October 01, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35586)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार अब तक लगभग 85 प्रतिशत किसानों का धान खरीद चुकी
    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बताएं 15 साल में कब 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी किये

    रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के किसान आंदोलन को कांग्रेस ने राजनीतिक स्टंट करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान बेचने पंजीकृत 21 लाख 50 हजार किसानों से 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित की है। 1 दिसम्बर से आज तक लगभग 85 प्रतिशत से अधिक किसानों से धान की खरीदी की जा चुकी है और किसानों के बैंक खाता में लगभग 12500 करोड़ से अधिक की राशि भुगतान कर दिया है। धान खरीदी के निर्धारित समय के पहले 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा कर लेगी।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता स्वयं का धान बेचने के बाद फुर्सत मिलने पर अब किसानों के नाम से राजनीतिक स्टंट बाजी करने में लगे हुए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला एवं मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा सांसद विजय बघेल, गोमती साय, भाजपा के विधायक रजनीश सिंह सहित भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों ने अपने धान को राज्य सरकार के उपार्जन केंद्रों में बेचकर धान का भुगतान खाता में प्राप्त कर लिया है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा नेताओं को वास्तविक में किसानों की चिंता है तो उन्हें दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन करना चाहिए। मोदी सरकार किसानों की समस्या सुनने के बजाय गूंगी बहरी बनकर बैठी सरकार को जगाना चाहिए।
    ठाकुर ने कहा कि वादाखिलाफी भाजपा नेताओं का चरित्र हो गया है। सत्ता में रहे या सत्ता के बाहर रहे झूठ बोल कर गुमराह कर राजनीति करना इनकी नियति बन गई है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने का सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने के बाद मात्र 24 लाख मीट्रिक टन चावल एफसीआई में जमा कराने की अनुमति देकर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ एक और धोखा किया है। इसके पहले भी किसान सम्मान निधि देने में छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भेदभाव किया गया। प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ के श्रमिक भाइयों को दूर रखा गया और किसानों को धान की कीमत एक मुश्त 2500 रू. क्विंटल देने में नियम शर्ते लगाई, राजीव गांधी किसान न्याय यासेजना में रोक लगाने का षड़यंत्र रचा गया, बारदाना आपूर्ति में रोक लगाई गई। छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे भेदभाव पर मौन है।
    प्रवक्ता धनंजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से पूछा कि 15 साल के शासन काल में कब 90 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य के किसानों से खरीदे हैं? किसानों को धान की कीमत समर्थन मूल्य से ऊपर कब दिए है? कब छत्तीसगढ़ में 21 लाख 50 हजार किसानों से धान की खरीदी किए हैं? इसका जवाब डॉ रमन सिंह को देना चाहिए। डॉ रमन सिंह ने किसानों से किए वादों को पूरा नहीं किया। 2100 रू. प्रति क्विंटल की कीमत और ₹300 बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा किया था और वादा खिलाफी किए हैं। रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में एवरेज 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान की खरीदी नहीं की गई। 6 से 7 लाख किसानों से ही धान की खरीदी होती रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने दो साल में एवरेज 85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के किसान परेशान रहे हैं और भाजपा समर्थित बिचौलिया खुशहाल थे। अब छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हो रहे हैं तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। किसानों के नाम से राजनीति करने वाले डॉ. रमन सिंह को किसानों की वास्तविक चिंता है तो केंद्र में आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करें।

    वर्तमान कार्यकाल में ही हुआ पार्किंग घोटाला, बाजार विभाग प्रभारी अपनी अकर्मण्यता छिपाने लगा रहे अनर्गल आरोप-भाजपा पार्षद दल दुर्ग / शौर्यपथ / बहुचर्चित पार्किंग घोटाले के विषय में प्रेस…

    नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारणी की घोषणा की गई, जिसमें नवागढ़ विधानसभा के चंद्रकुमार बबलू राजपूत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के पश्चात बबलू राजपूत के प्रथम नवागढ़ आगमन पर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विकास धर दीवान की उपस्थिति में आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसने साथ नवागढ़ विधानसभा से ही नवनियुक्त एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी एवं एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर ध्रुव का भी स्वागत किया गया।
    महामंत्री दीवान ने कहा कि प्रदेश से लेकर जिले के प्रमुख पदों में नवागढ़ विधानसभा को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को बल मिला है। नवागढ़ विधानसभा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से भी आगे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने नवागढ़ के कार्यकर्ताओं पर इतना विश्वास जताया है। निश्चित रूप से ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के पास बड़ी चुनौती है, हम उम्मीद करते है कि वे संगठन को नई ताकत प्रदान करेंगे।
    बबलू राजपूत ने कहा कि जिलाध्यक्ष जोशी एवं महामंत्री दीवान के नेतृत्व में उन्होंने युवा मोर्चा में कार्य किया है, जिसमे उन्हें संगठन की बारीकियों को जानने का अवसर मिला है। आज उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी को सौंपी है, जिसको पूरी निष्ठा से निभाने के लिए वे प्रतिबद्ध है।
    इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, प्रवीर दत्त दुबे,छन्नू सोनी,बहोरन सिंह, हेमकुमार देवांगन, सन्तोष देवांगन, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रुम्पल टुटेजा, रमेश निषाद,गिरेन्द्र महिलांग, मनीष श्रीवास,राहुल खुराना, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान, मोहन बघेल, रोहित साहू, अनिल पाठक,धनिराम निर्मलकर, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत,अभिषेक राजपूत,पप्पू पाल, युगल श्रीवास्तव, ईश्वर कुंभकार,संजू राजपूत, ऋतुराज साहू,महेश टण्डन,केदार साहू,अवतार यादव,अश्वनी साहू,मुकेश वैष्णव, बलशंकर वर्मा,मनीराम साहू, किशन ध्रुव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय के जीवनदीप समिति के साधारण सभा की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर साढ़े 12 बजे से आहूत की गई। बैठक में जिला अस्पताल में वाॅर्ड बाॅय की कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया कि जीवनदीप समिति से चार वाॅर्ड बाॅय तथा दो वाॅर्ड आया को रखा जाए। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में किडनी रोग के मरीजों के लिए यदि डायलिसिस मशीन की उपलब्धता होती है, तो इसके लिए टेक्निशियन तथा आॅक्सीजन प्लांट में अटंेडेंट की व्यवस्था भी जीवन दीप समिति से करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ ही एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बाॅर्न केयर यूनिट) में सेप्टिक टैंक की मरम्मत जीवन दीप समिति से कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
    प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में सिविल सर्जन डाॅ.मूर्ति ने जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की दृष्टि से नवीन और प्रभावशाली सीसीटीवी कैमरा और मरीजों के इलाज में सुविधा के लिए रेडियोलाॅजिस्ट रखने का प्रस्ताव रखा, जिस पर निर्णय लिया गया कि उक्त दोनों कार्य डीएमएफ में प्रस्तावित किए जाएं। आज के साधारण सभा की बैठक में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था करने हेतु ओपीडी भवन में विस्तार का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा पुराने और जर्जर हो चुके जिला चिकित्सालय भवन के आगे के भाग के स्थान पर नवीन बहुमंजिला भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

    धमतरी / शौर्यपथ / जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के तहत शासी परिषद् की बैठक लेते हुए प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत एजेंसीवार एवं वर्षवार स्वीकृत कार्यों की आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर शासन की महत्ती योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अधोसंरचना विकास के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार डीएमएफ वर्ष 2020-21 से लगभग 97 लाख 59 हजार रूपए के कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति शासी परिषद् द्वारा दी गई।
    बैठक में डी.एम.एफ. से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की विभागवार जानकारी देते हुए बताया गया कि मछलीपालन विभाग द्वारा गंगरेल जलाशय में कार्यरत छः मछुआ सहकारी समितियों को 21 लाख रूपए के महाजाल वितरण किया गया। दरअसल पूर्व में विभाग के सहयोग से इन छः समितियों को जाल प्रदाय किया गया था, किन्तु लगातार उपयोग किए जाने से जाल खराब होने की वजह से इन छः समितियों को मत्स्याखेट में सहायता प्रदान करने के लिए 21 लाख रूपए का अंशदान सहायता राशि डी.एम.एफ. से वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत की गई। इसी तरह जलाशय में मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि के लिए नौ लाख 50 हजार मत्स्य बीज ग्रास कार्प का संचयन 19 लाख रूपए में किया गया। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य अंशदान प्राप्त ना होने की स्थिति में डी.एम.एफ. से यह सहायता प्रदाय की गई है।
    बैठक में सहायक संचालक, उद्यान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा 65 लाख रूपए डीएमएफ से स्वीकृत कर एन.जी.जी.बी. के तहत चिन्हित 68 गोठान गांव में व्यक्तिगत पोषण बाड़ी एवं 19 सामुहिक बाड़ियों में कार्यरत स्व सहायता समूहों के 227 महिलाओं को आदान सामग्री के रूप में सहायता प्रदान किया गया। जैसे सब्जी क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार, पुष्प प्रदर्शन इत्यादि। इसके साथ ही एफ.आर.ए. क्लस्टर नगरी के छः पंचायतों में 117 एकड़ एवं मगरलोड शासकीय भूमि के 178 एकड़, कुल 295 एकड़ में ड्रिप स्प्रिंकलर हितग्राहियों, विभागीय अनुदान/डीएमएफ मद से 85 प्रतिशत एवं कृषकों से 10 से 15 प्रतिशत राशि अंशदान के रूप में लेकर 135 किसानों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार जिले में 2193 हितग्राहियों को डीएमएफ मद से आदान सामग्री के रूप में लाभान्वित किया गया।
    शासी परिषद् की बैठक में उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्ष 2020-21 में लघु सीमांत, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के 3526 किसानों को कृषक अंशदान की राशि विभागीय (50 प्रतिशत) तथा डीएमएफ के अभिसरण से (50 प्रतिशत) प्रदाय की गई। साथ ही पौध संरक्षण संयंत्र, माइक्रो न्यूट्रिंट्स बाॅयो फर्टिलाईजर डीएमएफ से निःशुल्क प्रदाय किया गया। बैठक में इसके अलावा सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने भी एजेंसीवार तथा वर्षवार स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी शासी परिषद् को दी। बैठक में विधायक सिहावा एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डाॅ.लक्ष्मी ध्रुव, नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, शासी परिषद् के अन्य सदस्य, कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक बी.पी.राजभानु, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मयंक चतुर्वेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    बालोद / शौर्यपथ / प्रथम चरण कोविड-19 टीकाकरण अन्तर्गत पूर्व पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वर्ग (शासकीय/निजी), मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आज जिले के तीन टीकाकरण केन्द्र जिला चिकित्सालय बालोद में 96 के विरूद्ध 79, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में 100 के विरूद्ध 80 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा में 100 के विरूद्ध 73 हितग्राहियों का सफलतापूर्वक कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि आज टीकाकृत हुए हितग्राहियों में किसी को भी टीकाकरण पश्चात् कोई प्रतिकूल लक्षण नहीं पाये गये। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल बालोद में डाॅ. बी.एल. रात्रे, डाॅ. आर.के. श्रीमाली, डाॅ. एन.सी. लांगे, डाॅ. पी.एल. मेरिया, डाॅ. ए.के. मिश्रा, डाॅ. ज्योति गजभिये, डाॅ. पूर्णिमा सिंह सहित जिला अस्पताल बालोद, खण्ड चिकित्सा कार्यालय बालोद, जिला आयुर्वेद कार्यालय बालोद व आईसोलेशन सेंटर पाकुरभाट के अधिकारी-कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकृत किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी टीकाकरण 20 जनवरी 2021 दिन बुधवार को प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक पूर्व निर्धारित सत्र स्थल पर आयोजित किये जायेंगे।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह सभी मतदान केन्द्र एवं जिला स्तर पर आयोजित किये जायेगें। आयोग द्वारा 11 वें मतदाता दिवस 2021 हेतु निर्धारित थीम “सभी मतदाता बने - सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक “ निर्धारित किया गया है ।
    मतदान केन्द्र स्तर पर समस्त बी.एल.ओ. को अपने मतदान केन्द्र पर वास्तविक या वर्चुवल रूप में मतदाता दिवस के आयोजन करने हेतु निर्देश दिये गये है। बी.एल.ओ. के द्वारा नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड के साथ आयोग द्वारा निर्धारित आकृति एवं रंग निर्मित बैज जिस पर-“ मतदाता होने पर गर्व, मतदान के लिये तैयार लिखे“ नारे/मुद्रित से सम्मानित करेगें। जिला स्तर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन वास्तविक/ वर्चुवल रूप से किये जायेगें, नये मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र एवं बैज वितरण किया जाएगा और उन्हे मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मानित किया जाएगा।
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान जिला स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक बी.एल.ओ.,जिले के महाविद्यालय में नियुक्त एक प्रोफेसर नोडल अधिकारी तथा संभाग स्तर के एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक प्रोग्रामर को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किये जायेगें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पत्र भेजकर आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए है।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सभी शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों में सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। कलेक्टर यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण के दौरान झंडा संहिता का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फहराए जाने वाले तिरंगा धुला हुआ और साफ-सुथरा हो एवं ध्वजारोहण झंडा संहिता के प्रावधानों के तहत विधि सम्मत एवं सम्मानजनक ढंग से किया जाय। यह ध्यान रखा जाय कि राष्ट्रीय ध्वज के केशरिया रंग की पट्टी ऊपर हो और हरें रंग की पट्टी नीचे। ध्वजारोहण करते समय यह विशेष रूप से ध्यान रहें कि ध्वज फहराने के लिए उपयोग में की जाने वाली रस्सी सही ढंग से बांधी गई हो ताकि ध्वजारोहण करते समय कोई भी व्यवधान न हो। कलेक्टर ने सभी कार्यालयों प्रमुखों से कहा है कि वे 26 जनवरी को सुबह ध्वजारोहण के पहले ध्वजारोहण का समुचित अभ्यास कर लें। यदि किसी कारण रस्सी फंस जाती है तो ध्वज को उतारा न जाए वरना किसी सहारे से ऊपर चढ़कर ध्वज व्यवस्थित किया जाय। ध्वज के ऊपरी सिरे को खंभे के शीर्षस्थ बिंदु पर रखें और उसे अच्छे ढंग से बांधा जाए ताकि ध्वज झुकने ना पाए। सूर्यास्त से पूर्व सम्मान पूर्वक ध्वज 26 जनवरी को उसी दिन उतारा जाए।
    कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि जिला प्रमुख अपने कार्यालयों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में ध्वजारोहण की संपूर्ण व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें और इस आशय का प्रमाण पत्र 24 जनवरी को अपराह्न 2 बजे तक जिला कार्यालय में अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक के पास अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें कि ध्वजारोहण हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है और निरीक्षण कर सन्तुष्टि की जा सकती है।
    इसी प्रकार ध्वजारोहण के पश्चात अगले दिन यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि 26 जनवरी को सूर्यास्त से पूर्व ध्वज सम्मानजनक ढंग से उतारा गया एवं ध्वजारोहण व गणतंत्र दिवस समारोह विधि सम्मत आयोजित किया गया।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने आज चांपा नगर पालिका क्षेत्र के रामबांधा तालाब परिसर के विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदार से कहा कि कार्य की गति बढ़ाएं, ताकि समय पर कार्य पूरा हो सके और लोगों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
    कलेक्टर ने रामबांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पथवे निर्माण, गार्डनिंग, तालाब की सफाई, फुटओवर ब्रिज का निर्माण, पाइपलाइन कार्य, वेटिंग हॉल, पंप हाउस, सोलर लाइट स्थापना आदि कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगो के आवागमन को ध्यान मे रखते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग, चौपाटी आदि कार्य को सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर लोगों के मनोरंजन के लिए बोटिंग सुविधा, परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था आदि के संबंध में भी चर्चा की।
    कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान हसदेव नदी के तट पर बनाए गए हनुमान धारा और बिसाहू दास महंत इण्डोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि इंडोर स्टेडियम भवन का लोकार्पण हो चुका है। इसका समुचित रखरखाव और उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
    चांपा नगर पालिका अधिकारी ने अवगत कराया कि नगरपालिका क्षेत्र में करीब 7 करोड़ 33 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। अभी तक करीब 60 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, उपाध्यक्ष हरदेव प्रसाद देवांगन, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष भीषम सोनी, एसडीएम डॉ सुभाष राज सिंह, ठेकेदार धीरेन्द्र बाजपेयी सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि पार्षद उपस्थित थे।

    कांग्रेस के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में
    दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी पर उप- पंजीयक मेहरबान
    समिति की मनमानी के कारण 2% व्यवस्था खर्च की राशि आज तक नहीं मिला

     जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशनखोरी का दंश किसानों को झेलने पढ़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी के ऊपर उप पंजीयक मेहरबान लग रहे हैं। जिसके फलस्वरूप संचालक मंडल के आपसी खींचतान की वजह से यहां के धान खरीदी प्रभारी को व्यवस्था खर्च करने दो प्रतिशत की राशि आज तक नहीं मिल पाया है।
    गौरतलब है कि जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित कैथा के नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी में संचालक मंडल और उप पंजीयक के कमीशन खोरी का दंश यहां पर किसानों को झेलने पड़ रहे हैं। यहां पर दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप के ऊपर उप पंजीयक जांजगीर मेहरबान लग रहे हैं। लेकिन सीधे एवं सरल कर्मचारी माखन लाल कश्यप को संचालक मंडल बिना कोई वजह के समिति से बाहर कर दिया गया है। समिति की आपसी लड़ाई के कारण धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के उद्देश्य से मिलने वाली 2% की राशि आज तक खरीदी प्रभारी को नहीं मिल पाया है। जिसके कारण नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी के खरीदी प्रभारी कुशतराम चंद्रा खासे परेशान नजर आ रहे हैं। खरीदी प्रभारी ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था खर्च करने के लिए शासन से 2% की राशि सभी खरीदी केंद्रों में दिया जाता है ।लेकिन यहां पर संचालक मंडल के आपसी लड़ाई झगड़ा के कारण 2% ही राशि आज तक नहीं मिल पाया है खरीदी प्रभारी के द्वारा अपने हिसाब से लगभग 80000 रुपए की लागत से खर्च करके जैसा तैसा व्यवस्था बनाया गया है। यहां पर समिति की मनमानी चरम सीमा के सातवें आसमान पर है।
    उप पंजीयक जांजगीर एवं संचालक मंडल की कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी टिकेश्वर कश्यप को यहां पर समिति प्रभारी बनाकर रखा गया है। जिसके कारण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा हसौद के शाखा प्रबंधक रुपए देने के लिए तैयार नहीं है शाखा प्रबंधक सुश्री रश्मि गुप्ता की कहना है कि दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक हो चुके व्यक्ति के नाम से चेक जारी हुआ है। इस कारण से उनको राशि या रुपए नहीं दिया जा रहा है । जबकि अच्छे कर्मचारी को संचालक मंडल समिति से बेवजह बिना बताए बाहर करके रखे हैं। यहां पर कुल 600 किसान है। कुल मिलाकर 15000 क्विंटल धान खरीदी होना है । उसमें से कुल 13000 क्विंटल धान लिया जा चुका है। लेकिन बिना भूसी के स्टेट के ही धान के छल्ले को जमीन पर रखा गया है। अगर बारिश हुई तो शासन को लाखों रुपयों का नुकसान हो सकता है। धान के चट्टा के ऊपर कवर तक नहीं ढका जा सका है।
    इसके पूर्व में उप पंजीयक जांजगीर चांपा ने कमीशन खोरी के प्रभाव में दागी एवं पूर्व में सेवा से पृथक कर्मचारी जिनके ऊपर विभागीय आयुक्त बिलासपुर के द्वारा एफ आई आर के आदेश कलेक्टर को दिया गया है।लेकिन कांग्रेश के नेताओं के दबाव में एफआईआर का फाइल ठंडे बस्ते में डालकर पुनः उसी कर्मचारी से मोटी रकम लेकर समिति प्रभारी बना दिया गया है।
    बहरहाल कारण चाहे जो भी हो उप पंजीयक सर के मोबाइल नंबर पर हमारे रिपोर्टर के द्वारा पिछले 1 सप्ताह से बार-बार फोन लगाया गया ।लेकिन उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर फोन नहीं उठा रहे हैं उसके बावजूद भी हमारे रिपोर्टर के द्वारा व्हाट्सएप पर यह जानकारी चाहा गया लेकिन व्हाट्सएप के माध्यम से भी उप पंजीयक जांजगीर चांपा डॉक्टर चंद्रशेखर जायसवाल सर जवाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन यह क्षेत्र के गांवों में किसानों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

     व्यवस्था खर्च करने 2% की राशि नहीं मिलने के कारण मैं अपनी जेब से लगभग 80000 रूपये लगा चुका हूं। इस बात की जानकारी जिला के सभी तमाम उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत करा चुका हूं।

    कुशतराम चंद्रा , खरीदी प्रभारी - नवीन धान खरीदी केंद्र जमड़ी


    समिति के आपसी लड़ाई के कारण व्यवस्था खर्च 2% की राशि नहीं मिल पा रही है । उच्च अधिकारियों को जानकारी दे चुका हूं ।
    सुशील कुमार सूर्यवंशी , सहकारिता विस्तार अधिकारी - जैजैपुर

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision