August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक ...

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विभागों स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।


    बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव डी.डी. सिंह, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    35.50 लाख रूपए के कार्याें की स्वीकृति की घोषणा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल

    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों के सघन भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण कार्याें का शुभारंभ, सामाजिक भवन का लोकार्पण, मड़ई मेला, जयंती पर्व सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

    डॉ. डहरिया ने अपने सघन भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मंदिर हसौद में सेरीखेड़ी परिक्षेत्र में साहू समाज भवन का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने यहां प्रतिभावन छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन मंत्री मंदिर हसौद सेरीखेड़ी साहू समाज भवन के विविध कार्याें के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इसी तरह समैरिया ग्राम में साहू समाज भवन हेतु 6 लाख रूपए, ग्राम भोथली में नवीन ग्राम पंचायत भवन के लिए 14 लाख 50 हजार रूपए तथा अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत करने के भी घोषणा की। डॉ. डहरिया मोहमेला ग्राम में मड़ई मेला एवं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद थे।

    मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. उन्हें मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हो पाई थी कि अब कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं. ओमिक्रॉन के केस दिन पर दिन बढ़ रहे हैं. राजनाथ सिंह, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार के बाद अब मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. उन्हें मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं.

     जैस ही लता मंगेश्कर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है उनके चाहने वाले लगातार ट्विट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. पूर्व क्रेंद्रिय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लता मंगेश्तर के जल्द ठीक होने की कामना की.

     

     

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात भी की. अखिलेश ने मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. सपा सुप्रीमो ने मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि "सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा. बाइस में बदलाव होगा." तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, और इनके अलावा बांदा की तिंदवारी सीट से BJP विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है.

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे पत्र में कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है, किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं."

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मौर्य को स्वागत करते हुए ट्वीट में कहा, "सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा."

     

     

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री कवासी लखमा के विभागों वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

    बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे ।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू का शनिवार (8 जनवरी) देर रात निधन हो गया है। वे 56 साल के थे और लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। रमेश के निधन की खबर ऐसे समय में आई है, जब महेश बाबू कोरोना पॉजिटिव हैं और आईसोलेशन में रह रहे हैं। रमेश बाबू के निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं महेश बाबू ने भी अपने बड़े भाई रमेश के निधन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

    महेश बाबू ने अपने भाई रमेश की एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, "आप मेरी प्रेरणा, ताकत, हिम्मत और सब कुछ थे। अब आप नहीं हो, तो मैं आज उस आदमी का आधा भी नहीं रह गया हूं, जो मैं था। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। अब बस आराम करो। आप हमेशा मेरे 'अन्नया' रहोगे। लव यू फॉरएवर।"

     

    कोरोना के मामलों के बढ़ने के कारण, महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को नए नियम लागू कर दिए हैं। सरकारी सर्कुलर में कहा गया है कि थिएटर, रेस्तरां और बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। जबकि स्वीमिंग पूल, जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर बंद रहेंगे। इन्हीं बदलावों पर रिएक्ट करते हुए परेश रावल ने जिम बंद होने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया है।

     परेश ने कहा जिम आवश्यक सेवा नहीं

    परेश ने ट्वीट किया, “ट्रेनों, थिएटरों और बार और रेस्तरां आदि को 50% क्षमता के साथ खुले रहने की अनुमति है, लेकिन जिम को नहीं !!! इसके पीछे क्या लॉजिक है? क्या अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना अपराध है? क्या यह एक आवश्यक सेवा नहीं है?" हालांकि परेश के इस सवाल पर यूजर्स ने उन्हें जिम बंद होने के कारण भी गिनाए हैं।

    कोविड से जूझ रहा बॉलीवुड

    नई लहर ने बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग को प्रभावित किया है। जिसके चलते 'जर्सी', 'पृथ्वीराज', 'आरआरआर' और 'राधे श्याम' जैसी फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है, जबकि 'टाइगर 3' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पर रोक दी गई है। हाल के दिनों में जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, एकता कपूर, मृणाल ठाकुर, मधुर भंडारकर, नफीसा अली और अरिजीत सिंह जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।

     

     

     

    खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल

    रायपुर /शौर्यपथ/

    खाद्य मंत्री स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में हुए शामिल

    संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। स्वामी जी ने पूरे विश्व को मानवता और बंधुत्व से साक्षातकार कराया। स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता है। उनके जीवन काल के अमूल्य दो वर्ष छत्तीसगढ़ में व्यतीत हुए। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा छत्तीसगढ़ में बिताए गए दो वर्षों की स्मृति को संजोने के लिए डे-भवन को स्मारक भवन बनाने का निर्णय लिया है। डे भवन को स्मारक बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। स्मारक भवन पाठकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। मंत्री अमरजीत भगत आज राजधानी रायपुर स्थित घासीदास संग्रहालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
    व्याख्यान कार्यकम में अध्यक्षीय उदबोधन में स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के सचिव डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वामी जी को युगाचार्य के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विज्ञान के साथ किया, साथ ही आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वामी जी ने धर्म और विज्ञान के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने अपने विचारों से प्राचीन व आधुनिक भारत के बीच सेतु का काम किया। स्वामी जी ने पीड़ित और दुखियों की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और हिन्दुत्व की व्याख्या कर भारत को महान बनाने की कल्पना की थी। वह आज रामकृष्ण मिशन, रामकृष्ण मठ के माध्यम से साकार हो रही है। विवेकानंद आश्रम रायपुर के प्रपत्यानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंतन किया। उन्हांेने जो सोचा उसको साकार करने के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, शिष्यों को प्रशिक्षित किया और उनके माध्यम से समाज को दिशा प्रदान की जा रही है।

    कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकर एवं वक्ता डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर आगमन से लेकर छत्तीसगढ़ में उनके बिताए हुए दो वर्ष के समय के अनुभवों को साझा किया। प्रोफेसर संपा चौबे ने कहा कि हर मनुष्य में ईश्वर व्याप्त है। स्वामी जी के जीवन पर माता-पिता की प्राथमिक शिक्षा से व्यक्तित्व का निर्माण हुआ।  चौबे ने स्वामी जी के शिकागो के धर्म सभा में दिए भाषण को याद करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद शिकागो धर्म सभा में भाइयों एवं बहनों से संबोधित कर पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके जीवन से हमें एकाग्रता, देशप्रेम एवं लक्ष्य प्राप्ति करने तक नहीं रूकने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को संस्कृति विभाग के सचिव  अन्बलगन पी. और संचालक  विवेक आचार्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री  भगत ने स्वामी विवेकानंद जीवन के आधारित पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एस. तान्या देवी, द्वितीय पुरस्कार शिवा साहू और तृतीय पुरस्कार समृद्धि गुप्ता को दिया गया।

    जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    वेयर हाउस का नया गोदाम मण्डलाटोला में बनाने की मांग

    वनोपज सहकारी समिति के कर्मचारियों एवं त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम वाले संविदा चिकित्सकों ने नियमितीकरण की मांग रखी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा के विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज विडियो कांफं्रेसिंग के माध्यम से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला के नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    वन मंत्री  अकबर से इस दौरान नगर पंचायत बोड़ला के एल्डरमेन  भरत सोनकर के नेतृत्व में लगभग 70 मजदूर विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा के लिये उपस्थित हुए। मजदूरों ने बताया कि मण्डलाटोला स्थित राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में सुकवापारा, मण्डलाटोला, मुड़ियापारा एवं बोड़ला के मजदूर कार्य करते हैं। बोड़ला विकासखंड में भण्डार गृह निगम के नया गोदाम हेतु 3 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। भंडार गृह निगम ग्राम सिंघारी या बैजलपुर में नए गोदाम का निर्माण कराना चाहता है। इससे वर्तमान में कार्य कर रहे मजदूरों का हित प्रभावित होगा। मजदूरों ने यह मांग रखी कि भण्डार गृह निगम के नए गोदाम का निर्माण बोड़ला विकासखंड के खसरा क्रमांक 28 एवं 30 में रिक्त भूमि पर ही किया जाए। मजदूरों की इस मांग पर मंत्री  मोहम्मद अकबर ने राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष एवं राजस्व विभाग से चर्चा करने का आश्वासन दिया।

    इसी तरह विडियो कांफ्रेसिंग से चर्चा के दौरान बोड़ला में नए राशन कार्ड की मांग रखी गई। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला कबीरधाम में फरवरी, 2022 से अलग-अलग विकासखंडवार राशन कार्ड बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे। विकासखंड बोड़ला में आवासीय पट्टा की मांग आने पर मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि अधिकांश आवासीय पट्टे उन्होंने अपने हाथों से हितग्राहियों को सौपे हैं। आवासीय पट्टे के कुछ आवेदन लंबित है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस संबंध में जानकारी देने निर्देश दिया गया है।

    मंत्री से चर्चा करने के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग वनोपज सहकारी समिति कर्मचारी भी उपस्थित हुए थे। उन्होंने अपने वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की मांग रखी। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि इन मांगों के संबंध में कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने वनोपज सहकारी समितियों के कर्मचारियों से तेंदूपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के संग्रहण में रूचि लेकर कार्य करने की अपील की। बोड़ला में विडियो कांफ्रेंसिग में त्रिवार्षिय पाठ्यक्रम के चिकित्सक भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 10 वर्षाे से संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं। जिला कबीरधाम में त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर कुल 55 चिकित्सक सेवारत हैं उन्होंने अपने नियमितीकरण की मांग मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि कि वे इस संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक पहल के लिए आश्वस्त किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision