
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
रामनवमी के पावन अवसर पर दुर्ग जिला जेवरा सिरसा में सशस्त्र शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हिंदू समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देखने में भी आया कि पूरे देश भर में रामनवमी की शोभायात्रा में हिंदू समूहों का जनसैलाब उमड़ा यह आने वाला समय का एक प्रतीक है कि ऐसे ही हमें संगठित होकर के रहना है और विधर्मी लोगों के षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देना है पूरे कार्यक्रम के दौरान में रतन यादव ने धर्मांतरण को लेकर के जो छत्तीसगढ़ में चरम सीमा पर है लोगों को आह्वान किया कोई भी अपने नगर गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसे रोकना है टोकना है और समझ में ना आए तो फिर ठोकना भी है क्योंकि अब इसी पद्धति से हमें काम करना होगा धर्मांतरण के कई मुद्दे छत्तीसगढ़ में हमने पुलिस प्रशासन को दिए परंतु किसी न किसी बहाने से उस पर अपराध दर्ज नहीं किया जाता और इससे मिशनरियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं अब अपने हिंदू समाज को ही आगे आकर के विरोध उग्र रूप से करना होगा जिससे मिशनरीज के षड्यंत्र ध्वस्त हो जाएं .
रतन यादव ने कहा कि हर हाल में छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ बनेगा ये संकल्प लिया जाये इसमें हिंदू समाज के युवा साथी से रतन यादव ने आग्रह किया है कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में ईसाइयों के द्वारा प्रार्थना की आड़ में जो धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है उसे रोके और उसका बहिष्कार करें . आज पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी धर्मांतरण लव जिहाद अपने चरम सीमा पर है हमें हर हाल में इसे रोकना होगा तो वही गौ पुत्र उमेश बिसेन ने धर्मांतरण गौ हत्या पर रोक लगाने हिंदू समाज से अपील की पूरे कार्यक्रम के दौरान में बजरंगीयों का एवं हिंदू समाज के भाइयों का उत्साह देखने लायक था रतन यादव ने दो टूक कहा है जिसे जो भाषा समझ में आये उसे उसी भाषा में हमें समझाना है .
धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ का सपना एक दिन जरूर पूरा होगा और हम धर्मांतरण रोकने कटिबद्ध हैं इस पूरे शोभायात्रा के दौरान में बजरंग दल विभाग संयोजक रवि निगम ,विभाग मंत्री अनिल सिंह ,विभाग संपर्क प्रमुख गौतम जैन ,जिला मंत्री कमल सा , जिला संयोजक अपूर्व सिंह ,सहसंयोजक कुशल तिवारी ,कार्यक्रम प्रभारी राजा भाई जेवरा सिरसा रघुवीर सिंह खिलाडी यादव रितेश वर्मा मातृशक्ति ज्योति शर्मा अनुपमा कौशल्या अहिल्या सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे .
सूरजपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सूरजपुर के माता कर्मा चौक में जयंती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोडऩे और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा ध्वज का ध्वजारोहण किया। बघेल ने कार्यक्रम में साहू समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल का साहू समाज द्वारा सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल न किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, लेकिन इसके बाद कोरोना संकट के कारण भक्त माता कर्मा जयंती के समारोहों का आयोजन विगत दो वर्षों से नहीं किया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
पंडरिया / शौर्यपथ /
शासकीय प्राथमिक शाला महली ब्लाक पंडरिया जिला कबीरधाम का विद्यालय भवन लगभग 50 साल पुराना हो चुका है जिस को तोडऩे के लिए अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के द्वारा ग्राम पंचायत महली को निर्देशित किया जा चुका है परंतु अभी तक नया विद्यालय भवन की स्वीकृति जनपद पंचायत पंडरिया और जिला पंचायत कबीरधाम से नही मिला है ज्ञात हो कि महली पंचायत रूर्बन के अंतर्गत आता है और पंडरिया ब्लॉक का बड़ा पंचायत है बच्चो की दर्ज संख्या लगभग 140 के आसपास है राष्ट्रीय राजमार्ग में होने के बाद भी सुविधाओ का बहुत आभाव है
भवन बहुत पुराना होने के कारण जमीन में धसने भी लगा है और बरसात में छोटे बच्चो के घुटने से ऊपर पानी भर जाता है और बच्चो के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही होती है और सांप बिच्छु का खतरा बना रहता है
ग्राम पंचायत महली रूर्बन के अंतगर्त आता है जिस के लिए जनपद पंचायत और जिला पंचायत से विद्यालय भवन और सुविधाओं कर लिए हर ग्राम पंचायत को फंड स्वीकृत किया जाता है परंतु यहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण भवन नही स्वीकृत हो पाया है
राज्य शासन के आदेशानुसार किसी भी विद्यालय के भवन और मैदान के ऊपर से बिजली का तार नही जाना है परंतु प्राथमिक शाला के ऊपर से बिजली के 3 फेस खुला केबल कभी भी किसी अप्रिय घटना को आमंत्रित करता है
बाउंड्री वाल छोटा होने के कारण विद्यालय के अवकाश के बाद प्रांगण में असमाजिक तत्वों का जमवाड़ा होता है और विद्यालय में गंदगी फैलाया जाता है
रिसाली /शौर्यपथ/
नगर पालिक निगम रिसाली का पहला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स डुंडेरा में बनेगा। मंगलवार को महापौर परिषद की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सद्स्यों ने आधा दर्जन विषयों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मती से पारित किया।
परिषद के सद्स्यों ने मुख्य रूप से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण संबंधी चर्चा करते प्रस्ताव को पारित किया। एक मत से कहा कि निगम को आय हो सके ऐसे कार्य को प्राथमिकता से करना चाहिए। मेयर इन काउंसिल गठन के दूसरे बैठक में डुंडेरा सामुदायिक भवन के निकट कॉम्प्लेक्स निर्माण करने सहमति बनी। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा कि स्थल चयन की प्रक्रिया भविष्य को देखते हुए किया जाए। प्रस्तावित स्थल पर अगर कोई व्यवसाय कर रहा है तो उसे भी ध्यान में रख योजना तैयार करना चाहिए। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि इस कार्य को मूर्त रूप देने के बाद रिसाली के शहरी क्षेत्र में आय बढ़ाने अधिकारी कार्य योजना बनाए। महापौर परिषद की बैठक में सभापति केशव बंछोर, परिषद के सद्स्य विलास राव बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
जनभागीदारी से गार्डन का रखरखाव
उद्यान संधारण और पौधरोपण व उसकी देखरेख में हर माह होने वाले लाखों के व्यय को रोकने का निर्णय लिया गया। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कहा कि उद्यानों का रखरखाव अब पार्षद के नेतृत्व में गठित जनभागीदारी समिति द्वारा किया जाएगा। इसी तरह रिसाली मुक्ति धाम का संचालन भी निगम द्वारा किया जाएगा। मुक्तिधाम में सुविधाओं को बढ़ाने का खाका तैयार महापौर परिषद के सद्स्य विलास राव बोरकर व जनस्वास्थ्य विभाग प्रमुख करेंगे।
हटेगा अतिक्रमण
भिलाई पब्लिक स्कूल के पीछे बहुमूल्य जमीन अतिक्रमण की चपेट में है। यह जमीन भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा हस्तांतरित भूमि का हिस्सा है। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि यहा पर रहने वाले परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाते हुए व्यवस्थापन किया जाए। साथ ही खाली जमीन का उपयोग आय बढ़ाने के लिए किया जाए।
फुटकर व्यावसाय होगा व्यवस्थित
शहर के व्यस्त मार्ग के किनारे फुटपात पर सामान बेचने वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए गुमटी का आबंटन किया जाएगा। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि गुमटी आबंटन से निगम के आय में ईजाफा होगा।
होर्डिंग के लिए टेंडर
रिसाली निगम जल्द ही होर्डिंग्स के लिए टेंडर निकालेगा। राजस्व विभाग के मुताबिक वर्तमान ने कुल 14 होर्डिंग्स है। परिषद के सद्स्यों ने कहा कि विभाग ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करे जहां पर नया विज्ञापन बोर्ड लगाया जा सके। इसके बाद ही निगम के शर्तो के आधार पर टेंडर जारी किया जाए।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान दलों के साथ-साथ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही विधानसभा खैरागढ़ के सभी नागरिकों व मतदाताओं के प्रति जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग किया और शांतिपूर्ण मतदान कार्य में अपना योगदान दिया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 77.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बने। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी अनंतिम आंकड़े के अनुसार 77.88 प्रतिशत नागरिकों ने मतदान किया। इनमें 78.92 प्रतिशत पुरूष एवं 77.74 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए स्कॉउट गाईड, एनएसएस के बच्चे तो कही पुलिस के जवानों ने सेवा भावना के साथ मदद की। उनके लिए व्हीलचेयर तथा दिव्यांग रथ की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा मतदान केन्द्रों में जाकर मानिटरिंग करते रहे तथा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करते रहे।
मतदान केन्द्र क्रमांक 151 ए छुईखदान एवं 230 ए खैरागढ़ को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया, जहां मतदान दलों में संपूर्ण रूप से महिला अधिकारियों को महिला मतदाताओं से मतदान कराने हेतु ड्यूटी लगाई गई। इन मतदान केन्द्रों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया और उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्र की प्रशंसा की। साथ ही 3 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान केन्द्र क्रमांक 75 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नया भवन कोपेभांठा (मध्य भाग), मतदान केन्द्र क्रमांक 158 शासकीय प्राथमिक शाला भवन लक्ष्मणपुर तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 251 शासकीय हाई स्कूल कामठा आदर्श मतदान केन्द्र में संपूर्ण आवश्यक व्यवस्था की गई थी।
वेब कास्टिंग से मानिटरिंग की सुविधा -
150 मतदान केन्द्र में वेब कास्टिंग की सुविधा दी गई, जिसकी मानिटरिंग भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान यह देखा गया कि मतदान केन्द्रों में किसी तरह की अवांछनीय गतिविधियां न हो।
शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंचे श्री धर्मेन्द्र
ग्राम चोभर के श्री धर्मेन्द्र यादव बारात आते ही शादी के जोड़े में मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंचे। मतदान जरूरी है, यह संदेश देकर अपने मतदान के कर्तव्य के प्रति उनकी जागरूकता सराहनीय रही।
दिव्यांगजनों का उत्साह एवं जागरूकता रही प्रेरक-
खैरागढ़ के 61 वर्षीय दिव्यांग श्री गोपी रजक मतदान केन्द्र मतदान के लिए पहुंचे। जहां जवान ने उनकी मदद की। मतदान के प्रति दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों की जागरूकता प्रेरक है।
कवर्धा /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग, कवर्धा के पत्र के माध्यम से रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 सकरी नदी में नवीन पुल का कार्य पूर्ण कराए जाने तथा पहुंच मार्ग में व्यपवर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वॉल का कार्य शेष है, जिसे पूरा करने करने के लिए एक माह के लिए वर्तमान मार्ग को बंद किये जाने तथा आवागमन को अन्य मार्ग में परिवर्तित कर यातायात सुचारू रखने हेतु अनुमति प्रदाय किया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 के सकरी नदी पर पहुंॅच मार्ग में व्यपवर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वाल का निर्माण कार्य आवश्यक है। रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के किलोमीटर 244/10 के सकरी नदी पर वि़द्यमान को प्रतिबंधित किये जाने एवं वाहनों को वैकल्पिक मार्गां की ओर परिवर्तित करने के लिए शर्तां का पालन करते हुए अनुमति प्रदान किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार परिवर्तित मार्ग रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग में यातायात दबाव के अनुरूप एवं सुरक्षा उपयों के मापदण्ड अनुसार हो। परिवर्तित मार्ग की जानकारी के लिए परिवर्तित किये जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त सूचना बोर्ड एवं वाहनों के डायवर्सन के लिए पर्याप्त रूप से कर्मचारी अवश्य लगाया जावे। मार्ग परिवर्तित करने वाले स्थानों पर पर्याप्त प्रकाष की व्यवस्था हो। मार्ग प्रतिबंधित होने एवं परिवर्तित मार्गां की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित किया जावे । यह अनुमति दिनांक 11 अप्रैल 2022 से एक माह तक के लिए दिया जाता है। शर्तां का पालन नहीं करने पर अनुमति निरस्त मानी जाएगी। उपरोक्त शर्तां के अधीन छत्तीगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 के तहत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने रायपुर-कवर्धा-जबलपुर मार्ग के कि.मी. 244/10 सकरी नदी पर पहुंच मार्ग में व्यपर्तित मार्ग वाले भाग में रिटेनिंग वॉल का का निर्माण कार्य कराए जाने के दृष्टिकोण से विद्यमान मार्ग को प्रतिबंधित करते हुए रायपुर से जबलपुर जाने वाली भारी वाहनों को बेमेतरा-नवागढ़-फास्टरपुर-प्रतापपुर बोड़ला-जबलपुर मार्ग से एवं राजनांदगांव, दुर्ग से जबलपुर की ओर जाने वाली भारी वाहनों को गण्डई-नर्मदा- साल्हेवारा-साल्हेटेकरी-बैहर-जबलपुर मार्ग से तथा हल्के एवं सवारी वाहनों को बस स्टैण्ड, सिग्नल चौक-अम्बेडकर चौक से समनापुर पुल मार्ग-होली क्रास स्कूल से परिवर्तित किये जाने की अनुमति दी है।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश में जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज थाना मुंगेली से लेकर गोलबाजार तक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रात: 08 बजे शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए 06 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर का उपयोग किया गया।
इस दौरान तहसीलदार मुंगेली मायानंद चंद्रा, नगरपालिका परिषद मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जे. बी. सिंह, सहित राजस्व, पुलिस और नगर पालिका परिषद मुंगेली की टीम मौजूद थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने बताया कि मुंगेली थाना से गोलबाजार तक अब तक सौंदर्र्यीकरण कई कारणों से नहीं हो पाया था। कलेक्टर अजीत वसंत के दिशानिर्देश में गोलबाजार का सौंदर्यीकरण करने के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही रेलिंग लगाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। गोलबाजार में सड़क के दोनों तरफ नागरिकों के चलने के लिए पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा तथा नालियों को साफ सफाई कराकर स्लैब लगाकर ढंका जायेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई व्यापारियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया और स्वयं ही अपनी व्यावसायिक कांप्लेक्स के सामने से अतिक्रमण को हटाया।
सारंगढ़ /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक के तहत आज ग्राम छोटे गंतुली में कलेक्टर श्री भीमसिंह के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, खून जांच, बीपी जांच, दवाई वितरण किया गया ।
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का मिल रहा है लाभ, दूरस्थ वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में जनसामान्य तक चिकित्सा सेवायें पहुचानें के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों के लोगों को उनके क्षेत्र तक चिक्त्सिकीय सुविधा उपलब्ध हो रही है। हाट बाजार क्लीनिक को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिल रहा है। लोगों को समय पर दवाईयां व ईलाज की सुविधा मिल रही है।जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीण जन अपनी रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने-बेचने इन साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाट-बाजार क्लीनिक योजना से न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिली है बल्कि उनके समय के साथ उनके पैसों की भी बचत हो रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना में प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है जिसके अंतर्गत चिकित्सक दल हाट बाजार स्थल में ही निष्चित स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीण मरीजों का मौसमी बुखार, दर्द, मलेरिया, पेचिस, दस्त, उल्टी, रक्त अल्पता, कमजोरी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, आदि बिमारियों की जॉच, उपचार व चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही टी.बी. एवं कैंसर के संभावित मरीजों का स्क्रीनिंग भी करते हैं।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ के वरिष्ठ दंत सर्जन डॉ. आर. के. आनंद द्वारा मुख रोग के संबंधित रोग की जांच व परामर्श दिया गया। साथ ही दांत में होने वाले सामान्य समस्या तथा तम्बाकू के सेवन से होने वाले समस्या के बारे में आये हुये मरीजो को बताया गया।
शिविर में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक प्रभारी डॉ. वाई. के. स्वर्णकार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंद्र कुमार पटेल, सी.एच.ओ. संदीप साहू, आर.एच.ओ उप स्वास्थ्य केंद्र बरदुला जितेंद्र यादव, ललिता जांगड़े उपस्थित रहे। इस दौरान शिविर में कुल 104 मरीजो की नि:शुल्क जांच किया गया तथा दवाई वितरण किया गया।
कवर्धा / शौर्यपथ /
राज्य शासन के वन मंत्री मो.अकबर के मंशानुसार वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह के मार्गदर्शन में भोरम अभ्यारण के आसपास तथा वनांचल सहित पर्यटन स्थलों में कुल 15 अलग अलग स्थानों में रहागिरो के लिए प्याऊ घर खोला गया है।
वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामुनपानी बैरियर, बांदाघाट, मां बंजारी, बांदा बैरियर एवं सरोदा जलाशय के पास, लोहारा वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर, बानो, बसिंनझोरी, कवर्धा वन परीक्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड़, डिवीजन आफिस, बोड़ला वनोपज जांच नाका, तरेगांव वन परीक्षेत्र अंतर्गत पांडातराई, तरेगांव बाजार क्षेत्र, रेंगखार वन परीक्षेत्र अंतर्गत रेंगखार वन परिक्षेत्र ऑफिस के सामने और खारा वनोपज जाँच नाका में वन विभाग द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया जाएगा। वन मंडलाधिकारी के संदेश को कर्मचारियों ने समस्त आम जनों को बताया कि अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि वन विभाग प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। वन मंडलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आगामी सभी जांच केंद्र एवं आवस्यकता वाले स्थान में प्याऊ घर खोला जाएगा।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल द्वारा मंगलवार को लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल एवं अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीटिंग हाल में समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारियों का अपराध समीक्षा मिटींग लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों का केस डायरी का स्वयं अवलोकन किया गया एवं लंबित प्रकरणों को पूर्ण कर शीघ्र निकाल हेतु दिशा निर्देश दिये गये। ऐसे अपराध जो लंबे समय से लंबित है उनके निकाल हेतु विशेष अभियान चलाने तथा मिटिंग के दौरान लंबित समंस वारंट की तामिली शत् प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया।
थानों में अपनी शिकायत लेकर आये फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने एवं उनके शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये इसी प्रकार जनता व पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु गांव गांव जाकर चलित थाना लगाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग सायबर क्राईम, एटीएम एवं बैंक फ्राड, यातायात नियमों का पालन करने बाबत् जागरूकता अभियान सभी थाना क्षेत्रों में चलाने के निर्देश दिये गये।
समस्त अनुविभागीय अधिकारी को महिलाओं के विरुद्ध अपराधो की विवेचना पर लगातार पर्यवेक्षण करने व गुम बच्चो व महिलाओं की खोज हेतु विशेष टीम बनाकर अभियान चलाने निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देकर संबंधित राजपत्रित अधिकारी द्वारा लगातार सुपरविजन करने आदेश दिए गए।
क्राईम मिटींग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन शोभराज अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव मणि शंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल भूपत धनेश्री, उप पुलिस अधीक्षक साईबर प्रतिभा चंद्रा, डीएसपी बस्तर फाइटर रूपेश कुमार, डीएसपी डी.आर.जी. लक्ष्मण पोटाई तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
