
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु 11 जनवरी से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है।
प्रधानमंत्री ने पाया कि काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले ज्यादातर लोग नंगे पांव अपनी ड्यूटी कर रहे हैं क्योंकि मंदिर परिसर में चमड़े या रबड़ के जूते पहनना मना है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वालों को अब कड़कड़ाती ठंड में नंगे पांव काम नहीं करना पड़ेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वालों के लिए जूट के जूते भेजे हैं. प्रधानमंत्री मोदी को यह पता चला था कि काशी विश्वनाथ में पुजारी, सुरक्षाकर्मी और मंदिर की साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी ठंड में नंगे पैर काम करते हैं, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम और वाराणसी के विकास कार्यों से गहराई से जुड़े रहे हैं और हर चीज पर करीब से नजर रखते हैं. हाल ही में उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) पाया कि काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले ज्यादातर लोग नंगे पांव अपनी ड्यूटी कर रहे हैं क्योंकि मंदिर परिसर में चमड़े या रबड़ के जूते पहनना मना है. इनमें पुजारी, सेवा करने वाले लोग, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने तुरंत 100 जोड़ी जूट के जूते मंगवाए और काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना कर दिए ताकि काम के दौरान लोगों को कड़ाके की ठंड में नंगे पांव न रहना पड़े. प्रधानमंत्री की इस पहल से काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वाले लोग बहुत खुश हैं.
15 से 18 वर्ष के 46 प्रतिशत किशोर भी लगवा चुके हैं पहला टीका
कोरोना से बचाव के लिए अब तक कुल 3.27 करोड़ टीके लगाए गए
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक की 65 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं इस आयु वर्ग के 98 प्रतिशत लोगों को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का भी टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। अब तक (9 जनवरी तक) इस आयु वर्ग के 46 प्रतिशत किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, धमतरी, राजनांदगांव, बेमेतरा, महासमुंद, बालोद, कांकेर, दुर्ग और गरियाबंद जिले में इस आयु वर्ग के लिए निर्धारित लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों ने कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगवा लिया है।
प्रदेश में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक कुल तीन करोड़ 26 लाख 91 हजार 036 टीके लगाए गए हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 92 लाख 29 हजार 213 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका और एक करोड़ 27 लाख 11 हजार 629 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद से 3 जनवरी से 9 जनवरी तक सात लाख 50 हजार 194 किशोरों का टीकाकरण किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री उमेश पटेल के विभागों उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,सचिव कौशल विकास प्रसन्ना आर., सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार रीता शांडिल्य, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एन.एन एक्का, संचालक तकनीकी शिक्षा अवनीश कुमार शरण, संचालक वित्त शारदा वर्मा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्वेता सिन्हा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अनिला भेंडिया के विभागों महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक वित्त शारदा वर्मा, संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या उमेश मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अमरजीत भगत के विभागों खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री गौरव द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी. सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
मनोरंजन /शौर्यपथ/
आज ही के दिन प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर टिनटिन का 1929 में जन्म हुआ था। टिनटिन की उस पहली कार्टून सीरीज का नाम था 'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन।' टिनटिन एक साहसी रिपोर्टर है, जो अपने कुत्ते स्नोई के साथ दुनिया भर में यात्रा करता है।
टिनटिन ऐसा कार्टून कैरेक्टर है जिसके पास तेज बुद्धि है, वह ईमानदार, सभ्य, और दयालु है। वह अपना बचाव कर सकता है। अपनी खोजी रिपोर्टिंग, तुरंत-सोचने की क्षमता और अपने अच्छे स्वभाव के जरिए, वह हमेशा रहस्यों को सुलझाने और साहसिक कार्य को पूरा करने में सक्षम है।
जॉर्जिस रेमी ने बनाया था टिनटिन का कैरेक्टर
टिनटिन कैरेक्टर बेल्जियम के कार्टूनिस्ट जॉर्जिस रेमी के दिमाग की उपज था। जॉर्जिस को हर्जे नाम से भी जाना जाता है। 76 साल की उम्र में हर्जे का 1983 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भी टिनटिन कॉमिक्स की लोकप्रियता में कमी नहीं आई।
1954 में ही टिनटिन कॉमिक्स में कर दिया था चंद्रमा पर जाने का जिक्र
टिनटिन की पहली कॉमिक बुक, 'टिनटिन इन द लैंड ऑफ सोवियत', 1930 में पब्लिश हुई थी। तब से टिनटिन कॉमिक्स 100 से अधिक भाषाओं में छप चुकी हैं।
चंद्रमा पर वास्तव में इंसान के कदम रखने से 15 साल पहले ही 1954 में आई टिनटिन की मैगजीन और कॉमिक बुक में चंद्रमा पर खोजकर्ताओं के जाने का जिक्र किया गया था। चंद्रमा पर पहली बार इंसान ने 1969 में कदम रखा था और नील आर्मस्ट्रांग ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
टिनटिन’ कॉमिक्स की बिक चुकी हैं 35 करोड़ कॉपियां
टिनटिन कॉमिक्स का 100 से ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और इसकी 35 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं। खास बात ये है कि जॉर्जिस की कॉमिक्स में टिनटिन दुनिया के अलग-अलग देशों का दौरा करके रहस्यों को सुलझाता है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि जॉर्जिस कभी उन देशों में गए ही नहीं थे, जहां टिनटिन कॉमिक्स में जाता है। टिनटिन के साथ स्नोवी नामक एक डॉग भी रहता है।
टिनटिन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। इनमें से पांच फिल्में जॉर्जिस के जीवित रहते रिलीज हुई थीं। 1983 में जॉर्जिस की मौत हो गई। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद कोई दूसरा आर्टिस्ट टिनटिन पर कॉमिक्स न बनाए। टिनटिन पर कुल 24 कॉमिक्स छपी हैं। आखिरी कॉमिक्स 1986 में आई थी।
पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली
आज की ही के दिन लंदन में 1863 में दुनिया की सबसे पुरानी अंडरग्राउंड मेट्रो रेल का उद्घाटन हुआ था। 1853 में इस काम की जिम्मेदारी चीफ इंजीनियर सर जॉन फॉलर को दी गई थी। 10 साल बाद पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच पहली अंडरग्राउंड मेट्रो चली।
भारत में पहली मेट्रो ट्रेन 1984 में कोलकाता में शुरू हुई थी। इसके बाद 2002 में देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू हुई। इसके बाद मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
भारत और दुनिया में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।
1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ।
1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ।
1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।
1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।
1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए।
1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।
1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. यही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है, और यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज ऋतिक रोशन का जन्मदिन है और इस मौके पर यह ऐलान किया गया. आज ऋतिक रोशन का 48वां जन्मदिन है. बता दें कि विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक है. जिसमें विजय सेतुपती और आर. माधवन लीड रोल में नजर आए थे. जबकि इसके हिंदी वर्जन में ऋतिक रोशन गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे जो विजय सेतुपती ने निभाया था. आर. माधवन पुलिस अफसर बने थे, और यह किरदार हिंदी में सैफ अली खान निभा रहे हैं.
ऋतिक रोशन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वेधा.' वहीं फिल्म की निर्माता कंपनी ‘टी-सीरीज' ने भी ट्वीट किया है, 'ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमें विक्रम वेधा में वेधा का पहला लुक जारी करते हुए बेहद खुशी हो रही है. फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी.' ऋतिक रोशन के इस लुक पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आग लगा दी.
बता दें कि फिल्म विक्रम और बेताल की लोककथा पर आधारित है. हिंदी फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे भी नजर आएंगे. बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट वही डायरेक्टर जोड़ी कर रही है जिसने तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया था. यह जोड़ी है पुष्कर और गायत्री की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं."
लखनऊ /शौर्यपथ/
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये चुनाव "80 बनाम 20" का होगा. योगी आदित्यनाथ द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं, जहां अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "लड़ाई अब 80 और 20 की हो चुकी है, जो लोग सुशासन और विकास का साथ देते हैं वो 80 फीसदी भाजपा के साथ हैं और जो लोग किसान विरोधी हैं, विकास विरोधी हैं, गुंडों, माफियाओं का साथ देते हैं वो 20 फीसदी विपक्ष के साथ है."
दुर्ग-भिलाई /शौर्यपथ/
दुर्ग जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद ही भिलाई महापौर नीरज पाल ने निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह निगम और उसके अधिकारी उनसे अपरिचित नहीं है। सभी अपनी कमर कस लें। सभी लोगों को कोरोना के खिलाफ उसी तरह काम करना है, जिस तरह दूसरी लहर के दौरान किया था। उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो जाए वह कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रॉन को पनपने नहीं देंगे।
बैठक के दौरान महापौर ने कोविड वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में लग रहे 15 प्लस के कोविड वैक्सीनेशन में किसी तरह से कोई कमी न आने दें। इसके साथ ही अन्य एज ग्रुप का वैक्सीनेशन भी शत प्रतिशत हो जाए इस पर ध्यान दें। उन्होंने कहा हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर जल्द ही अपना बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यूके धूलेंद्र, उपायुक्त सुनील अग्रहरी, सुपेला अस्पताल प्रभारी डॉ. पियम सिंह, विजय सुजले, हितेंद्र कोसरे सहित सभी जोन आयुक्त व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोविड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ
महापौर नीरज पाल ने पहले दिन ही निगम कार्यालय में कोविड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कंट्रोलरूम में अपने मोबाइल से पहला फोन लगाया और कोविड टीकाकरण, कोविड जांच और कोविड से बचाव की जानकारी ली।
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के पार
दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने की जगह उल्टा बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे के अंदर संक्रमितों की संख्या 290 से छालांग लगाकर 425 पहुंच गई। इस तरह हर दिन बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। जिला प्रशासन कोविड टेस्ट बढ़ाने पर जोर दे रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर रेंडमली कोविड टेस्ट करना शुरू कर दिया गया तो यह 425 का आंकड़ा हजार में भी पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिलेवासियों से एक ही अपील की है कि यदि कोविड को हराना है तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन वैक्सीनेशन के बाद भी करना है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
