
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
लाइफ स्टाइल /शौर्यपथ/
इस फल को देखकर आशीष विद्यार्थी का रिएक्शन था अमेजिंग और उनके साथी इसे डिवाइन एक्सपीरियंस बता रहे हैं. क्या आप जानते हैं क्या है आइस एप्पल और इसे खाने के फायदे, चलिए जानते हैं.
एक्टर आशीष विद्यार्थी उन दिनों अपने काम के सिलसिले में केरल में हैं. गॉड्स ओन लैंड के नाम से मशहूर केरल की धरती पर उन्हें एक अनोखा फल खाने का मौका मिला. बर्फ सा सफेद और ठंडा ये फल पानी से भी भरपूर दिखा. इस फल को कहते हैं आइस एप्पल. लोकल भाषा में इसके और भी कई नाम हैं. समुद्र किनारे स्थित शहरों में मिलने वाले इस फल को केरल में ताड़गोला भी कहते हैं. इस फल को देखकर आशीष विद्यार्थी का रिएक्शन था अमेजिंग और उनके साथी इसे डिवाइन एक्सपीरियंस बता रहे हैं. क्या आप जानते हैं क्या है आइस एप्पल और इसे खाने के फायदे, चलिए जानते हैं.
मजबूत इम्यूनिटी के लिए
ताड़गोला या आइस एप्पल इम्यूनिटी को मजबूत करता है. इस फल में बहुत से मिनरल्स होते हैं. विटामिन्स भी भरपूर मिलते हैं. कच्चे नारियल की तरह इसमें पानी भी भरपूर होता है, जिसकी वजह से ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. पोषण से भरपूर होने की वजह से ये इम्यूनिटी बढ़ाता है और संक्रमण से भी बचाता है.
डिहाइड्रेशन होगा दूर
आशीष विद्यार्थी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आइस एप्पल में कितना पानी होता है. ये पानी शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब भी होता है, जिसकी वजह से शरीर को हाइड्रेट रखता है. साथ ही बॉडी ट्रेम्प्रेचर भी कंट्रोल में रखता है.
एसिडिटी में राहत
आइस एप्पल में विटामिन बी भी भरपूर होता है, जिसकी वजह से ये डाइजेशन को ठीक रखता है. डाइजेशन ठीक रहने से एसिडिटी का खतरा भी कम होता है. साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है.
खिली खिली रहेगी त्वचा
आइस एप्पल का सेवन स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है. इसके खाने से स्किन भी हाइड्रेट रहती है, ये चमक चेहरे पर नजर आती है. साथ ही इसका रस चंदन पाउडर में मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है.
बिहार में बीजेपी के सहयोग से गठबंधन की सरकार चला रहे नीतीश कुमार यूपी में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कैंपेनिंग भी कर सकते हैं. बीजेपी को झटका देते हुए जेडीयू ने यूपी में अपने उम्मीदवार अलग से उतारने का ऐलान किया है. आज मंगलवार को लखनऊ में इसकी घोषणा भी हो सकती है.
दिल्ली/लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू होने में कुछ हफ्ते बचे हैं. राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही हैं. ऐसे में कई दिलचस्प समीकरण निकलकर आ रहे हैं. चुनावी बुखार जोरों पर है. महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना भी यहां उम्मीदवार उतारने की बात कर रही है. लेकिन एक चौंकाने वाली खबर जनता दल यूनाइटेड (JDU) को लेकर है. दरअसल, जानकारी मिल रही है कि पड़ोसी राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी यूपी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रही है.
बीजेपी नीत एनडीए के सहयोगी और बिहार में बीजेपी के सहयोग से गठबंधन की सरकार चला रहे नीतीश कुमार यूपी में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कैंपेनिंग भी कर सकते हैं.
दरअसल, बीजेपी को झटका देते हुए जेडीयू ने यूपी में अपने उम्मीदवार अलग से उतारने का ऐलान किया है. आज मंगलवार को लखनऊ में इसकी घोषणा भी हो सकती है.
छेरछेरा के साथ बच्चों को सिखाया कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने का तरीका
कवर्धा /शौर्यपथ/
मंत्रालय भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाईन इंडिया फॉउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के विशेष मार्गदर्शन एवं दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन के नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकाल पालन एवं कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए बच्चों एवं नागरिकों को चाइल्ड लाईन टीम द्वारा सक्रियता पूर्वक जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के विशेष पर्व छेरछेरा त्यौहार को बच्चों के साथ चाइल्ड लाईन टीम ने अनोखे अंदाज में मनाया। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा बच्चों एवं नागरिकों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए छेरछेरा में दान, अनाज लेना और देना को सिखाया। इस अवसर पर सभी बच्चों को चाइल्ड लाईन टीम द्वारा मास्क प्रदाय किया गया।
बच्चों और अन्य लोगों के मध्य 2 गज की शारीरिक दुरी बरकरार रखना, साबुन और पानी से हाथ धोना, सेनिटाइजर का उपयोग करना। बच्चों को गाइडलाईन अनुसार छह चरणों में हाथ धुलाई भी सिखाया गया। सभी बच्चों को घर में प्रवेश के पूर्व कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने जागरूक किया गया। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा आज विकासखंड बोड़ला, सहसपुर लोहारा के विभिन्न गांवों, कवर्धा शहर के झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
केंद्र समन्वयक चंद्रकांत ने सभी जिले वासियों को छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए पर्व मनाने अपील किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पर्व को बच्चों के संस्कार और व्यवहार में दान, पुण्य एक दूसरे की सहयोग की सामाजिक समरसता की भावना बढ़ाने वाले पर्व है। इसलिए हमें कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाकर कोविड-19 वारियर्स बनना है। कोविड-19 वारियर्स का सम्मान भी करना है। उन्होनें बताया कि यदि हम कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाते हैं तो हम सब भी कोविड-19 वारियर्स हैं। इसी तर्ज पर आज हर बच्चे कोविड-19 वारियर्स हैं क्योंकि सभी बच्चों द्वारा मास्क लगाकर ही छेरछेरा मनाया गया। टीम द्वारा चाइल्ड लाईन की भी जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि चाइल्ड लाईन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है। ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है। कोई भी बच्चे और वयस्क निः शुल्क 1098 में डायल करके चाइल्ड लाईन की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, तबस्सुम खान, रामलाल पटेल, महेश निर्मलकर, भगत राम यादव, दीपक कुमार, तेजकुमार कश्यप टीम मेम्बर एवं शारदा निर्मलकर वॉलिंटियर की उपस्थिति थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए श्रमिकों, सुरक्षा कर्मियों तथा राजभवन के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आएं और यथासंभव मदद करें।
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की गृहमंत्री से मुलाकात
रायपुर /शौर्यपथ/
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान गृह मंत्री साहू ने कहा कि पुलिस की सेवा आम नागरिकों से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण सेवा है। अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक कर आमजनमानस में एक अलग पहचान स्थापित की जा सकती है। उन्होंने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने आईपीएस अधिकारियों से कहा कि आमजनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ बेहतर पुलिसिंग से भी शासन के प्रति सकारात्मक माहौल निर्मित होता है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेे मार्गदर्शन का उपयोग करने और फील्ड में जाकर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, "उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इसलिए बीजेपी औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है."
जम्मू /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगूल फूंक चुका है. इस बीच, सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की चीफ और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर तीखा वार किया है. उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से बड़ी आजादी होगी क्योंकि बीजेपी देश को बांटना चाहती है."
पीडीपी के आदिवासी युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा, "उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं इसलिए बीजेपी औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है. आज, हमें बीजेपी से पीछा छुड़ाने का एक मौका मिला है. यह भारत की 1947 की आजादी से बड़ी आजादी होगी क्योंकि वे (बीजेपी) देश को बांटने पर तुले हैं."
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे राज्य के विकास का वादा करते हैं तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं.
मुफ्ती ने कहा, "वे (बीजेपी) बाहरी लोगों को नौकरी और जमीन दे रहे हैं और फिर दावा करते हैं कि इससे राज्य में विकास होगा. मैं उन्हें कहती हूं कि उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं. वे यूपी में अस्पताल नहीं दे सकते."
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यूपी में कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे
टीकाकरण का महाभियान दो दिनों तक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाये जाएंगे विशेष शिविर
दुर्ग /शौर्यपथ/
आज का गूगल डूडल वैक्सीन नीयर मी के अभियान को लेकर है। आप गूगल डूडल को क्लिक करेंगे और यह गूगल मैप दिखाएगा जिसमें आपके नजदीक वैक्सीन की उपलब्धता दिखाई जाएगी। हाल ही में डब्ल्यूएचओ की ओर से भी बयान आया है कि ओमिक्रान जिस तेजी से विश्व में फैल रहा है उसी तेजी से वैक्सीनेशन अगर हो तो कोविड से मुक्ति की राह खुल सकती है। दुर्ग जिले में भी वैक्सीनेशन के महाभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये हैं। इसी क्रम में सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन टीकाकरण का महाभियान आरंभ किया है। 18 जनवरी और 19 जनवरी को धमधा तहसील में व्यापक टीकाकरण अभियान होगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने बताया कि महाभियान में तीन तरह के वर्ग शामिल होंगे। पहला वे वर्ग जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं और 60 वर्ष से अधिक हैं। दूसरा वर्ग वो है जिन्होंने पहला डोज ले लिया है और दूसरा डोज जिन्हें लेना है। इसके साथ ही स्कूल के 15 साल से 18 साल के बच्चे भी शामिल हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। महाभियान के लिए टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में महाभियान को बड़ी सफलता मिली थी। अभी टीकाकरण होने से कोविड के विरोध में बड़ी आबादी को प्रतिरोध मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने भी लगातार अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि व्यापक टीकाकरण और सजगता ही कोरोना को दूर करने का बड़ा माध्यम बन सकता है। दुर्ग जिले में इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए विशेष अभियान पूर्व में भी चलाया गया था। इसमें पूर्व में ही ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी की गई थी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी किया गया था जो बचे लोग थे उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया था। इससे जिले में टीकाकरण का कवरेज काफी बढ़ा है।
अकबर ने कंडरा समाज के सामाजिक भवन के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा की
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इसकी शुरूआत हो गई है। इस तारतम्य में सारथी समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए मंत्री अकबर द्वारा विधायक निधि के तहत मंजूर राशि से जिला मुख्यालय कवर्धा में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से सर्वसुविधा युक्त सामाजिक भवन का निर्माण किया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी को सामाजिक भवन की चाबी भेंट की।
मंत्री अकबर ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि राज्य शासन सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। वन मंत्री अकबर ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेविका मुन्नी कंडरा की विशेष मांग को पूरा करते हुए कवर्धा जिला मुख्यालय में कंडरा समाज के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।
सारथी समाज के जिला अध्यक्ष गौकरण सारथी ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री अकबर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमारे समाज से सामाजिक भवन बनाने की अथक प्रयास किए, पर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद समाज की मांगों को प्राथमिकता से पूरे किए जा रहे हैं। इस कड़ी में हमारे समाज को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। अशोक सारथी ने कहा कि सामाजिक भवन मिलने से अब समाज के सभी दुख-सुख के आयोजनों में बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध हुई है। इस अवसर पर समाज के सदस्य रोहित सारथी, नारायण सारथी, भुरवा सारथी,, भुवन सारथी, पुन्नी सारथी, परमेश्वर सारथी, बिसेन सारथी, राजू सारथी, अंजनी सारथी, लक्ष्मी सारथी, दुर्गा सारथी, रेखा सारथी, रोशनी सारथी, सरोज सारथी, सुरतिया सारथी और वरिष्ठ समाज सेविका मुन्नी कन्डरा से सीधे संवाद कर इस सौगात के लिए मंत्री अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।
अकबर ने सारथी समाज के सभी वरिष्ठजनों से वन-टू-वन संवाद कर उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्याएं भी सुनी तथा समाज के लोगों की समस्याएं के ठोस समाधान के प्रयास के लिए नगरपालिका अध्यक्ष तथा कवर्धा एसडीएम को निर्देशित भी किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद मोहित महेश्वरी, प्रमोद लूनिया, सुनील साहू, पार्षद प्रतिनिधि हिरेश सतनामी, राजेश माखीजानी, एसडीएम विनय सोनी, एसडीओ एस.के. चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ आर.एन.गुप्ता ने ‘‘पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग’’ नामक किताब भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होगी। राज्यपाल ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए गुप्ता को शुभकामनाएं दी।
गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तक में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण से सम्बन्धित समस्त वैज्ञानिक तथ्यों के विवरण हैं। साथ ही ग्रीन गैस हाउस, ओजोन परत, ग्लोबल इफेक्ट एवं तापमान में वृद्धि आदि विषयों का समावेश है। पुस्तक के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण का आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि गुप्ता द्वारा लिखित अन्य पुस्तकें छत्तीसगढ़िया संस्कृति में तालाब, कटघरे में हम, थ्पतम पूंजी बंनजपवद और जमत पे दवज नदसपउपजमकए ब्ंजबी पज, जल एवं पर्यावरण विषयों पर लेखों का प्रकाशन हो चुका है। साथ ही उन्हें जल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय स्तर का जल निर्मलता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके लिए मैं इन्हें शुभकामनाएं देती हूं।
मुख्यमंत्री बघेल ने कत्थक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कत्थक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि पंडित बिरजू महाराज जी नृत्य कला के संस्थान थे। उन्होंने विश्व पटल पर भारत को सदैव गौरवान्वित किया । उनका आकस्मिक निधन देश की क्षति है।
मुख्यमंत्री ने पंडित बिरजू महाराज के शोक संतप्त परिजनों और उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
