August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/  

    भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु सेंट्रल जोन के लिए पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की गयी है ।

    राजनीति /शौर्यपथ/

    चुनाव आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन पर हुई FIR के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए। यहां मुझ पर FIR कर दी, लेकिन अमरोहा में ऐसे ही प्रचार में लगे भाजपा के मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

    मुख्यमंत्री ने कहा, वहां प्रचार के लिए मेरे साथ प्रत्याशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कुल जमा चार लोग ही थे। उसके अलावा मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह। इतने पर ही भीड़ दिखने लगी। मुख्यमंत्री ने कहा, राजनाथ जी के बेटे के खिलाफ प्रचार करें तो इतना तो होगा। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, FIR मुझपर ही क्यों। लोग आ रहे हैं, मिल रहे हैं तो कैसे करेंगे।

    आखिर बिना मिले चुनाव प्रचार कैसे हाेगा। अगर ऐसा है तो चुनाव आयोग को गली में आकर बताना चाहिए कि इस प्रकार से होगा प्रचार। वे करके बता दें फिर हम लोग वैसे ही करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि मुझ पर कार्रवाई की गई तो अमरोहा में क्यों नहीं किया गया, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ। भाजपा के मंत्री पांच दिन से डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए। शुरुआत में ही निष्पक्षता नहीं दिखाई दे रही है तो आखिरी में क्या उम्मीद करें।

    आज भी प्रचार पर रहेंगे CM

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भी प्रचार अभियान पर हैं। वे गौतम बुद्ध नगर जिले की दादरी और जेवर विधानसभा में बिसरख, दुजाना, देउता और गोपालगढ़ में डोर-टू-डोर प्रचार के लिए निकले हैं। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवार और पदाधिकारी भी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरसक भीड़ कम करने की कोशिश की है।

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बॉलीवुड के आदर्श, बेहतरीन और रोमांटिक कपल में होती रही है. आज दोनों के लिए बेहद खास दिन है, अक्षय और ट्विंकल ने 21 साल पहले आज के ही दिन यानी 17 जनवरी 2001 को शादी की थी.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की गिनती बॉलीवुड के आदर्श, बेहतरीन और रोमांटिक कपल में होती रही है. आज दोनों के लिए बेहद खास दिन है, अक्षय और ट्विंकल ने 21 साल पहले आज के ही दिन यानी 17 जनवरी 2001 को शादी की थी. उनके प्यार और एक दूसरे के प्रति समर्पण की मिसाल दी जाती है. 21 साल साथ गुजारने और उतार चढ़ाव भरा समय देखने के बावजूद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक साथ बेहद खुश नजर आते हैं. इस खास दिन पर ट्विंकल खन्ना ने बेहद खास अंदाज में अक्षय को विश किया और अपने रिश्ते को लेकर बेहद दिलचस्प और मजेदार बातें शेयर की.

    ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद मजेदार पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है और अपने पति अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी मजेदार बातें लिखी हैं. तस्वीर में ट्विंकल और अक्षय एक टेबल के दोनों ओर चेयर पर बैठे बाते करते दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा है, हमारी 21वीं वर्षगांठ पर, हमारे पास एक चैट है.

    'मैं: आप जानते हैं, हम इतने अलग हैं कि अगर हम आज किसी पार्टी में मिलें तो मुझे नहीं पता कि मैं आपसे बात भी करूंगी या नहीं.

    वह: मैं आपसे जरूर बात करूंगा.

    मैं: मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं. जैसे? मुझसे क्या कहोगे?

    वह: मैं कहूंगा, 'भाभी जी, भाई साहब कैसे हैं, बच्चे ठीक हैं? ओके नमस्ते

    प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया. उनके निधन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और माधुरी दीक्षित ने श्रद्धांजलि दी है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया. बिरजू महाराज अगले महीने 84 वर्ष के होने वाले थे. बृज मोहन नाथ मिश्रा यानी पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के कालका-बिंदादिन घराना से ताल्लुक रखते थे. बिरजू महाराज किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और हाई डायबिटीज की वजह से पिछले महीने से ‘डायलिसिस' पर थे. उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी शोक जताया है. बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और काजोल ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है.

    माधुरी दीक्षित ने पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'वे एक लेजेंड थे लेकिन उनमें बच्चों जैसी मासूमियत भी थी. वह मेरे गुरु थे लेकिन दोस्त भी. उन्होंने मुझे डांस की बारीकियां और अभिनय समझाया लेकिन अपने मजेदार किस्सों से वह मुझे हंसाने से कभी नहीं चूके.'

    वहीं काजोल ने पंडित बिरजू महाराज को याद करते हुए लिखा, 'पंडित बिरजू महाराज लेजेंड थे और उन्हें देखना कमाल का अनुभव था. आज दुनिया ने बेशकीमती हस्ती को खोया है. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.' इस तरह कला की दुनिया ने एक बेशकीमती रत्न को खो दिया है.

     

     

    विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात कर शोक संवेदना प्रकट की

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं।  संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

    मनोहर सिंह के पास एमबीबीएस औऱ एमडी की डिग्री है. उन्होंने खुलेआम अपने समर्थकों के बीच ऐलान किया कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा कांग्रेस विधायक की हार तय करेंगे.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पंजाब कांग्रेस में बगावत की आग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी  के घर तक पहुंच गई है. सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह  ने कांग्रेस के फैसले से अलग जाकर खुद विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इसे पंजाब कांग्रेस के भीतर बगावत का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है. मनोहर सिंह ने रविवार को ऐलान किया कि वो बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. मनोहर ने बस्सी पठाना से विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश की थी. लेकिन कांग्रेस ने इस बार वन फैमिली वन टिकट का फार्मूला अपनाया है. इस कारण मनोहर सिंह की दावेदारी पर पानी फिर गया.

    बस्सी पठाना पंजाब के सांस्कृतिक क्षेत्र पुआध के तहत आता है और यह चन्नी और उनके परिवार का गढ़ माना जाता है. भाई के इस बगावती तेवर पर चन्नी ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने भाई को बस्सी पठाना विधानसभा सीट  से टिकट दिलाने के लिए खूब जद्दोजहद की थी. डॉ. मनोहर सिंह ने पिछले साल अगस्त में मोहाली जिले के खरार सिविल हास्पिटल के सीनियर मेडिकल अफसर के पद से त्यागपत्र दे दिया था.

     मनोहर सिंह के पास एमबीबीएस औऱ एमडी की डिग्री है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है औऱ वकालत की भी. डॉ. मनोहर सिंह ने खुलेआम अपने समर्थकों के बीच ऐलान किया कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा कांग्रेस विधायक की हार तय करेंगे.इससे कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. विरोधियों का कहना है कि सीएम चन्नी अपने गृह क्षेत्र में ही असंतोष को नहीं थाम पा रहे हैं.

     

     

    सुष्मिता जितना अपने रियल लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं उतना ही वे अपने रील लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं. बता दें कि सुष्मिता की रील लाइफ की बेटी वीर्ति से भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. आर्या वेब सीरीज के बाद वीर्ति के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सुष्मिता सेन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनसे लोग काफी इंस्पायर्ड हैं. सुष्मिता सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और आए दिनों कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं. बीते दिनों उनकी एक बेटे को गोद लेने की खबर तेजी से वायरल हुई थी, लेकिन फिलहाल तो सुष्मिता की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर नहीं आई है. सुष्मिता जितना अपने रियल लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं उतना ही वे अपने रील लाइफ बच्चों से प्यार करती हैं. बता दें कि सुष्मिता की रील लाइफ की बेटी वीर्ति से भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. आर्या वेब सीरीज के बाद वीर्ति के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.


    सुष्मिता सेन की रील लाइफ बेटी वीर्ति वघानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. बता दें कि दोनों ने एक साथ आर्या वेब सीरीज में काम किया है वीर्ति इस सीरीज में सुष्मिता की बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं वीर्ति की हालिया तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. वीर्ति के ब्लैक वनपीस में तस्वीरें देख फैंस अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये वही बच्ची है? वहीं दूसरे ने लिखा ग्लैमरस लुक.

     

     

    विभिन्न रिक्तियों में चयनित हुए 86 आवेदक

    रायगढ़ /शौर्यपथ/

    भारत सरकार, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायगढ़ छ.ग. के तत्वावधान में निजी क्षेत्र की रिक्तियों के लिए बीते माह रोजगार मेला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाने हेतु स्थानीय स्तर पर स्थापित उद्योग, संस्थान से उनकी मांग के अनुसार कुशल युवाओं की आवश्यकता का चिन्हांकन करते हुए रिक्तियों की जानकारी संकलित की जाती है। 11 नियोक्ताओं के माध्यम से विभिन्न सेक्टर जैसे-सेल्समेन, बैंकिग एकाउंटिंग, टेली कॉलिंग, फिल्ड ऑफिसर, रिशेप्सनिस्ट, हेल्पर, सुरक्षा गार्ड, सेल्स मैनेजर, कम्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशनशिप एक्सक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर इत्यादि हेतु कुल 533 रिक्तियों की जानकारी संकलित की गई।

    कौशल विकास प्राधिकरण रायगढ़ के कार्यालय परिसर में रोजगार मेला में कुल 252 आवेदकों द्वारा विभिन्न रिक्तियों के लिए पंजीयन कराया गया। मेला स्थल में ही नियोजकों द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयन की कार्यवाही संपन्न की गई। 86 आवेदकों को रोजगार मेला स्थल में ही विभिन्न रिक्तियों के लिए चयन कर लिया गया। इस तरह चयनित आवेदक संबंधित संस्थानों में उपस्थित होकर संस्थान के अनुकूल कार्य करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए निजी क्षेत्र की रिक्तियों में रोजगार के अवसर से लाभान्वित होते हैं।

    कार्ययोजना के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जाने हेतु स्थानीय स्तर पर स्थापित उद्योग समूह, नियोक्ताओं, प्रतिष्ठानों में कुशल युवाओं की आवश्यकता का चिन्हांकन करते हुए जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के आपसी सामंजस्य से नियोक्ताओं को रोजगार मेला में आमंत्रित कर जिला स्तर पर प्रत्येक तिमाही में एक रोजगार मेला (वर्ष में कुल 4) आयोजित करना है।


    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' लीज के बाद से ही कामयाबी के कई रिकॉर्ड बना रही है. 'पुष्पा' फिल्म की कहानी और गाने हर तरफ धमाल मचा रही है. अब इस फिल्म का सुपरहिट गाना 'सामी- सामी' का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के गाने पर तंजानिया बॉय किली पॉल जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

    तंजानिया के मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल की लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. दरअसल, फिल्म 'पुष्पा' में 'सामी' गाने पर रश्मिका मंदाना जिस तरह से थिरक रही हैं ठीक उसी तरह किली पॉल भी जबरदस्त अंदाज में 'सामी' गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. किली पॉल का डांसिंग स्टाइल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी झूम उठे हैं. इस वीडियो में किली अपने ट्रेडिशनल मसाई आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आए.

     किली पूरे मस्त अंदाज में गाने पर डांस कर रहे हैं. इस गाने पर उन्होंने हूक स्टेप भी किया. जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. किली का ये वीडियो अमेजन प्राइम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

     

     

     

    अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

    कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा  ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने पर रिएक्ट किया और भावुक संदेश पति के नाम लिखा है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है और साथ ही सात सालों में बतौर कप्तान कोहली कैसे रहें उसके बारे में काफी कुछ लिखा है.


    विराट कोहली  ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ कर हर किसी को हैरान कर दिया. क्रिकेटर्स अपनी-अपनी ओऱ से कोहली की कप्तानी का तारीफ कर रहे हैं और इसपर रिएक्ट करते हुए उन्हें भारत का सबसे महान कप्तान बता रहे हैं. अब कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा  ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने पर रिएक्ट किया और भावुक संदेश पति के नाम लिखा है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है और साथ ही सात सालों में बतौर कप्तान कोहली कैसे रहें उसके बारे में काफी कुछ लिखा है. अनुष्का ने अपने संदेश में कोहली को बेहतरीन कप्तान बताया ही बल्कि दिल छूने वाली बातें भी लिखी है. उन्होंने लिखा, 'मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है क्योंकि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था. मुझे याद है एमएस, आप और मैं उस दिन बाद चैट कर रहे थे और उन्होंने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगेगी. उस बात पर हमें कितनी हंसी आई थी. उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है.'

    अनुष्का ने आगे लिखा, 'मैंने आपमें विकास देखा है, अपार वृद्धि. आपके आसपास और आपके भीतर. और हां, मुझे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपके विकास पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर मुझे बहुत गर्व है. लेकिन आपने अपने भीतर जो विकास हासिल किया है, उस पर मुझे अधिक गर्व है. 2014 में हम इतने छोटे और भोले थे. यह सोचकर कि सिर्फ अच्छे इरादे, सकारात्मक ड्राइव और मकसद ही आपको जीवन में आगे ले जा सकते हैं, वे निश्चित रूप से करते हैं, लेकिन चुनौतियों के बिना नहीं.'

    इसके अलावा अनुष्का ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'इनमें से बहुत सी चुनौतियाँ जिनका आपने सामना किया, वे हमेशा मैदान पर नहीं थीं, लेकिन फिर, यह जीवन है ना? यह उन जगहों पर आपका टेस्ट करता है जहां आप कम से कम इसकी उम्मीद करते हैं लेकिन जहां आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है...और मेरा प्यार, मुझे आप पर बहुत गर्व है, कि आपने अपने अच्छे इरादों के बीच कुछ भी आड़े नहीं आने दिए आपने उदाहरण का नेतृत्व किया और अपनी ऊर्जा के हर औंस पर मैदान पर जीत हासिल की कि कुछ हार के बाद मैं आपकी आंखों में आंसू और आपके बगल में बैठ गई, जबकि आपने सोचा कि क्या अभी भी कुछ और है जो आप कर सकते थे.'

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision