August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के ग्राम सेमरिया की  बहुरा बाई साहू के निधन हो जाने के कारण उनके शोकाकुल परिवारजनों से मिले और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने  बहुरा बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए

    राजनाथ ने ट्वीट में लिखा, 'मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहह हल्‍के हैं. मैं इस समय होम क्‍वारंटाइन हूं. जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्‍ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं. '

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्‍होंने सोमवार को एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. राजनाथ ने ट्वीट में लिखा, 'मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहह हल्‍के हैं. मैं इस समय होम क्‍वारंटाइन हूं. जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्‍ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं.

    गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं.

     


    '

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की

    रायपुर. /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

    गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

    गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव  गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव  चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव  चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव  शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक  बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक  अनिता शर्मा धमतरी, विधायक  ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक  विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक  चंदन कश्यप सुकमा, विधायक  संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक  विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।

    हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों को आज से लग रहा प्रीकॉशन डोज़

    रायपुर /शौर्यपथ/

    रायपुर जिले में आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम , जिला पंचायत सहित 37 कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना का प्रीकॉशन डोज़ लगाया गया ।

    ज्ञात हो आज से सभी चिकित्सा केंद्रों में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर कोमोर्बिटी वालों का प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है।इसके लिए इन श्रेणी में आने वालों को पूर्व में द्वितीय डोज लगने के दिनांक से 9 माह की अवधि पूर्ण करने वालों को ही प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा

    सूरजपुर /शौर्यपथ/

    एडिशनल एसपी  हरीश राठौर के निर्देशानुसार एवं सहायक नोडल अधिकारी आई रेड एस.सी. राय के मार्गदर्शन में आज 10 जनवरी 2022 को 1.00 बजे से आई रेड इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस की ट्रेनिंग वर्चुअल पूर्ण की गई। जिसमें जिले के सभी थानेदारों को प्रशिक्षण दिया गया एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों का मौके पर आई रेड लाइव एप्लीकेशन के माध्यम से इंट्री कराने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

    संक्रमण से प्रभावित क्षेत्र विशेष विकासखंड को कैटेगरी-ए में रखा जा सकता है

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को सभी ऐहतिहाति कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य शासन द्वारा जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में ऐसे विशेष क्षेत्र जहां कोविड संक्रमण 4 प्रतिशत या उससे अधिक है वहां संक्रमण की रोकथाम के लिए उन क्षेत्रों को कैटेगरी-ए में रखे जा सकते हैं।

    कलेक्टरों को जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कलेक्टर सम्पूर्ण जिले को कोविड संक्रमण की कैटेगरी-ए में नहीं रखना चाहते हैं, तो अपने जिले के ऐसे क्षेत्र जहां संक्रमण दर अधिक हैं, उन विकासखण्डों को कैटेगरी-ए में रख सकते हैं, इससे जिले के किसी एक क्षेत्र में 5 प्रतिशत से ऊपर पॉजीटिविटी रेट में होने पर जिले के अन्य क्षेत्र को इससे बाहर रखने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार पिछले तीन-चार दिनों से लगातार 5 प्रतिशत पॉजीटिविटी रेट होने पर कलेक्टर अपने जिले के मैदानी कार्यालयों में कोविड नियंत्रण के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कदम उठा सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि कैटेगरी-ए में ऐसे जिलों को रखा गया है जहां कोविड संक्रमण की दर 4 प्रतिशत या उससे अधिक है। इन जिलों में रात के समय सभी प्रकार की गैर आर्थिक गतिविधियां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रखे जाने के साथ-साथ सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र, लायब्रेरी, स्वीमिंग पूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आवश्यकता होने पर धारा 144, महामारी एक्ट का उपयोग करने कहा गया है।

     

    देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी के बीच केंद्र लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि महामारी को काबू करने में मदद मिल सके.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कोरोना के मामलों में तेजी के बीच सरकार ने सोमवार को कहा कि फिलहाल एक्टिव केस के 5 से 10 प्रतिशत मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है. हालांकि, स्थिति गतिशील है और इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है. साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि ज़रूरत पड़ने पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स  रात 10 बजे तक खोले जा सकते हैं.

    देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी के बीच केंद्र लगातार वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रहा है ताकि महामारी को काबू करने में मदद मिल सके.

    केंद्र ने राज्यों से कहा कि कोविड टीकाकरण केंद्रों  की टाइमिंग निर्धारित नहीं है. ये जरूरत के हिसाब से तय हो सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अगर हो तो रात 10 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स खोले जा सकते हैं.

    कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स की टाइमिंग को लेकर राज्यों की दुविधा पर केंद्र ने यह जवाब दिया. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाई जा सकती है. कई राज्यों की तरफ से केंद्र को कहा गया था कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक CVC का टाइम है. जिसके बाद केंद्र ने ये चिट्ठी लिखी.

     

     

    महासमुंद /शौर्यपथ/

    जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य सभा की वर्चुअल बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में 13 जनवरी 2022 को जिला पंचायत अध्यक्ष  उषा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12:00 बजे से होगी। बैठक में शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग सहित एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सर्व संबंधितों को जानकारी के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विभागों राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

    बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

    बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव  धनंजय देवांगन, संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision