August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी

    मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

     

    मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल

    घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली।

    नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आरंग क्षेत्र के शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।

    मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, ख़ौली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 310 मीटर हेतु 21 लाख, 05 हजार रुपये, खोरसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 38 हजार रुपये और ख़ौली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।

    मुख्यमंत्री सुगम सड़क के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष  खिलेश्वर देवांगन, कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रॉय, केशरी मोहन साहू, अनिता थानसिंग साहू, जनपद उपाध्यक्ष हेमलता डूमेंद्र साहू, सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।


    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया.


    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

      दिल्‍ली के गाजीपुर फूल मार्केट में लावारिस बैग मिलने के शुक्रवार को अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई. फायर बिग्रेड दमकल के साथ बम निरोधक दस्‍ता के साथ नेशनल सिक्‍युरिटी गार्ड को घटनास्‍थल पर तैनात किया गया था. इस लावारिस बैग में बम मिला, इसे कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्‍ट करके निष्क्रिय किया गया.दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बैग के अंदर विस्फोटक और आईईडी लगाया गया था जिसको गाजीपुर सब्जी मंडी के पास ही एक खाली मैदान में गड्ढा खोदकर कंट्रोल ब्लास्ट के द्वारा डिफ्यूज किया गया है.टीम ने जब इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया तो उस जगह को पूरी तरह कॉर्डन ऑफ किया गया था. बैग से जो संदिग्‍ध चीज बरामद हुई, उसे सब्जी मंडी के अंदर एक खुले मैदान में 8 फ़ीट गहरे गड्ढे के अंदर दफनाया गया.

     

     

    उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्‍वॉइन कर ली. इन दोनों मंत्रियों ने हाल ही में योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल और बीजेपी से इस्‍तीफा दिया है.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी ने आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी ज्‍वॉइन कर ली. इन दोनों मंत्रियों ने हाल ही में योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल और बीजेपी से इस्‍तीफा दिया है.मौर्य और सैनी के अलावा विधायक विनय शाक्‍य और भगवती सागर भी समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं. उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.

    गौरतलब है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने जब से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है, जिसके बाद से ही उनके समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें लग रही थीं. साल 2016 में स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी छोड़कर 2017 के यूपी चुनाव से पहले ही भाजपा का दामन थामा था. मौजूदा विधानसभा चुनाव के लिहाज से बात करें तो मौर्य, अ‍खिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का मुकाबला करने के लिए ओबीसी वोटर्स को आकर्षित करने की बीजेपी की योजना कें केंद्र बिंदु थे लेकिन चुनाव के ठीक पहले बीजेपी छोड़कर वे सपा में शामिल हो गए. ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका रहा.

    धर्म सिंह सैनी की बात करें तो 2002, 2007 और 2012 में वे बसपा से चुने गए थे. वो साल 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते थे. सैनी ने 2012 और 2017 में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था. सैनी बसपा और भाजपा दोनों सरकारों में मंत्री बने. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी.

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने के पश्चात् नई कर प्रणाली में कुछ कठिनाईयां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 करदाताओं के लेखा पुस्तकों की संपरीक्षा विशेष वृत्तिक (सी.ए. आदि) से कराने संबंधी उपबंध करता है, परिणाम स्वरूप करदाताओं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्यमों को अतिरिक्त अनुपालन भार का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त अधिनियम के विभिन्न उपबंधों में कतिपय विसंगतियां पाई गई थी। साथ ही आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिये जाने के प्रावधान को अधिक कठोर करने की आवश्यकता है ताकि गलत आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की उपलब्धता रोकी जा सके। उपर्युक्तानुसार यथावर्णित अनुपालन भार को कम करने अधिनियम के प्रावधानों में विद्यमान विसंगतियों को दूर करने एवं आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) से संबंधित प्रावधानों को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में कतिपय संशोधन का निर्णय लिया गया था। जी.एस.टी. काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय माल आौर सेवा कर (संशोधन) अधिनियम 2021 दिनांक 28 मार्च 2021 से प्रवृत्त है। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तद्नुसार संशोधन किया जाना आवश्यक था। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम (संशोधन) विधेयक को 15 दिसंबर 2021 को पारित किया गया।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा सावधानियां बरतने एवं संकटापन्न व्यक्तियों की सहायता हेतु राज्यों एवं राज्य के भीतर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों द्वारा पलायन/वापसी संबंधी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रवासी श्रमिकों /कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा हेल्प लाईन सेंटर में दूरभाश क्रमांक 0771-2443809, 91098-49992 और श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग 0788-2320000 में संपर्क कर सकते है

    रायपुर /शौर्यपथ/

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए पढ़ना-लिखना अभियान के अंतर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने मोहल्ला कक्षा के संचालन का निर्णय लिया गया है। इन कक्षाओं का संचालन कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत मोहल्ला कक्षा में शिक्षार्थियों को 120 घंटे बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका की पढ़ाई कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कराई जाएगी। पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम तय कर लिया गया है।

    राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव  राजेश सिंह राणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारियों को तय पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई का कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित किया है। तय पाठ्यक्रम कुल 9 सप्ताह के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक सप्ताह में पढ़ाई की विभिन्न गतिविधियों के लिए प्रतिदिन दो-दो घंटे की समयावधि निर्धारित की गई है।

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/ 

    मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाना सदियों से चली आ रही परंपरा है. वैसे तो साल के किसी भी दिन खिचड़ी  खाना एक अच्छा चुनाव है लेकिन मकर संक्राति पर इसे खाने की अपनी विशेषता है. ये एक हल्का खाना है जिसे कभी भी बनाकर खाया जा सकता है, कभी फीका तो कभी हल्का चटपटा. लेकिन, इसके साथ किसी साइड डिश या स्नैक खाने पर इसका जो लाजवाब स्वाद आता है उसका कोई और मुकाबला नहीं है. तो आइए, जानें खिचड़ी के साथ खाने के लिए कौनसी 6 चीजें हैं बेस्ट. 

    पापड़ -

    कुरकुरे पापड़ को खिचड़ी के साथ सालों से खाया जाता रहा है. ये दाल, बेसन और मक्के (Corn Papad) के बनते हैं. अगर आपने अबतक इसे खिचड़ी के साथ ट्राई नहीं किया है तो अब जरूर करें.

    चटनी -

    खिचड़ी को पुदीने की चटनी, धनिया की चटनी (Chutney) और मुंगफली की चटनी के साथ खाना चाहिए. इसका स्वाद चटनी के साथ और बढ़ जाता है.

    दही/रायता

    रायता और खिचड़ी का कौंबो सदाबहार है. दही (Curd) में थोड़ा जीरा पाउडर, लाल मिर्च, नमक और बूंदी डालकर ये और भी बढ़िया लगता है.

    आचार -
    कोई भी आचार खिचड़ी के साथ खाने में अच्छा लगता है. लेकिन ज्यादातर आम और मिक्स आचार स्वादिष्ट लगता है.


    आलु का चोखा -

    आलु के चोखे के साथ खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसे उबले आलु को मैश करके उसमें थोड़ा तेल, कटे प्याज, हरी कटी मिर्च और कुछ मसाले डालकर बनाया जाता है.


    साग पकौड़ा -

    ये पकौड़े किसी भी तरह के साग से बनाए जा सकते हैं. किसी भी तरह की खिचड़ी के साथ इसे खाने पर उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा. बस ये क्रिस्पी होने चाहिए.

     

     

    पोंगल के खास मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.संक्रांति

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    मेगास्टार चिरंजीवी एक फैमिली मैन हैं. वो अगर काम पर नहीं होते हैं तो उन्हें घर पर परिवार के सदस्यों, खासकर उनके पोते-पोतियों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है. पोंगल के स्पेशल मौके पर पूरी मेगा फैमिली हैदराबाद में अपने घर पर एक साथ भोगी सेलिब्रेट करती हुई नजर आई. सोशल मोडिया पर चिरंजीवी और वरुण तेज के सेलिब्रेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मेगास्टार चिरंजीवी अपने भतीजे वरुण तेज के साथ डोसा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    तीन दशकों में कमाल खान ने राजनीति के कई दौर देखे और दर्शकों को अपनी राजनीतिक आंखों से घटनाओं का साक्षी बनाया. उन्हें समाज को अपने अनूठे ढंग से समझने-समझाने वाले और विशिष्‍ट और विश्‍वसनीय आवाजों में से एक पत्रकार माना जाता है. उनके निधन पर कई राजनेताओं ने दुख जताया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    NDTV की पत्रकारिता से पिछले तीन दशकों से जुड़े पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार, 14 जनवरी को अचानक निधन हो जाने से पूरा NDTV परिवार और पत्रकारिता जगत इस क्षति से क्षुब्ध है. वो पिछले 30 सालों से NDTV से जुड़े हुए थे और अपनी विशिष्ट पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. वो चैनल के लखनऊ ब्यूरो के हेड थे. अभी गुरुवार को ही चैनल पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर उनकी रिपोर्टिंग देखी गई थी. शुक्रवार की सुबह उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision