August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

    9 अप्रैल को सूर्या नगर की बस्ती में आग लगने के बाद से निगम प्रशासन प्रभावित परिवार को राहत देने जुटा हुआ है। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे लगातार बस्ती के पुन: व्यवस्थापन के लिए मौके पर रहकर ही सभी तरह से प्रयास कर रहे हैं। इधर महापौर नीरज पाल के निर्देश से निगम प्रशासन ने बांस, बल्ली उपलब्ध कराने के बाद प्रभावित परिवारों को टीन शेड की भी व्यवस्था कर दी है, विगत रात्रि को महापौर की मौजूदगी में टीन शेड बस्ती में पहुंच गई। लगभग 2000 टीन शेड की व्यवस्था की गई है।

    आग लगने के बाद से सबसे ज्यादा जरूरी व्यवस्था प्रभावितों को फिर से अपना आशियाना तैयार करने की थी, महापौर नीरज पाल ने इन आवश्यकताओं को समझते हुए और प्रभावितों से मिलकर उनसे बात करके उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधा मुहैया कराया है। वही नाश्ता, भोजन, पानी से लेकर तमाम जरूरी व्यवस्थाएं स्पॉट पर ही की जा रही है। सूर्या नगर बस्ती में अधिकतर स्थानों पर बांस, बल्ली लगाया जा चुका है, इन सभी प्रभावित परिवारों के लिए टीन शेड का वितरण आज महापौर की मौजूदगी में हुआ, ताकि पूर्ण रूप से प्रभावित परिवार अपना घर खड़ा कर सकें। बास और बल्ली के सहारे लगभग 95त्न स्ट्रक्चर सूर्या नगर में खड़ा हो चुका है।

    प्रभावित परिवारों के लिए गद्दा, तकिया, चादर, पंखा, गैस चूल्हा, गिलास, थाली, लोटा बाल्टी, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए कपड़े का पूरा सेट और भी जरूरत की चीजों को देने की तैयारी की जा रही है, प्रभावित परिवारों को उनकी आवश्यकता को देखते हुए राहत सामग्री के पूरे किट की तैयारी की जा रही है। जिसका जायजा महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद रहे। इधर लगातार सूर्या नगर में महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, पार्षद इंजीनियर सलमान, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त येशा लहरें आदि प्रभावित परिवारों के पुन: व्यवस्थापन के लिए दिन-रात मौके पर डटे हुए हैं। प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए लगभग सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड फिर से बनाने के लिए कैंप लगाकर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर के अपील के बाद इधर समाजसेवी आगे बढ़कर प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम इन सभी समाजसेवियों को प्रभावित परिवारों की मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने कहा है संत कंवर राम बचपन से ही संतों के सानिध्य में रहे। संतों के प्रभाव के कारण वे ईश्वर भक्ति में रम गए और लोगों तक अपने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उन्होंने सिंधी सूफी संस्कृति के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाया। बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।

    महासमुन्द /शौर्यपथ/

    कोरोनाकाल एक ऐसा समय था, जब सभी दुकानों में ताले लटक गये थे और विकास के पहियों पर लॉकडाउन की जंजीरे लटक रही थी। इस समय महात्मा गांधी नरेगा योजना संकट मोचक के रूप में सामने आई, जिसने दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को नियमित रोजगार देने के साथ उनमें उम्मीद की एक किरण जगायी रखी। परंतु इस समय जब लोग घरों से निकलना भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे, ऐसे में लोगो को रोजगार से जोड़ने का बीड़ा ग्राम पंचायत खोगसा ग्राम पलसाभाड़ी की पूनमदास मानिकपुरी ने उठाया। कोरोना वॉरियर्स की भांति संकट काल में वह घर-घर जाकर लोगों से रोजगार का आवेदन लेने का काम कर रही थी। वे लोगों को रोजगार दिलाने के साथ-साथ कार्यस्थल पर कोरोना से सुरक्षा-सावधानियों की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य, कार्य परिस्थितियों के बारे में बताती थी।
    मानिकपुरी के कार्य से अन्य महिलाओं को मनोबल प्राप्त हुआ है। इससे ग्राम पंचायत के विकास में एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यो में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत में कुल 20453 मानव दिवस सृजित हुआ है, जिसमें महिलाओं की सहभागिता का प्रतिशत 51.47 एवं पुरूष श्रमिकों का प्रतिशत केवल 48.53 प्रतिशत रहा।
    बसना विकासखंड मुख्यालय से 25 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत खोगसा की महिला मेट की जिम्मेदारी निभा रही पूनम दास मानिकपुरी का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है। मजदूर परिवार से होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मनरेगा कार्य में मजदूरी करने जाया करती थी, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। बारहवीं कक्षा तक पढ़ी पूनमदास मानिकपुरी की पढ़ाई बारहवीं के बाद ही छूट गई थी। मनरेगा कार्यों में जाने के कारण योजना के संबंध में थोड़ी बहुत जानकारी उन्हें पहले से ही थी। पढ़ाई छूटने के बाद एक वर्ष से अपने माता-पिता एवं भाई के साथ मनरेगा में मजदूरी कार्य में जाती थी। इस दौरान उन्हें ग्राम रोजगार सहायक श्री नंदकुमार चौहान से महिला मेट के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

    जानकारी प्राप्त होने पर पूनम दास मानिकपुरी के भीतर उम्मीद की किरण जगी और उन्होंने अपना पंजीयन महिला मेट के रूप में कराने के बाद जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके पश्चात् कोरोना की दस्तक के साथ रोजगार कार्यांे पर असर पड़ा। ऐसे में पूनमदास मानिकपुरी ने हिम्मत दिखाते हुए कोरोना काल में फ्रंटलाईन वारियर बन कर ग्राम पंचायत में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य एवं डबरी निर्माण कार्य में महिला मेट के रूप में कार्य कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया।

    इस संबंध में पूनम दास मानिकपुरी बताती हैं कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में मेट के रूप में कार्य करने से उसे ग्राम पंचायत स्तर में बहुत से जानकारियां जैसे कि, कैसे कार्ययोजना तैयार किया जाता है, कार्य कैसे होता है, ग्राम पंचायत में सात पंजी एवं मेट पंजी का संधारण, जॉब कार्ड का अद्यतन’ एवं ’कार्यस्थल में श्रमिकों का काम आदि की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके साथ उन्होंने रोजगार दिलाने में अपनी सहभागिता दी। वर्तमान में महिला मेट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त होने से बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन मिला है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत के मनरेगा श्रमिक परिवारों को 100 दिवस का रोजगार प्राप्त हो चुका है, जिसमें उनका परिवार भी शामिल है।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिला मेट के रूप में कार्य करने से समाज में मान-सम्मान मिलने के साथ कई चुनौतियां भी सामने आयी। परंतु महिला मेट के रूप में कार्य करते हुए उन्हें आत्म संतुष्टि प्राप्त हुई कि वह संकट काल से लोगों को उबारने हेतु कार्य कर सकीं।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सूरजपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया

    मुख्यमंत्री सूरजपुर में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज सूरजपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सूरजपुर में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के नेतृत्व में

    री भूपेश बघेल ने 65 लाख रुपए की राशि विभिन्न कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की थी

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण तथा बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष 10 दिसंबर को बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 65 लाख रुपए की राशि विभिन्न कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

    इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई, वीर मेला आयोजन समिति राजाराव पठार के महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर एवँ सदस्यगण उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में उनका

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान नगरी प्रशासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज सूरजपुर आगमन पर पर्री हेलीपैड में उनका

    इस मौके पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह, राज्य तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष राजकुमारी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल सहित भागवती राजवाड़े तथा अनेक जनप्रतिनिधि, सरगुजा कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र, सरगुजा आईजी श्री अजय कुमार यादव, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

     
    जिला धमतरी में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी

    धमतरी / शौर्यपथ /

    चैत्र नवरात्र की नवमी के बाद भगवान  रामचंद्र जी आज ही के दिन अयोध्या में राज्य अभिषेक हुआ था भगवान श्री राम 14 साल की बनवास के बाद अयोध्या वापस आए इस खुशी में पूरे भारतवर्ष में राम नवमी का पर्व बड़ा धूमधाम से मनाया जाता है धमतरी में भी रामनवमी का यह शोभा यात्रा बड़ा धूमधाम से निकाला गया था जिसमें धर्म सेना जिला धमतरी व अन्य संगठन सभी हिंदू संगठन अपने अपने इंस्टॉल लगाकर भगवान श्री रामचंद्र जी के शोभायात्रा में आए हुए सभी बंधुओं का हार फूल छिड़ककर स्वागत किया गया धर्म सेना की टीम मैं उपस्थित धर्म सेना जिला संयोजक संजय सिन्हा जिला धमतरी नामदेव राय धर्म जागरण जिला संयोजक जिला धमतरी रामू रोहरा (पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी) रिंकू सेन सरपंच सूर्या ध्रुव भेश साहू रिंकू साहू व्यास नारायण साहू नोमेश साहू अजय साहू प्रतीक सोनी बंटी रामटेके वैभव यदु धनेंद्र साहू पुष्पेंद्र साहू चांद सिन्हा देवेश साहू गिरवर साहू हर्ष सिन्हा पिंटू सिन्हा महेंद्र पंडित हेमराज सोनी और अन्य जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम के उत्साहवर्धन मैं शामिल हुए वह भगवान श्री रामचंद्र जी की रैली को भव्यता प्रदान किया गया

     कवर्धा / शौर्यपथ /

    कबीरधाम जिले में ग्रीष्म ऋतु में होने वाले पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम शासकीय कार्यालय में खुले रहेंगे। यह कंट्रोल रूम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सहयोग के लिए होगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले पेयजल समस्या की जानकारी लेते हुए अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्प से होने वाले पेयजल समस्या की सतत मॉनिटरिंग करते रहे। जिन क्षेत्रों में पेय जल की समस्या हो रही है,वहां समस्या के समाधान के लिए आवश्यक तैयारियां रखें। कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय निकायों में तथा जिले के सभी प्रमुख मार्गो में आमजनों की सुविधा के लिए प्याउ घर की सुविधा देने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा में ग्रीष्म ऋतु से होने वाले लू के बचाव के लिए जिला लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लू से बचने और ग्रीष्म ऋतु में होने वाले जलजनित अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी ग्रामीण शासकीय चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में लू से बचाने के लिए उपयोगी दवाईयां एवं ओआरएस के पाउडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लू से बचने संबंधित ग्रामों में कोटवारों के माध्यम से मूनादी करने के भी निर्देश दिए है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बैठक में बताया कि अधिक गर्मी और शुष्क हवाओं को लू कहा जाता है। इनका तापमान सामान्य से अधिक होता है। लू में तेज बुखार से शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट या इससे अधिक हो जाता हैं। थकान, कमजोरी, चक्कर आना, बेहोश होना, सिर में तेज दर्द होना, खूब पसीना आना, उल्टी होना. गाढे रंग का पेशाब, मांसपेशियों में ऐंठन होता है। लू के यह सभी लक्ष्ण है। अत्यधिक गर्मी और पसीना आने से शरीर से नमक और पानी का तेजी से ह््रास होता है। अपर्याप्त मात्रा में पानी एवं नमक सेवन से डिहाइड्रेशन एवं हाइपोनेट्रेमिया (नमक की कमी) हो जाती है। इससे किडनी और लीवर फेलियर के साथ श्वसन एवं स्नायु संबंधित समस्याएं शुरू होती है एवं सही समय पर इलाज के अभाव में यह जानलेवा हो जाता है।

    लू से बचने के उपाय
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी लू से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि घर के बाहर निकले समय गर्म हवाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरते। कान और चेहरे को कपडों से जरूर ढके। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीए। बीच-बीच में ओआरएस का घोल भी ले सकते है। उन्होने बताया कि जिले के सभी शासकीय चिकित्सालयों और मितानिनें के पास ओआरएस के पाउडर की उपब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहां से भी ओआरएस का पाउडर नि'शुल्क ले सकते है। जरूरत के आधार पर ही घर के बाहर निकले। हल्का भोजन करें एवं तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा आदि का सेवन कर सकते है।

    कलेक्टर ने सी-मॉर्ट से कार्यालयीन संबंधित सभी समाग्रियों को क्रय करने के निर्देश दिए

    कलेक्टर ने बैठक में जिला स्तरीय सभी अधिकारियों को कार्यालयीन सबंधित समस्त उपयोगी समाग्री सी-मार्ट से क्रय करने तथा सी-मार्ट को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में राजमहल चौक के पास मंगल भवन में सी-मार्ट संचालित हो रही है। यहां बाजार से कम दर पर घरेलू संबंधित समस्त समाग्री उपलब्ध है। साथ ही शासकीय कार्यालयीन में उपयोग में आने वाले समाग्री भी यहां उपलब्ध है।

     मुंगेली / शौर्यपथ /

    राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कृषि समृद्धि मेला का आयोजन बिलासपुर स्थित साईंस कालेज मैदान में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। जहां लघु एवं सीमांत कृषकों को खेती की उन्नत पद्धति के संबंध में पाठशाला का आयोजन कर कृषि वैज्ञानिकों एवं उन्नत किसानों द्वारा आय बढ़ाने के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के मॉडल कीे भी जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग के उप संचालक श्री डी. के. ब्यौहार ने बताया कि मेले में जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से 200 कृषक प्रतिदिन मौजूद रहेंगे। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक किसानों को राज्य स्तरीय 03 दिवसीय मेला में शामिल होने का आग्रह किया है।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    जिले के बेरोजगार युवकों को सुरक्षा दक्षता प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इण्डिया लिमिटेड अनुपपुर मध्यप्रदेश द्वारा थानों में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में प्रात: 10 बजे से सायं 04 बजे तक भर्ती कैम्प का आयोजित की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना परिसर नरहरपुर में 12 अप्रैल को, लोहत्तर में 13 अप्रैल, थाना परिसर सिकसोड़ में 18 अप्रैल, अंतागढ़ में 19 अप्रैल, आमाबेड़ा के थाना परिसर में 20 अप्रैल तथा थाना कोतवाली कांकेर में 21 अप्रैल और पुलिस लाईन कांकेर में 22 अप्रैल को भर्ती कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांकेर को आवश्यक दिशा निर्देश प्रसारित किये हैं। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं मापदण्ड निम्नानुसार है-उंचाई 167.5 सेंटीमीटर, वजन 56 किलोग्राम, उम्र 21 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता-दसवी, बारहवी, स्नात्तक उत्तीर्ण। भर्ती के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 350 रूपये रजिस्ट्री शुल्क लिया जायेगा, जिसकी रसीद भी दी जायेगी।

    बताया गया कि एस.आई.एस. इण्डिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जिसके द्वारा राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक संस्थानों जैसे- लाल किला, कुतुबमीनार, होण्डा कंपनी, मारूति उद्योग, माइक्रोमेक्स, वीडियोकॉन, टाटा मोटर्स, माल, फाईव स्टार होटल, आईआईटी कानपुर, मध्यप्रदेश के अंतर्गत औद्योगिक संस्थानों-एटीएम, बैंकों, ओरियंट पेपर मिल एवं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत औद्योगिक संस्थानों बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ आदि में स्थाई रोजगार प्रदान किया जाता है।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision