August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    हेल्थ केयर /शौर्यपथ/

    इन दिनों घुटना और हिप बदलने सहित हडि्डयों की कई तकलीफों में सर्जरी कराने का चलन सामान्य हो गया है। इनमें खर्च ज्यादा होता है। जोखिम भी अधिक है। कई बार पूरी तरह स्वस्थ में हफ्तों या महीनों तक लगते हैं। एक रिव्यू में पाया गया है कि इनमें से कई तरह की सर्जरी कामयाब होने के सबूत ट्रायल में नहीं मिले हैं।

    यहां तक कि जब सर्जरी प्रभावी नजर आई तो समीक्षा से सामने आया कि यह बिना सर्जरी के इलाज से बहुत अधिक बेहतर नहीं है। कई मामलों में सर्जरी एक्सरसाइज, फिजियोथैरेपी और दवाइयों के इलाज जैसे विकल्पों से अधिक असरकारी नहीं रही। ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने घुटने, हिप, कंधे, स्पाइन और कलाई सहित दस आम आर्थोपेडिक ऑपरेशनों के अध्ययनों पर गौर किया है। उन्होंने पाया कि घुटना बदलने सहित अन्य सर्जरी से अधिक फायदेमंद दूसरे इलाज हैं।

    छह अन्य किस्म की आम सर्जरी की स्टडी में सामने आया कि एक्सरसाइज, वजन नियंत्रित करने, फिजियो थैरेपी और दवाइयों से उपचार ज्यादा कारगर है।

    ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में आर्थोपेडिक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. एशले ब्लोम कहते हैं, हमारी स्टडी नहीं दर्शाती हैं कि इन ऑपरेशनों से मरीज बेहतर होते हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सैनफ्रांसिस्को में आर्थोपेडिक सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. साम मोर्शेद का कहना है, हमें स्वयं को आइना दिखाना चाहिए और कुछ ऑपरेशनों के असर की जांच-पड़ताल करनी चाहिए। इसके साथ समझना जरूरी है कि किसी इलाज को सही ठहराने वाले ट्रायल का अर्थ नहीं है कि वह इलाज प्रभावी नहीं है। वे कहते हैं, हिप सर्जरी एक अच्छा उदाहरण है।

    हिप सर्जरी पर कोई ट्रायल नहीं हुआ है लेकिन गैर सर्जिकल उपचारों की तुलना में उसके प्रभावी होने के सबूत मिले हैं।

    सर्जरी और दूसरे उपायों से राहत लगभग एकसमान रही

    अमेरिका में घुटने के अंदरूनी लिगामेंट या एसीएल के इलाज का आर्थोस्कोपिक ऑपरेशन बहुत सामान्य है। इस तरह की चोट खिलाड़ियों को अधिक लगती है। कुछ अध्ययनों में इनकी सफलता की दर 97 प्रतिशत पाई गई है। लेकिन जब गैर सर्जिकल उपचारों से ऑपरेशन की तुलना की गई तो दोनों तरह के इलाज में दर्द में बहुत कम अंतर मिला।

    कंधे के जोड़ से लगी मांसपेशियों के रोटेटर कफ ऑपरेशनों की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि एक्सरसाइज, स्टेरॉयड इंजेक्शनों के इलाज और सर्जरी से दर्द, कंधे की हलचल या मरीज को राहत के मामले में कोई अंतर नहीं है। रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में डिस्क की समस्या के ऑपरेशनों के तीन विश्लेषणों में सामने आया कि सर्जरी और गैर सर्जिकल इलाज से एकसमान सुधार हुआ है।

     

    रोको अउ टोको टीम हाट-बाजार, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैण्ड एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करेगी

    लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंश, टीका लगाने एवं बुस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करेगी

    जशपुरनगर /शौर्यपथ/

    जिला प्रशासन, यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज जिले में कलेक्टोरेट परिसर में रोको अउ टोको अभियान का शुरूआत की गई है। कलेक्टर  रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल ने रोको अउ टोको अभियान को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने, प्रथम, द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज लगाने एवं सोशल डिस्टेंश का पालन करवाने के लिए रोको अउ टोको अभियान टीम कार्य करेगी।

    वर्तमान में जशपुर और कुनकुरी विकासखंड में अभियान चलाया जायगा है। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, संयुक्त कलेक्टर सचिन भुतड़ा, कुनकुरी एसडीएम रवि राही, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो, साक्षर भारत के बी.पी. जाटवर, महिला बाल विकास अधिकारी विस्मिता पाटले, डीपीएम स्मृति एक्का, डॉक्टर पुष्पेन्द्र सोनी, यूनिसेफ जिला समन्वयक अनिल बघेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

    कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने रोको अउ टोको टीम को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कहा है।

    कलेक्ट्रेट में बाहर से आने वालों का होगा कोविड टेस्ट
    सूरजपुर /शौर्यपथ/

    कलेक्टर के निर्देश पर आज जिला संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, डिप्टी कलेक्टर वहीदूर्ररहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, पी.एस. महिलाने सहित कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों ने जिनका वैक्सीन का दूसरा डोज 22 अप्रैल तक लग चुका है, अर्थात 9 माह हो चुके हैं उन्होंने प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज लगाया। सभी पात्र हितग्राहियों ने कलेक्टर की उपस्थिति में ही बूस्टर डोज लगाया। आज कलेक्ट्रेट में 98 लोगों ने प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज लगाया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ाई से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाहर से आने वालों का कोविड टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, सेनीटाइजर आदि का प्रयोग करने कहा है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में बाहर से आने-जाने वालों का कोविड टेस्ट पश्चात ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, बाहर से आने वालों का कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है तथा कोरोना के प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने समझाइश दी जा रही है।
    इसी तरह आज लटोरी तहसील में 15, पिलखा बिश्रामपुर में 4, सूरजपुर तहसील 15, रामानुजनगर 22, प्रेमनगर में एक कुल 57 अधिकारी व कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगाया।

     

    'पुष्पा: द राइज' के शानदार प्रदर्शन के बाद अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी ने उनकी और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके गोवा डायरी की है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    'पुष्पा: द राइज' के शानदार प्रदर्शन के बाद अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी ने उनकी और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो उनके गोवा डायरी से हैं. जहां वे दोनों दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. स्नेहा रेड्डी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, ये वो रातें हैं, जो सुबह में बदल जाती हैं और दोस्त परिवार में बदल जाते हैं. इस वीडियों में अल्लू अर्जुन ह्वाइट शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि स्नेहा येलो ड्रेस में नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके बच्चे अल्लू अयान और अल्लू अरहा स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.


    अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, जबकि स्नेहा रेडड्डी फन लविंग हैं और सोशल मीडिया पर हमेशा फोटो शेयर करती रहती हैं. स्नेहा रेड्डी के इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

     

     

    कार्य में प्रगति लाकर समय पर पूरा कराने के निर्देश

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्न्यन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने टेंडर के अनुसार सभी कार्यो ने प्रगति लाकर आगामी अप्रैल माह तक काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    खाद्य मंत्री ने एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। रन-वे की निर्धारित लंबाई में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उन्न्यन कार्य शीघ्र पूरा करें ताकि यहां से 72 सीटर विमान परिचालन के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया भी जल्द हो सके। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में संचालित स्कूल के अन्यत्र शिफ्ट होने पर नवीन स्कूल भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए। वर्तमान में पुराने रन-वे को पूरी तरह से उखाड़ा जा चुका है तथा सबग्रेड का कार्य प्रगति पर है।

    ज्ञातव्य है कि मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य के लिए शासन द्वारा 46 करोड़ 27 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। उन्नयन कार्य में रन-वे की लंबाई 1800 मीटर तथा मोटाई में भी वृद्धि की जाएगी। इसी प्रकार एप्रन को भी नए तरीके से बनाया जाएगा।

    धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण - खाद्य मंत्री ने अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र करजी, दरिमा, रकेली एवं कर्रा में धान खरीदी कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी लाने तथा पंजीकृत सभी किसानों को टोकन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति से किसानों को टोकन न मिलने की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

    इस दौरान पार्षद दीपक मिश्रा, इरफान सिद्धीकी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    'जय भीम' ऑस्कर की दौड़ में शामिल, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

    साउथ के सुपरस्टार और सिंघम फेम एक्टर सूर्या की 2021 की सबसे लोकप्रिय फिल्म 'जय भीम' ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गई है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    साउथ के सुपरस्टार और सिंघम फेम एक्टर सूर्या की 2021 की सबसे लोकप्रिय फिल्म 'जय भीम' ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गई है. ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हुई 276 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें जय भीम का नाम भी शामिल है. यही नहीं, मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहन लाल की फिल्म 'मरक्कर' भी ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मुकाबले में उतरने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस तरह सूर्या की बेहद चर्चित फिल्म ने एक और कामयाबी की मिसाल कायम की है.

    सूर्या के प्रोडक्शन हाउस 2डी ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया है और जय भीम के ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने के ऐलान किया है. इस ट्वीट में लिखा है, 'ऑस्कर की दौड़ में. जय भी एकेडमी पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं 276 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं. 94वें एकडेमी पुरस्कार नॉमिनेशन.'

     

     

    हेल्थ /शौर्यपथ/

    को जल्द कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 7 कारगर तरीके फिर और कुछ करने की जरूरत ही नहीं

     अपने कोलेस्ट्रॉल को वापस पटरी पर लाने के लिए आपको अभी भी दवा लेने की जरूरत हो सकती है, लेकिन अगर आप बस कुछ छोटे बदलाव करते हैं, तो आप नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद पा सकते हैं. यहां ऐसे ही कुछ उपायों की लिस्ट है.

     अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो आपको हृदय रोग की समस्याएं भी हो सकती है. अच्छी खबर यह है कि इस जोखिम है जिसे आप कंट्रोल कर सकते हैं. आप अपने "खराब" एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं और अपने "अच्छे" एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं. आपको बस कुछ साधारण बदलाव करने हैं. अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय हैं जो आप अपना सकते हैं. हालांकि ये उपाय कोलेस्ट्रॉल का इलाज नहीं हो सकते हैं, लेकिन आपको इसे मैनेज करने में मदद कर सकते हैं. अपने कोलेस्ट्रॉल को वापस पटरी पर लाने के लिए आपको अभी भी दवा लेने की जरूरत हो सकती है, लेकिन अगर आप बस कुछ छोटे बदलाव करते हैं, तो आप नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद पा सकते हैं. यहां ऐसे ही कुछ उपायों की लिस्ट है.


    1. ट्रांस वसा का सेवन बिल्कुल बंद कर दें

    ट्रांस फैट आपके एलडीएल को बढ़ाते हैं, आपके एचडीएल को कम करते हैं. साथ ही ये हृदय रोग और स्ट्रोक के विकास के जोखिम को बढ़ाते हैं. ट्रांस फैट तले हुए फूड्स, बेक किए गए सामान (केक, पाई क्रस्ट, फ्रोजन पिज्जा, और कुकीज) और स्टिक मार्जरीन में पाए जाते हैं. आप उनसे कैसे बच सकते हैं? जब आप खरीदारी करने जाएं तो लेबल पढ़ें.

    2. हेल्दी वेट बनाए रखें

    अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको बहुत अधिक वजन कम करने की जरूरत नहीं है. वेबएमडी के अनुसार केवल 10 पाउंड कम करने से आप अपने एलडीएल को 8% तक कम कर देंगे.


    3. एक्सरसाइज करें

    हफ्ते में कम से कम 1/2 से 2 घंटे व्यायाम करना एचडीएल बढ़ाने और एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स में सुधार करने के लिए पर्याप्त है. अगर आप पहले से सक्रिय नहीं हैं, तो धीरे-धीरे शुरू करें. वह व्यायाम चुनें जिसे आप पसंद करते हैं.

    4. फाइबर पर भरपूर डाइट खाएं

    दलिया, सेब, आलूबुखारा और बीन्स जैसे फूड्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने से रोकते हैं. अधिक फाइबर खाने से भी आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए आप स्नैक्स के लिए ज्यादा तरसते नहीं हैं.

    5. जैतून का तेल चुनें

    वेबएमडी के अनुसार बटर की बजाय जैतून का तेल इस्तेमाल करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 15% तक कम हो सकता है. जैतून के तेल में मौजूद "अच्छे" वसा आपके दिल को फायदा पहुंचाते हैं. एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल चुनें. यह कम संसाधित होता है और इसमें अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बीमारी को रोकने में मदद करते हैं.

    6. तनाव बिल्कुल न लें

    क्या आप जानते हैं कि जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका कोलेस्ट्रॉल आसमान छूं सकते है? तनाव से दूर रहने के लिए एक अच्छी किताब में खो जाएं, कॉफी के लिए एक दोस्त से मिलें, या योग करें. यह आपके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करेगा.

    7. कुछ मसाले भी फायदेमंद हैं

    लहसुन, करक्यूमिन, अदरक, काली मिर्च, धनिया और दालचीनी जैसे मसाले आपके भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि वे कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार कर सकते हैं.

     

     

     

    भाईजान सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक गमछा अपने सिर पर बांधे नजर आ रहे हैं. फैंस को उनकी यह फोटो काफी पसंद आ रही है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    भाईजान सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक गमछा अपने सिर पर बांधे नजर आ रहे हैं. इस फोटो को सलमान खान ने कैप्शन दिया है, 'कमर्शियल और ट्रेलर पोस्ट करना है...अपने ही ब्रांड हैं ना...समझे क्या? सब सुन रहा हूं, मैं तुम्हें देखता हूं, मैं तुम्हें सुनता हूं. आज एक पोस्ट कल एक टीजर.' उनके फैंस ने गमछे में उनकी फोटो को काफी पसंद किया है. वहीं कुछ फैंस ने उन्हें सलमान खान के अपकमिंग सॉन्ग के लिए बधाई दी है.

    दरअसल नए साल की शुरुआत में सलमान खान ने टी-सीरीज के साथ मिलकर धमाल करने जा रहे हैं. टी सीरीज सलमान खान फिल्म्स के साथ नया गाना रिलीज करने जा रहा है, जिसमें गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर की आवजें होंगी. जबकि इस गाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके साथ प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी. बता दें कि यूलिया वंतूर सलमान खान की अच्छी दोस्त हैं. इस तरह इस गाने को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है और माना जा रहा है कि सलमान खान ने अपने उसी गाने को लेकर यह ट्वीट किया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल स्टारर इस म्यूजिक वीडियो को शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है. माना जा रहा है कि यह गाना इस साल के हिट गानों में शामिल होगा.माना जा रहा है कि यह सोलफुल सॉन्ग होगा और यह सलमान खान पर फिल्माएं गए एक हिट गानों की लिस्ट में शामिल होगा.

     

    बीजेपी ज्वाईन करने के बाद अपर्णा यादव कल देर शाम लखनऊ पहुंचीं. वह मुलायम सिंह से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम चुके हैं. वहीं सपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं.

    बीजेपी ज्वाईन करने के बाद अपर्णा यादव कल देर शाम लखनऊ पहुंचीं. वह मुलायम सिंह से मिलीं और उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया'

    वहीं अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था 'मैं उन्‍हें (अपर्णा को) बधाई देना चाहता हूं. मैं खुश हूं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा फैल रही है. मुझे विश्‍वास है कि हमारी विचारधारा वहां (बीजेपी में) पहुंचेगी और लोकत्रंत को फैलाएगी.' हालांकि, सपा अध्‍यक्ष ने ये भी कहा था कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने अपर्णा को समझाने का हरसंभव प्रयास किया.

     

     

     अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

    का हमारे बीच ना होना हमें अपने दोस्तों के प्रति और सचेत होने को मजबूर करता है. ये जरूरी है कि हम वक्त रहते उन्हें समझ लें.

     कभी-कभी हमारे करीबी लोग अपने दुख को झूटी मुस्कुराहट के पीछे छुपाए रखते हैं और हम बेवकूफों की तरह उनकी उस झूटी खुशी को सच समझ बैठते हैं. हम वही लोग हैं जो अपने दोस्त के दुख सुनने की बजाय उसे यहां वहां मन लगाने की, पोजीटिव रहने की, पार्टी करने या फिर एक नए रिलेशनशिप में आने की सलाह देते फिरते हैं बिना उसके दुख को समझे. और जब वह दोस्त हमें हमेशा के लिए छोड़ जाता है तो हमें लगता है कि ये कैसे हो गया, वह तो खुश दिखा करता था. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. शायद उन्हें भी जिंदा रहते उनके दोस्तों ने ना सुना हो और अब उनके जाने के बाद वे पछताते हों.


    डिप्रेशन एक ऐसी समस्या है जो व्यक्ति को इतने दुख में ढकेल देती है कि उसे इस दुख को सहने से बेहतर खुद को खत्म कर लेना बेहतर लगने लगता है. अगर आपका भी ऐसा ही कोई दोस्त है जो बहुत दिनों से दुखी है या उसमें डिप्रेशन के लक्षण दिख रहे हैं तो आप वक्त रहते उसकी मदद कर सकते हैं. अपने दोस्तों से निम्न 5 बातें वक्त रहते जरूर कहें.


    1. 'मैं हमेशा तुम्हें सुनने के लिए यहां हूं'

    अपने दोस्त को इस बात से वाकिफ करें कि आप उसकी परेशानियों को, उसके दुख और तकलीफों को सुनने के लिए हमेशा उसके साथ हैं.

    2. 'यार, तू पक्का ठीक है ना'

    अपने दोस्त से किसी काम के बीच आप पूछेंगे तो उसका जवाब यही होगा कि वह ठीक है. उससे शांत जगह पर मौका देख कर ये सवाल करें. वह अपने मन के हर दुख को आपके आगे खाली कर देगा.

    3. 'हमें डॉक्टर के पास चलना चाहिए'

    आप ये बात तो मानते ही हैं कि डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है. आपके दोस्त की हालत अगर बिगड़ रही हो और वह पहले से कही ज्यादा उदासीन होता जा रहा हो तो आपको उसे डॉक्टर के पास जरूर ले जाना चाहिए.


    4. 'तुम मेरे लिए बहुत इम्पोर्टेंट हो'

    कई बार लोग जिगरी यार होने के बावजूद भी अपने दोस्तों से कई बातें नहीं कह पाते. खासकर लड़के खुद को रफटफ दिखाने के लिए ये सब नहीं कहते, गर्लफ्रेंड से भले ही कहते हों पर दोस्त से नहीं. आपको अपने दोस्तों को भी इम्पोर्टेंट फील कराना जरूरी है.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision