August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार और बीजेपी को 24 घंटों के अंदर ही दूसरा झटका लगा है. स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार के एक और मंत्री व ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने इस्‍तीफा दे दिया है. पिछले 24 घंटों में यानी कल से छह नेता पार्टी छोड़ चुके हैं.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार और बीजेपी को 24 घंटों के अंदर ही दूसरा झटका लगा है. स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार के एक और मंत्री व ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने इस्‍तीफा दे दिया है. पिछले 24 घंटों में यानी कल से छह नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. दारा सिंह चौहान के समाजवादी पार्टी से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है. राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे अहम राज्‍य यूपी में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है. दो दिनों में दो मंत्री और चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं. राज्‍य में फिर से सत्‍ता हासिल करने के लिए योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली बीजेपी को इस बार अखिलेश यादव से कठिन चुनौती मिल रही है.

    अपने इस्‍तीफा वाले पत्र में चौहान ने लिखा है, 'मैंने पूरे समर्पण के साथ काम किया लेकिन पिछड़े, वंचित वर्ग, दलितों, किसानों और बेरोजगार युवकों के प्रति सरकार के रवैये और पिछड़ों-दलितों के लिए आरक्षण को लेकर उपेक्षापूर्ण रवैये से आहत होकर मैं इस्‍तीफा दे रहा हूं.'

    गौरतलब है कि इससे पहले, कल योगी आदित्‍यनाथ सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया था. मौर्य, उत्तर प्रदेश में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. उनके साथ ही बीजेपी के चार और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फ़ैसला किया, जिनमें बृजेश प्रजापति, रोशन लाल, भगवती सागर, और विनय शाक्य शामिल हैं.अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC)के प्रभावी नेता और पांच बार के विधायक स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती की बीएसपी छोड़ने के बाद 2017 में बीजेपी ज्‍वॉइन की थी. वह अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का मुकाबला करने के लिए ओबीसी वोटर्स को आकर्षित करने की बीजेपी की योजना कें केंद्र बिंदु थे.

     

    मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं.  मौनी रॉय की शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कुछ समय़ पहले भी रिपोर्टें आई थीं कि मौनी रॉय जनवरी में शादी कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि मौनी रॉय गोवा में शादी करेंगी और यह फंक्शन काफी खास रहने वाला है. जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे. हालांकि कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं.

    मौनी रॉय की शादी को लेकर आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी होगी. शादी दोपहर के समय होगी और यह सीफेस बीच वेडिंग होगी. इस तरह अकसर अपना अधिकतर समय समुद्र किनारे गुजारना पसंद करने वाली मौनी रॉय ने वेडिंग वेन्यू भी अपनी पसंद का चुना है. 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा, जिसकी बहुत ही जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही हैं.

    मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. वह मूल रूप से बेंगलूरू के रहने वाले हैं. मौनी रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. मौनी रॉय टीवी सीरियल नागिन से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं, और इस सीरियल ने टीआरपी की रेस में बिग बॉस को भी पछाड़ दिया था.

     

     

    रश्मिका मंदाना तेलुगु भाषा में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से बेहद खुश हैं और अब तैयारी बॉलीवुड में धूम मचाने की है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना तेलुगु भाषा में हाल में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को देश भर में दर्शकों से मिल रही अपार प्रशंसा से बेहद खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोग उनकी आगामी हिंदी फिल्म 'मिशन मजनूं' और 'गुडबाय' को भी उतना ही पसंद करेंगे. फिल्म उद्योग में हाल में पांच वर्ष पूरे करने वाली एक्ट्रेस ने 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्हें तेलुगु फिल्म 'गीत गोविंदम', 'देवदास', 'डियर कॉमरेड', 'सुल्तान' (तमिल) और 'यजमान' (कन्नड़) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया. 25 वर्षीया रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने को लेकर प्रोत्साहित हैं, जहां वह सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनूं' और अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' में नजर आएंगी.

    रश्मिका मंदाना ने पीटीआई-भाषा से कहा, '2021 के अंत में रिलीज हुई मेरी एक फिल्म ‘पुष्पा' थी और मैं इस बात के लिए बहुत आभारी हूं कि हर साल मेरी एक फिल्म रिलीज होती है. कोविड-19 से पहले मेरी फिल्में हिट हुई थीं और इन बीते वर्षों में भी. मैं उम्मीद कर रही हूं कि 2022 में भी यह सिलसिला जारी रहे. मैं उम्मीद कर रही हूं कि जिन हिंदी फिल्मों ‘मिशन मजनूं' और ‘गुडबाय' से मैं जुड़ी हूं, वे भी अच्छा प्रदर्शन करें. मैं बहुत खुश हूं कि ये दोनों फिल्में बनीं. ‘पुष्पा' के साथ, यह साल बेहतरी के साथ खत्म हुआ.'

     

     

     

    महिलाओं ने 1 लाख 39 हजार रुपये के बेचे मुर्गा

    अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

    सरगुजा जिले के गोठानो को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित कर गोठान से जुड़ी समूह की महिलाओं के लिए आजीविका के साधन मुहैया कराया जा रहा है। इसी कड़ी में गोठानों में ब्रायलर मुर्गा पालन भी शुरू किया गया है। महिलाओं ने गोठानों में बॉयलर मुर्गा के चूजों को पालना शुरू किया और डेढ़ महीने में ही वजन दो किलो से ज्यादा होने पर बिक्री भी शुरू कर दी। बहुत कम समय में अच्छी आमदनी प्राप्त होने से मुर्गा पालन समूह की महिलाओं के लिए तरक्की का द्वार खोलने वाला व्यवसाय बन गया है। अब तक तीन गोठान की महिलाओ ने करीब 1 लाख 39 हजार के ब्रायलर मुर्गी बेच चुके हैं।

    कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के 14 आदर्श गोठानों में ब्रायलर मुर्गीपालन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की देख रेख में किया जा रहा है। कलेक्टर झा ने बताया कि गोठान से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गोठानों में वर्ष भर आजीविका गतिविधियां चलती रहे इसके लिए कई कार्ययोजनायें बनाई गई है। मुर्गा पालन, बटेर पालन, लाख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी की खेती, औद्योगिक इकाईयो की स्थापना भी की जा रही है। गोठान में ब्रायलर मुर्गा पालन के लिए मनरेगा अंतर्गत मुर्गा शेड का निर्माण कराया गया है। शुरुआत में प्रति गोठान 250 नग वेनकोब प्रजाति के चूजे पशुपालन विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है। मुर्गा बिक्री से प्राप्त राशि से महिलाएं अगले चरण के लिए स्वयं चूजे खरीदने में सक्षम होंगी और चरणबद्ध तरीके से मुर्गा पालन संचालित होते रहेगा।

    पशु चिकित्सक डॉ सी.के. मिश्रा ने बताया कि उदयपुर के सानीबर्रा गोठान के मनीषा स्व सहायता समूह के द्वारा 49 हजार रुपये, अम्बिकापुर के आदर्श गोठान सोहगा के संतोषी समूह के द्वारा 42 हजार रुपये तथा लखनपुर के आदर्श गोठान पुहपुटरा के स्वच्छता महिला स्व सहायता समूह के द्वारा 48 हजार रुपये के ब्रायलर मुर्गा बेचकर आय प्राप्त किया गया है।

    नगरीय प्रशासन मंत्री और वन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए पहल शुरू कर दी गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर किसानों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। मंत्रीद्वय ने समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक हल निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुब्रत साहू एवं एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अयाज तंबोली से विस्तृत विचार-विमर्श किया।

    डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम: बिना किसी हस्तक्षेप के मिलेगी भवन अनुज्ञा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    डॉ. ओम प्रकाश डहरिया
    जीवन के बस तीन निशान रोटी, कपड़ा और मकान। यह एक गीत ही नहीं बल्कि हकीकत भी है। लोगों की जिंदगी का अधिकांश समय बस इस तीन समस्याओं के निराकरण में ही निकल जाता है। इन तीनों चीजों में घर बनाना किसी बड़े सपने से कम नहीं है। नगरीय क्षेत्रों में तो घर बनाने के लिए जमीन खरीदना भी एक बड़ी बात है, उससे भी बड़ी बात जमीन पर स्वयं का घर बनाना। छत्तीसगढ़ सरकार ने घर बनाने में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए लोगों की भावनाओं के अनुरूप मात्र एक सेकेण्ड के भीतर ही घरों के लिए नए नक्शे पास करने के लिए नए सॉफ्टवेयर तैयार किया है।

    शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के लिए लगातार नागरिक सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहरों में नए आशियाने का चाह रखने वाले लोगों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर अब राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम जारी की है। इस नये सिस्टम में सॉफ्टवेयर के जरिए मात्र एक सेकेण्ड में भवन की अनुज्ञा दी जा रही है। कोई भी नागरिक अपना घर बनाने के लिए अपने निवास स्थान से ही कम्प्यूटर के जरिए अपने नए घर का नक्शा इस सॉफ्टवेयर में अपलोड कर सकता है। नक्शे अपलोड होने के तुरंत बाद सॉफ्टवेयर द्वारा नक्शों का परीक्षण कर तत्काल भवन अनुज्ञा जनरेट कर दी जाती है। इसके लिए मात्र एक रूपए का शुल्क लिया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस नवीन सुविधा से नगरीय क्षेत्र के लोगों को अपने घर बनाने के सपने को पूरा करने में पहले की तरह कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नक्शे पास कराने के लिए पहले जटिल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। इससे लोगों को कठिनाईयों की दोहरी मार झेलनी पड़ती थी। लोगों का कहना है कि किसी तरह पैसे का इंतजाम कर शहरी क्षेत्र में जमीन ले ली जाए, तो नक्शा पास करना भी एक समस्या थी। अब इस समस्या से उन्हें निजात मिल गई है।

    छत्तीसगढ़ सरकार की इस नई पहल से मात्र एक क्लिक में 500 वर्गमीटर (5382 वर्गफीट) तक की भूमि में भवन अनुज्ञा मिल रही है। भवन अनुज्ञा देने में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से इसमें लोगों का किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं रहा। यह शासकीय कामकाज में पारदर्शिता का एक बेहतरीन उदाहरण है। घर बनाने के लिए नक्शे पास कराना अब समस्या नहीं रही, न ही इस संबंध में शासकीय कार्यालयों का चक्कर काटने की जरूरत है।

    डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली की विशेषता यह कि भवन अनुज्ञा प्रक्रिया से संबंधित सभी समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, आयुक्त एवं इंजीनियर के लिए अलग-अलग डेशबोर्ड बनाया गया है, जिसमें रोजाना प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति अनुज्ञा एवं लम्बित प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध होगी। दस्तावेज की मांग वाले शत-प्रतिशत केस का ऑडिट एवं भवन अनुज्ञा निरस्त होने वाले प्रत्येक केस का निकाय से राज्य स्तर तक एसएमएस द्वारा सूचना एवं उच्चस्तरीय समीक्षा का प्रावधान है। इस प्रणाली में नागरिकों पर भरोसा जताया है और आवेदक द्वारा दिए गए दस्तावेजों एवं शपथ पत्र के आधार पर ही अनुज्ञा जारी की जा रही है। आम नागरिकों से इस सेवा का लाभ लेने के लिए सही जानकारी के आधार पर ही भवन अनुज्ञा प्राप्त करने की अपील की है।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षाें में राज्य के लोगों के उतरोत्तर विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक नीतिगत फैसले लिए हैं। गांव और शहरों के विकास में अनेक उपलब्धियां हासिल की है। सरकार ने इस अवधि में जनहित में अनेक नीतिगत फैसलों के साथ-साथ गरीब और मध्यम तबकों के लोगों को बहुत से छूट और रियायतें दी हैं। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गतिमान रखने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गों को अपना आशियाना बनाने में काफी सहुलियत मिली है, वहीं राज्य शासन द्वारा रियल एस्टेट बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई नये प्रावधान भी किए गए हैं। ऑनलाईन पंजीयन सुविधा, निर्धारित समय अवधि में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी जा रही है।

    राज्य सरकार ने 5 डिसमिल तक के छोटे भू-खण्डों की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई गई। सम्पत्तियों की गाईड-लाईन दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई। भूमि नामांतरण और डायवर्सन की प्रक्रिया को पूर्व की अपेक्षा अब ज्यादा आसान किया गया है। महिलाओं को भू-खण्डों और मकानों के पंजीयन शुल्क में एक प्रतिशत की छूट प्रदान की है। पंजीयन कार्यालयों में आधुनिक सुविधाएं, ऑनलाईन पंजीयन और स्टाम्पिंग के साथ-साथ सिंगल विन्डों प्रणाली लागू की गई है।

    भूमि संबंधी दस्तावेजों के रखरखाव के लिए डिजिटाईजेशन राजस्व न्यायालयों में ऑनलाईन प्रकरणों का पंजीयन की सुविधा शुरू की गई। पंजीयन विभाग में एक जनवरी 2019 से अब तक करीब दो लाख 75 हजार से ज्यादा छोटे भू-खंडों के क्रय विक्रय के दस्तावेजों का पंजीयन किया गया है। दस्तावेजों के बाजार मूल्य निर्धारण करने वाले गाईडलाईन की दरों में 25 जुलाई 2019 से 30 प्रतिशत की कमी को वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 के लिए भी यथावत रखा गया है।

    मध्यमवर्ग के लिए भूमि-मकान खरीदना आसान हुआ है। 75 लाख कीमत तक के मकान-भवन के विक्रय संबंधी विलेखों पर अगस्त, 2019 से पंजीयन शुल्क की दर में 2 प्रतिशत की रियायत को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के लिए बढ़ाया गया है। राज्य सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि व्यवस्थापन किया जा रहा है। ऐसे व्यक्ति जो शासकीय भूमि का अतिक्रमण कर आवासीय या व्यवसाय के लिए उपयोग कर रहे है वे शासन के गाइड लाईन के तहत भूमि स्वामी हक के लिए आवेदन कर सकते है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन के तहत 7500 वर्ग फीट भूमि के आबंटन के अधिकार जिला कलेक्टर को दिए गए हैं।


    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री  ताम्रध्वज साहू के विभागों लोकनिर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

    बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह  सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, वित्त विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी., लोकनिर्माण विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन सचिव  अंबलगन पी.,संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

    बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और रेणु जी.पिल्ले, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और डॉ. आलोक शुक्ल, स्वास्थ्य सचिव शहला निगार, आयुक्त सी.आर.प्रसन्ना, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  प्रसन्ना आर., आयुक्त अविनाश चंपावत, मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, स्वास्थ्य विभाग के संचालक नीरज बंसोड़, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ल, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    शिक्षा /शौर्यपथ/

    आज स्वामी विवेवकानंद जयंती मनाई जा रही है। देश में इनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था और इनका जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। इनके पिता कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील थे और माता धार्मिक विचारों की महिला थीं। स्वामी विवेकानंद ने 25 की उम्र में परिवार छोड़कर संन्यास धारण कर लिया था। 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म महासभा उनके द्वारा दिया गया भाषण विश्व प्रसिद्ध है। इसी भाषण के बाद दुनिया ने उनकी अध्यात्मिक सोच और दर्शन शास्त्र से प्रभावित हुई। स्वामी विवेकानन्द ने जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें कही थी। उनके द्वारा कहे गए विचार जिनको अपनाकर हर कोई अपने जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। स्वामी विवेकानन्द की जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके कुछ विचार...

     
    स्वामी विवेकानंद के विचार

    एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

    जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगों का आप पर से विश्वास उठ जाता है।

    किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

    हम वो हैं, जो हमें हमारी सोच ने बनाया है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं। जैसा आप सोचते हैं वैसे बन जाते हैं।

    उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।

    जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

    एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो।

    सत्य को एक हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।

    खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

    जिस दिन आपके सामने कोई समस्या न आए, आप यकीन कर सकते हैं कि आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं।

    सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।

    भला हम भगवान को खोजने कहां जा सकते हैं, अगर उसे अपने हृदय और हर एक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते।

    जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

    आपको अंदर से बाहर की ओर विकसित होना है। कोई तुम्हें पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता. तुम्हारी आत्मा के आलावा कोई और गुरु नहीं है।

    मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।

    पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है, फिर उसका विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है।

    किसी भी चीज से मत डरो। तुम अद्भुत काम करोगे। यह निर्भयता ही है जो पलभर में परम आनंद लाती है।

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    शहनाज गिल ने अपने खास और अनोखे अंदाज से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. जब से शहनाज बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं. उनकी पॉपुलेरिटी का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन जब से उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है शहनाज ने सोशल मीडिया पर दूरियां बना ली थीं. वहीं अब एक लंबे समय के बाद शहनाज गिल ने अपनी नई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. जैसी ही शहनाज की ये नई तस्वीरें आईं हैं फैंस ही क्या सेलेब्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision