September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35572)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / हल्द्वानी देश का पहला पॉलीनेटर (परागण सहयोगी) पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनकर तैयार हो गया है, जहां तितलियों, मधुमक्खियों, पक्षियों और…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोनावायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उनका फोकस अभी…

    मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। जब भी वह पोस्ट करती हैं, पति ऋषि कपूर से जुड़ी होती है। अब साल 2020 खत्म होने वाला है। इस मौके पर नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। नीतू का कहना है कि जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी हिरन ने उन्हें पकड़ लिया हो। समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें किस ओर जाना चाहिए।
    नीतू कपूर ने कई फोटोज पोस्ट की हैं। इसमें ऋषि कपूर संग, फिर रणबीर कपूर और आखिर में बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ उनकी फोटो देखी जा सकती है। इसके अलावा नीतू कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ब्लैक जैकेट पहने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के सेट की ओर जाती नजर आ रही हैं। उन्होंने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है।
    नीतू कपूर लिखती हैं, “2020 एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रहा। जब तुम मुझे छोड़कर गए तो ऐसा लगा जैसे किसी हिरन ने मुझे पकड़ लिया हो और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि किस ओर जाऊं। फिल्म मिली, कोरोना हुआ। मैं यह सब अकेले नहीं कर सकती थी, लेकिन मेरे क्यूटीज (रणबीर और रिद्धिमा) मेरे साथ रहे। तुम दोनों का भी शुक्रिया मुझे थामने के लिए।”
    मालूम हो कि नीतू कपूर आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    मनोरंजन /शौर्यपथ / अपने अलग अंदाज के चलते लोकप्रिय अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्होंने 2021 के लिए कुछ संकल्प लिए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वह 2021 में भौतिक चीजों के लिए परेशान नहीं होंगे। ऐसी चीजों के पीछे वह नहीं भागेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि इस साल ने हमें यह सिखाया है कि भौतिक चीजों का कोई महत्व नहीं है। जिंदगी महत्वपूर्ण है और हमें हर दिन की कद्र करनी चाहिए और खुशनुमा माहौल में जिंदगी गुजारनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति कम चीजों में भी अच्छी और खुशहाल जिंदगी जी सकता है।
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2020 को लेकर कहा कि इसे गिना ही नहीं जाना चाहिए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'इस साल को पूरी तरह से हटा ही देना चाहिए। लेकिन मैं अपनी बात करूं तो मेरी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई हैं और प्रशंसकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। इसलिए मेरे लिए यह साल अच्छा रहा है।' इस साल उन्होंने क्या मिस किया? इस सवाल के जवाब में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जिंदगी में मेरा लंबा वक्त सेट पर ही गुजरा है। इसलिए इस साल सेट के उत्साह के माहौल को मैंने मिस किया और लोगों को भी मिस किया।
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस दौरान मैंने सेट के माहौल को काफी महसूस किया। हम लोगों को प्यार करने वाले लोग हैं, इसलिए घर पर अकेले बैठे रहना पसंद नहीं करते। कोरोना काल में काम को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यह दौर कठिन रहा है। पहले हम पूरी तरह फ्री थे, लेकिन अब वह बात नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इस दौर में हर कोई मास्क पहन सकता है, लेकिन शूटिंग के दौरान एक्टर मास्क नहीं पहन सकते। ऐसे में आपको खासतौर पर केयरफुल रहना होता है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में चीजें बेहतर होंगी।
    लॉकडाउन पीरियड को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस दौरान मैंने फिल्में देखकर अपना वक्त गुजारा। उन्होंने कहा कि बीते 8-9 साल से मैं यह सोचा रहा था कि कुछ महीने का वक्त लेकर मैं अपने फेवरिट एक्टर्स की मूवीज देखूंगा। कोरोना काल में मुझे इसका मौका मिला और मैंने अपने पसंदीदा एक्टर्स की मूवीज पर फोकस किया।

    खेल /शौर्यपथ / भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का स्थान कंफर्म हो गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, अब दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला जाएगा। इससे पहले सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना वायरस के नए मामले मिलने के बाद 7 जनवरी से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई थी।
    सिडनी में मैच होने की स्थिति पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने रविवार को कहा था कि भले ही वह चाहते हैं कि सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन हो लेकिन अभी स्थिति काफी जटिल हो रखी है। फॉक्स ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से कहा था कि वह (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम सीईओ निक हॉकले) न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि अभी स्थिति बेहद जटिल है।
    भारत ने आज मंगलवार को मेलबर्न में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और पहली पारी में महज 195 रन बना सका। जवाब में भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर सिमटी और भारत ने दो विकेट पर 70 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में पहली पारी में सेंचुरी ठोकी और दूसरी पारी में 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

    धर्म संसार /शौर्यपथ / पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पूर्ण होता है। सूर्य और चंद्रमा समसप्तक…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / भगवान दत्तात्रेय को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, इन्हें भगवान शिव का स्वरूप माना…
    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम के वार्ड नम्बर २८ जो शहर के मध्य स्थित है इस पुराने बसाहट में इन दिनों मुर्गी फार्मको लेकर वार्ड के निवासियों का आक्रोश…

    बीजापुर / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरुप जिले में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासी वन अधिकार अधिनियम के तहत् बीते दो वर्षों के दौरान 1308 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे प्रदाय किये गये हैं। जिससे वन भूमि पर काबिज काश्त करने वाले इन हितग्राहियों को अपनी जमीन से बेदखली के भय से मुक्ति मिल गई है। और ये सभी अब उन्नत खेती-किसानी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के इस संवेदनशील पहल की प्रशंसा करते हुए वनांचल के वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राही खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे ही एक हितग्राही भैरमगढ़ ब्लॉक के बरदेला निवासी लच्छन पोयम कहते हैं शासन ने मुझे वन भूमि में काबिज काश्त जमीन का मालिक बना दिया। मुझे सिर्फ जमीन का पट्टा ही नहीं बल्कि सरकार से और भी मदद मिला है, जिसके तहत् मनरेगा से खेत में डबरी निर्माण कराया, कृषि विभाग के जरिये दो एकड़ रकबा मंे फंेसिंग कराया। वहीं सोलर पंप लगाने के फलस्वरुप अब साल भर साग-सब्जी की खेती कर रहा हूँ। इसके साथ ही खेत में फलदार पौध रोपण किया हूँ।
    इसी तरह बीजापुर ब्लाक के जैतालूर निवासी वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राही सीताराम मांझी बताते हैं कि वन भूमि मंे काबिज होने का पट्टा मिलने अब परिवार में खुशहाली आयी है। करीब दो एकड़ वन भूमि के पट्टे वाली जमीन को मनरेगा से समतलीकरण करवा कर धान की खेती सहित उड़द-कुल्थी जैसे दलहन फसल भी ले रहे हैं। यहीं नहीं अभी हाल ही में कृषि विभाग की सहायता से खेत में नलकूप खनन कर सोलर सिंचाई पंप स्थापित किये हैं, जिससे रबी में साग-सब्जी और मक्का की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं। सीताराम मांझी की तरह जैतालूर निवासी वनाधिकार पट्टेधारी हितग्राही लालैया ककेम, नैमेड़ के समल कुडियम, कुयेनार निवासी धनाजी नेताम भी वनाधिकार पट्टा मिलने को किसी बड़े सपने का साकार होना रेखांकित करते हुए बताते हैं कि अब खेती-किसानी के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
    वनाधिकार पट्टे के फलस्वरुप किसान क्रेडिट मिल गया और फसल ऋण लेने में सहूलियत हो रही है, वहीं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने भी सुविधा मिल गयी है। यह सब हम निर्धन किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के जरिये जिले में 2 वर्षों में 1308 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र वितरित किया गया है। इसके साथ ही सामुदायिक प्रयोजन के लिए 1501 सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय किया गया है। वहीं पहली बार 216 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किया गया है, जिससे वनांचल के ग्रामीणों को तेन्दूपत्ता संग्रहण सहित लघु वनोपज संग्रहण और अन्य वन संसाधनों के समुचित दोहन का अधिकार मिल गया है।

    कोरिया / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पिछले दो वर्ष के दौरान अनेक दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय लिए गए हैं। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य में नवीन औद्योगिक नीति भी लागू की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018 से 2020 के मध्य कोरिया जिले में कुल 17 उद्योगों की स्थापना की गई जिसके माध्यम से 17 करोड़ 72 लाख 77 हजार रू. पूंजी निवेश किया गया है तथा नियोजित रोजगार की कुल संख्या 149 है।
    जिले में लोगों को रोजगार से जोड़ने विभिन्न योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस क्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कुल 2 करोड 35 लाख 11 हजार रूपये का मार्जिन मनी 117 युनिट को वितरित की गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत कुल 7 लाख 41 हजार रूपये का मार्जिन मनी 13 युनिट को वितरित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्योगों को बिजली दर में रियायत, अनुदान, सहायता, विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए एकल विण्डो प्रणाली के साथ ही स्थानीय उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता देने सहित अनेक फैसलों से उद्योग जगत को काफी राहत मिली है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision