August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    कबीरधाम / शौर्यपथ /

    कार्यक्रमों से पूर्व अनुमति की अनिवार्यता हेतु गृह विभाग ने सभी जि़ले के कलेक्टरों को निर्देश जारी किये हैं जो की भूपेश सरकार के सामंती प्रवृत्त का दोत्तक है। गृह विभाग के मुख्य अपर सचिव ने प्रदेश में या जि़लों में सार्वजनिक कार्यक्रम धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल के लिए लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा निर्देश जारी किया है। इस सरकार ने 2018 के चुनाव जीतने के लिए समाज के सभी वर्गों से झूठे वादे किये हैं और आज जब सरकार को वादों की याद दिलाने लोग सड़कों पर उतर रहे हैं तो उन्हें डंडों से पीटा जा रहा है। आगामी प्रदर्शनों को गर्भ में ही मार देने, जनता की आवाज़ हमेशा के लिए बंद कर देने का उपक्रम है ये तुग़लकी फऱमान।

    भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से पूछा है कि - यदि अनुमति नहीं दी जाती है तो क्या - विरोध प्रदर्शन न करें ?? यदि अनुमति विलम्ब से दी जाती है तो क्या - विषय प्रासंगिक रह पायेगा?? गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश के विभिन्न बिंदुओं में यह भी कहा गया है कि आयोजकों को कार्यक्रम की पूरी विडीओग्राफ़ी कर प्रशासन को सौंपना होगा तो इससे आयोजकों पर पडऩे वाले आर्थिक भार को कैसे वहन किया जाएगा। कार्यक्रम की विडीओग्राफ़ी रुढ्ढक्च का काम है। साथ ही विडीओ ग्राफ़ी से संतुष्ट नहीं होने पर आयोजकों पर कार्यवाही करने का अधिकार प्रशासन के पास होगा ये अन्याय पूर्ण है ?? आयोजकों की जानकारी आदि माँगा गया है - जो की पहले भी दिया जाता रहा है - ये प्रावधान भी भय उत्पन्न करने वाला है। आंदोलन आदि में सम्मिलित होने वालों के लिए भोजन करवाना अनिवार्य किया गया है जो की स्वस्फूर्त आंदोलन जिसमें सभी की बराबर सहभागिता होती है में फूट डालने जैसा है।
    विजय शर्मा ने कहा है कि जिस तरह अंग्रेजों के काले क़ानून को दाँडी मार्च करके गांधी जी ने तोड़ा था वैसे ही बिना अनुमति के धरना देकर भूपेश सरकार के इस काले क़ानून को तोड़ा जाना चाहिये। साथ ही भाजपा प्रदेश मंत्री कहा है कि इस काले निर्देश से किसी विषय पर कोई भी राजनीतिक अथवा सामाजिक संस्था तात्कालिक कोई प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो जायेगा। उन्होंने माँग की है की छत्तीसगढ़ की सरकार तत्काल इस विषय पर अपना मत स्पष्ट करे और क़ानून व्यवस्था से सम्बन्धी कोई विशेष चर्चा हो तो सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से चर्चा कर कोई कदम सरकार उठाये।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    दंतेवाड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के समस्त विकास खंडों में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। दंतेवाड़ा विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोंदुम, कटेकल्याण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेकल्याण, कुआकोंडा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालनार, गीदम विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहुरनार में हेल्थ मेले का सफल आयोजन किया गया। इस हेल्थ मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया अंतिम दिन ग्राम पंचायत पहुरनार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उक्त मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क दवाइयां का लाभ लिया। जिले में आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत पाहुरनार में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में नदी पार के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए लोगों में मेले के प्रति उत्साह देखा गया। इस हेल्थ मेले में लगभग 1185 लोगों का पंजीयन कर इलाज किया गया। 155 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 372 एनसीडी की स्क्रीनिंग 46 मरीजों को टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से इलाज 70 मरीजों की आंख की जांच के साथ ही 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। एवं आयुष विभाग के द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी द्वारा निशुल्क काउंसलिंग की गई एवं आवश्यक मरीजों को दवाई का वितरण किया गया साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को तंबाकू से संबंधित सेवन न करने की लिए प्रेरित किया गया। उक्त मेले में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से लगभग 15 दिव्यांगों का पंजीयन कर मेला स्थल पर ही 5 ग्रामीणों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से यह लोगो को सहायक उपकरण का वितरण मेले स्थल में किया गया जिला चिकित्सालय से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु लगभग 6 व्यक्तियों का पंजीयन कर उन्हें जिला चिकित्सालय बुलाकर सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। जिला शारीरिक पुनर्वास केंद्र से 26 व्यक्तियों का पंजीयन कर मेले में स्वास्थ्य लाभ दिया गया। मेले के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. मंडल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर. एल गंगेश, डॉक्टर संजय बघेल नोडल अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉक्टर देश दीपक, डॉक्टर मधुसूदन खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ गौतम कुमार जिला मीडिया अधिकारी श्री अंकित सिंह जिला आर एम एन सी एच सलाहकार डॉ गीतू हरित, डब्ल्यूएचओ सलाहकार कुमार गौरव विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेम्स बैक खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी तारा मेश्राम तथा विकासखंड के समस्त चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ मेले में उपस्थित थे।

    सारंगढ़ /शौर्यपथ/

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला घोषणा के पश्चात कई महीनों तक नवीन जिला बनने के बाद भी संघर्ष खत्म नहीं हुआ था जिला घोषणा के कुछ दिनों बाद कई तरह की विरोधी अवाजो और असहमतियों का सिलसिला शुरू हो चुका था जहा कभी हजारों लोगो के धरने का सामना करना पड़ा तो कई बार हाई कोर्ट की कटघरे पर भी खड़ा होना पड़ा था अभी हाल ही में हाई कोर्ट ने नवीन जिला निर्माण सारंगढ़ बिलाइगढ़ को कुछ दिनों तक के लिए विस्तार प्रगति को रोक दिया गया था जिसको सुनकर कइयों के चेहरे मे खुशी थी तो कइयों के चेहरे पे मायूसी छा गया था कि आखिर क्या होगा.

    वर्षो का मांग जिला निर्माण का सपना पूरा या इसी तरह घोषणा होने के बाद अस्तित्व मे आने के लिए लड़ाई चलता रहेगा लेकिन आज सभी सवाल दरकिनार होता हुआ नया सवेरा के साथ नया जिला सारंगढ़ बिलाइगढ़ अब अस्तित्व में आने की तैयारियां शुरू हो चुका है सारँगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिला घोषणा के पश्चात आज सोमवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवीन जिले के लिए कर्तव्यस्थ अधिकारी  डी राहुल वेंकट को नियुक्ति किया गया है अब बहुत जल्द ही विस्तार होता दिखाई देगा नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जैसे ही ओएसडी नियुक्त हुआ सारंगढ़ क्षेत्र में खुशियों की लहर शुरू हो गया

    सारँगढ़ कांग्रेस ने अतिशबाजी व मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया ,कहा कि भूपेश है तो भरोसा है हर वादा को पूरा करती है कांग्रेस,सारँगढ़ की बहुप्रतीक्षित मांग रहा जिला निर्माण जिसे कांग्रेस के भूपेश सरकार ने सौगात दिया इसे सारँगढ़ कभी भूल नही पायेगा ,प्रदेश के मुख्या को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया

    राजनांदगांव।/शौर्यपथ /

    हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोने की आदत डालें तथा घर के आसपास को साफ-सुथरा रखें, ताकि मच्छर न पनप पाए और मलेरिया संक्रमण से बचाव किया जा सके। इस आशय की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने हेतु जिले में विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मलेरिया के विषय में जन-जागरुकता के लिए रैली भी निकाली गई, जिसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त पहल से सीएमएचओ कार्यालय परिसर स्थित जिला मलेरिया विभाग कार्यालय से निकाली गई जागरुकता रैली में शासकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी एवं नगर निगम के सफाई कर्मी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

    कार्यक्रम अवसर पर मलेरिया विभाग की जिला सलाहकार संगीता पांडेय ने बताया: मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। विश्व की स्वास्थ्य समस्याओं में यह अभी भी एक गंभीर चुनौती है। पिछले दो दशकों में मलेरिया के उन्मूलन के लिए चलाए गए वैश्विक कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप मलेरिया के आंकड़ों में कमी तो आई है, लेकिन अभी भी इस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इस पर संपूर्ण नियंत्रण के लिए जारी प्रयासों के क्रम में हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर इस साल भी स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरुकता कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप मलेरिया संक्रमण के आंकड़े में जिले में हर साल गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, कोरोना संक्रमणकाल के दौर में साल 2021 में मलेरिया संक्रमण के ग्राफ में मामूली बढ़त दर्ज हुई थी। जिले के विकासखंडों, संवेदनशील गांवों, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती सभी गांवों, सीआरपीएफ, आईटीबीपी कैम्प तथा पुलिस चौकी जैसे अन्य स्थानों पर मलेरिया उन्मूलन के लिए समय-समय पर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

    जिले के चिन्हित विकासखंड मानपुर, मोहला, खैरागढ़ व छुईखदान के अति संवेदनशील ग्रामों में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य कीटनाशक बीमारियों से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष मच्छरदानी का वितरण किया जाता है। मच्छरदानी का उपयोग करने हेतु जन-जागरूकता के लिए मितानिन भी आवश्यक जिम्मेदारी निभा रही हैं। वे हर शाम 7 बजे सीटी बजाकर लोगों को मच्छरदानी लगाने की याद दिलाती हैं।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की ओर से संयुक्त जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में अस्पतालों में जांच शिविर लगाए गए तथा मलेरिया जागरुकता रथ भी निकाला गया। उन्होंने अपील की है कि तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, उल्टी, शरीर पर दाने, नाक से खून आना या उल्टी में खून आना जैसी कोई भी शिकायत होने पर तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं, ताकि शीघ्र बेहतर उपचार किया जा सके। साथ ही हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोने की आदत डालें। मच्छर न पनप सके, इसलिए घर के आसपास को साफ सुथरा रखें।

    जागरुकता रैली के आयोजन में जिला मलेरिया विभाग के वीबीडीसी संगीता पांडेय, सीपीएम अनामिका विश्वास, एसडब्लू राजेश गायकवाड़, एमईआईओ रईसा बेगम व एफएलए यशोदा धनकर ने प्रमुख भागीदारी निभाई। जागरुकता रैली के माध्यम से मलेरिया से बचाव हेतु लोगों को सतर्क किया गया।


    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा है कि सहकारी आंदोलन को और अधिक संगठित कर मजबूत बनाने की आवश्यकता है। देश के विभिन्न राज्यों की सहकारी क्षेत्र की नीतियों की अच्छाईयों को स्वीकार कर और सहकारी क्षेत्र की कमियों को दूर कर आगे बढ़ा जा सकता है। आज यह भी जरूरत है कि सहकारी क्षेत्र को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सक्षम बनाया जाए। इसके लिए हमें सहकारी बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों के समान ही मजबूत बनाने की जरूरत है। साथ ही इन बैंकों से उद्यानिकी और कैश क्रॉप के लिए भी ऋण देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि देश के सहकारी आंदोलन का सबसे बड़ा उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य दिलाना होना चाहिए। ऐसी कोशिश होनी चाहिए कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। किसानों को कृषि ऋण, खाद-बीज की उपलब्धता के साथ सहकारी क्षेत्र से और अधिक योजनाओं को जोड़ा जाना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हो रहे अनाज के सरप्लस उत्पादन से एथेनॉल के उत्पादन को बढ़ावा देकर अन्नदाता किसानों को ऊर्जादाता बनाने की जरूरत है। इसके लिए आवश्यक है कि केन्द्र सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि आज सहकारी बैंकों को किसानों और ग्रामीणों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए सक्षम बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लघुवनोंपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, गौठनों में महिला समूह द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय जैसी विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों को सहकारी बैंकों से जोड़ा गया है।

    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) और नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की।कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा, पूर्व सांसद एवं कृभको के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) मुंबई के अध्यक्ष श्री कोंडरू रविंदर राव, अध्यक्ष नाफेड एवं दिल्ली स्टेट को ऑपरेटिव बैंक डॉ विजेंद्र सिंह, बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्षों सहित सहकारिता क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में देशभर की सहकारिता समितियों को अलग-अलग कैटेगरी में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ बैंक की स्मारिका और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर द्वारा प्रकाशित 'किसान किताब' का विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिससे किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिल रहा है और खेती-किसानी छत्तीसगढ़ में लाभ का व्यवसाय बन गया है। श्री बघेल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने का रास्ता छत्तीसगढ़ में लागू की गई किसान हितैषी योजनाओं से निकलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारी क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 22 लाख हो गई है। इसी तरह खेती का रकबा 22 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। इन 3 सालों में 7 लाख किसानों का पंजीयन बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार ने 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदने की बात कही, तो केंद्र ने इस पर आपत्ति जताते हुए हमें एफसीआई में चावल जमा न करने की बात कही, लेकिन हम अपने निर्णय से पीछे नहीं हटे और समर्थन मूल्य के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें खरीफ की सभी फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों, वृक्षारोपण को भी शामिल किया गया है। हमने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर में ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही लाख और मछली पालन को खेती का दर्जा दिया है। विभिन्न योजनाओं के जरिए पशुपालकों, किसानों, मजदूरों और वनवासियों के खातों में हमारी सरकार ने 91 हजार करोड़ रुपए का सीधा ट्रांजैक्शन किया है।

     जामुल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने

    सुरडुंग में एक डोम और सुलभ शौचालय की घोषणा

    वी वाय कैबिन में एक सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की घोषणा

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जामुल क्षेत्र के विकास कार्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अधोसंरचना क्षेत्र में बड़े कार्य जामुल में कराए जा रहे हैं। चाहे जामुल से नंदिनी सड़क की बात हो या जामुल में पेयजल सुविधा की बात हो। नागरिकों की जरूरतों के मुताबिक बड़े अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन इन तीन सालों में हुआ है। इस अवधि में हुए कार्यों से जामुल क्षेत्र में विकास के ठोस नींव तैयार हुई है। यह बातें जामुल के शोरूम में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएचई मंत्री श्री गुरु कुमार ने कही। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जामुल, कुम्हारी तथा भिलाई 3 को मिलाकर नए अनुविभाग का गठन किया गया है। भिलाई 3 का तहसील के रूप में गठन किया गया है और कल ही यहां पर तहसील के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया है। सरकार जामुल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मैं लगातार लोगों से मिल रहा हूं, उनसे फीडबैक ले रहा हूं और जहां भी विकास कार्यों की जरूरत है। वहां पर ऐसे कार्य कराए जा रहे हैं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जामुल क्षेत्र के नागरिकों की जागरूकता और सरोकारों की वजह से भी यहां पर नागरिक विकास के बेहतर कार्य हो सके हैं। कोरोना काल में जिस तरह से आप लोगों ने एकजुटता दिखाकर कोरोना की लड़ाई में प्रशासनिक अमले की मदद की, वह बहुत सराहनीय है।

    इस मौके पर पीएचई मंत्री ने चर्चा में कहा कि शासन द्वारा शहरी क्षेत्र में राजीव गांधी आश्रय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पट्टा वितरण की जो कार्रवाई की है। उससे लोगों को भूमि संबंधी अधिकार मिले हैं। इससे भूमि के लेनदेन में बैंक ऋण आदि में भी उन्हें आसानी हुई है। शहरी क्षेत्र में लोगों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। जामुल क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना का पूरी तरह से विकास हो जाने के पश्चात यहां के लोगों की परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। गर्मियों को देखते हुए विभाग को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी ना हो, इस बात की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामोद्योगों को भी विकसित करने के लिए सरकार संकल्पित है। जिले में स्व सहायता समूह के प्रशिक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं जिसका लाभ भी हुआ है और प्रशिक्षण प्राप्त करने से स्व सहायता समूह की आय भी बढ़ी है और अपने उत्पादों को ब्रांड के रूप में भी विकसित करने में भी सफल हुई है।
    इस मौके पर मंत्री ने कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ की धरती में बहुत महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा कर्मा जयंती के मौके पर अवकाश आरंभ किए जाने से लोगों में काफी हर्ष है और वह पूरे उत्साह से इसका आयोजन कर रहे हैं। सुरडुंग में एक डोम और सुलभ शौचालय घोषणा की साथ ही मंत्री ने वी वाय कैबिन में एक सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर पालिका के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत आज मुख्य अभियंता यांत्रिकी,प्रकोष्ट संचालनालय के भागीरथ वर्मा के द्वारा धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर नल घर काम्प्लेक्स एवं रायपुर नाका स्थित दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी जावेद अली मौजूद थे। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता यांत्रिकी भगीरथ वर्मा ने मेडिकल संचालक से दवाइयों के बिक्री से संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के मौके पर मेडिकल स्टोर में दवाई खरीदने पहुंचे ग्राहकों ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से हमारा विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर हम सभी जरूरत मंद  धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं।

    मेडिकल स्टोर पहुचे ग्राहकों ने वर्मा के निरीक्षण के दौरान चर्चा में बताया कि अच्छा हुआ जो धनवंतरी मेडिकल स्टोर दुर्ग शहर में खुल गया है नजदीकी स्थलों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से सस्ती दवाई खरीदने की राह और आसान हो गई है। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से। दुर्ग में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है।

    21 माह में नगर के एक गौ पालक ने बेचा 10 लॉख से ज्यादा का गोबर, भाजपाईयों ने उठाए सवाल

     कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी करने का निर्देश दिया गया था जिसके तहत गौ पलकों द्वारा गोबर विक्रय किया जाता है . खरीदी का कार्य निगम परिषद् /पालिका /पंचायत आदि माध्यमो से की जाति है किन्तु किसी भी योजना में भ्रष्टाचार का रास्ता निकलने में भी सम्बंधित विभाग कोई कसार नहीं छोड़ता ऐसा ही एक मामला गोंदगओं का है जहाँ एक गौपालक द्वारा विगत 21 माह में 804 किलो प्रति दिन के हिसाब से गोबर विक्रय कर 10 लाख से अधिक की राशि का अर्जन किया गया . शासकीय दस्तावेजो में यह राशि कुल 11 गौपशु के माध्यम से दर्शाया गया है . अगर दस्तावेज की माने तो एक गौ द्वारा 80 किलो के लगभग गोबर का उप्र्जन होना बताया जा रहा है जो कि दस्तावेजो में ही संभव नजर आता है वही जमीनी हकीकत से दूर . सूचि में अंकित अन्य लोगो से जब गाय के गोबर की जानकारी ली गयी तो कई लोगो का कहना था कि 7 से 8 गाय के बीच 2 सौ किलो के करीब गोबर निकल जाता है वो भी तब जब उन्हें बाँध कर घर की बाड़ी में ही रखा जाता है . ऐसे में सवाल उठता है कि अशोक राय जिसके पास मात्र 10 गाये है कैसे 800 किलो के करीब गोबर का उपार्जन हो जाता है . इस मामले पर आज कोंडागांव भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस रखकर घोटाले के अंदेशे को उजागर किया गया . अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस मामले को संज्ञान में लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्य प्रणाली की निष्पक्ष जाँच करेगा .

    मामले पर कोंडागांव भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस

    गौपालकों के यहॉ जितना गोबर निकल नहीं रहा उससे कही अधिक बेच डालने का दस्तावेज नगर पालिका पेश कर रहा है। जो किसी षंडयंत्र की ओर इसारा कर रहा है, उक्त बाते भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होने कहा कि, नगर पालिका क्षेत्र के अंतगर्त निवासरत अशोक राय जिनके पास केवल 10 गाय और उनके भरे गए फामर्नुसार रोजाना बिक्री योग्य गोबर 90 किलो निकल रहा है, लेकिन खरीदी की गई राशि का अंतराल लॉखों में है। लता उसेंडी ने कहा कि, यदि वो रोजाना 90 किलो गोबर बिक्री भी करता है तो 21 माह में 113000 हजार का ही गोबर दो रूप्ए के हिसाब से बिक्री कर पाएगा। लेकिन नगर पालिका का दस्तावेज उसे 10 लॉख से अधिक की गोबर बिक्री करना बता रहा है।
    यह कोई एक मामला नहीं है, बल्कि नगर पालिका के अंतगर्त ऐसे कई गौपालक है जिनके पास मवेशियों की संख्या तो कम है, लेकिन उन्हें गोबर बिक्री में लखपति बना दिया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए, क्योकि कही न कही यह गड़बड़ी कर योजना के नाम पर लाखों का हेराफेरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, जब हमारी टीम समाजिक न्याय पखवाड़े के दौरान लोगों से संपर्क कर रही थी तो राज्य सरकार की गई कमी-खामिया सामने आई हैं, जिसमें गोठान की स्थिति, कुपोषण की दर, गभर्वती महिलाओं व आंगनबाड़ी केंद्रो में पढऩे वाले बच्चों के साथ ही समूह की महिलाओं के साथ यह सरकार अन्याय कर रही हैं। जिसके कई उदाहरण हमारे पास है, उन्होंने कहा कि, यह सरकार केवल लोगो के साथ धोखा कर रही है। इस मौके पर मनोज जैन, दीपेश अरोरा, हेमकुवर पटेल, जसकेतु उसेंडी, कुलवंत सिंह चहल सहित अन्य मौजूद रहे।

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार नगर पंचायत गौरेला में नागौरेला-पेंड्रा-मरवाही : बरसात के पहले नालियों की साफ-सफाई शुरू: कलेक्टर ने दिए निर्देशलियों की साफ-सफाई शुरू हो गयी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शहर की समस्त नालियों की साफ-सफाई मानसून के पूर्व किया जाना है। इसके लिए समयबद्ध अभियान चलाकर शहर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक की सभी नालियों की सफाई की जा रही है। इसके साथ ही मिशन क्लीन सिटी के तहत स्वच्छता दीदीयों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जा रहा है और नागरिकों को नाली, सड़को एवं अन्य खुले स्थानों पर कचरा नहीं डालने की समझाईस भी दी जा रही है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री ने किया नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ पी.एस.सी. के नवनिर्मित भवन का लोकार्पणमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नवा रायपुर के सेक्टर-19 में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होेंने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्य और सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता बढ़ी है, अब यह अधिक दक्षता के साथ अपने कार्य को मूर्त रूप प्रदान कर रहा है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब आयोग को काम-काज के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सर्वसुविधायुक्त नया कार्यालय भवन मिल गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की आयोग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के चयन से जुड़ी एजेंसियों को समान रूप से काम मिले इस पर भी बल दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने आयोग का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव जीवन किशोर ध्रुव एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision