August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज लगातार तीसरे दिन वर्ष 2022-23 की बजट तैयारियों के सिलसिले मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। आज की बैठकों की शुरुआत कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे से सम्बद्ध विभागों की चर्चा के साथ हुई। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री  रविन्द्र चौबे के विभागों संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग की बजट तैयारियों के सम्बंध में  चौबे और विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

    बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, वित्त सचिव  अलरमेलमंगई डी., कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जलसंसाधन विभाग के सचिव  अंबलगन पी., सचिव एवं गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस.भारतीदासन, संसदीय कार्य विभाग के सचिव  अविनाश चंपावत,संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

    हैदराबाद /शौर्यपथ/

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर संघीय मोर्चा बनाने की कवायद तेज होती नजर आ रही है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव  के हैदराबाद स्थित कैंप कार्यालय में संघीय मोर्चे को आकार देने की कोशिशें चल रही हैं.

    मगलवार को राष्ट्रीय जनता दल  के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव  अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ केसीआर से मुलाकात करने आए. बैठक के दृश्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं के बीच आपसी भरोसे एवं सम्मान कायम करने के प्रयासों और आत्मीयता की कहानी व्यक्त करते हैं, जो राष्ट्रीय पार्टियों खासकर बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की उम्मीद कर रहे हैं.

    केसीआर ने तेजस्वी यादव के पिता और आरजेडी के दिग्गज नेता लालू यादव  को फोन कर न सिर्फ उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा बल्कि उनसे एक्टिव पॉलिटिक्स में वापस आने और राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने का आग्रह भी किया. उन्होंने जोर दिया कि लालू का अनुभव और मार्गदर्शन किसी भी नए मोर्चे के लिए अमूल्य होगा.

    कहा जा रहा है कि लालू यादव ने केसीआर को धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों का गठबंधन तैयार करने के प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी, जिसे वह "बीजेपी मुक्त भारत" कहते हैं. उन्होंने कथित तौर पर केसीआर को याद दिलाया कि उन्होंने (लालू यादव) अलग तेलंगाना राज्य के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी और इसे हकीकत बनाने के लिए केसीआर के नेतृत्व तथा संघर्ष पर भी बात की.

    तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी और राजद के अन्य नेताओं सुनील सिंह और भोला यादव के साथ स्पेशल फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे थे. सूत्रों ने कहा कि नेताओं ने सहमति जताई है कि साथ आने, हाथ मिलाने और बीजेपी को हराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करना जरूरी है.

    मीटिंग में केसीआर के बेटे और तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव और केसीआर के भतीजे एवं राज्यसभा सांसद जोगिनपल्ली संतोष भी मौजूद थे.

    केसीआर ने रविवार को सीपीआई और सीपीएम के राष्ट्रीय नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी. वाम नेता एक पार्टी सम्मेलन के लिए हैदराबाद आए थे.

    बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पद भार ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री गणों के साथ वर्ष 2022-23 की बजट की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे।  बघेल पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, मंत्री  ताम्रध्वज साहू तथा इसके बाद मुख्यमंत्री अपने विभागों की बजट तैयारी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री  बघेल शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।

    दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/

    बिना मास्क घूमते थे नेता जी, अब पॉजिटिव...

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना बेकाबू है। यहां कोरोना की दूसरी लहर में भी कोरोना आफत बनकर आया था। अब एक बार फिर से यहां कोरोना की रफ्तार एक दम तेज है। मगर नेताओं की लापरवाही कम नहीं हो रही है। ऐसे ही कुछ तस्वीरें आई हैं भिलाई के नए महापौर नीरज पाल की। नीरज पाल अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। मगर कोरोना संक्रमित होने के पहले वो कैसे बिना मास्क के घूम रहे थे वो यहां आप तस्वीरों में देखिए।

     

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से मांग की थी कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित' ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए.

    मुंबई /शौर्यपथ/

    सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ  ने अपनी 'आपत्तिजनक टिप्पणी' के लिए मंगलवार रात साइना नेहवाल से माफी मांगी है. इस संबंध उन्होंने ट्विटर पर अपना माफीनामा लिखकर एक पोस्ट किया है. दरअसल, अभिनेता ने 6 जनवरी को नेहवाल के एक पोस्ट को रीट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने 5 जनवरी को अपनी पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में चूक पर चिंता व्यक्त की थी.

    अपने माफीनामे में सिद्धार्थ ने लिखा है , “डियर साइना, मैं अपने असभ्य मजाक के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने कुछ दिन पहले आपके एक ट्वीट के जवाब के रूप में लिखा था. मैं आपसे असहमत हो सकता हूं. जब मैं आपका ट्वीट पढ़ता हूं, तो मेरी हताशा या गुस्सा मेरे लहजे और शब्दों मेरी भावनाओं को बयान नहीं कर पाए. मुझे पता है कि मैं उससे ज्यादा दयालु हूं.” सिद्धार्थ ने लिखा... किसी मजाक को समझाने की जरूरत है. मगर यह बहुत अच्छा मजाक नहीं था. मुझे इस मजाक के लिए खेद है." कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था और वह महिलाओं का सम्मान करते हैं. बाद में उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि वह इस लेटर को स्वीकार कर लेंगी. आप हमेशा मेरी चैंपियन रहेंगी.

    इससे पहले साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने मंगलवार को कहा इस मामले पर अपनी नाराजगी दिखाई थी. उन्होंने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए हमारा परिवार वास्तव में परेशान है. साइना भी दुखी हैं. इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से मांग की थी कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित' ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए. सिद्धार्थ ने साइना के खिलाफ यह टिप्पणी उनके उस ट्वीट को लेकर की, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक' के मुद्दे को लेकर किया था. सिद्धार्थ के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में कई लोगों ने नाराजगी जताई.

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को परिपत्र जारी किया है।

    संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी सीएमएचओ को भेजे परिपत्र में कहा है कि कोविड-19 के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनका इलाज एवं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन में की जा रही है, उन्हें पॉजिटिव पाए जाने की तिथि से कम से कम सात दिनों में, यदि उन्हें अंतिम तीन दिनों (पांचवें, छटवें और सातवें दिन) में बुखार नहीं हो, तो होम आइसोलेशन से छुट्टी दी जा सकती है। डिस्चार्ज के पहले कोरोना जांच की जरूरत नहीं है।

    रायपुर /शौर्यपथ/


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के ‘उठो,जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ जैसे कई सूक्त वाक्य आज भी युवाओं को नई ऊर्जा से भर देते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी ने कलकत्ता के बाद रायपुर में अपने जीवन का सर्वाधिक समय बिताया। यहां के बुढ़ापारा में उनका बचपन बीता। उनकी अमूल्य यादों को सहेजने और संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वामी जी के रायपुर स्थित निवास स्थान रायबहादुर भूतनाथ डे भवन को स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। रायपुर का बूढ़ातालाब अब विवेकानंद सरोवर के नाम से जाना जाता है। यहां स्थापित विवेकानंद जी की ध्यानमग्न मुद्रा की मूर्ति भावी पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से परिचय कराती है। नवा रायपुर स्थित विमानतल भी विवेकानंद जी के नाम पर जाना जाता हैं, जो रायपुर से स्वामी जी के जुड़ाव की पहचान कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्तालीस वर्ष की कम उम्र में स्वामी जी विचारों की जो अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे आज भी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक हैं। उनके अमूल्य विचार मूल्य पीढ़ियों तक लोगों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।

    दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/

    भिलाई चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने तीनों निगम में सबसे पहले सोमवार को मेयर इन काउंसिल का गठन कर दिया। उन्होंने अपने 8 सदस्यीय एमआईसी मेंबर्स की घोषणा कर आदेश जारी कर दिया। चरौदा निगम के एमआईसी में सबसे अच्छी बात यह देखने को मिली कि अध्यक्ष ने 8 में तीन एमआईसी के पद महिला पार्षदों को दिया है। रिसाली और भिलाई नगर निगम की एमआईसी का गठन कर दो से तीन के अंदर लिस्ट जारी की जा सकती है।

