संचालित था किन्तु अव्यवस्थाओ और अमानको के कारण भीषण आग के चपेट में आने के बाद होटल शीला तो बर्बाद हो गया किन्तु कही ना कही जिम्मेदार संस्था घर संसार सेल के संचालको द्वारा फरिस्ता काम्प्लेक्स पर फिर से व्यापार संचालित करना शुरू कर दिया . भ्रष्टाचार का आलम देखिये कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी घर संसार सेल के संचालको ने नियमो का पालन ना करते हुए एक बार फिर व्यापार शुरू कर कर दिया वही वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम द्वारा अभी तक व्यापार करने की अनुमति नहीं डी गयी किन्तु निगम के अधिकारी ऐसे संस्थान पर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं कर पा रहे है या नहीं करना चाहते . क्या सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की इस अवैधानिक रूप से संचालित घर संसार सेल से कोई बड़ी रकम प्राप्त होती है या किसी बड़े रसूखदार के रसूख के आगे मजबूर है . कारण जो भी हो निगम के भवन शाखा , लाइसेंस विभाग और अतिक्रमण विभाग के पास अधिकार होने के बावजूद भी घर संसार सेल पर किसी तरह की कार्यवाही का ना होना किसी बड़े भष्र्टाचार की ओर इशारा कर रहा है .
    बता दे कि इस अवैधानिक रूप से संचालित घर संसार सेल का उदघाटन शहर के विधायक अरुण वोरा द्वारा किया गया है . क्या जनप्रतिनिधि और दजऱ्ा प्राप्त राज्य मंत्री के द्वारा अवैधानिक रूप से संचालित संस्था का उद्घाटन करने के कारण ही निगम प्रशासन कार्यवाही से पीछे हट रहा है या कोई अन्य कारण है ...


    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से बस्तर और सरगुजा अंचल की लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का एक सेंटर छत्तीसगढ़ में शुरू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में समीक्षा बैठकों के क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभागों के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे।
    बैठक में गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि लोककला दलों के माध्यम से आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कला जत्थों के जरिए स्थानीय बोली-भाषाओं में कार्यक्रम तैयार कराए जाएं, जिससे उनका अच्छा प्रभाव हो। उन्होंने कहा कि इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों-सरगुजा के पण्डो, कवर्धा के बैगा और गरियाबंद, सिहावा-नगरी और मगरलोड क्षेत्र की कमार जनजाति के लोगों में शासकीय योजनाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संचार होगा। उन्होंने कहा कि रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत मानस प्रतियोगिता अगले वर्ष जनवरी में आयोजित की जाए।
    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, वहां पर्यटकों के रूकने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से होटलों की सुविधा सहित शौचालय, पेयजल, आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। शिवरीनारायण, चंदखुरी, राजिम, सतरेंगा, चित्रकोट, चम्पारण, गंगरेल जैसे पर्यटन स्थलों में ये सुविधाएं विकसित की जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों पर्यटन स्थलों में पर्यटन के दृष्टिकोण से सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिमगा तहसील के समीप स्थित ऐतिहासिक कबीरभूमि दामाखेड़ा में भी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि दामाखेड़ा (कबीर तालाब) को विकसित करने के लिए 22.43 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पर्यटन विभाग के पुराने मोटल्स के निजी क्षेत्र की भागीदारी से सुचारू संचालन की कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत विकसित किए जा रहे पर्यटन स्थलों की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे कार्य पूर्ण होते जाते हैं, उनका लोकार्पण किया जाए, जिससे लोगों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अमरकंटक मार्ग के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बांधों और जलाशयों के समीप उपलब्ध शासकीय भूमि में निजी क्षेत्र की भागीदारी से वोटिंग, वाटर स्पोटर्स, पर्यटकों के ठहरने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएं।
    पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने प्रदेश की विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रसाद योजना के तहत 43.33 करोड़ रूपए की लागत से मॉ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ में कराए जा रहे विकास कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 96.10 करोड़ रूपए की लागत की ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना के सभी 13 स्थानों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 65.60 करोड़ रूपए की लागत से सिरपुर को हेरिटेज स्थल के रूप में बुद्धिष्ट थीम पर विकसित किया जा रहा है। श्री अन्बलगन पी. ने यह भी बताया कि सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ के विकास की योजना को प्रसाद योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। कुदरगढ़ में रोप-वे बनाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। इसी प्रकार स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत चिल्फी घाटी, अचानकमार-अमरकंटक घाटी एंव हसदेव बांगो डेम को शामिल कर इको टूरिज्म सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सतरेंगा, गंगरेल और चित्रकूट में बजट होटल के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ वेब अभिलेखागार के तहत ख्याति प्राप्त कलाकारों की आडियो-वीडियो क्लीपिंग संकलित कर उनका भावी पीढ़ी के लिए डिजिटाईजेशन किया जा रहा है। बैठक में दुर्ग जिले के पाटन तहसील के तरीघाट और रायपुर जिले के आंरग तहसील के रीवा के पुरातत्व स्थलों की प्रगति की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यहां लगभग दो से ढाई हजार साल पुरानी मानव बस्ती के अवशेष मिल रहे हैं। खनन के दौरान दूसरी से पांचवीं शताब्दी के वस्तुएं मिली है।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में विकसित किए जा रहे स्थलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की सौम्य छवि की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंदखुरी और शिवरीनारायण में प्रथम चरण में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण हो गया है। प्रथम चरण के लिए चिन्हांकित अन्य स्थलों का भी जैसे-जैसे जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होता है। लोगों को समर्पित करने की कार्यवाही भी की जाए। बैठक में बताया गया कि रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इस वर्ष कराई गई मानस मंडली प्रतियोगिता में 7 हजार मानस मंडलियों के लगभग 70 हजार मानस कलाकरों ने हिस्सा लिया।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    नंदग्राम के नाम से विख्यात राजनांदगांव 26 जनवरी 1973 को दुर्ग जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया पर आज अपने खुद के अस्तित्व को बचाने में असमर्थ है। 1 जुलाई 1998 को इसे सर्वप्रथम बांटकर नया जिला कबीरधाम बनाया गया और अब फिर एक नया जिला . अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए इसके और नए टुकड़े किए जा रहे हैं ।

    बीते दिनों हुए खैरागढ़ उपचुनाव में मुख्यमंत्री द्वारा खैरागढ़ को नया जिला बनाने की घोषणा की गई थी इस घोषणा से यह प्रतीत हो रहा था कि कांग्रेस के पास राजनांदगांव के टुकड़े कर चुनाव जीतने के सिवाय और कोई ठोस मुद्दा नहीं था। कांग्रेस को लाओ 24 घंटे में नया जिला पाओ की घोषणा चुनाव जीतने का मुख्य नारा बन गया था। हुआ भी यही कांग्रेस की यशोदा वर्मा भाजपा के कोमल जंघेल को हराकर पहली महिला ओबीसी विधायक बनी और मुख्यमंत्री ने अपने किए गए वादे को भी निभाया और खैरागढ़ छुईखदान गंडई को मिलाकर एक नया जिला घोषित किया। राजनांदगांव के कांग्रेसी कार्यकर्ता इस जीत पर बहुत खुश हुए तथा अपने राजनांदगांव जिला के टुकड़े होने पर झूमते नजर आए।

    खनिज एवं वन संपदा से परिपूर्ण राजनांदगांव जिला आज अपने खुद के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लडऩे वाले की तलाश कर रहा है और यह सोच रहा है कि अपने स्वार्थ के लिए मेरे और कितने टुकड़े भविष्य में किए जाएंगे ।क्या आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मुझे फिर नेताओं द्वारा दाव पर लगाया जाएगा खैरागढ़ उपचुनाव खत्म होने के बाद एक नई मांग सामने आई है कि राजनांदगांव को संभाग बनाया जाए फिलहाल अभी तो कोई चुनाव नहीं है देखा जाएगा कि यह मांग पूरी होती है कि नहीं या फिर इसे आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा मुद्दा बनाया जाएगा.

    कोण्डागाँव /शौर्यपथ/

    जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली उपयोग किए जाने की जानकारी आई है। मिली जानकारी अनुसार आयोजको ने बिजली विभाग से मीटर तो जरूर लिया है किंतु उक्त मीटर से केवल एक लाइट पोल में बिजली उपयोग कर, डीजे व अन्य लाइट पोल पर चोरी की बिजली का उपयोग कर शासन के पैसों पर चूना लगाने की कोशिश की जा रही थी।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका के मीटर से अवैध हुकिंग कनेक्शन लेकर,आयोजक समिति आयोजन में लगभग 50 हजार से अधिक की बिजली बिल बचाने के फिराक में थे।

    जानकारी मिलते ही पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी

    वही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली के प्रयोग किए जाने की शिकायत मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे उसके बाद यह बाद जांच में यह बात सामने आई कि यह चोरी डायरेक्ट बिजली विभाग के कनेक्शन से नहीं अपितु नगरपालिका को दिए गए सप्लाई मीटर से की जा रही थी वही आयोजकों का कहना था कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा जन प्रतिनिधियों से चर्चा की थी जिसके बाद उन्हें नगर पालिका के कनेक्शन से बिजली की आपूर्ति प्रदाय की गई है।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के समस्त वरिष्ठ जनों के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज भिलाई में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में महाभोग प्रसाद का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का पूजा मंदिर पुजारी अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा विधि विधान से किया गया एवं भंडारा का आयोजन किया गया। अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना में हैव्वी ट्रांस्पोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह उर्फ छोटू भैय्या,प्रभुनाथ बैठा, सूखचैन सिंह सुक्खा, बलजिंदर सिंह, पंकज सेठी, सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, इन्द्रजीत सिंह सैनी, सुमित कुमार, अरूण कुमार,जयंतीबाई सेठ, राजू भसीन सहित बड़ी संख्या में ट्रांस्पोर्टर उपस्थित थे।

    ज्ञातव्य हो कि यहां हनुमान जयंती के अवसर पर पिछले 2001 से पूजा अर्चना और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन प्रसाद ग्रहण करते है। इस वर्ष भी हनुमान जयंती के अवसर पर भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किए और श्री हनुमान जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किए।
    इस अवसर पर सभी ट्रांस्पोर्टरों ने विशेष रूप से तन,मन और धन से सहयोग दिया। अंत में आभार प्रकट प्रभुनाथ बैठा ने करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के माध्यम से ट्रांस्पोर्ट नगर में एक नई संस्कार पैदा करें ताकि हम सभी लोग प्रेम व सद्भावना के साथ सुख,दुख का सहभागी बने।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में सड़क किनारे और इलेक्ट्रीक पोल पर लगे फ्लैक्स को देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फ्लैक्स लगाने वाले को दो दिन की मोहलत दी है। फ्लैक्स होर्डिंग्स को नहीं निकालने पर जब्त करने की कार्यवाही की जावेगी।

    नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रचार प्रसार करने वाली एजेंसी का पता लगाए और उन्हे नियमों का पालन करने का आदेश दे। आयुक्त ने कहा कि प्रचार प्रसार का कार्य करने वाली एजेंसी शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे है। मन मर्जी से अस्थाई व लोहे का स्ट्रक्चर तैयार कर फ्लैक्स लगा रहे है। वे किसी वरह का अनुमति भी नहीं लेते। आयुक्त ने दो दिन की मोहलत देते हुए सभी फ्लैक्स को स्वत: हटाने निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि अगर कोई एजेंसी लापरवाही बरतता है तो निगम के कर्मचारी फ्लैक्स व होर्डिंग्स की जब्ती बनाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, नितिश साहू, अखिलेश गुप्ता, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, संजय वर्मा, गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
    छोटे बड़े कार्य की करे मॉनिटरिंग

    आयुक्त ने सभी उपअभियंता को निर्देश दिए है कि वे छोटे बड़े प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता मौके पर जा कर करे। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने से पहले वे विजिट करे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर मौके पर ही खड़े होकर उसे ठीक कराए। कार्य शुरू नहीं होने अथवा विलंब होने पर निर्माणकर्ता एजेंसी को अनिवार्य नोटिस दे। नोटिस का उल्लेख फाइल पर अवश्य करे।
    सर्वे पर दे ध्यान

    आयुक्त ने अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे में गंभीरता लाने कहा। किसी भी वार्ड में छुटे हुए हितग्राहियों व उनके परिवार के सद्स्यों का नाम सूची में जोडऩे कहा। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पट्टाधारी से सहायक राजस्व अधिकारी लगातार संपर्क करे। उन्हें मालिकाना हक दिलाने के लिए रजिस्ट्री कराने प्रेरित करे। जो हितग्राही रजीस्ट्री कराने सहमती दे चुके है उनकी सूची अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय भेजे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हिन्दू युवा मंच द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा व महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार,महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से व अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व में स्वागत समिति के प्रमुख दिनेश मिश्रा व संचालक राहुल जैन द्वारा सकल हिन्दू समाज के 55 से अधिक जाति प्रमुख एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुखों को संगठन के मार्गदर्शक मण्डल में शामिल जिला योजना समिति के सदस्य व अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले दुर्ग नगर निगम के दबंग पार्षद अरुण सिंह द्वारा साफा पहनाकर , अध्यक्ष श्रीकुमार नायर द्वारा तलवार भेंट कर, संगठन महामंत्री राजेश शर्मा द्वारा श्रीफल भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया ।

    जहाँ हिन्दू समाज के विभिन्न जाति प्रमुख साहू समाज, कुर्मी समाज , गोंडवाना समाज , मानिकपुरी समाज , यादव समाज सतनामी समाज , वैष्णव समाज, क्षत्रिय समाज समेत कई समाज प्रमुखों की उपस्थिति शोभनीय रही। वही शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति नृत्य, कर्मा नृत्य, राऊत नाचा, पंथी नृत्य , जस गीत सेवा समिति इत्यादि। साथ ही शोभायात्रा में 6 नगर निगम क्षेत्र , 6 विधानसभा क्षेत्र से हिन्दू युवा मंच के हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए, जो श्रीराम के जयकारे लगाते हुये शोभायात्रा में शामिल हुए, शोभायात्रा शहीद चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुराना बस स्टैंड पहुँची, शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, शोभायात्रा में शामिल ब्रम्हाकुमारी द्वारा जीवित झांकी कर्मा नृत्य पंथी नृत्य आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा आयोजन के दौरान महाआरती में प्रदेश भर से आये बड़ी संख्या में सनातनी बंधु शामिल हुए, महाआरती के दौरान संचालन ऋतुराज सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ी में किया.

    जिसमे महाआरती में आये समस्त सनातनी बंधुओं का स्वागत किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथिअरुण सिंह एवं संगठन अध्यक्ष श्री कुमार नायर द्वारा श्री हनुमान जी की आरती की गई, कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा देवांगन, राकेश तिवारी, ऋषि चौहान, शिवम सिंह, हितेंद्र राजपूत, अर्पित बरनवाल, जय देवांगन, दीपक राजपूत, अरुण अग्रवाल, प्रशांत यदु, रवि देशमुख, गपाल यादव, आकाश स्वर्णकार, प्रिंस तिवारी, रोशन स्वर्णकार, कपिल साहू, राजकुमार चेलक एवं अन्य कार्यकर्ता गण ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    आंकड़े बताते है कि रमन सिंह ने 15 साल सिंर्फ सत्ता सुख भोगा, भाजपा को आगे बढ़ाने का तनिक भी कार्य नहीं किया। आज भी भाजपा की कुंडली मे राहु-केतु बनकर बैठे है रमन सिंह और उनके गुलाम, इसलिए बुरा दौर देखना अभी बाकी है।
    छत्तीसगढ़ भाजपा के भाग्य में अब अच्छे दिन जल्द आने वाले नही है।क्योंकि भाजपा की कुंडली में राहु केतु की तरह बैठे रमन सिंह व उनके कुछ गुलाम नेता पनौती बनकर संगठन की साख को निरंतर गिराने में लगे हैं। जिसका दुष्परिणाम पिछले साढ़े तीन सालों में हमने देख लिया है। इसी कड़ी में खैरागढ़ उपचुनाव का निर्णय भी सामने हैं। यहां भी भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है।
    अब निरंतर यह सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा में आखिर कब हार का यह सिलसिला चलता रहेगा? क्या कार्यकर्ता निकट भविष्य में जीत का स्वाद चख पाएंगे? क्या भाजपा पुन: सत्ता में वापस आ पाएगी? परंतु इन सवालों का जवाब भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता के पास नहीं है।
    भारतीय जनता पार्टी एक संघर्षशील पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल जी आडवाणी जी सहित लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम कर इसे खड़ा किया है। इन्हीं श्रध्येयजनों की बदौलत भाजपा ने जनता के दिल में जगह बनाई तब जाकर कहीं सत्ता नसीब हुई। परंतु छत्तीसगढ़ मैं इनकी यह विरासत संभाले नहीं संभल रही है। यहां भाजपा बदहाली के दौर से गुजर रही है।

    हकीकत बयां करते आंकड़े
    2003 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 50 सीटों के साथ 39 फ़ीसदी मत प्राप्त किए थे वहीं कांग्रेस को 37 सीटों के साथ 36.41 फ़ीसदी वोट तथा एनसीपी को 1 सीट के साथ 7.2 फ़ीसदी वोट मिले थे। उसी प्रकार 2008 के चुनाव में भाजपा को 40.33 फ़ीसदी वोट के साथ 50 सीटें मिली वहीं कांग्रेस को 37.63 फ़ीसदी वोटों के साथ 38 सीटें प्राप्त हुई थी यहां बसपा को 6 फ़ीसदी वोट मिले थे। उसी प्रकार 2013 में 49 सीटों के साथ भाजपा 41.04त्न वोट , 38 सीटों के साथ कांग्रेस को 40.29त्न वोट , और 1सीट कर के साथ बसपा को 4.24त्न वोट मिले थे।
    2018 मे कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की और 43त्न वोट शेयर के साथ 67 सीटों पर कब्जा जमाया वही भाजपा को 33 प्रतिशत वोटों के साथ 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। यहां पर जोगी कांग्रेस ने 7.5त्न वोट शेयर के साथ 7 सीटों पर कब्जा जमाया।

    रमन ने भाजपा को आगे नहीं बढ़ाया सिर्फ सत्ता सुख भोगा
    अब यहां सवाल उठता है कि डॉ रमन सिंह की सरकार ने आखिर 15 साल छत्तीसगढ़ में किया क्या। मैंने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं उस आधार पर यह समझ आता है कि भाजपा की जीत हमेशा ही बैसाखी के सहारे हुई है। 2003 में विद्याचरण शुक्ल के नेतृत्व में राकपा को मिला 7त्न वोट, 2008 में बसपा को मिले 6त्न वोट, 2013 में बसपा को ही मिले 4 फ़ीसदी वोट भाजपा की जीत आसान करते नजर आए हैं। उसी प्रकार 2018 में कांग्रेस से टूटकर बनी जोगी कांग्रेस पार्टी ने 7.5फीसदी वोट पाकर भाजपा को और पीछे कर दिया।
    पिछले 19 सालों के आंकड़े बता रहे हैं कि 3 बार के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह और छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के सर्वेसर्वा रहे सौदान सिंह के नेतृत्व भाजपा नेतृत्व ने सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है। अपनी पार्टी और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने तनिक भी कार्य नहीं किया। अगर किया होता तो ऐसी दुर्गति भाजपा के आज की पीढ़ी को नहीं देखनी पड़ रही है।

    बेहतर भविष्य की उम्मीद नहीं
    बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ चलिए जो हुआ सो हुआ कह कर भी बात को खत्म किया जा सकता था। परंतु 2018 में करारी हार के बाद भी रमन सिंह का अहंकार नहीं टूटा और छत्तीसगढ़ भाजपा में अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए गुलामों की फौज बना डाली। आज भारतीय जनता पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक के पद रमन सिंह की सहमति के बाद ही बांटे गए हैं जिनमें अयोग्य लोगों की भरमार है। सोशल इंजीनियरिंग नाम की कोई चीज यहा भाजपा की राजनीति में है ही नहीं। छत्तीसगढ़ भाजपा में कुर्मी,तेली, सतनामी,आदिवासी समाज के चेहरे सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराने के लिए है। इन लोगों की समाजिक पकड़ शून्य है। परिणाम यह है कि भूपेश बघेल के सत्ता संभालने के बाद अब तक उन्हें घेरने में भाजपा नाकाम रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे बिखरे पड़े हैं परंतु उन मुद्दों को उठाने का माद्दा भाजपा में नहीं है। वे सिर्फ विज्ञप्ति जारी कर अपने कर्तव्यों का संपूर्ण निर्वहन करना मान कर चल रहे हैं।

    रमन सिंह ने खुद कुछ करते ना किसी को करने देते
    आज भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तन की बेहद आवश्यकता है। कांग्रेस से लडऩे के लिए भाजपा में लड़ाको की कमी नहीं है परंतु अवसर नहीं मिलने के कारण वह सामने दिखाई नहीं पड़ते हैं। संशय का माहौल भाजपा में हैं। अब तो कार्यकर्ताओं का भी आत्मविश्वास लडख़ड़ाने लगा है। छत्तीसगढ़ भाजपा का हर निर्णय रमन सिंह के ऊपर है। वह जो चाहते वही होता है। भाजपा विधायकों के विरोध के बाद भी धरमलाल कौशिक को उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बनाया। विष्णुदेव साय के रूप में बेहद कमजोर नेतृत्व राज्य भाजपा को उन्होंने दिया है। यही कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार अब नहीं हो पा रहा है। फलस्वरूप प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की ताकत भाजपा नहीं जुटा पा रही है।
    ऐसे में खैरागढ़ उपचुनाव का निर्णय भी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने वाला है। पर पता नही संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व को रमन सिंह ने क्या घुट्टी पिलाई है कि उन पर हद से ज्यादा भरोसा किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में मुझे तो लगता है की जब तक छत्तीसगढ़ भाजपा में कोई बड़ी बगावत नहीं होगी तब तक यह संगठन ढर्रे पर ही चलेगा और अपनी दुर्दशा का गवाह खुद ही बनेगा।

     

    मुंगेली / शौर्यपथ /

    कलेक्टर अजीत वंसत ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हॉट बजार क्लिीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना आदि का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलेक्टर वसंत आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी मैदानी अमलों की नियमित बैठक लेकर इसका मॉनिटरिंग भी करें। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, अपने-अपने हल्कों में पटवारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो।
    कलेक्टर वसंत ने जल जीवन मिशन के तहत् सभी स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतवार इन संस्थाओं में रनिंग वाटर कार्य का निरीक्षण करने कहा। उन्होंने लोक सेवा गांरटी अधिनियम, नामांतरण, विवादित व अविवादित बटंवारा, सीमांकन, खाता विभाजन, जाति प्रमाण पत्र, अभिलेख शुद्धता, राजस्व वसूली आदि के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण बनाने के लिए शिविर का भी आयोजन करें।
    कलेक्टर वसंत ने नगर पालिका परिषद मुंगेली के गोलबाजार में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति की जानकारी ली और नगर पालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन मुंगेली के रिनोवेशन कार्य के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत स्तर पर राशनकार्ड के प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। उन्होंने राशन कार्ड के लंबित प्रकरणों को जल्द निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने डिडौंरी में सहकारी बैंक के लिए स्थल चिन्हांकन की भी जानकारी ली।
    कलेक्टर वसंत ने कहा कि गर्मी कि दिनों में आमजनों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु जिले के सभी हेण्डपंपो का विजिट कर संधारण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का अल्पकालीन कृषि ऋण से उठाव वितरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक विवरण में सुधार, पशुपालन, डेयरी एवं मछली पालन में संलग्न कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, धान के बदले अन्य फसल को प्रोत्साहन, समितियों में खाद् भण्डारण आदि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा -निर्देश दिए।

    केशकाल / शौर्यपथ /

    17 अप्रेल को विधानसभा केशकाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शिशु मंदिर केशकाल में आयोजन किया गया सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओ से चर्चा एवं संघठनात्मक विश्लेषण किया गया, बैठक में केशकाल विधान सभा अंतर्गत आने वाले 5 मण्डल से कार्यकर्ताओ द्वारा संगठन के विस्तार एवं एक रुपता के लिय महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जिसका परिपालन भविष्य में संगठन आने वाले समय में क्रियान्वयन करेगा बैठक में आने वाले समय की कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमे स्थानीय मुद्दे, राज्य की वर्तमान सरकार की नाकामियों एवं सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और आगे की लड़ाई लडऩे की बात कही गई है एवं प्रदेश स्तर से पार्टी संगठन का जो दिशा निर्देश और कार्य योजना आयेगी .

    उनका परिपालन शक्ति केंद्र से बूथ स्तर पर किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम, संतोष कटारिया, प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता नेताम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम, नवल मरकाम मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी भाजपा मंडल फरसगांव, भाजपा मंडल केशकाल, भाजपा मंडल विश्रामपुरी, भाजपा मंडल बड़ेडोंगर, भाजपा मंडल धनोरा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision