
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंगेली / शौर्यपथ /
तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुंगेली को करही से गीधा स्थानांतरित किया गया है। यह कार्यालय मुंगेली-बिलासपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय मुंगेली के समीप स्थित नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है।
मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने बताया कि नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय मुंगेली-बिलासपुर मुख्य सड़क मार्ग पर कलेक्टोरेट से लगभग 02 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि नए तहसील कार्यालय में मुंगेली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय, तहसील न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय और नायब तहसीलदार टेमरी न्यायालय भी संचालित किया जा रहा है।
कोंडागांव/ शौर्यपथ /
कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता परखने सहायक मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रूप सिंह सलाम द्वारा दिनांक 11 अप्रैल सोमवार को शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला धाकड़ पारा के बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा ।बच्चों से मूलभूत भाषाई पठन कौशल व गणितीय संक्रिया से संबंधित सवाल किए गए एवं उनके गुणवत्ता के स्तर की गहन जांच की गई ।बच्चों के सवालों से संतुष्ट होते हुए शाला में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता की प्रशंसा की एवं प्रधान पाठक मधु तिवारी सहित सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे शाला बंद होने एवं पढ़ाई प्रभावित होने के बाद भी धाकड़ पारा के बच्चों के शैक्षणिक स्तर से वे प्रभावित हैं प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में समुदाय व शिक्षकों के सहयोग से शैक्षिक गुणवत्ता हेतु किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने प्रशंसा की।
कवर्धा / शौर्यपथ /
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2022 के लिए जिला पंचायत कबीरधाम का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। प्रदेश में सिर्फ कबीरधाम जिले का चयन राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। जिला पंचायत कबीरधाम के साथ जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत केजेदाह का भी चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला पंचायत कबीरधाम को मिले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान किए गए विभिन्न उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर जिले का चयन हुआ है। जिसका भौतिक सत्यापन राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया। भौतिक सत्यापन के उपरांत जिला पंचायत कबीरधाम को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार के लिए चयन किया गया, जो जिले वासियों के लिए एवं प्रदेश के लिए गौरव करने वाली बात है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वन, पर्यावरण, आवास मंत्री मोहम्मद अकबर के दिशा निर्देश पर ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिस पर मुख्य रूप से महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी मात्रा में रोजगार देने की बात हो, महिलाओं को आजीविका संवर्धन से जुडऩे की बात हो या ग्राम पंचायत क्षेत्र में अधोसंरचना विकास हो सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कबीरधाम जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत केजेदाह में ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार देने के साथ मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा दस्तावेजी करण व पारदर्शिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड दिलाए जाने के लिए जिला पंचायत कबीरधाम से उप संचालक पंचायत राज तिवारी, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी विनीत कुमार दास एवं जितेंद्र ठाकुर द्वारा निरंतर प्रयास किया गया है।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने दी बधाई
कलेक्टर रमेश शर्मा ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिलने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि या अथक परिश्रम का प्रयास है कि राष्ट्रीय स्तर पर जिला पंचायत को सम्मानित किया जा रहा है। विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, रूर्बन योजना जैसे विभागीय कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है कि या पुरस्कार कबीरधाम जिला पंचायत को प्राप्त हुआ है।
कबीरधाम जि़ले की उपलबिधयों पर एक नजऱ जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है
1. वैश्विक महामारी कारोना काल के दौरान जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 28836 परिवारों को 100 दिवस रोजगार प्रदान किया गया।
2. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 96 लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार ग्रामीणों को दिया गया, जो की सालाना लेबर बजट के लक्ष्य का 100 प्रतिशत से बहुत अधिक रहा।
3. महिला अजिविकी संवर्धन हेतु कम्युनिटि फार्मिंग का कार्य ग्राम पंचायत राजानवागांव एवं बम्हनी में कराया जा रहा है। राजानवागांव में महिला समूह द्वारा सब्जी उत्पादन कर 180000 रूपए से अधिक की आमदनी अर्जित किया है एवं बम्हनी जनपद पंचायत कवर्धा के महिला समूह द्वारा 140000 रूपए की आमदनी अर्जित किये है।
4. जिले में 158 बैंक सखी कार्यरत है जिनके द्वारा शासकीय योजनाओं की राशि का भुगतान हितग्राहियों के घरो मे जाकर किया जा रहा है। अब तक 34 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
5. जिले के 7 अलग-अलग स्थानों में महिला समूह के द्वारा भोर कलेवा नामक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बिक्री का केंद्र चलाया जा रहा है। इन केंद्रों में 75 महिला जुड़ी हुई है जो प्रति माह में 7000 से 8000 रूपए महिने की आमदनी अर्जित कर रहीं है।
6. वित्तीय 2020-21 में जिले के 468 ग्राम पंचायतों में से 220 गौठानों का निर्माण कराया गया जिसमें 1100 नग वर्मी कम्पोस्ट टैंक तथा 1100 नग नाडेब कम्पोस्ट टैंक का निर्माण कराया गया। इनमें से प्रत्येक 4 माह के अंतराल पर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है इस तरह दोनो टैंक(वर्मी, नाडेब) के द्वारा प्रति वर्ष लगभग 39600 टन वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है।
7. जल संवर्धन के कार्य हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से नर्मदा नाला का जीर्णोधार का कार्य किया गया है जिससे जल स्तर में वृद्धि होकर ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रोजगार के साथ।
8. प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत बागवानी विभाग और रूर्बन मिशन द्वारा सब्जियोंए एवं फलों का उत्पादन बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर जल संचयन बढ़ाने के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की गई है। जिससे अच्छा उत्पादन और किसानो की आमदनी में वृद्धि हुई और पानी की बचत हुई।
9. गौरी कृपा स्वं सहायता समूह राजानवागांव के द्वारा प्रिंटिंग प्रेस की गतिविधि का संचालन किया जा रहा है जिले के अंतर्गत समस्त वि.ख. के स्वसहायता समूह की पुस्तकों की आपूर्ति कर समूह द्वारा 345000 रूपए का आय अर्जित किया गया है।
10. जय बूढ़ादेव स्वं सहायता समूह पथर्रा विकासखंड कवर्धा द्वारा कड़कनाथ मूर्गी पालन का कार्य किया जा रहा है जो कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचायत विभाग, पशु पालन विभाग मिलकर कार्य किया गया जिसमें महिला समूह के द्वारा 116000 रूपए का आय अर्जित किया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के अधिकांश गांवों तक आम जनता से मिलकर मिलने के बाद कांग्रेश के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं आम जनता से मिल रहे आशीर्वाद रूपी समर्थन के बाद खैरागढ़ विधानसभा का हर मतदाता का हाथ कका भूपेश बघेल के साथ है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कका के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार 3 साल से काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जहां किसानों का कृषि के प्रति लगाव के साथ-साथ 25सौ प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है। वहीं गोधन न्याय योजना में 2 रूपये किलो में गोबर की खरीदी हो रही है। वनांचल क्षेत्रों के लघु वनोपज को एमएसपी से खरीदने के लिए 7 की संख्या से बढ़ाकर 65 किया गया है। प्रदेश के एक तिहाई बच्चे कुपोषण से वहीं 1 लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुई हैं। राज्य में 5 जिला और 74 नई तहसीलों के गठन के बाद खैरागढ़ को जिला और साल्हेवारा को तहसील और जालबांधा को उप तहसील देने की घोषणा कांग्रेस ने इस उपचुनाव में की है। जमीनों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर होने से जहां वे भूमि के मालिक होते हैं, वहीं रजिस्ट्री शुल्क में छूट के साथ साथ अभी वर्तमान में 40 प्रतिशत छूट प्रदान किया जाना, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर छग सहित खैरागढ़ में जो सड़कों के पहुंच मार्गों की उपलब्धता कका के कार्यकाल में हुआ है, जिससे आम जीवन बहुत सरल हो गया है। युवाओं को पीएससी एवं कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड में फीस माफ कर आर्थिक बोझ से मुक्त किया है, इन सब को क्षेत्र की जनता जान रही है और खुले मन से कांग्रेस के पक्ष में मैदान में आकर मतदान करने एवं कराने के लिए जन समर्थन जुटा हुआ हैं और जन सेवा करने के लिए यशोदा वर्मा को जो जनादेश मिलेगा, उसका सम्मान करते हुए काम करने के लिए कांग्रेस के साथियों ने संकल्प लिया है और वह दिन दूर नहीं जब खैरागढ़ विधानसभा की तस्वीर और क्षेत्र की जनता की तकदीर कका के नेतृत्व में बदलेगी।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और विदर्भ का बहुत पुराना संबंध रहा है। भौगोलिक, राजनीतिक दृष्टि के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी। महाराष्ट्र के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों का रोटी-बेटी का संबंध है। आने वाले समय में यह संबंध और अधिक प्रगाढ़ होगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नर्रा गांव में स्थित छत्तीसगढ़ के पूर्व मराठा शासक श्री बिम्भाजी राव भोसले के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह समाधि जर्जर स्थिति में है। इसका सौंदर्यीकरण उनकी प्रतिष्ठा के अनुरूप किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मराठा संघ के सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग पर कहा कि मराठा सेवक संघ को भी अन्य समाजों की तरह कलेक्टर गाइडलाइन दर के 10 प्रतिशत मूल्य पर भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा। रायपुर के कचना में आयोजित इस कार्यक्रम में मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कामाजी पवार, संस्थापक अध्यक्ष पुरूषोत्तम खेड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र दानी, पूर्व विधायक रेखा ताई, पूर्व मराठा शासक श्री बिम्बाजी भोंसले के परिजन मधोजी भोसले और मंगला दानी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आरंभ में छत्रपति शिवाजी महाराज और महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर मराठा सेवा संघ की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया और आयोजकों की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ और विदर्भ के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद सीपी एंड बरार में छत्तीसगढ़ अंचल का क्षेत्र भी शामिल था, जिसकी राजधानी नागपुर थी। छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों में मराठा समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। रायपुर के दूधाधारी मठ का जीर्णोद्धार मराठा शासक ने कराया था, इसी तरह रायपुर के 400 वर्ष पुराने रावण भाटा मैदान में भोसले राजाओं ने सार्वजनिक दशहरा उत्सव की शुरुआत की थी। अब जब महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लोगों का एक दूसरे के राज्य में आना जाना बढ़ रहा है, तो आने वाले समय में यह संबंध और ज्यादा प्रगाढ़ होगा।
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अनेक बड़ी लड़ाईयां लड़ी गई, वहां एक से बढ़कर एक पराक्रमी योद्धा और छत्रपति शासक हुए। समाज सुधार के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन हुआ। सावित्रीबाई फूले पहली शिक्षिका थी और ज्योतिबा फूले जी ने समाज सुधार का बड़ा काम किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के महापुरुषों और संतो ने समाज की उन्नति और समाज को जोडऩे के लिए काम किया था। हमारे संतो और महापुरुषों ने जो संदेश दिया था, उसे पूरे देश तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने देश को जोडऩे का काम किया था, इसलिए सबको जोड़ें और तोडऩे वाली शक्तियों को पराजित करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज और राजनीति अलग अलग नहीं है। राजनीति भी एक बड़ा सामाजिक मंच है। सभी समाजों में सभी राजनीतिक दलों के लोग रहते हैं, हमारे सामाजिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर भी राजनीतिक स्तर पर विचार होना चाहिए और उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में लगातार बढ़ती महंगाई का उल्लेख किया।
बघेल ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में जाने से बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब सार्वजनिक उपक्रम बचेंगे नहीं तो लोगों को आरक्षण कहां मिलेगा। बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि इस संयंत्र के प्रारंभ होने के बाद देशभर के लोग वहां आए और काम किया। इससे उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में उन्नयन हुआ। सार्वजनिक उपक्रम केवल लाभ कमाने का ही जरिया नहीं हैं, लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का सामाजिक सरोकार भी इनसे जुड़ा है। कार्यक्रम को मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामाजी पवार, संस्थापक अध्यक्ष पुरूषोत्तम खेड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र दानी और मधोजी भोसले ने भी सम्बोधित किया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जवाहर मार्केट छावनी में आग लगने के कारण वहां के निवासरत लोगों के संकट को कम करने के लिए जिला प्रशासन कई कैंप और शिविर की व्यवस्था लगातर कर रही है। इस घटना के दौरान लोगों के राशनकार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्र भी आग से क्षति ग्रस्त हो गए। लोगों के जीवन निर्वाह में किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने निर्देश पर राशनकार्ड, आधारकार्ड और अन्य पहचान पत्रों के लिए प्रशासन के द्वारा विशेष कैंप और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त लोगों को राशनकार्ड मुहैया कराकर उनके भोजन की व्यवस्था कराना प्रशासन का प्रथम लक्ष्य है। जिन लोगों के पास मोबाइल से लेकर कोई भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है उन लोगों के बायोमेट्रिक डेटा से उन्हें राशनकार्ड और आईडी उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य लोगों को उनके पास उपस्थित डॉक्यूमेंटस के आधार पर राशनकार्ड और अन्य आईडी अपडेट करके मुहैया कराया जा रहा है। शिविर में ये सारी व्यवस्थायें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
धमतरी/शौर्यपथ/
हाथी के आतंक ने जिले के सिहावा–नगरी क्षेत्र में इन दिनों कोहराम मचा दिया है. सोमवार को हाथी ने 11 साल की बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. बीते 3 दिन के अंदर इलाके में हाथी के हमले से मासूम बच्ची सहित अब तक कुल 5 मौत हो चुकी है.
जानकारी के मुताबिक नगरी निवासी सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बिनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गई थी. इस दौरान हाथी ने बच्ची को कुचलकर मार डाला. साथ गए पिता कुछ समझ पाते तब तक हाथी ने बच्ची को मार दिया. बताया जा रहा है कि सिमरन अपने माता–पिता की इकलौती लड़की थी. बहुत ही होनहार बच्ची थी. कक्षा पांचवी में पढ़ रही थी. जिसका आज पेपर भी था.
वहीँ एक और घटना में संबलपुर निवासी एक महिला चारगांव के जंगल गई थी. इसी बीच हाथियों ने उसे भी पटककर मार डाला. दोनों घटना नगरी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो वे लगातार हाथियों की मॉनिटरिंग करते हैं और लोगों को भी अलर्ट करते हैं. फिर भी इलाके में गजराज के हमले में तीन दिन के अंदर एक के बाद एक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है
इस मामले में एसडीओ हरीश पांडेय ने बताया कि घटना नगरी रेंज के चारगांव जंगल की है. महिला संबलपुर की रहने वाली थी. फिलहाल महिला के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है. अधिकारी महिला की शिनाख्त कर रहे हैं.
-प्रतिष्ठित कंपनियों की ब्रांड की तरह बिहान की महिलाओं की सामग्री का डिस्प्ले देखकर मन हर्षित, जनपद पंचायत परिसर में सीमार्ट के शुभारंभ के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने
-फिलहाल 84 समूहों द्वारा तैयार की गई 54 प्रकार की विविध सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध
दुर्ग / शौर्यपथ /
अपने देश में लोग सबसे ज्यादा भरोसा घर की बनी हुई चीजों का करते हैं। इसमें गुणवत्ता का भरोसा होता है। ग्राहकों को भी सही दाम पर चीजें मिलती हैं और विक्रेताओं को भी अच्छा मुनाफा होता है। हमारी महिलाएं गुणवत्तायुक्त चीजें तैयार तो कर रही थीं लेकिन बाजार तक इनकी सीधी पहुँच नहीं थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सीमार्ट आरंभ करने का निर्णय लिया ताकि समूह की महिलाओं के सुंदर उत्पादों के डिस्प्ले के लिए महत्वपूर्ण जगह मिले। आज दुर्ग में पहला सीमार्ट उद्घाटित हुआ है। एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री यहां दिखाई गई है। इनका ब्रांड आज मार्ट में उपलब्ध है। यह बड़ी सफलता है। यह बातें गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनपद पंचायत परिसर में सीमार्ट के शुभारंभ के अवसर पर कही।
अपने उद्बोधन में गृह मंत्री ने कहा कि अभी मैंने सीमार्ट की सामग्री देखी। आप लोगों की सामग्री की विशेषता होती है कि लोगों को इसकी गुणवत्ता पर संदेह नहीं होता। बाड़ी योजना के माध्यम से जो उत्पादन आप लोग कर रही हैं उनका डिस्प्ले भी यहां किया गया है। मिर्च-मसाले और इनके पावडर ब्रांड नेम के साथ आप लोग विक्रय कर रही हैं। बाजार में लंबे समय तक टिके रहने एवं ठोस लाभ कमाने के लिए अपनी गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान देना जरूरी होता है। इसके साथ ही सीमार्ट में सामग्री का भी विस्तार करें।
अपने उद्बोधन में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न केवल गौठानों के माध्यम से एसएचजी की महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों का रास्ता दिखाया अपितु इनके उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था कर तथा सीमार्ट जैसे सेंटर आरंभ कर दिये ताकि इनके निर्माताओं को बड़ा बाजार मिल सके। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे बहुत तरह की वैरायटी उपलब्ध कराई गई है और सभी की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से गौठान में रोजगारमूलक गतिविधियों का सृजन हो रहा है और उत्पादों की गुणवत्ता पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही सीमार्ट से उपभोक्ताओं की सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री की काफी डिमांड रहती है लेकिन माँग होने के बावजूद विक्रय के एक स्थायी केंद्र के अभाव में समन्वय नहीं बन पा रहा था। अब यह समस्या दूर होगी।
इस मौके पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र कुमार देशमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्त महादेव कांवड़े, कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने दी विस्तार से जानकारी-
जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने विस्तार से सीमार्ट की जानकारी दी। यहां 84 समूहों के सामानों का विक्रय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहान के सदस्य इसका कामकाज देखेंगे। सीमार्ट में सभी जरूरी चीजें उपलब्ध रहेंगी। यहां लघु वनोपजन भी उपलब्ध रहेंगे। फिलहाल यहां धनिया-मिर्च पाउडर से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक अनेक उपयोगी सामग्री मौजूद हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम परिवार द्वारा चैत्र नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन शनिवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया।
माँ दुर्गा मंदिर निगम परिसर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मंदिर में उपस्थित सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।दुर्गा अष्टमी पर आयुक्त ने निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में कन्याओं को भोज कराकर मां दुर्गा से निगम परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, सुनीता राजपूत,योगेंद्र वर्मा,हिना यादव,रश्मि यादव,प्रेमलता सोनकर,श्रवण कुमार शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ /
रिसाली निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरोदा-पाटन मुख्य मार्ग पर बने ब्रिज के नीचे व्यवस्थित करने प्लान तैयार किया जा रहा है। शनिवार को रिसाली महापौर शशि सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर ने स्टेशन मरोदा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए। दरअसल क्षेत्र का व्यस्त रहने वाले स्टेशन मरोदा मार्ग में से एक है। यहां पर साप्ताहिक बाजार के अलावा हर रोज हॉट लगता है। श्रमिक बाहुल्य होने की वजह से हर रोज साप्ताहिक बाजार सा माहौल रहता है। ब्रिज निर्माण के बाद फुटकर व्यापारी अब सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से पसरा लगाकर व्यवसाय कर रहे है। अव्यवस्थित तरीके से बाजार लगने की वजह से जाम की स्थिति रहती है। निरीक्षण के समय एमआईसी सद्स्य चंद्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, विलास राव बोरकर, अनूप डे, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद रेखा देवी, डॉ सीमा साहू, जमुना ठाकुर, डोमनलाल बारले, निगम आयुक्त आशीष देवांगन आदि उपस्थित थे।
होने लगा है अतिक्रमण
ब्रिज के नीचे खाली जमीन है। यहां पर पूरे समय छंाव रहता है। यही वजह है कि कुछ लोग चटाई व तालपतरी से ब्रिज के नीचे खाली जगह पर अतिक्रमण करने लगे है। महापौर ने अतिक्रमण को देख बाजार को व्यवस्थित करने निर्देश दिए है।
होगा चबुतरा निर्माण
महापौर ने निर्देश दिए है कि ब्रिज के नीचे पर्याप्त खाली जगह है। खाली जगह का उपयोग दुर्ग-धमधा ब्रिज के नीचे बने हॉट बाजार की तर्ज पर प्लानिंग करे। महापौर ने कहा कि इससे निगम को आय का साधन भी बनेगा।
42 लाख की सड़क, किया भूमिपूजन
स्टेशन मरोदा मार्केट निरीक्षण के पहले प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू नेवई बस्ती पहुंचे, यहा नंदी चैक पर बनने वाले 900 मीटर सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इस कार्य में लगभग 42 लाख खर्च होगा। इस दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित महापौर, सभापति, एमआईसी सद्स्य व क्षेत्रीय पार्षद को जितेन्द्र साहू ने बधाई देते कहा कि क्षेत्रिय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू क्षेत्र की विकास में लगातार प्रयास कर रहे है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि केवल प्लानिंग कर उसे मूर्त रूप दे ताकि नागरिकों को रिसाली निगम की ओर से हर सुविधा मिल सके।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
