August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    28 नदियों के तट पर लगाए गए 11 लाख पौधे
    हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे नदी तट
    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ में गत वर्षा ऋतु के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 978.785 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा, मनरेगा तथा जिला खनिज न्यास निधि सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है। नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत गत वर्ष के दौरान शामिल नदियों में इन्द्रावती नदी, शबरी नदी, चक्का बुक्का नदी, महानदी, पैरी नदी, केलो नदी, ईब नदी, जोंक नदी, हसदेव नदी, तान्दुला नदी, नारंगी नदी, भंवरडीह नदी, अटेम नदी, रेड़ नदी, सेमरखाड़ नदी, भूपका नदी तथा महान नदी शामिल है। इसके अलावा सेन्दुर नदी, बरन नदी, मोरन नदी, सूर्या नदी, कन्हर नदी, भैसुन नदी, पथेल नदी, उभय नदी, बनास नदी, ओदारी नदी तथा दूध नदी के तट पर वृक्षारोपण का कार्य शामिल हैं।

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इनमें से इन्द्रावती नदी के तट पर 20 हेक्टेयर रकबा में 22 हजार पौधों, शबरी नदी तट के 5 हेक्टेयर रकबा में 5 हजार 500 पौधों, चक्का-बुक्का नदी तट के 5 हेक्टेयर रकबा में साढे पांच हजार पौधों तथा महानदी तट के 52 हेक्टेयर रकबा में 57 हजार 200 पौधों का रोपण हुआ है। इसी तरह पैरी नदी तट के 30 हेक्टेयर रकबा में 33 हजार पौधों, केलो नदी तट के 1.88 हेक्टेयर रकबा में 780 पौधों, ईब नदी तट के एक हेक्टेयर रकबा में 200 पौधों, जोंक नदी तट के 40 हेक्टेयर रकबा में 44 हजार पौधों तथा हसदेव नदी तट के 42 हेक्टेयर रकबा में 46 हजार 200 पौधों का रोपण किया गया है।

    तान्दुला नदी तट के 30 हेक्टेयर रकबा में 33 हजार पौधों, नारंगी नदी तट के 44 हेक्टेयर रकबा में 48 हजार 671 पौधों, भंवरडीह नदी तट के 27 हेक्टेयर रकबा में 29 हजार पौधों, अटेम नदी तट के 20 हेक्टेयर रकबा में 22 हजार पौधों तथा रेड़ नदी तट के 150 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 65 हजार पौधों का रोपण हुआ है। सेमरखाड़ नदी के 25 हेक्टेयर रकबा में 27 हजार 500 पौधों, भूपका नदी तट के 25 हेक्टेयर रकबा में 27 हजार 500 पौधों, महान नदी तट के 70 हेक्टेयर रकबा में 77 हजार पौधों तथा सेन्दुर नदी तट के 135 हेक्टेयर रकबा में एक लाख 49 हजार पौधों का रोपण किया गया है।

    इसके अलावा बरन नदी तट के 35 हेक्टेयर रकबा में 38 हजार 500 पौधों, मोरन नदी तट के 25 हेक्टेयर रकबा में 27 हजार 500 पौधों तथा सूर्या नदी तट के 10 हेक्टेयर रकबा में 11 हजार पौधों का रोपण हुआ है। इसी तरह कन्हर नदी तट के 10 हेक्टेयर रकबा में 11 हजार पौधों, भैसुन नदी तट के 30 हेक्टेयर रकबा में 33 हजार पौधों, पथेल नदी तट के 10 हेक्टेयर रकबा में 11 हजार पौधों, उभय नदी तट के 10 हेक्टेयर में 11 हजार पौधों, बनास नदी तट के 70 हेक्टेयर रकबा में 77 हजार पौधों, ओदारी नदी तट के 25 हेक्टेयर रकबा में 27 हजार 500 पौधों तथा दूध नदी तट के एक हेक्टेयर रकबा में 830 पौधों का रोपण किया गया है।

    पांच दिन तक चलने वाले "दावोस एजेंडा" ऑनलाइन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में हुई गड़बड़ी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "इतना झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नहीं झेल पाया."

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF) के दावोस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान हुई गड़बड़ी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, " इतना झूठ तो टेलीप्रॉम्पटर भी नहीं झेल पाया". इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कई ट्विटर अकाउंट्स से दावोस सम्मेलन के आयोजकों को इसके लिए दोषी ठहराया जा रहा है.

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइज़र शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, "तकनीक़ी गड़बड़ी पर उत्साहित होने वालों को क्या यह समझ नहीं आ रहा कि समस्या WEF की तरफ से आई इसलिए उनसे दोबारा शुरू करने की अपील की गई. इसी वजह से क्लॉस श्वाब ने जिस तरह से कहा कि वो दोबारा एक छोटा परिचय देंगे और सेशन को दोबारा शुरू करेंगे.

     

    एलईडी बल्ब निर्माण के क्षेत्र में आने से गांव की महिलाओं का संवर रहा भविष्य

    रायपुर /शौर्यपथ/

    एलईडी बल्ब निर्माण के क्षेत्र में आने से गांव की महिलाओं का संवर रहा भविष्य

    घरों में चूल्हां फूंकने और कभी माचिस से चिमनी जलाने वाली गांव की इन महिलाओं ने समय के साथ स्वरोजगार का वह जरिया अपनाया है, जो है तो तकनीकी, लेकिन अपने हाथों में हुनर सम्हालनें के बाद तकनीकी आधारित काम को न सिर्फ आसान बना दिया है, बल्कि एलईडी बल्ब निर्माण से जुड़कर भविष्य में आमदनी बढ़ाने की नई संभावनाएं भी बना ली है।

    कोरिया जिले के ग्राम छिंदिया में गौठान आजीविका के रूप में सूरज महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने एलईडी बल्ब निर्माण के कार्य को अपनाया है। इन महिलाओं ने महज एक महीने में ही 500 से ज्यादा बल्ब बनाकर अपनी आमदनी की नई संभावनाओं को विकसित किया है। जिले के गौठानों में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में गौठान ग्राम छिंदिया की 8-10 महिलाओं ने मिलकर लगभग एक महीने पहलेएलईडी बल्ब निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था। इस समूह की सदस्य नीलम कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत अधिकारियों से आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मिली। कुछ नया कार्य करने की चाह से एलईडी बल्ब निर्माण कार्य का विचार आया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में रायपुर से आए ट्रेनर के द्वारा 3 दिवस की ट्रेनिंग दी गई। एलईडी बल्ब निर्माण की पूरी प्रक्रिया बताई गई। महिलाओं ने बताया बल्ब के लिए कच्ची सामग्री रायपुर से मंगवाई जाती है। उनके द्वारा आवश्यक निर्माण कर प्रेसिंग मशीन से बल्ब की पैकिंग की जाती है। महिलाओं ने बताया कि सस्ते दाम पर गुणवत्तायुक्त बल्ब से लोगों को भी फायदा मिल रहा है। महिलाओं ने बताया बिहान बाजार में बल्ब की मांग बढ़ रही है। वे स्वयं बल्ब की मार्केटिंग एवं प्रचार-प्रसार का काम कर रही हैं। अभी केवल ग्रामीण स्तर पर बल्ब का विक्रय किया जा रहा है, आने वाले दिनों में वे बाजारों में भी बल्ब भेजने की तैयारी कर रही है। महिलाओं का कहना है कि समूह से जुड़ने से पहले अधिकांश महिलाएं घर के कामों में ही व्यस्त रहती थी, अब बल्ब निर्माण जैसे कार्यों में हाथ आजमाने के बाद उन्हें अपना भविष्य सुनहरा नजर आने लगा है।
    एक माह में 550 बल्ब निर्माण कर 150 बल्ब बेचे

    इन महिलाओं ने मात्र एक माह में ही 500 बल्ब का निर्माण किया गया, जिसमें से लगभग 150 बल्ब के विक्रय से 6 हजार से अधिक आमदनी हुई। इनके द्वारा 15 वॉट का एलईडी बल्ब 140 रुपए में बेचा जा रहा है जिसपर 1 वर्ष 6 माह की गारण्टी भी दिया जा रहा है। इसी तरह 12 वॉट के बल्ब को 120 रुपए में 1 वर्ष की गारण्टी के साथ, 9 वॉट के बल्ब को 60 रुपए में 6 माह की गारण्टी के साथ एवं 5 वॉट के गारण्टी रहित बल्ब को 30 रुपए में बेचा जा रहा है।

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की नई रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को पहले 4 मार्च को रिलीज होना था. लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए Akshay Kumar, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को पहले 4 मार्च को रिलीज होना था. लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए , कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म  अब 18 मार्च को रिलीज होगी. इस तरह अक्षय कुमार के फैन्स को अब दो हफ्ते और इंतजार करना पड़ सकता है. इसका ऐलान इंस्टाग्राम पर किया गया है.

    दिलचस्प यह है कि अक्षय कुमार की फिल्म  का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है. अक्षय कुमार की इस फिल्म के पोस्टर काफी मजेदार रहे हैं और अक्षय कुमार के लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरी हैं. अक्षय कुमार की बच्चन पांडे एक एक्शन कॉमेडी है और इसमें खिलाड़ी कुमार जबरदस्त अंदाज में नजर आने वाले हैं.

    बच्चन पांडे  के एक पोस्टर में अक्षय लोगों के ग्रुप के साथ बंदूक से आकाश में इशारा करते हुए एक ट्रक पर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे में, सुपरस्टार के गले में चेन और हाथ में बंदूकों व हथियारों से भरा बैग देखा जा सकता है. 'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' के बाद साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' फरहाद सामजी और अक्षय कुमार के कॉम्बिनेशन वाली चौथी फिल्म है.

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि विशिष्ट इलाकों में कोरोना के बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को देखतेहुए वहां कोरोना जांच को रणनीतिक औऱ चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाना चाहिए.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    केंद्र सरकार ने कोरोना की टेस्टिंग में कमी को लेकर राज्य सरकारों से चिंता जाहिर की है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रणनीतिक तरीके से कोविड-19 टेस्टिंग को बढ़ाने का निर्देश दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि विशिष्ट इलाकों में कोरोना के बढ़ते पॉजिटिविटी रेट को देखतेहुए वहां कोरोना जांच को रणनीतिक औऱ चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाना चाहिए.

    अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरती आहूजा ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का डेटा बताया है कि कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड टेस्टिंग में कमी आई है, जबकि इस दौरान कोरोना और ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस बढ़े हैं. जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को चिंता पैदा करने वाला वैरिएंट घोषित किया है

    उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन मौजूदा समय में पूरे देश में फैल रहा है. मंत्रालय के पहले के दिशानिर्देशों और 27 दिसंबर 2021 को ओमिक्रोन के संदर्भ में महामारी प्रबंधन की योजना तैयार करने की गृह मंत्रालय की सलाह का हवाला देते हुए आहूजा ने कहा कि जांच कराना एक महत्वपूर्ण घटक है.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कोरोना के संदिग्ध मामलों का जल्द से जल्द पता लगाने के साथ उन्हें आइसोलेशन में रखने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए.कोरोना महामारी को उन लोगों में गंभीर स्तर पर पहुंचने से रोका जा सकता है, जिनमें ज्यादा जोखिम हैं और जो संवेदनशील हैं. साथ ही उन इलाकों में जहां कोरोना संक्रमण का फैलाव अधिक होने की आशंका है.

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों को गहनता से और सलाह के साथ पढ़ने की जरूरत है, जिसमें यह सिफारिश की गई है कि उन लोगों की रणनीतिक और केंद्रित जांच की जानी चाहिए, जो कमजोर हैं और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहते हैं.

     

     

    ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है शुष्क दिवस घोषित
    जशपुरनगर /शौर्यपथ/

    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत कांसाबेल में 20 जनवरी 2022 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के आम या उप निर्वाचन 2021-22 को ध्यान में रखते हुए विकासखण्ड कांसाबेल की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस अर्थात् 18 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे से 21 जनवरी 2022 के प्रातः 09.00 बजे तक पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है।
    “शुष्क दिवस” में प्रतिबंधित क्षेत्रों में मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब आदि एवं मदिरा बेचने परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नही रहेगी। उक्त अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण को गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाने एवं उन्हें जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अग्रवाल ने उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित् करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

    समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    सुदूर पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाए। जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न समय-सीमा की बैठक में उन्होंने यह निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त लंबित आवेदनों का निराकरण के सबंध में विभागवार जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए साथ ही संपर्क सेल व पूना माड़ाकाल सेल से प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निराकरण करने को कहा।

    कलेक्टर सोनी ने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैंप स्थापित किए गए हैं। जिससे ग्रामीणजनों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना आसान हो गया है। अब विकासखण्ड कुआकोंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत नहाड़ी में पहुंच ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाओ शुद्ध पेयजल, बिजली की सुविधा का लाभ दें। साथ ही ग्राम स्थल पर ही शिविर लगाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड इत्यादि बनवाएं। जिससे हितग्राहियों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभांवित करें। जिससे पात्र व्यक्ति किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं वे शिविर के माध्यम से योजना का लाभ उठा सकते हैं। सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत नहाड़ी में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। साथ ही श्रमिकों को सही समय पर भुगतान मिले तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों यह सुनिश्चित करने को कहा। ग्राम पंचायत नहाड़ी में आंगनबाड़ी संचालित करने के निर्देश दिए। जिले में चल रहे सुपोषण केंद्र की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत सुचारू रूप से संचालन करने को कहा। छिंदनार जन समस्या निवारण शिविर में लंबित आवेदनों तथा छिंदनार में शुरू हो रही डेनेक्स की अन्य यूनिट के सबंध में जानकारी ली। साथ ही देवगुड़ी के अपूर्ण कार्यों को जल्द ही पूर्ण करने को निर्देशित किया। कोविड के वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी विभाग अधिकारियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्य संपादित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    कोरिया /शौर्यपथ/

    जिले के नव नियुक्त कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 18 जनवरी को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शर्मा कोरिया जिले के 17वें कलेक्टर होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ ही जिले के बेहतर विकास के लिए काम किया जा सकता है। अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाये। उन्होंने जिले को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने कोविड प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीनेशन शतप्रतिशत कराने की अपील की।
    बता दें कि 2014 बैच के आईएएस कुलदीप शर्मा इससे पूर्व आयुक्त, नगरपालिक निगम कोरबा के पद पर कार्यरत रहे हैं।

    बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
    जिले के नये कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे महासमुंद से स्थान्तरित होकर यहां आए हैं। सिंह ने वर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन से आज यहां जिला कार्यालय में पूर्वान्ह चार्ज लिया। जैन ने कलेक्टोरेट पहुंचने पर नवनियुक्त पदस्थ कलेक्टर सिंह का स्वागत किया। सिंह जिले के सातवें कलेक्टर हैं। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके पहले महासमुंद के अलावा कांकेर,मुंगेली, कोरिया एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

    नये कलेक्टर का स्वागत, निवर्तमान कलेक्टर को दी गयी सादर विदाई इसके साथ ही आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में नये कलेक्टर  डोमन सिंह का स्वागत एवं निवर्तमान कलेक्टर सुनील कुमार जैन को सादर विदाई दी गयी। इस दौरान सभी जिला अधिकारियों ने श्री जैन के साथ कार्य किए हुए स्मृतियों को साझा किए साथ ही उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की, बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि राज्य शासन ने सुनील कुमार जैन को अब विशेष सचिव स्कूल शिक्षा एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की जिम्मेदारी दी गयी है।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जिले में 20 जनवरी गुरूवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस को श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान करने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision