August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर / शौर्यपथ /राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज शाम रायपुर के बूढ़ा तालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर का भ्रमण किया। उन्होंने बूढ़ा तालाब में नौका विहार भी किया। इस अवसर पर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी की गई और आतिशबाजी भी की गई। राज्यपाल ने कहा कि ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इस अल्प अवधि में सौंदर्यीकरण करने के पश्चात एक सुंदर स्वरूप में शहरवासियों के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, महापौर श्री एजाज ढेबर तथा नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार बधाई के पात्र हैं। रायपुर शहर के अंदर शहरवासियों के लिए पर्यटन तथा सहपरिवार समय व्यतीत करने के लिए एक सुंदर जगह है। अभी तक छत्तीसगढ़वासी छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों में पर्यटन के लिए जाते थे। मगर अब शासन के प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में ही कई सुंदर पर्यटन स्थल विकसित हो रहे हैं। इससे हमारे प्रदेश के ही नहीं दूसरे प्रदेश के लोग भी पर्यटन के लिए आएंगे और निश्चित ही प्रदेश की राजधानी रायपुर देश में प्रथम स्थान पर सबसे खुबसूरत शहर के रूप में जाना जाएगा। राज्यपाल ने महापौर एवं जिला प्रशासन को ऐतिहासिक बूढ़ेश्वर मंदिर को विकसित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक  सत्यनारायण शर्मा, विधायक  कुलदीप जुनेजा, सभापति  प्रमोद दुबे, रायपुर नगर निगम के पार्षदगण तथा कलेक्टर  एस. भारतीदासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ /आगामी ठंड के मौसम में कोरोना संक्रमण की संभावना बढ़ेगी, ऐसा सभी विशेषज्ञ बार-बार कह रहे हैं। दिल्ली में यह टंªेड सामने आने ही लगा है। इस वक्त सभी को सावधानी रखना और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत जरूरी है।
    स्वास्थ्य विभाग ने फिर अपील की है कि किसी को भी सर्दी,खांसी,बुखार ,थकान आदि लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक को दिखाकर कोरोना जांच करवाएं। जल्द जांच कराने और इलाज शुरू होने से रिकवरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 1018 शासकीय केन्द्रो (स्वास्थ्य केन्द्रो, सामुदायिक भवनो तथा मोबाइल टीम) में कोविड -19 की एंटीजेन जांच की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 489 शासकीय केन्द्रो में ट्रू नाट तथा 592 शासकीय केन्द्रो में आर टी पी सी आर जांच हेतु सेंपल भी लिए जा रहे हैं ।

    मुंंबई / शौर्यपथ / महाराष्‍ट्र के बीजेपी के एक विधायक ने मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन और टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-12 ' के निर्माताओं के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू भावनाओं…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / नई दिल्ली अमेरिका में तीन नवंबर को रहे राष्ट्रपति चुनाव पर भारत समेत दुनिया भर की निगाहें हैं. क्या रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप दोबारा जीत…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार के एक प्रेमी जोड़े को पहले तो लड़की के परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा था, फिर बाद में पता चला था कि…
    मुंबई / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को ड्रग्स मामले में अंतरिम राहत मिल गई है. उनकी 7 नवंबर तक गिरफ्तारी नहीं होगी. नारकोटिक्स…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / नोएडा में 28 अक्टूबर की शाम को इस्कॉन मंदिर के पास रोड पर मिले शव के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर…
    सेहत / शौर्यपथ / महामारी के इस दौर में लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग और आयुर्वेदिक काढ़े को जीवनशैली में शामिल कर रहे…
    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला परिवहन कार्यालय के अंतर्गत शहर में ऐसे सभी वाहन विक्रेताओ को अनुमति दी जाती है जो वाहन कंपनी के अधिकृत डीलर या सब डीलर…

    मरवाही / शौर्यपथ / प्रचार थमने के पश्चात् आज कांग्रेस के प्रत्यासी डॉ.के.के. ध्रुव ने ग्राम भर्रीडांड लोहारी मरवाही बस्ती और सिवनी बस्ती में पहुच कर घर घर दस्तक देते हुये मतदाताओं से संपर्क किया। डॉ के के ध्रुव ने 3 नवंबर को मतदान केन्द्र पहुंच कर सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन मांगा गौर तलब है डॉ के के ध्रुव को मतदाताओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है। शासकीय सेवा में रहते हुयें उनकी सेवा भाव का अवसर मतदाताओं पर दिखता है।मतदाता डॉ साहब को अपने घर पाकर उत्साहित हो रहे है। डॉ के के ध्रुव भी मतदाताओं से मरवाही के विकास के लिए जिले के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा, अस्पताल, आगंनबाडी केन्द्र, आवास, राशन कार्ड सहित भूपेश बघेल सरकार की ग्राम विकास कि योजनाओं का हवाला देकर वोट मांग रहे है। डॉ के के ध्रुव कांग्रेस प्रत्यासी बनने के बाद लगातार सभी ग्रामो में जाकर प्रत्यक्ष मतदाताओं से संपर्क किया। रणनीति के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सभी ग्रामों में अधिक से अधिक सीधा संपर्क करने का प्रयास किया है, सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक लगातार कैम्पेनिंग करते रहे।
    डॉ के के ध्रुव ने प्रचार के अंतिम दिवस मतदाताओं से अपील की कि आप सब सत प्रतिशत संख्या में मतदान करने जायें, अधिक से अधिक मतदान करें और मरवाही के विकास के लिए कांग्रेस के पंजा छाप पर बटन दबाकर मरवाही के विकास का रास्ता खोले। डॉ के के ध्रुव के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    डॉ के के ध्रुव ग्राम कुम्हारी में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें
    मरवाही से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव 3 नवंबर को सुबह 9 बजे ग्राम कुम्हरी प्राथमिक पाठशाला मतदान केन्द्र 49 में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें। डॉ के के ध्रुव मतदान पूर्व कुम्हारी स्थित नागेश्वेरी मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगें तत् पश्चात् मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान करेंगें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision