Google Analytics —— Meta Pixel
April 20, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35621)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली / शौर्यपथ /शिलॉन्ग, मेघालय: पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित मेघालय की वरिष्ठ पत्रकार और शिलॉन्ग टाइम्स की एडिटर पट्रीशिया मुखिम ने ए़डिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया में अपनी सदस्यता से…

मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को चुनाव आयोग ने पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया है। इसपर सोनू सूद ने कहा कि यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है, इमोशनली। बता दें कि सोनू सूद का जन्म पंजाब में हुआ था। वह पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक पत्र जारी किया था।
सोनू सूद कहते हैं कि मैं इस सम्मान के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। सभी का शुक्रिया। पंजाब में जन्म लेना, मेरे लिए इमोशनली यह बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि मेरा राज्य मुझपर गर्व महसूस करता है। आगे अच्छा कार्य करने के लिए मैं प्रेरित हुआ हूं।
बता दें कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। उन्हें घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगारों को रोजगार देने तक, सोनू सूद ने कई लोगों की जिंदगी बदली। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। वह हिन्दी, तमिल और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में फिल्में कर चुके हैं।
मालूम हो कि लॉकडाउन में किए कार्यों को लेकर सोनू सूद ने एक किताब भी लिखी है। उनकी किताब का नाम ‘आई एम नो मसीहा’ है। यह दिसंबर में लॉन्च होगी। इस समय सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

खाना खजाना /शौर्यपथ / कुछ चटपटा खाने का मन है, तो आप मटर की कचौड़ी ट्राई कर सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है।सामग्री…
सेहत / शौर्यपथ / ‘संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे।’ नाश्ते के मामले में दुनिया की ज्यादातर आबादी भले ही इस फंडे पर यकीन…
शौर्यपथ / तुलसी के विभिन्न प्रकार के पौधे मिलते हैं- जैसे श्रीकृष्ण तुलसी, लक्ष्मी तुलसी, राम तुलसी, भू तुलसी, नील तुलसी, श्वेत तुलसी, रक्त तुलसी,…
 दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 131 जयंती नेहरू भवन सुपेला में मनाई गई।…

राजनांदगांव / शौर्यपथ /  रियासतकालीन प्राचीन रानी मंदिर छुईखदान में जय बजरंग मानस मंडली बाजार लाईन द्वारा रामायण पाठ संपन्न हुआ। रानी मंदिर के संरक्षक लाल जेके वैष्णव ने जानकारी दी कि रामायण पाठ में भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर विभिन्न लीलाओं का अर्थ, टीका द्वारा भक्तजनों को बताया गया। जिसमें मानस प्रेमी मोहन कामड़े गुरूजी, गौकरण रजक, सतीश महोबिया, राघव महोबिया, पंडुप प्रेम चंद्राकर, अमर सिंह ठाकुर, रामकुमार कुम्भकार, गेंदू राम निषाद, नारायण निषाद, श्रीधर वैष्णव, अनिल पुजारी रानी मंदिर, रत्नाकर महोबिया, दिनेश महोबिया, मुकेश महोबिया, लतेल राम ध्रुवे, संजय लल्ला, शिवेन्द्र किशोर दास, माधव शास्वत दास सहित बड़ी संख्या में रामायण समिति के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित रहे। आदर्श महिला रामायण मण्डली बाई साहब मंदिर द्वारा भी रामायण पाठ रानी मंदिर में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी अशोक चंद्राकर एवं शरद डब्बू श्रीवास्तव जय जगन्नाथ सेवा समिति ने रामायण पाठ आयोजन हेतु बधाई, शुभकामनाएँ दी। लाल जितेन्द्र किशोर वैष्णव ने रामचरित मानस के दर्शन को आज की युवा पीढ़ी को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कहते हुए बताया कि यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। पूरा मंदिर परिसर रामायण पाठ द्वारा राममय रहा।  

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि विभाग के अंतर्गत एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि किसानों को जिन फसलों के उत्पादन से अधिक लाभ हो उसकी खेती करने के लिए प्रेरित करें। धान की खेती के अलावा अन्य फसलों को भी प्रोत्साहित करें और उसकी मार्कें टिंग पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि धान कटाई के बाद किसान पैरा जला देते है, जिससे प्रदूषण होता है। इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह को खेती किसानी एवं गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए कार्य करें। उन्होंने बताया कि औंधी,पानाबरस, भोजटोला में वनधन केन्द्र बनाए जा रहे हैं। जहां कोदो, कुटकी, मक्का एवं अन्य फसलों तथा वनीय उत्पादों का विक्रय किया जाएगा। उन्होंने कोदो प्रसंस्करण मशीन लगाने के लिए भी कहा। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन प्रारंभ हो गया है और महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा एवं गवर्निंग बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।
डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा राजू ने बताया कि एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत रबी में 650 एकड़ की वृद्धि हुई। जिसमें गेंहू, सरसों, अलसी, मसूर जैसे फसल किसानों द्वारा ली गई। 668 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्रों के गौठान ग्रामों में कृषक समूह के लिए कोदो, रागी एवं मक्का प्रसंस्करण इकाई भी आरंभ किया जाना है। राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण के तहत किसानों को एग्रोविजन एक्सपो 2019 कृषक मेला में कृषकों की सहभागिता कराई गई कृषि उन्नति मेला में उन्नत तकनीकों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन एवं तकनीकी हस्तांतरण के लिए भ्रमण कराया गया। जैविक खेती कृषि, गौवंश संवर्धन, जैविक खाद उत्पादन तकनीक का भ्रमण कराया गया। कृषि के उन्नत तकनीकों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन एवं प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, डेयरी तकनीक, मत्स्य पालन आदि की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। रागी, कोदो, लघु धान्य उत्पादक कृषकों को उत्पादन की उन्नत तकनीक एवं मूल्य संवर्धन की तकनीक सीखी। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए भी कलेक्टर को जानकारी प्रदान की।
गवर्निंग बोर्ड के सदस्य एवं मलेशिया से पुरस्कृत तथा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न अलंकरण से सम्मानित बिसेशर साहू ने कहा कि किसानों को विभिन्न तरह की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करना होगा और जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं के निदान खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों को नवाचार एवं तकनीक की जानकारी देनी चाहिए। जिससे किसान जागरूक बनेगें। कृषक श्री सलूजा ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक अलसी जैसी फसलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। फसल उत्पाद की मार्केटिंग एवं वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोदो, कुटकी, रागी, सोयाबीन जैसे स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद लोगों तक पहुंचे। दुग्ध उत्पाद, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी में बहुत संभावनाएं है। सब्जियों की पैकेजिंग कर विक्रय किया जा सकता है। किसानों को चयनित कर उन्हें अलग-अलग तरह की फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉ. ममता मेश्राम, कृषक अशोक चौधरी, चैनदास बांधव एवं गर्वर्निंग बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
आत्मा योजनांतर्गत जिला वार्षिक कार्ययोजना 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य एवं प्रगति का अनुमोदन किया गया। विकासखंड, जिला, राज्य स्तरीय उत्कृष्ट कृषि उत्पादकता पुरस्कार वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 हेतु चयनित कृषकों की सूची का अनुमोदन किया। वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में बीटीटी कनवेनर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी समस्त 9 विकासखंड समवर्गीय विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र को प्रदाय राशि का कार्येत्तर अनुमोदन के साथ एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘‘आत्मा’’ योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में राज्य के बाहर कृषकों का शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कार्येत्तर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत। एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘‘आत्मा’’ योजनांतर्गत जीबी, डीएफएसी, बीएफएसी एवं किसान मित्रों के सदस्यों का पुर्नगठन हेतु अनुमोदन एवं चर्चा। एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘‘आत्मा’’ योजनांतर्गत जिला मुख्यालय एवं तीन अनुविभाग में कृषकों के प्रशिक्षण एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्य हेतु 4 नग प्रोजेक्टर क्रय करने, गौठानों एवं जिले के जैविक उत्पादक कृषकों के उत्पादों के जिला कार्यालय परिसर में स्थायी विक्रय केन्द्र व्यवस्था हेतु अनुमोदन एवं चर्चा, कोदो एवं रागी प्रसंस्करण इकाई स्थापना हेतु अनुमोदन एवं चर्चा की गई। गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का क्रय उत्पादक समूह एवं सेवा सहकारी समिति के माध्यम से क्रय करके योजनांतर्गत आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शनों में उपयोग करने हेतु अनुमोदन एवं चर्चा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं एक्सटेंशन रिफार्म्स ‘‘आत्मा’’ योजनांतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती अनुमोदन एवं चर्चा। आत्मा योजनांतर्गत कार्यरत संविदा स्टॉफ की सेवा अवधि विस्तार का अनुमोदन। कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना का अनुमोदन। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के भौतिक-वित्तीय प्रगति का अनुमोदन किया गया।

21 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा पुरुष नसबंदी पखवाड़ापहले चरण में दंपती संपर्क सप्ताह, दूसरे चरण में सेवा वितरण सप्ताह मनेगा रायपुर /…

दुर्ग / शौर्यपथ / गोवर्धन पूजा के दिन निकाली जानी वाली गौरा गौरी शोभायात्रा में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गया नगर वार्ड 4 में समितियो के लोगो द्वारा कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहन कर भगवान शंकर व माता पार्वती की शोभा यात्रा निकालकर मोहल्ले में भ्रमण करते हुए तालाब में विसर्जन किया इसके लिए गया नगर वार्ड 4 कि पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने वार्ड में राजीव नगर व गया नगर से निकाली जाने वाली गौरा गौरी यात्रा के सभी चारो समितियों को अपनी ओर सौ से अधिक मास्क वितरित किया था ताकि जीवन की सुरक्षा के साथ साथ त्योहार का धार्मिक सांस्कृतिक पहचान भी कायम रह सके वार्ड में राजीव नगर,शिव नगर व गया नगर गौरा चौरा सहित कुल 4 स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई थी जो विभिन्न गलियों में भ्रमण करते हुए पुलिस सुरक्षा के बीच तालाबों में विसर्जित की गई इस अवसर पर वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने गया नगर में निकली गौरा गौरी का पूजन व स्वागत कर समिति के लोगो को दीपावली पर्व की शुभकामना दी तथा कोविड 19 को ध्यान में रखकर ही त्योहार मानने की अपील की वार्ड पार्षद द्वारा किए गए इस पहल की लोगो ने सराहना करते हुए उनके इस कार्य की।  इस अवसर पर गया नगर गौरा समिति अध्यक्ष भारत ठाकुर,राजू गो ड,सावित्री ठाकुर,कुमारी यादव,मुकेश ठाकुर,गंगा राम वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)