
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
किसान मंच समिति की मांगों पर विचार करने का दिलाया भरोसा
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर उनके शंकरनगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय छेरछेरा मांगने आये नवा रायपुर के किसानों को बड़ी ही विनम्रता और सम्मान के साथ धान का दान दिया। उन्होंने इस मौके पर किसान मंच समिति के सभी पदाधिकारी एवं किसान भाईयों को छेरछेरा पर्व और शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजीवन में छेरछेरा पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व दानशीलता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। किसान मंच समिति से जुड़े हमारे अन्नदाता किसान भाई आज इस पावन पर्व पर छेरछेरा मांगकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री अकबर को इस मौके पर किसान मंच समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवा रायपुर में पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मंत्री अकबर ने किसान भाईयों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों का यथोचित समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया।
न्यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्य को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
संयुक्त अरब अमीरात ) की राजधानी आबू धाबी में एक प्रमुख तेल भंडारण फेसिलिटी के पास संदिग्ध ड्रोन हमले में एक पेट्रोल टैंक को उड़ा दिया गया, घटना में दो भारतीयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.न्यूज एजेंसी WAM के अनुसार, 'विस्फोट के कारण दो भारतीय नागरिकों और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई है जबकि छह अन्य को हल्की से मध्यम चोटें आई हैं.
रिपोर्टों के अनुसार, यमन के ईरान से संबंधित ने कहा है कि उसकी ओर से यूएई में इस हमले को अंजाम दिया गया.ट्विटर पर कुछ लोगों ने फोटो पोस्ट किए हैं जिन्हें विस्फोट स्थल का बताया जा रहा है, इसमें आसमान में काले धुंए के बड़े गुबार को उठता हुआ देखा जा सकता है.
साऊथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन हाल के दिनों में सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं, खासकर 'पुष्पा: द राइज' के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. 'पुष्पा: द राइज' की सफलता को देखते हुए अब अला वैकुंठापुरमुलु के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
साऊथ के फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन हाल के दिनों में सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं, खासकर 'पुष्पा: द राइज' के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है. 'पुष्पा: द राइज' को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है और यह एक हिट फिल्म बन गई है. पुष्पा की सफलता को देखते हुए अब अला वैकुंठापुरमुलु के निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में डब करने का फैसला किया है, जो 26 जनवरी को रिलीज होगी. पुष्पा को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं.
उत्पल पर्रिकर इस संकेत से परेशान हैं कि बीजेपी की योजना पणजी से पूर्व मंत्री अतानासियो 'बाबुश' मोन्सेरात को चुनाव मैदान में उतारने की है.
पणजी /शौर्यपथ/
गोवा विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर बीजेपी से टिकट नहीं मिलता देख पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच, शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज सभी गैर-बीजेपी दलों से उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने इसे बीजेपी के दिग्गज नेता को "सच्ची श्रद्धांजलि" करार दिया.
कथित तौर पर उत्पल पर्रिकर इस संकेत से परेशान हैं कि बीजेपी की योजना पणजी से पूर्व मंत्री अतानासियो 'बाबुश' मोन्सेरात को चुनाव मैदान में उतारने की है. इस सीट पर 25 सालों तक मनोहर पर्रिकर का कब्जा रहा. मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही है.
इंस्पायरिंग /शौर्यपथ/
धरती पुत्र का बेटा हूं, सरकारी स्कूल में पढ़ा, जो तमिल मीडियम होते थे। तमिलनाडु के छोटे-से गांव से हूं। वहां मैंने मजेदार जिंदगी जी है। पढ़ाई के साथ हमें खेती भी करना होती थी। मेरे पिता किसान थे और आम का व्यापार भी करते थे। जब भी स्कूल की छुट्टियां होती थीं, हम खेत पर ही पिता जी की मदद के लिए पहुंच जाते थे। आमों के बाग में मैंने खूब काम किया है। मेरे पिताजी मुझे देख खुश हो जाते थे, उनके लिए वहां मैं एक मजदूर की तरह ही था। मेरा काम उन्हें बहुत पसंद था।
जब मेरे कॉलेज जाने का वक्त आया तो उन्होंने यह नहीं देखा कि कौन-सा कॉलेज अच्छा है, कहां बढ़िया टीचर हैं... उन्होंने देखा कि कौन-सा कॉलेज घर के पास है, ताकि मैं खेत पर काम करने आ सकूं। हमारा परिवार जी-तोड़ मेहनत करने वाला था क्योंकि घर के हालात ऐसे नहीं थे कि थोड़ा भी आराम कर पाते। हमें रोज की कमाई का ध्यान रखना होता था। हालात इतने बुरे भी कभी नहीं हुए कि हमें तीन वक्त का खाना नहीं मिले। मुझे भी कभी पढ़ाई के बाद खेत पर जाने में कोई तकलीफ महसूस नहीं हुई।
यकीन मानिए मैंने पहली बार चप्पल तब पहनी थी, जब मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश लिया था। तब तक मैं जहां भी गया... चाहे गांव का स्कूल हो या रिश्तेदारों के यहां, नंगे पैर ही गया। कॉलेज तक मैंने पैंट भी नहीं पहनी थी, धोती में ही जीवन गुज़र कर रहा था।
मैं इंजीनियरिंग करना चाहता था, लेकिन पिताजी बोले कि इतने रुपए उनके पास नहीं हैं इसलिए बीएससी कर लो। मैंने विरोध किया, एक हफ्ते तक भूख हड़ताल की, लेकिन थक-हार मुझे ही अपनी जिद छोड़ना पड़ी। मैंने बीएससी मैथ्स किया। इसके बाद पिताजी बोले - मैंने एक बार तुम्हें रोका था, अब तुम जो चाहो वो पढ़ो। मैं अपनी जमीन बेच दूंगा, लेकिन तुम इंजीनियरिंग कर लो।
बीटेक के बाद मुझे नौकरी मिलने में दिक्कत आई क्योंकि उस दौर में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में कम जॉब होते थे। काम नहीं मिला तो आईआईएससी में आगे पढ़ाई करने लगा।
मेरे पूरे करियर के दौरान मैं वो नहीं कर पाया जो मैं करना चाहता था। मैं सैटेलाइट सेंटर जॉइन करना चाहता था, लेकिन विक्रम साराभाई सेंटर में जाना पड़ा। मैं एयर डायनेमिक्स ग्रुप में शामिल होना चाहता था, लेकिन पीएसएलवी प्रोजेक्ट थमा दिया गया।
जो भी मेरे सामने आया उसे सिर्फ इस उद्देश्य से किया कि इस काम को उच्चतम स्तर पर ले जाना है। कभी उसके बारे में सोचने में वक्त नहीं गंवाया जो मुझे नहीं मिला। मुझे जो दिया गया हमेशा ध्यान उस पर रहा। फिर बात पढ़ाई की हो, खेतों में की गई मेहनत की या नौकरी की। आपको हमेशा वो नहीं मिलता जो आप चाहते हो। आपको मिले हुए की कद्र करना होगी और अपना बेस्ट देना होगा। आप बेस्ट देंगे तो वो काम भी बेस्ट होगा।'(तमाम मंचों पर इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के सिवन)
चुनाव आयोग ने पंजाब में अब 20 फरवरी को मतदान कराने का फैसला किया है. पंजाब में पहले 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी लेकिन राज्य सरकार और विभिन्न सियासी पार्टियों ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
चुनाव आयोग ने पंजाब में अब 20 फरवरी को मतदान कराने का फैसला किया है. पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए पहले 14 फरवरी को वोटिंग होनी थी लेकिन राज्य सरकार और विभिन्न सियासी पार्टियों ने चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था. गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाने थे लेकिन अब वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है.
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव आयोग को चिट्टी लिखकर सुझाव दिया था कि 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए कम से कम छह दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए. मतदान की तारीख़ के दो दिन बाद 16 फ़रवरी को रविदास जयंती है. पंजाब के सीएम ने पत्र में लिखा था कि अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिनिधियों, जिसमें पंजाब की आबादी का 32 प्रतिशत शामिल है, ने उन्हें बताया है कि रविदास जयंती की वजह से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग 10 से 16 फरवरी को वाराणसी जाते हैं. ऐसी स्थिति में कई लोग विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट नहीं डाल पाएंगे, जो संवैधानिक अधिकार है.
बीजेपी और उसकी सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को ख़त लिखकर पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था. पंजाब बीजेपी के महासचिव सुभाष शर्मा ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे लेटर में कहा था, "राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय सहित गुरु रविदास जी के अनुयायियों की अच्छी खासी संख्या है, जो यहां की आबादी का करीब 32 प्रतिशत है. इस पवित्र अवसर पर, लाखों लोग गुरपर्व मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस जाएंगे. इसलिए उनके लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना संभव नहीं होगा."आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने भी चुनाव आयोग से इसी तरह की गुहार लगाई थी.
गौठान में मुर्गी पालन से स्वसहायता समूह की महिलाओं को होगी अच्छी आमदनी
कलेक्टर ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के उरजे गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार निरीक्षण कर रहें है। वनांचल क्षेत्र के गौठान अब ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र मानपुर के ग्राम उरजे गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए और उनके आजीविका के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा मुर्गी पालन तथा आजीविका संबंधी कार्य से प्रभावित हुए। उन्होंने मुर्गी पालन से प्राप्त अंडा को महिलाओं के पोषण आहार के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपलब्ध कराने कहा।
ग्राम उरजे गौठान की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से गौठान में मुर्गी पालन शुरू किया गया है। यहां एक हजार मुर्गियां विकसित हो रही है। कड़कनाथ में मुर्गियों की नई किस्म भी विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही गौठान में अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। इस दौरान जनपद सीईओ मानपुर डीडी मंडले, तहसीलदार मानपुर मनोज रावत, नायब तहसीलदार श्रीजल साहू, बीपीएम एनआरएलएम रामकुमार, क्षेत्र समन्वयक अनील कपूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
न्यूली वेडेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नए साल की शुरूआत बेहद खास तरीके से की. शानदार वीकेंड और लोहड़ी अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने कैटरीना इंदौर पहुंची थीं. विक्की के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना मुंबई वापस लौट गई हैं.
मुंबई /शौर्यपथ/
विक्की कौशल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना कैफ सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्लासी अंदाज में नजर आईं. हाल ही में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ इंदौर में लोहडी सेलिब्रेट करते नजर आई थीं. दरअसल विक्की फिलहाल इंदौर में अपनी आपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, साथ ही अपनी लविंग और ब्यूटीफुल वाइफ कैटरीना के साथ उन्होंने एक शानदार वीकेंड इंदौर में सेलिब्रेट किया है. कैटरीना अपने लेटेस्ट वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयीं. हमेशा की तरह अपने इस लुक में भी कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन सबकी नजरें उनकी गुलाबी रंग की गुची की हुडी पर टिकी रहीं. इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है.
न्यूली वेडेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नए साल की शुरूआत बेहद खास तरीके से की है. शानदार वीकेंड और लोहड़ी अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना इंदौर पहुंची थीं. विक्की के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना मुंबई वापस लौट गई हैं. 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फेम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया. अपने एयरपोर्ट अपीयरेंस में कैटरीना बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं. इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से कैटरीना का मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कैटरीना बेबी पिंक कलर की स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक जींस और ब्लैक स्नीकर्स के साथ पेयर किया हुआ है. कैटरीना ने अपने बालों में एक हाई पोनी बनाई हुई थी साथ ही उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ भी नजर आ रहा है.
अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि बादशाह अपनी रेड कार भी बहुत प्यार से साफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड में अपने गानों से सबको झूमने पर मजबूर कर देने वाले रैपर बादशाह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. बादशाह अक्सर अपने हिट डांस नंबर्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. बादशाह उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और डांसिंग वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. वैसे तो बादशाह का हर एक वीडियो फैंस का फेवरेट होता है, लेकिन इन दिनों उनका बिल्कुल अलग ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया पर बादशाह का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने एक ऐसा वीडियो अपलोड किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बादशाह अपनी रेड कार को बहुत प्यार से साफ
करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में बादशाह अपने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर को कपड़े से पोंछ रहे हैं. सफाई करते हुए बादशाह फैंस को ये भी बता रहे हैं वो अपनी गाड़ी को कैसे साफ करते हैं. जिस तरह से बादशाह अपनी गाड़ी की प्यार से सफाई कर रहे हैं उससे इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वो अपनी गाड़ी से कितना प्यार करते होंगे.
फिल्म पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5वें फ्राईडे को करीब एक करोड़ रुपए कमाए. इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा' ने इन दिनों धमाल मचाया हुआ है. फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, फिल्म पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5वें फ्राईडे को करीब एक करोड़ रुपए कमाए. इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है. खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ये पहली फिल्म है जिसने तीन करोड़ का आंकड़ा छुआ है. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. जबकि फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फाहद फासिल भी हैं. लेकिन अमूल के पोस्टर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी नजर आए हैं.
अमूल ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि ये नई एक्शन ड्रामा फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई है. इंस्टाग्राम पोस्ट में कार्टून के जरिए फिल्म के सीन की झलक दिखाई गई हैं, जिसमें हीरो बटर खाता नजर आ रहा है. हिंदी फिल्मों की ऑडियंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रही है. फिल्म पुष्पा को दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया गया है. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन को आवाज दी है. श्रेयस गोलमाल सीरीज, इकबाल, वेलकम टू सज्जनपुर और हाउसफुल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
पुष्पा पार्ट 1 की शानदार कामयाबी के बाद अब फैंस में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरा पार्ट और भी ज्यादा धमाकेदार होगा, हालांकि फिलहाल इसकी शूटिंग शुरू नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि अगले महीने यानी फरवरी में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है. वहीं माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
