August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने आज जगदलपुर के शासकीय काकतीय पीजी काॅलेज के सभाकक्ष में उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित उद्यमी युवा एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।
    इस अवसर पर केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष चौहान ने आदिवासी बाहुल्य अंचल बस्तर में जिला प्रशासन की पहल पर उद्यमिता के विकास के लिए थिंक बी के स्थापना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अंचल में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास निश्चित तौर पर यहां सबसे अधिक बसने वाली जनजातीय समुदाय को मिलेगा और उनका उत्थान होगा।
    चौहान ने जनजातीय समुदाय की छवि और वास्तविकता में अंतर का पीड़ादायक बताते हुए कहा कि भारत में जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
    उन्होंने आदिवासी समुदाय को उद्यमितापूर्ण मानसिकता का बताते हुए कहा कि वे नौकरी की मानसिकता नहीं रखते हैं। वहीं वे व्यक्तिगत विकास की अपेक्षा सामुदायिक विकास की भावना रखते हैं। वे अपने गांव में रहकर गांव के हित के अनुसार विकास करना चाहते हैं। उन्होंने स्थानीय उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उद्यमिता को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वन संपदा की रक्षा करते हुए उद्यमिता का विकास किया जाना चाहिए।
    झाबुआ और बस्तर की विशेष पहचान
    चौहान ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर और झाबुआ की विशेष पहचान है तथा ये एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि कुछ लोगों को अपना परिचय झाबुआ जिले से देने पर अक्सर बस्तर की याद करते हैं, जो इन दोनों अंचल की निकटता का अनुभव कराता है।
    इस अवसर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की कुलपति एवं संचालक प्रो. शालिनी भरत ने कहा कि वे बस्तर के अपने पहले प्रवास पर बहुत ही खुश हैं, क्योंकि उन्होंने बस्तर के बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा था। उन्होंने उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सबसे पहले पहल करने पर बस्तर जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। उन्होंने तेजी से बढ़ते शहरीकरण को एक बड़ी समस्या बताते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर यह कार्य आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में भी उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा बस्तर में उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी ऐसा ही है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए किए गए त्वरित पहल के लिए भी जिला प्रशासन की सराहना की।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कहा कि बस्तर में कुछ बहुत अच्छी शैक्षणिक संस्थाएं हैं, जिनके विद्यार्थी आज बहुत अच्छे मुकाम पर हैं। वे वापस बस्तर को कुछ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां के आदिवासी आज भी अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े हुए हैं, जो बाहरी लोगों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केन्द्र है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए बस्तर की ये विशेषताएं अनुकूल रही हैं। इसके साथ ही टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेस का साथ मिलने पर इस कार्य को गति मिली है। उन्होंने भविष्य में सभी स्कूल-कॉलेजों में थिंक-बी क्लब खोलने की बात कही, जिससे युवाओं में उद्यमिता की भावना का विकास हो।
    पारिस्थितिकी तंत्र के सहयोगियों के साथ होगी चर्चा और दरभा में कॉफी की खेती का करेंगे अवलोकन
    उद्यमिता पर आधारित कॉन्क्लेव में पधारे अतिथियों द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पारिस्थितिकी तंत्र के सहयोगियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही वे दरभा में की जा रही कॉफी की खेती का भी अवलोकन करेंगे। गुरुवार को थिंक बी कार्यालय में उद्यमिता में नवाचार पर युवाओं के विचारों पर मंथन किया जाएगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। डीआईजी(नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के महीने में अलग अलग मुठभेड़ में 04 नक्सलियों की मौत भी हुयी है। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च माह में दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 05 नग हथियार बरामद किया है तथा 20 नग आईईडी जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है।

    डीआईजी (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिले के जंगल व पहाड़ियों में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त तथा सर्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के बीच मुठभेड़ भी हो रही हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    एनआईसी छत्तीसगढ़ के डीआईओ के लिए दो दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम का आयोजनएनआईसी छत्तीसगढ़ के डीआईओ के लिए दो दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों नवा रायपुर के महानदी भवन मंत्रालय में किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मासिक कार्य रिपोर्ट (एमडब्ल्यूआर) का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर  संजय कपूर (उप महानिदेशक और राज्य समन्वयक, एनआईसी नई दिल्ली), डॉ अशोक कुमार होता (राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी),  टी.एन. सिंह (अतिरिक्त एसआईओ (राज्य),  ए.के.सोमशेखर (अतिरिक्त एसआईओ (जिला)) और श्री पी रामाराव (अतिरिक्त एसआईओ (जिला)) उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में डॉ. बी.के.मूर्ति, सीईओ, इनोवेशन सेल, आईआईटी भिलाई ने डिजिटल गवर्नेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को समझाते हुए तकनीकी सत्र की शुरुआत की। एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईटी भिलाई डॉ. गगन राज गुप्ता ने डेटा एनालिटिक्स फॉर सिटीजन फ्रेंडली गवर्नेंस की विस्तृत जानकारी दी। तकनीकी सत्र में आईटी और सिस्टम आईआईएम-रायपुर के प्रोफेसर डॉ. सुमीत गुप्ता ने सरकारी प्रणाली के लिए ब्लॉकचैन स्ट्रैटेजी के निर्माण की आवश्यकता के संबंध में बताया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारियों ने कार्यक्रम में उभरती हुई प्रौद्योगिकी के उपयोगिता पर विचार व्यक्त किया।  ए.के. सोमशेखर द्वारा निकलर और टेलीप्रैक्टिस पर प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही निकलर आधारित सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उभरती प्रौद्योगिकियों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। डीडीजी और एसआईओ, एनआईसी छत्तीसगढ़ डॉ. ए.के. होता ने प्रभावी संचार पर और  ललिता वर्मा ने सॉफ्टवेयर प्रबंधन गुणवत्ता पर विचार व्यक्त किया। मानसिक स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा तनाव प्रबंधन (गतिविधि आधारित) सत्र भी आयोजित किया गया।

    कवर्धा/ शौर्यपथ /

    स्वास्थ्य विभाग में ष्टरू॥ह्र डॉ सुजॉय मुखर्जी के द्वारा 1 अप्रैल से अप्रैल "फूल नही अप्रैल कूल" बनाने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पौधा रोपण किया जा रहा है। सीएमएचओ कार्यालय, जिला अस्पताल समेत समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विविध पौधों समेत मच्छर रोधी पौधों का प्रथमिकता से रोपण शुरू कर दिया गया है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक 500 पौधा रोपण हो चुका है, इसे अनवरत जारी रखा गया है।

    मच्छर रोधी पौधों का रोपण भी जारी

    तुलसी, लौंग, अजवाइन, पुदीना और अन्य हर्बल पौधों की मदद से अब मलेरिया कंट्रोल की कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ऐसे हर्बल पौधों की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। इसलिए घरों, दफ्तर और सार्वजनिक जगहों पर हर्बल पौधे लगाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर कार्य आरम्भ कर दिया है। मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों पर कंट्रोल के लिए सीएमएचओ डॉ. सुजॉय मुखर्जी ने मैदानी अमले को जिम्मेदारी दी है। वे अपने- अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को हर्बल पौधे लगाने प्रेरित करेंगे। खास तौर पर बोड़ला ब्लॉक के उन 100 और पंडरिया ब्लॉक के 119 गांवों में, जो मलेरियर के मामले में संवेदनशील माने गए हैं। हर्बल पौधे लगाने की शुरुआत सरकारी अस्पतालों से की जा चुकी है। जिला अस्पताल में ही ओपीडी, माइनर ओटी, एसएनसीयू और मरीज वार्डों के बाहर गमलों में हर्बल पौधे लगाए गए हैं।

    सी एम एक ओ डॉ सुजॉय मुखर्जी बताते हैं कि तुलसी, अजवाइन, गैंदा, लेमन ग्रास व अन्य हर्बल पौधों से पाइरेथ्रम, थियोफीन जैसे वाष्पशील सुगंधित गंध निकलती है। इससे मच्छर पास नहीं आते। रसायनिक दवाओं के छिड़काव से मच्छर तो भाग जाते हैं, लेकिन इसका मानव शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ये हर्बल पौधे दोनों से बचाव करने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि इन पौधों का आइडेंटिफिकेशन आयुष विभाग की विशेष टीम द्वारा की गई है और राज्य शासन की ओर से मार्दर्शिका जारी कर सबको इन पौधों का रोपण करने के लिए मार्गदर्शन किया गया है।

    जिले भर में चलाएंगे मुहिम- कलेक्टर

    कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी समय में सम्पूर्ण जिले में मुहिम तेज करके अन्य फलदार व छायादार पौधों के साथ इन तमाम मच्छर रोधी पौधों का रोपण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भोरमदेव परिसर में शिव वाटिका बनाने की भी योजना है, जिसमें इन पौधों को भी शामिल किया जाएगा।

    महापौर व आयुक्त ने नहरों की सफाई कर जल्द तालाबों के भराव के लिए दिए थे निर्देश

    आयुक्त ने आज तलाबो के जलभराव का लिया जायजा

    क्षेत्रवासियों से जल की एक-एक बूंद को सहेजने की गई अपील

    भिलाई / शौर्यपथ /

    नगर निगम प्रशासन गर्मी में गिरते हुए जलस्तर को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों के निस्तारी के लिए निगम क्षेत्र के तालाबों का भराव किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल ने सभी निस्तारी तालाबों का भराव कर जलस्तर को बढ़ाने के निर्देश सभी जोन के अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने आज जोन एक अंतर्गत विभिन्न तालाबो का निरीक्षण कर वहां जल स्तर का जायजा लिया। उन्होंने जोन अधिकारियों व प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों में जलभराव से पहले नहर की सफाई करवाए व उनके माध्यम से जल्द तालाब का भराव कराए, ताकि वहां निस्तारी की समस्या न आए। खमरिया शीतला तालाब में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वहां के निवासियों से चर्चा की, कुछ व्यक्ति तलाब में नहाने के लिए पहुंचे थे, उनमें से एक ने बताया कि पहले वाटर लेवल शीतला तालाब का बहुत डाउन हो गया था, निस्तारी में समस्या आ रही थी, लेकिन जलभराव के बाद पानी का लेवल फिर से बढ़ गया है और पहले जैसा हो गया है आसानी से निस्तारी हो रही है। उन्होंने इसके लिए महापौर को धन्यवाद भी दिया। तालाब में पानी भरने के लिए नहर से आने वाले रास्ते को भी क्लीयर किया गया है। शहर के कई तालाबों में पानी भरे जा चुके हैं।

    कुछ तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया जारी है। जोन दो क्ष़ेत्रांतर्गत गुरू घासीदास नगर के तालाब की सफाई कर पानी भरा जा रहा है। वहीं कुरूद स्थित नकटा व ढौर तालाब की सफाई जारी है, जल्द उसे भी भरा जाएगा। जोन तीन क्षेत्र के श्याम नगर-शारदापारा तालाब व कैनाल रोड नहर की सफाई चल रही है। जल्द ही इसे भी भरा जाएगा। बैकुंठ धाम सूर्यकुंड तालाब भी अन्य माध्यमों से भरा जा रहा है। वहीं जोन 4 अंतर्गत लक्ष्मण नगर सूर्यकुंड तालाब को नहर से भरा जा चुका है। शेष निस्तारी तालाबों को भरने नहर की सफाई कर अवरू़द्ध वाली जगहों से झिल्ली, पन्नी व कचरों को हटाया जा रहा है।

    आयुक्त ने जलभराव के बाद जल शुद्धिकरण के लिए भी व्यवस्था बनाए रखने कहा। उन्होंने तालाबों, डबरी व अन्य जलाशयों को जल्द तांदुला जल संसाधन विभाग द्वारा छोड़े गए पानी से भरने के निर्देश दिए हैं। महापौर नीरज पाल व आयुक्त प्रकाश सर्वें ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जल के एक-एक बूंद को सहेज कर रखें। पानी की बर्बादी न करे। पानी का सदुपयोग करें। आम जनता को पानी को सहेजने के लिए भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित करने कहा गया।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला महामंत्री बृजेश चौहान व दिलीप जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को ठगने का ही काम किया है । चुनाव जीतने बड़े बड़े वादे तो कर दिए अब उन वादों को पूरा करने पसीने छूट रहे ।
    चारामा में महिलाओं और युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया परन्तु आज सबसे ज्यादा कोई वर्ग कांग्रेस सरकार से त्रस्त है तो वो युवा व महिलाएं ही है । कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं को 2500 रु प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने बेरोजगारों को नौकरी , अनियमित व संविदा कर्मचारियों को सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर नियमति करने का वादा किया था परन्तु आज तक इनमें से कोई वादा पूरा इस सरकार ने नही किया है । प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू इट का काम छीन कर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिया गया जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं बेरोजगार हो गई और उन पर रोजी रोटी का संकट आन पड़ा । पूरे प्रदेश में युवा, महिलाएं सबसे ज्यादा महीनों से आंदोलनरत है परन्तु इस सरकार के कान में जूं नही रेंग रहा । आंदोलन करने वालो से सरकार का कोई प्रतिनिधि मिलना तो दूर उनकी मांगों को सुना भी नही जा रहा । लोकतंत्र की दुहाई देने वाली इस कांग्रेस सरकार ने नया रायपुर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को रातों रात अलोकतांत्रिक तरीके से धरना स्थल से खदेड़ दिया गया । प्रदेश की कांग्रेस सरकार से प्रदेश की सम्पूर्ण जनता त्रस्त है ।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से 12020 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त डी ओ होंडा स्कूटर भी जप्त किया गया है , दिनांक 24/04/22 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति डी ओ होंडा स्कूटर में शराब का परिवहन, बिक्री हेतु कर रहा हैं, सूचना की तस्दीक दौरान थाना कांकेर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नया बस स्टैंड कांकेर के पास मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन को रोक कर का तलाशी लिया गया किया गया जांच के दौरान डी ओ होंडा स्कूटर सवार आरोपी निरंजन गुप्ता पिता स्व विश्वनाथ गुप्ता उम्र 57 वर्ष निवासी कोकानपुर के आधिपत्य के डी ओ होंडा क्रमांक सीजी 04 एमके 2939 में आरोपी के पास रखे पीटठु बैग एवं स्कुटी सीजी -04 एमके 2939 में रखे डिग्गी में रखे समान स्कूटी के डिग्गी मैकडॉवेल नंबर वन का 15 नग अंग्रेजी शराब पिठठु में गोवा अंग्रेजी शराब 24 नग व 10 नग सिम्बा केन बियर अवैध रूप से रखा पाये जाने से कुल शराब 12020 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने शराब को उक्त शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध थाना कांकेर में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शराब परिवहन में प्रयुक्त डीओ होंडा क्रमांक सीजी 04 एम के 2939 भी जप्त किया गया है ।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ/

    आम जनता को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है दूसरी ओर सरकारी दुकान के प्रबंधन द्वारा ही शराब कोचियों को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस कप्तान ने पद संभालते ही जिला में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णत: लगाम लगाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए थे।
    पिछले कुछ महीनों में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब के अवैध बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई मगर पुलिस प्रशासन भी क्या करे अगर स्वयं सरकारी शराब दुकान के प्रबंधन आबकारी विभाग द्वारा ही शराब कोचियों को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है। सुबह शराब दुकान खुलते ही दुकान में अवैध शराब बेचने वालों की भीड़ लगी रहती है दुकान के सेल्समैन द्वारा एक पेटी शराब के पीछे ज्यादा पैसे लेकर इन शराब बेचने वालों को बड़ी मात्रा में शराब दिया जाता है। सेल्समैन भी क्या करे क्योकि बड़े अधिकारियों द्वारा ही अपनी जेब भरने के लिए शराब कोचियो से सांठगांठ कर इन्हें शराब देने कहा जाता है ऐसा नहीं करने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। बेरोजगारी की मार के चलते सेल्समैन द्वारा मजबूरन अपने अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना पड़ता है।

    प्रीमियम काउंटर से दी जा रही है शराब

    शासन द्वारा ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए शराब दुकानों में प्रीमियम काउंटर की शुरुआत की गई है ताकि भिड़ से बचाकर उन्हें ऊंचे दर की शराब उपलब्ध कराई जा सके मगर मोहारा स्थित शराब दुकान के प्रीमियम काउंटर का उपयोग कोचियों को गोआ ब्रांड की शराब देने की लिए किया जा रहा है ताकि शराब देते समय किसी की नजर उनपर न पड़े और आसानी से कोचिया अपनी गाड़ी में शराब रखकर उसे लेजा सके।ग्राहकों को शराब दुकान के गेट के अंदर अपने निजी वाहन को लेजाने की अनुमति नही है मगर शासकीय शराब दुकान के प्रबंधन द्वारा कोचियों द्वारा अपने गाडिय़ों को काउंटर तक लेजाकर उसमे शराब रखकर तस्करी करने की सुविधा दी जाती है।

    आबकारी विभाग को भी जाता है हिस्सा

    इन सब चीजों को जानते हुए भी आबकारी विभाग मौन है और रहे भी क्यों न दुकान प्रबंधन द्वारा लिए गए रुपयो में इनका हिस्सा भी रहता है।शराब दुकानो से शराब की बड़ी खेप कोचियों को दिए जाने के मामले में आबकारी विभाग सब जानते हुए भी अनजान बना बैठा है।बताया जाता है कि इस एवज में अधिकारियों को मोटी रकम हर महीने भेट स्वरूप मिल जाती है।एक तरफ पुलिस प्रशासन दिन रात मेहनत करके शराब कोचियों पर कार्यवाही कर रहा है तो दूसरी तरफ आबकारी विभाग ने इन कोचियों को खुला संरक्षण दे रखा है।

     दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/

    दंतेवाड़ा बैलाडीला की पहाडिय़ों से निकलने वाला लौह अयस्क का लाल पानी बैलाडीला के आसपास के कई गांव को प्रभावित कर चुका है जिसका खामियाजा वहां के किसानों को भुगतना पड़ा जिनके मुआवजा को लेकर भाजपा नेत्री उर्मिला तामो कई बार आवाज उठाई और जिला प्रशासन के न्यायाधीश कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर गांव वालों का दर्द साझा किया जिसके बाद प्रभावित गांवों को लाल पानी का मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा नेत्री उर्मिला तामो ने जनवरी माह मे आवेदन लगाया था उनकी मेहनत रंग लाई और

    कलेक्टर दिपक सोनी ने जटिल समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्रभावितों का पुन: सर्वे कर एन एम डी सी प्रबंधन से मुआवजे की राशि की मांग की जो राशि जिला प्रशासन के पास आ गई है बहुत ही जल्द प्रभावितों को मुआवजा की राशि दी जायेगी। मुआवजे की राशि की मांग पूरी करने के लिए उर्मिला तामो ने जिला प्रशासन और एन एम डी सी प्रबंधन का आभार माना है और क्षेत्र के निवासियों से कहा कि जनहित के मुद्दों पर वह हमेशा उनके साथ खडी रहेंगी।

              मुंगेली/शौर्यपथ /

    जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जमकोर अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा अन्य कौशल विकास योजना अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण संचालन, क्रियान्वयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति के माध्यम से ट्रेनिंग पार्टनर, व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता चयन किए जाने हेतु रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट/प्राइवेट कोरियर के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अब आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि में वृद्धि गई है। आवेदन पत्र अब 09 मई तक प्रस्तुत किए सकते हैं। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision