
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
कोरोना संक्रमितों के टीकाकरण के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 पीड़ित व्यक्तियों को उनके स्वस्थ होने के तीन माह बाद कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना है। यह गाइडलाइन स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों को लगाए जा रहे प्रिकॉशन डोज के साथ ही सभी आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए प्रभावी होगा।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यूथ मेनिफेस्टो जारी किया.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यूथ मेनिफेस्टो जारी किया. दोनों नेताओं ने इसे भर्ती विधान नाम दिया है. उनका कहना है कि इसे राज्य के युवाओं से बातचीत करके तैयार किया है.
यूथ मेनिफेस्टो की घोषणाएं
प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. डॉक्टरों के खाली पदों को भरा जाएगा.
20000 आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा. संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आशा आदि जितने भी पद अभी तक रिक्त हैं, उन्हें भरा जाएगा.
परीक्षार्थियों के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त होगी. जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा. पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे. विश्वविद्यालयों में फ्री wifi upgradation होगा.
प्रियंका गांधी ने कहा कि अच्छी शिक्षा जरूरी होती है. शिक्षा का बजट कम हुआ है, उसे बढ़ाएंगे. विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा. प्लेसमेंट सेल होगा.
छात्रावासों को बेहतर किया जाएगा. रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. युवाओं के कौशल को निखारने पर फोकस रहेगा,
नशा छुड़वाने के लिए परामर्श कैंप लगेंगे. साथ ही हर साल यूथ फेस्टिवल लगेगा. इसमें युवाओं की भागेदारी बढ़ाने को लेकर जागरूक किया जाएगा
खेलों के लिए अकादमी खोला जाएगा. जोन में कुशलता के आधार पर अकादमी बनेंगे. प्रयास ये है कि प्रचार में भी और भविष्य में नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक बातें करें.
स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ‘सीड स्टार्टअप फंड', जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा. आरक्षण संबंधी ‘घोटाले' को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा.
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म से सुपरस्टार Aamir Khan एक बार फिर पर्दे पर सिनेमाई जादू बिखेरते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान साल में इक्का दुक्का फिल्में ही करते हैं, लेकिन उनके फैंस को इंतजार रहता है. आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म से सुपरस्टार एक बार फिर पर्दे पर सिनेमाई जादू बिखेरते हुए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में निर्माताओं ने घोषित किया था कि यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को बैसाखी के अवसर पर रिलीज होगी. लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर तरह तरह की अफवाहें आ रही थी, जिसके बाद अब इस पर आमिर खान प्रोडक्शन्स ने औपचारिक घोषणा करते हुए पूर्ण विराम लगा दिया है.
Aamir Khan प्रोडक्शन्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि यह फिल्म 14 अप्रैल, 2022 में ही रिलीज होगी. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगी और इसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. इसमें प्रीतम का म्यूजिक है और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं. यह फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है.
बता दें कि यह फिल्म देशभर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई है. यह एक प्रेम कहानी है, जो प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है. माना जा रहा है कि Aamir Khan की यह फिल्म 1994 अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक है, वहीं फिल्म में ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद के विध्वंस को भी दिखाया गया है. आमिर फिल्म में एक सिख युवक के रोल में हैं और करीना कपूर उनके अपोजिट हैं.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए नया गीत लांच किया. सपा के चुनावी गीत "अखिलेए आए" के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी का चुनावी गीत जारी किया.बीजेपी के उत्तरप्रदेश ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पार्टी ने इसकी जानकारी दी. इस थीम सांग के शुरुआती दृश्य में ही अयोध्या का भव्य राम मंदिर दिखाया गया है साथ ही मेट्रो ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ भी साथ दिखाई दे रहे हैं. पूरे गाने के दौरान तेज आवाज में नगाड़े भी बजते दिखाई दे रहे हैं.
ट्वीट में इस गीत के बोल लिखे गए हैं, "प्रयागराज से मथुरा, काशी तक
लखनऊ से लेकर झांसी तक
अयोध्या से बिठूर तक
शहर-गांव सब दूर-दूर तक
गाजीपुर से गाजियाबाद से
यूपी भर में शंखनाद से
सुनाई पड़ती है यही हुंकार
यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार
#फिर_से_बीजेपी"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संकेत दिया है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. प्रियंका ने कहा, 'मैं यूपी चुनाव में लड़ सकती हूं लेकिन यह नहीं मान सकती कि मैं मुख्यमंत्री उम्मीदवार हूं.' शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, यह केवल जुबानी टिप्पणी के रूप में था. आज सुबह जब प्रियंका से पूछा गया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा तो उनका जवाब था- आप हर कहीं मेरा चेहरा देख सकते हैं. नहीं देख सकते क्या? .
इस जवाब के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी थी कि अब तक सक्रिय सियासत से दूर प्रियंका अब इसके लिए तैयार हैं.यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रही प्रियंका से जब यह सवाल दोहराया गया था तो उन्होंने कहा था, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, नहीं देख सकते.' उन्होंने इंटरव्यू में कहा, 'मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह एक टिप्पणी की थी. ' यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेसने शुक्रवार को अपना यूथ मेनिफेस्टो (युवा केंद्रित घोषणापत्र) जारी किया था. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में बेरोजगारी सहित युवाओं से संबंधित कई मुद्दों को हल करने का वादा किया. चुनाव बाद किसी पार्टी को समर्थन देने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जब ऐसी परिस्थितियां आएंगी तब इस फैसला किया जाएगा. मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान पत्रकारों की ओर से पूछ गए सवाल में जवाब में उन्होंने यह बात कही थी.
प्रियंका गांधी ने चुनाव बाद किसी राजनीतिक दल को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने के सवाल पर कहा, "जब ऐसी परिस्थितियां आएंगी तब यह तय किया जाएगा. अगर ऐसी परिस्थिति आएगी और हम किसी गठबंधन की सरकार में शामिल होंगे या समर्थन करेंगे तो हम चाहेंगे कि हमने जो एजेंडा महिलाओं और युवाओं के लिए आप सबके सामने बताया वो पूरा कराएंगे. हम चाहेंगे कि वो एजेंडा पूरा हो और शायद वो एक शर्त होगी हमारी.''
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में किया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यक्रम स्थल में पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने विगत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।साथ ही इस वर्ष विगत वर्ष से कुछ अलग तरह से साज सज्जा करनें के निर्देश दिये है। उन्होंने समारोह स्थल को पूरी तरह से तिरंगे रंग में कपड़े व पुष्प गुच्छ गुच्छों से सजाने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही वीआईपी,शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, मीडिया, अधिकारी कर्मचारी एवं आम जनता के लिए आरक्षित बैठक व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था बेहतर ढंग से करनें के निर्देश दिए है। उन्होंने पूरे मैदान का निरीक्षण कर वीआईपी एंट्री, आम जनता की एंट्री एवं जनप्रतिनिधियो के एंट्री स्थल का भी मुयाना किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को पार्किंग की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि समारोह स्थल की सम्पूर्ण तैयारियों का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे किया जाएगा। गौरतलब है राज्य शासन के निर्देश में कोविड प्रोटोकॉल के तर्ज मगे उक्त कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस वर्ष किसी भी तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों का आयोजन नही किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो के लिए मास्क एवं थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं, डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत,पुलिस विभाग आरआई विक्रम बघेल, सीएमओ राजेश्वरी पटेल समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत मांढर शाखा नहर के टार रोड जीर्णोंद्धार कराया जाएगा। इसके लिए 2 करोड़ 98 लाख 15 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को दी गई है। टार रोड जीर्णोंद्धार का यह कार्य मांढर शाखा नहर के 22 वें किलोमीटर से लेकर 33 किलोमीटर तक कुल 11 किलोमीटर का होगा।
साग-सब्जी की पैदावार कर बढ़ा रहे आर्थिक समृद्धि
रायपुर /शौर्यपथ/
आमतौर पर यह धारणा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ शहरी क्षेत्रों में ही मिल पाता है। जानकारी के अभाव या कई दूसरी वजहों से सुदूर अंचल के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते, लेकिन राज्य में बीते तीन साल से तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। अब सुदूर अंचल तक योजनाओं की जानकारी भी पहुंच रही है और इन योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। ऐसा ही कुछ बीजापुर जिले के भीतरी गांव रेड्डी में रहने वाले रत्नैया मरकाम के साथ हुआ है। कभी खेतों में पर्याप्त सिंचाई न होने पाने के कारण एक फसल भी ठीक से नहीं ले पाने वाले रत्नैया अब साल में दो से तीन बार फसल ले रहे हैं। सरकारी स्कीम के तहत सौर सुजला योजना का लाभ मिलने के बाद रत्नैया के खेत में अब खुद का सोलर सिंचाई पम्प है, ऐसे में एक बार धान के बाद दूसरी फसल के रूप में रत्नैया साग-सब्जी की पैदावार कर रहे हैं और बड़ा आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राज्य शासन की किसान हितैषी नीति से कृषि के क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं। इससे किसान जहां पारम्परिक खेती के साथ ही नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो इन नवाचारों से आय के साधन भी बढ़े हैं। बीजापुर के किसान रत्नैया मरकाम ने भी अपने खेत में किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत नलकूप खनन करवाया और सोलर सिंचाई पम्प लगवाकर फसल उत्पादन करना शुरू किया। रत्नैया अब साल में दो या तीन फसल तक ले रहे हैं। उन्होंने साग-सब्जी उत्पादन को भी अपनाया। रत्नैया ने बताया कि अपने 3 एकड़ की भूमि पर रबी के साथ साग-सब्जी की पैदावार करते हैं। साग-सब्जी का विक्रय कर ही रत्नैया मरकाम सलाना दो से ढाई लाख रुपए तक की आमदनी कर लेते हैं। वहीं करीब 12 एकड़ भूमि में खरीफ सीजन में धान की फसल के साथ एक एकड़ में कोदो, एक एकड़ में उड़द और एक एकड़ रकबा में अरहर का उत्पादन करते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन के अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सहायक अभियंता मनीष नेताम ने बताया कि यह योजना उन सभी कृषकों के लिए कारगर साबित हो रही है, जो जल स्त्रोत होने पर भी खेतों में सिंचाई के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कर पाते। इस योजना से निर्धन किसान पानी की उपलब्धता प्राप्त कर सिंचाई के जरिए बेहतर पैदावार ले सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर बंगाल के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद, समाज सुधारक, लेखक, अनुवादक, मुद्रक, प्रकाशक, उद्यमी और परोपकारी थे। बंगाल के पुनर्जागरण के स्तंभों में से एक थे।
शिक्षा /शौर्यपथ/
1. विद्या सबसे अनमोल धन है। इसके आने मात्र से ही सिर्फ अपना ही नहीं अपितु पूरे समाज का कल्याण होता है।
2. संसार में सफल और सुखी वही लोग हैं जिनके अंदर विनय हो और विनय विद्या से ही आती है।
3. जो व्यक्ति दूसरों के काम ना आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है।
4. समस्त जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बताया गया है, क्योंकि उसके पास आत्मविवेक और आत्मज्ञान है।
5. कोई मनुष्य अगर बड़ा बनना चाहता है, तो वह छोटे से छोटा काम करे क्योंकि स्वावलंबी ही श्रेष्ठ होते हैं।
6. बिना कष्ट के ये जीवन बिना नाविक की नाव जैसा है, जिसमें खुद का कोई विवेक नहीं।
7. अगर सफल और प्रतिष्ठित बनना है, तो झुकना सीखो। क्योंकि जो झुकते नहीं, समय की हवा उन्हें झुका देती है।
8. एक मनुष्य का सबसे बड़ा कर्म दूसरों की भलाई और सहयोग होना चाहिए जो एक संपन्न राष्ट्र का निर्माण करता है।
9. मनुष्य कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, उसे हमेशा अपना अतीत याद करते रहना चाहिए।
10. अपने हित से पहले, समाज और देश के हित को देखना एक विवेक युक्त सच्चे नागरिक का धर्म होता है।
11. संयम विवेक देता है, ध्यान एकाग्रता प्रदान करता है। शांति, संतुष्टि और परोपकार मनुष्यता देती है। 12. दूसरों के कल्याण से बढ़कर, दूसरा और कोई नेक काम और धर्म नहीं होता।
13. जो नास्तिक हैं उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ईश्वर में विश्वास करना चाहिए। इसी में उनका हित है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