     भिलाई तीन चरौदा के मेयर निर्मल कोसरे ने अपनी 8 सदस्यीय एमआईसी में बेहतर से बेहतर नाम को लाने की रणनीति बनाई है। घोषित मेयर इन काउंसिल के अनुसार आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण का प्रभारी संतोष तिवारी को बनाया गया है। इसी तरह जलकर विभाग एन. जानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग देव कुमारी भलावी और राजस्व तथा बाजार विभाग की जिम्मेदारी मोहन साहू को दी गई है। शिक्षा तथा महिला, बाल विकास विभाग दिप्ती वर्मा, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग मनोज कुमार और पुनर्वास तथा नियोजन विभाग ईश्वर साहू को दिया गया है। विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संतोषी निषाद को सौंपी गई है।

    रिसाली की मेयर इन काउंसिल लगभग तय

    रिसाली नगर निगम की मेयर इन काउंसिल का गठन लगभग हो चुका है। किसे क्या जिम्मेदारी दी जानी यह तय हो चुका है। महापौर बनने से चूकी सीमा साहू को एमआईसी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां भी एमआईसी में 3-4 महिला पार्षदों को जगह दी जा सकती है। अब सही मायने क्या होगा या आने वाले एक दो दिन में पता चल जाएगा।

    भिलाई की राह थोड़ा कठिन

    भिलाई नगर निगम में मेयर इन काउंसिल का गठन होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। जिस तरह मेयर और सभापति के शपथ ग्रहण के दिन कांग्रेस नेताओं का विरोध खुलकर सामने आया है कांग्रेस उसे दोबारा वैसा नहीं होने देना चाहेगी। इसलिए वह काफी सोच समझकर नामों का चयन करेगी। यहां सबसे बड़ी चुनौती दो या उसेस अधिक बार जीत कर आए पार्षदों और विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा खड़े किए गए पहली बार जीतकर आए नए चेहरों के बीच है। यदि नए चेहरों को अधिक तवज्जों दिया गया तो निश्चित तौर पर पुराने व दिग्गज पार्षदों में रोष बढ़ेगा। वहीं पुराने को को यदि जगह दी गई तो नीरज पाल का कद बढ़ेगा और पुराने लोग नए लोगों को उतनी दखल नहीं रखने देंगे। हालांकि नीरज पाल के मेयर बनने के साथ ही एकांश बंछोर उनके साय की तरह लगे हुए हैं। इससे साफ है कि किसी को कुछ मिले या न मिले एकांश को अहम जिम्मेदारी जरूर दी जाएगी, जिससे भिलाई नगर विधायक की सीधी दखल वहां बनी रहे।

    मख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्ग रूबरू हुए रौशनी से

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मख्यमंत्री हाट बाजार योजना से बुजुर्ग रूबरू हुए रौशनी से

    पंद्रह दिनों के भीतर दुर्ग जिले के औंधी गांव के पांच बुजुर्ग रोशनी से रूबरू हो गये। उनकी आँखें धुंधला रही थीं लेकिन आई चेकअप के लिए अस्पताल नहीं जा रहे थे जब अस्पताल खुद उनके गाँव आ गया तो उन्होंने चेकअप कराया, चेकअप में पता चला कि मोतिया फैल गया है और विलंब किया तो आंखों की दृष्टि चली जाएगी। शीघ्रता से जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का आपरेशन प्लान किया गया और अब सभी सफलतापूर्वक देख पा रहे हैं। ये कमाल मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के अंतर्गत चल रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का कमाल है। इससे लोगों की जीवन में फिर से उजियारा लौटने लगा है।

    औंधी सेक्टर देख रहीं नेत्र सहायक  जसविंदर विरदी ने बताया कि औंधी में हर शुक्रवार को बाजार लगता है। बाजार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हमारी कोशिश यह होती है कि किसी तरह की दिक्कत होने पर अधिकांश लोग बाजार में जाँच करा लें। विशेषकर बुजुर्गों को आंख की चेकअप की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोग मोतियाबिंद की वजह से धुंधली रोशनी ही देख पाते हैं, लेकिन इतने से भी काम चलाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम मितानिनों के माध्यम से संदेश दे देते हैं कि गाँव में किसी को भी आंखों में किसी तरह की समस्या हो तो मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही जांच करा ले, हमारे पास इसके लिए मशीनें हैं। मोतियाबिंद पता चलने पर जिला अस्पताल में शुगर बीपी की जाँच की जाती है और इसके बाद आपरेट कर दिया जाता है।
    बीएमओ पाटन डा. आशीष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। लोगों को हाट बाजार तो आना ही होता है वहीं सर्दी बुखार अथवा किसी तरह की तकलीफ होने पर जाँच करा लेते हैं और उन्हें दवा दे दी जाती है। गंभीर बीमारी की आशंका होने पर आगे रिफर कर दिया जाता है। प्रारंभिक स्तर पर ही रोग को ठीककर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का यह सार्थक प्रयास है और इसके अच्छे नतीजे जमीनी स्तर पर आ रहे हैं।

     भुरी बाई ने बताया कि उन्हें आँखें धुंधली दिख रही थी किसी ने बताया कि आँखों की जाँच गाड़ी में जाकर करा लो, बाजार में ही गाड़ी आती है वहीं डाक्टर भी रहते हैं और मशीन भी रहती है। मुझे डाक्टरों ने बताया कि तुम्हें मोतियाबिंद है और आपरेशन की सलाह दी। मैंने उनका कहना माना और जिला अस्पताल में जाकर इलाज करा लिया, अब मुझे सब कुछ पहले जैसा ही दिख रहा है।  ढेला बाई ने बताया कि सब कुछ साफ दिख रहा है। अच्छा हुआ कि मैं हाट बाजार अस्पताल में चली गई। अब मैं अन्य बुजुर्गों को भी सलाह दे रही हूँ कि दिखने में थोड़ा भी धुंधला लगे तो वहां चली जाओ, बहुत अच्छा इलाज होता है।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी से 6 दिसंबर की रात से गायब सिविल इंजीनियर शिवांग चंद्राकर के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। घड़ी के बाद खेत से मिली टीशर्ट और चप्पल की भी पहचान हो गई। टीशर्ट और चप्पल शिवांग ने गायब होने के करीब एक हफ्ते यानी अभी से दो हफ्ते पहले अपनी बहन के मोबाइल से ऑनलाइन आर्डर कर मंगवाई थी। बहन के मोबाइल नंबर की जांच करने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। टी शर्ट और चप्पल दोनों ऑनलाइन ब्रांड के हैं। खेत में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण टीशर्ट का रंग खराब हो गया है, लेकिन साइज और ऑनलाइन आर्डर की डिटेल मिलाने पर दोनों सामान शिवांग के होने का पता चल गया है। परिजन अब भी दावा कर रहे हैं कि शिवांग का अपहरण हुआ था।

     इधर सोमवार को अवशेष तलाशने के उद्देश्य से शिवांग के परिजन और पुलिस ने उसी खेत में पहुंचे थे, जहां नरकंकाल मिला था। करीब पांच घंटे छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला। परिजन के मुताबिक अब तक शरीर का सिर्फ 10 प्रतिशत ही अवशेष मिला है। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने कंकाल और शिवांग के माता-पिता का ब्लड सैंपल लेकर रायपुर भेजा है। इधर, पुलिस चंदखुरी भाठा के ग्रामीणों से पूछताछ कर चुकी है। घटना स्थल पर एक्टिव मोबाइल की जांच के लिए पीएसटीएन डेटा खंगाला गया। लेकिन गांव में एक ही टावर होने के कारण लगातार लोकेशन जंप हो रही है। इससे पुलिस को खास सुराग नहीं मिल रहा है।

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision