
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
दिनांक 22 अप्रैल को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मर्दापाल क्षेत्र के घोर संवेदनशील कहे जाने वाले दुर्गम्य वनांचल ग्राम कुधूर एवं तुमड़ीवाल ग्राम का दौरा किया। ग्रामीणों की माने तो पहली बार किसी कलेक्टर ने भंवरडीह नदी पार करके ग्राम के दूसरे हिस्से में पंहुच ग्रामीणो की समस्याओं को जानने समझने का प्रयास किया। ग्रामीणो की समस्याओं एवं उनके सटीक निराकरण करने के अलावा योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की सत्यता जानने के उद्देश्य से किये गये इस निरीक्षण दौरे में जहां कलेक्टर ने ग्रामीणो से सीधे संवाद किया वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा स्कूली बच्चो को खेल सामग्री का वितरण किया गया।
जिले के दुर्गम इलाको में शुमार कुधूर एवं तुमड़ीवाल ग्रामो की भौगौलिक बसाहट की प्रमुख विशेषता यह है कि इन गांवो को भंवरडीह नदी दो भागो में विभाजित करती है। इस दृष्टि से नदी के दूसरी छोर स्थित ग्राम क्षेत्र अधिक बीहड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इन क्षेत्रो में नदी को पार करके ही यहां जाया जा सकता है। इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने बाइक से नदी पार कर ग्राम के दूसरे हिस्से में पंहुचे सर्वप्रथम उन्होने ग्र्राम तुमड़ीवाल के प्राथमिक शाला केन्द्र का निरीक्षण किया। जो एक अस्थाई शेडनुमा हाल में संचालित हो रहा है। मौके पर कलेक्टर को जानकारी दी गई कि यहां स्कूल भवन तो स्वीकृत हो चुका है पंरतु नदी पार कर निर्माण सामाग्री लाने में यहां दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। यहां एक शिक्षक और अतिथि शिक्षक के द्वारा अध्यापन कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने यहां छात्रो और शिक्षको से अध्यापन के विषय में चर्चा किया और शीघ्र ही स्कूल भवन की निर्माण की दिशा मे कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उपस्थित छात्रो एवं अन्य युवाओं को खेल सामग्री के रूप में वॉलीवाल एवं क्रिकेट किट के अलावा स्पोर्ट टी-शर्ट भी प्रदाय किया गया। कलेक्टर के पीडीएस प्रणाली के संचालन के सवाल पर चर्चा के दौरान तुमड़ीवाल के खास पारा के ग्रामीणो ने बताया कि यहां बसे 45 परिवारों के राशन कार्ड बन चुके है जबकि अन्य बचे 23 परिवारों को स्वीकृति दी गई है। इस पर कलेक्टर ने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी, पंचायत एवं स्कूल भवन के निर्माण में स्थानीय ग्रामीणजन के सहयोग एवं समर्थन की आवश्यकता है। अत: ग्रामीणो को भी चाहिए कि वे अपने ग्राम को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रशासन का खुलकर सहयोग करें। मौके पर उन्होने यह भी जानकारी दी कि तुमड़ीवाल ग्राम में विद्युत व्यवस्था के दूरूस्ती करण के तहत 1.50 करोड़ की स्वीकृती दी जा चुकी है और शीघ्र ही ये वनांचल ग्राम रोशनी से जगमगायेंगे।
कुधूर ग्रामवासिंयो ने कलेक्टर से मांगा स्टाप डेम और सड़क निर्माण,
इस क्रम में कुधूर ग्राम के पटेलपारा के ग्रामीणो ने चर्चा के दौरान कलेक्टर से स्टाप डेम एवं कड़ेनार से कुधूर (5 कि0मी0) सड़क तथा बेड़मा से हड़ेली तक सड़क मार्ग से जोडऩे की बात भी कही। इस पर कलेक्टर ने शीघ्र की आरईएस विभाग से परीक्षण करवाकर शीघ्र प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीण आजीविका के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि इस क्षेत्र में चार वृक्षो की अधिकता, एवं चिरौंजी उत्पादन की संभावना को देखते हुए ग्रामीणो को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। चार बीज से चिरौंजी उत्पादन हेतु मशीन भी इस क्षेत्र में लगाई जा सकती है। जो क्षेत्र के ग्रामीणो के आजीविका के प्रबंधन का अच्छा स्त्रोत होगा। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि चूकिं इस क्षेत्र में 300 नरेगा जॉब कार्डधारी है अत: वे पूरे उत्साह के साथ पंचायत विभाग की योजनाओं में अपने हिस्सेदारी दर्ज करायें साथ ही औरों को भी प्रेरित करे। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, एडीशनल एसपी शोभ राज अग्रवाल, ग्राम सचिव कालीचरण झा, सरपंच तुमड़ीवाल नीलधर कश्यप सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
को अग्रवाल कृषि केंद्र कवर्धा के द्वारा पुरानी कृषि उपज मण्डी में अपने 51 वे वर्ष के पायेदान कृषकों के साथ धूम धाम से उल्लास पूर्ण वातावरण मनाया इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न गांवों की कृषकों ने बड़ चड़ कर भाग लिया कार्यक्रम के संस्थापक बृजलाल अग्रवाल संचालक आशीष अग्रवाल सहयोगी शिव कुमार अग्रवाल दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कूपन ड्रॉ का आयोजन किया गया जो कि इस जिले का प्रथम कार्यक्रम रहा प्रथम पुरस्कार के रूप में बजाज मोटर सायकल पूरन दास मानिकपूरी मध्यप्रदेश बालाघाट जिले गढ़ी के निवासी को मिला श्री मानिकपुरी केवल एक कूपन हाईब्रीड धान 2 पैकेट ( 6 द्मद्द ) का लिया था और इनका भाग्यशाली कूपन का ड्रॉ रहा . इसी दौरान दूसरा इनाम लैपटॉप भागवत निर्मलकर ग्राम हिरापुर निवासी (कवर्धा से 20 किलोमीटर दूर गाँव ) को मिला .
निर्मलकर जी के साथ में उनकी सुपुत्री जो कि कालेज मे पढ़ती है इनाम की घोषणा होते ही उसकी आंखे झलक उठी एवं बोली की पापा जी को लंबे समय से लैपटॉप के लिए बोल रही थी किन्तु दिलाने में असमर्थ रहे आज ईश्वर ने उनकी सुन ली भागवत निर्मलकर जी खुशी से नाच उठे . वही तीसरा इनाम एक रुष्टष्ठ टीवी क्राउन 32 इंच वाला वनांचल रेंगाखार के ग्राम दरिया अनजी लाल को मिला एवं दूसरी रुष्टष्ठ टीवी जीवन लाल कुर्रे ग्राम चंडालपुर को मिला एवं तीसरी रुष्टष्ठ टीवी जनक राम साहू ग्राम खैरबना कला को मिला .वही चौथा इनाम फ्रिज जो कि मुकुंद जैन कवर्धा निवासी को मिला इसके अतिरिक्त और भी इनाम अनेकों किसानों को मिला . विगत 2 वर्षों से कोरोना को देखते हुए लक्की ड्रॉ कूपन नहीं रखा गया था अब वर्तमान स्थिति में कोरोना समाप्त होते ही हमारे फर्म द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रत्येक 2000 /- ( दो हजार ) की धान एवं दवा खरीदी पर 1 ( एक ) लक्की ड्रॉ कूपन किसानों को दिया जाएगा उक्त कर्यक्रम में जिले के किसान भाइयों एवं कंपनी वालों का एवं समस्त स्टाफ का सहयोग मिला .
कोंडागांव / शौर्यपथ /
कोंडागांव मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों, ब्रांड एम्बेस्डरो, आई टी बी पी के जवानों, नगरपालिका परिषद कोंडागाँव के कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों के द्वारा जिला मुख्यालय के बंधा तालाब में जलकुंभी का सफाई किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने तालाब के अंदर जाकर जलकुंभियों और घास को निकाला।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पाण्डे, जिला संयोजक रिया तिवारी, पार्षद तरूण गोलछा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, ब्रांड एम्बेसडर टंकेश्वर पाणिग्रही, सुनील आचार्या, मनीशंकर देवांगन, बसंत साहू, नगरपालिका परिषद कोंडागांव के कर्मचारी संतोष साहू, गंगा सोनानी, सरस्वती दास, शेर सिंह राजपुरोहित, तरुण नाग और स्वच्छता दीदी मौजूद रहे।
रायपुर/ शौर्यपथ /
आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सिख समाज के नौंवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने सिख समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरू तेग बहादुर ने आजीवन धर्म एवं मर्यादा की रक्षा में तत्पर रहे। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान देश की संस्कृति की गरिमा एवं उसके सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया है और आने वाली पीढ़ीयों को भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व भर में सिख समाज गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल कर समाज सेवा का पुनित कार्य कर रहा है। सिख समाज को उनके इस सेवा और त्याग के लिए धन्यवाद दिया।
सुश्री उइके ने कहा कि जब-जब राष्ट्र को जरूरत पड़ी तो उसकी रक्षा में गुरुओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और शहादत से भी पीछे नहीं हटे। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की विशिष्टता है और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हमारे देश ने गुरुओं के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति की है। धर्म गुरुओं के सामथ्र्य, त्याग, सेवा, बलिदान के विचारों ने न केवल अनुयायियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया है बल्कि समाज को भी नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता के आगे गुरु तेग बहादुर दीवार की तरह खड़े रहे। ऐसे महान बलिदानी और विचारक गुरु तेग बहादुर की वीरता को नमन करती हूँ।
उन्होंने दुनिया भर में फैले सिख समाज को कोरेाना महामारी के कठिन परिस्थिति में दिए योगदान के लिए धन्यवाद दिया। सिख समाज सदैव हमें स्मरण कराता है कि मानव सेवा सर्वोपरि है और इस कार्य में समाज के सभी धर्मों,जातियों के लोगों को बिना किसी भेदभाव केे हमेशा तत्परता से संलग्न रहना चाहिए।
इस अवसर पर सिख समाज के महिलाओं ने राज्यपाल सुश्री उइके को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, निरंजन खनूजा सुरेंद्र छाबड़ा, डी.एस.भामरा, अमरजीत सिंह चन्नी, सुरेंद्र कौर छाबड़ा, चरणजीत कौर छाबड़ा, सुरेंद्र कौर जुनेजा, सुरेंद्र कौर चावला एवं सिख समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कोंडागांव/ शौर्यपथ /
कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे 30 पर जम कर नारे बाजी के साथ आबकारी मंत्री का भाजपाइयों ने पुतला फूंका । दअरसल 2 से 3 रोज पूर्व में श्री लखमा अपने बस्तर दौरे के दौरान किये टिप्पणी से भाजपाईयों को आहत पहुँचा है जिसके विरोध में कोंडागांव भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप नाग(बन्टी) एवं मंडल अध्यक्ष सखाराम कोर्राम के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जम कर लगाए जा रहे नारों में अनपढ़ मंत्री को स्कूल भेजो के नारों के साथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ये अपमान भाजपा परिवार नही सहेगा आगे किसी भी प्रकार से किसी भी मंत्री के द्वारा अपमान किया गया तो भाजपा परिवार के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन ,नगरपालिक अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल ,उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ,दयाराम पटेल ,गप्पी सुराना ,महेंद्र पारख ,दिनेश राव ,छोटू सलाम,राहुल गुप्ता,सुभम पटेल,नागेश देवांगन,रौनक पटेल,टिंकू साहू,विश्वजित,कन्हया गुप्ता, देवेंद्र मौर्य,ललित देवांगन,तेज देवांगन,धनसुदास,अविनाश सोरी,योगेंद्र नेताम,बलसिंह बघेल जी करुण नाइक,संतोष सिंह,रविन्द्र नाग,आनंद नाग,आकाश कश्यप एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम से आम लोगों को जोडऩे भाजपा के वृहद कार्यक्रम तहत आज भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल के वार्ड 16 के जयंती नगर मे बूथ प्रभारी अश्वनी साहू निवास मे कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री जी कि मन कि बात कार्यक्रम देखे जिसमें जिला भाजपा मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थिति थे आज मन की बात मे प्रधानमंत्री द्वारा धरती पर गिरते जल स्तर को बचाने जल सरंक्षण के दिशा में कार्य करते हुए पानी के प्राचीन स्रोत तालाबों व कुओ को संरक्षित कर नए अमृत सरोवर बनाने के लिए आव्हान करने पर इस दिशा में भाजपा द्वारा लोगो को प्रेरित करने निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने पटरी पार मंडल भाजपा मे वरिष्ठ पार्षद देवनारायण को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओ द्वारा अभिनंदन भी किया गया इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल महामंत्री देवनारायण चंद्राकर,सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष रचित परासर,मंत्री मन्नू साहू जितेंद्र राजपूत,प्रवीण सेन,पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष अश्वनी साहू कृष्ण यादव,विजय श्रीवास, अजय पटेल, हिंनछा राम साहू,रूपेश यादव,गोविंद चंद्राकर ,जितेंद्र साहू,मनोज साहू,विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे इसी प्रकार वार्ड 18 शक्ति नगर के बूथ नंबर 25 मे भी मन की बात कार्यक्रम सुना गया जिसमे मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू, जिला भाजयुमो महामंत्री तेखन सिन्हा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन, करण निषाद, कीर्तन साहू ,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अंजू तिवारी, मंत्री सुरुचि उमरे, पीला बाई साहू, उषा निर्मलकर, शांति बाई साहू सहित बूथ के बहुत से सदस्य व महिलाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम जिला प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने अब भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आमजन भी प्रतीक्षारत रहते हैं और गांव के चौपाल से लेकर घरों तक आम लोगों के बीच प्रधानमंत्री जी को सुनकर उनके द्वारा बताए जाने वाले प्रेरक व ज्ञानवर्धक बातों से अवगत होते हैं इसी क्रम में आज मन की बात की 89वा संस्करण में पीएम मोदी जी ने पानी बचाने हेतु दिए संदेश के साथ साथ परीक्षा पे चर्चा का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री जी ने गणित व विज्ञान का रहस्य बताते हुए इनके ज्ञान व गुण सूत्र से अवगत कराया व मनुष्य को हर परीक्षा आत्मविश्वास देने की बात कही इसके अलावा कोरो ना के नए वैरिएंट से भी बचने मास्क व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की नियमों का पालन करने कि अपील किया। मन की बात कार्यक्रम आज शहर में विभिन्न वार्डों में किया गया जिसमे चंडी शीतला मंडल मे वार्ड क्रमांक 9 मे मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर कि उपस्थिति मे सुना गया जिसमे मंडल महामंत्री बंटी चौहान मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, मनहरण देवांगन (मंडल उपाध्यक्ष )रितेश सोनी (छाया पार्षद )निशिकांत मिश्रा (पूर्व मंडल मंत्री )संदीप कहार, सुरेश शर्मा कुणाल मिश्रा सहित म गंज पारा सदर मंडल मे पुलगांव वार्ड 55 में मंडल महामंत्री राहुल पंडित के निवास सुना गया है जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ,महामंत्री संदीप जैन ,राहुल पंडित ,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,मंत्री दीपक सिन्हा ,युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष नितेश बाफना ,पिंटू मंडावी प्रमुख रूप से उपस्थित के थे कसारीडीह बोरसी मंडल मे जिला उपाध्यक्ष कल्पना जोशी ने वार्ड 49 निवास मे पद्मनाभपुर वार्ड 45 मे पार्षद हेमा शर्मा निवास मे जिसमे जगदीश शर्मा,वार्ड 47 मे पार्वती पंडित निवास मे सुना गया जुडऩे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
कवर्धा-नगर पालिका कवर्धा व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड क्रं. 08 सोसायटी के बाजू शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे व्यक्तियों को हटाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोसायटी के पास शासकीय भूमि पर रामकृपाल झारिया पिता बजारी लाल कहार एवं कविता झारिया द्वारा अपने वार्ड से अवैध कब्जा किया जाकर झोपडी नुमा मकान बनाया जा रहा है वार्डवासियों की शिकायत पर तत्काल आज नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया गया। कार्यवाही में उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष ठाकुर, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन टीम उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा विगत 4 अप्रैल से लगातार भीषण गर्मी में अपने जायज मांगो को लेकर धरने में बैठे है पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के असंवेदनशील भूपेश सरकार के कान में जू तक नही रेंग रहा भारतीय जनता पार्टी परिवार की तरफ से मनरेगा कर्मचारी संघ के भाइयों बहनों के समर्थन में जिला के महामंत्री नटवर ताम्रकार जी जिला के मंत्री दिनेश देवांगन जी चंडी शीतला मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्रकार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू युवा मोर्चा दक्षिण पाटन मंडल के अध्यक्ष नारद साहू द्वारा धरना स्थल में जाकर कर्मचारियों व अधिकारियों और रोजगार सहायकों के आंदोलन का समर्थन कर आश्वस्त किया कि उनके इस आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है .
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए उनसे प्राप्त आवेदनों की जांच कर समस्याओं से अवगत हुए। उनके द्वारा आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु टीप किया गया। इन आवेदनों में स्थायी विद्युत कनेक्शन, विद्युत लाईन विस्तार, लोन की आवश्यकता, जमीनी विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, हैण्डपम्प लगाने जैसे आवेदन प्रमुख थे।
जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम बिवला के सुधराम नेताम, हीरामन नेताम, रतीराम नेताम, मनीराम नेताम ने अवगत कराया कि गांव के 55 किसानों द्वारा बोर में स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन जमा किया गया था, परंतु एक वर्ष बीत जाने के पश्चात् भी स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं लगा है। इसी प्रकार जामपदर पारा कोण्डागांव के दिव्यांगजन राजूराम नेताम ने अपने दिव्यांगता को देखते हुए लोन के लिए कलेक्टर से आग्रह किया। ग्राम बंधापारा केशकाल के ग्रामीणों ने सोलर पम्प सिंटेक्स शुद्धिकरण की शिकायत करते हुए बताया कि पम्प पिछले तीन महीनों से खराब हो गया है और लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही हे। इसके अलावा ग्राम बीरापारा बड़ेराजपुर के ग्रामीणों ने गांव के खेल मैदान में अतिक्रमण की शिकायत करते हुए बताया कि गांव के एकमात्र खेल मैदान में अतिक्रमण किया गया है। जिससे विभिन्न खेलों के आयोजन एवं सामूहिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मियों ने बजट के अभाव में निकाले गये सफाई कर्मियों को पुन: कार्य पर रखने, ग्राम पल्ली के सज्जो मरकाम ने हैण्डपम्प लगाने, केशकाल के सखाराम समरथ एवं शोभाराम सोरी ने आदिवासी विश्रामगृह भूमि पर स्थायी पट्टा, जिले के सुभाष, भुनेश्वर, दीपक, राजेश ने नि:शुल्क पीएससी कोचिंग संस्थान को पुन: संचालित करवाने, आड़काछेपड़ा की जयकुमारी ने भूमि के गलत सीमांकन करने, ग्राम पलोरा के जयसिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. वाय. के. शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय दुर्ग का एस.एन.सी.यू. आधुनिक उपकरण से लैस है। आधुनिक बेबी वॉर्मर एवं सी पैप की सुविधा उपलब्ध है। एस.एन.सी.यू. की जिम्मेदारी वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश मल्होत्रा, डॉ. हेमन्त साहू, डॉ. सीमा जैन, डॉ मनीषा ठाकुर, डॉ. क्षीतिज ठाकुर, डॉ. मनीष यादव एवं प्रशिक्षित स्टाफ नर्स की टीम द्वारा मॉनिटरिंग किया जाता है।
जिला चिकित्सालय के नियोनेटल आ.ई.सी.यू. में समय से पूर्व जन्मे बच्चे एवं सामान्य से कम वजन वाले बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। जिले में इस तरह के चार नवजात बच्चों (टिंकी-डांडेसरा, भारती-टंकी मरोदा, कल्याणी-घुघुवा, दिनेश्वरी- रसमड़ा) जिनका वजन 1.1 किलो ग्राम से 1.14 किलो ग्राम के बीच था ये सभी गंभीर स्थिति में थे, जिन्हे 1 माह एस.एन.सी.यू. में रख कर उनकी निगरानी कर सामान्य स्थिति में लाया गया, और उन्हें अस्पताल से कल 18 अप्रैल को छुट्टी दी गई। वर्तमान में अभी एसएनसीयू तीन बच्चों का उपचार चल रहा है।
इन बच्चों के जीवनदान देने का श्रेय नर्सिंग स्टॉफ एवं एस.एन.सी.यू के समस्त चिकित्सकों का है, जिनके द्वारा दिन-रात, देख-भाल में संभव हो पाया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
