Google Analytics —— Meta Pixel
February 28, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35280)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव के अंतर्गत 'राज्य अलंकरण समारोह' के आयोजन के साथ ही 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना' के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।

मुंबई / शौर्यपथ / अपहरण बिहार में और फिरौती मुंबई से मांगी गई. दरअसल बिहार पुलिस की सूचना पर मुंबई की कांदिवली पुलिस ने फोन कर धमकाने वाले को पकड़कर…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोनावायरस महामारी के बीच वीज़ा नियमों पर लगे प्रतिबंध में अब जाकर कुछ ढील दी गई है. गुरुवार को भारत सरकार ने वीज़ा नियमों में…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उन लोगों पर निशाना साधा है, जो तेजस्वी यादव के 10 लाख लोगों…
पटना / शौर्यपथ /बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बात पर आपत्ति है कि विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव उनके बारे में यह कहते हैं कि वो (नीतीश) थक…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया है, लेकिन अपने मेनिफेस्टो में एक वादे को लेकर…
सेहत / शौर्यपथ / ग्रीन-टी न सिर्फ दिल, बल्कि दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के हालिया शोध की मानें तो…

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन युनाइटेड अरब अमीरात में खेला जा रहा है। 21 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरके बीच मैच खेला गया, जिसे आरसीबी ने आसानी से आठ विकेट से जीत लिया। आरसीबी की जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने चार ओवर में महज 8 रन देकर तीन विकेट लिए। कप्तान विराट कोहली ने प्लेइंग इलेवन में शहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी और इस गेंदबाज ने अपने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया। विराट की कप्तानी की तारीफ हर कोई कर रहा है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर उनके एक फैसले से हैरान रह गए।
क्रिस मौरिस ने आरसीबी की ओर से पहला ओवर किया और दूसरा ओवर सिराज ने फेंका और उन्होंने डबल विकेट मेडन ओवर फेंक, टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद तीसरे ओवर के लिए विराट ने नवदीप सैनी को गेंद थमा दी। तीसरा ओवर सैनी को देने का विराट का फैसला गंभीर की समझ से परे था। गंभीर ने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा, 'मोहम्मद सिराज को नई गेंद थमाकर विराट कोहली ने शानदार कप्तानी दिखाई, पॉजिटिव कप्तानी और अच्छा कदम, जिसका टीम को फायदा भी मिला, लेकिन उनकी यह रणनीति (सैनी को तीसरा ओवर देना) मुझे समझ नहीं आई।' उन्होंने कहा, 'क्रिस मोरिस से पहला ओवर कराने के बाद तीसरा ओवर नए गेंदबाज को देना मुझे समझ नहीं आया।'
मैच के दौरान विराट बॉलिंग अटैक में काफी बदलाव करते नजर आए, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, सैनी और मौरिस को वह अलग-अलग समय पर इस्तेमाल करते रहे। सैनी, चहल और सुंदर ने भी विकेट निकाले, जबकि मौरिस और इसुरु उडाना ने कम रन दिए। मैच के बाद विराट ने खुद बताया कि सिराज को नई गेंद देने का फैसला उन्होंने बाद में लिया। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'सच कहूं तो सिराज को नई गेंद देने का फैसला थोड़ा देरी से लिया गया। मैं वॉशिंगटन सुंदर को नई गेंद देने के बारे में सोच रहा था, जब हम मैदान पर पहुंचे तो पिच देखी, यह सूखी थी।'

मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैन्स उनकी फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान और दिशा पाटनी ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। जानकारी के अनुसार इस साल फिल्म का रिलीज हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में मेकर्स फिल्म राधे को अगले साल रिलीज करने का प्लान बना रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है यह फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज हो सकती है।
मिड डे ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के आधार पर बताया कि इस हफ्ते सोमवार को सलमान खान ने को-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नामित के साथ मिलकर एक मीटिंग की थी। इससे पहले मेकर्स इस फिल्म को रिपब्लिक डे पर रिलीज करने का मन बना रहे थे, लेकिन हाल ही में सिनेमाघरों के खुलने के बाद कम संख्या में पहुंच रहे दर्शकों को देखते हुए इस प्लान कैंसिल कर दिया।
मेकर्स ने यह अनुमान लगाया कि अगर यह बिग बजट फिल्म वर्तमान स्थिति में रिलीज होती है इसका बिजनेस 120 करोड़ के आसपास सिमट कर रह जाएगा। ऐसे में मेकर्स ने इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म को अगले साल 12 मई को रिलीज करने का प्लान बनाया है। वैसे यह परंपरा रही है कि सलमान खान अपनी फिल्म से फैन्स को हर साल ईदी देते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर अकाउंट पर सलमान खान का वीडियो शेयर किया था, जिसमें सलमान खान राधे की शूटिंग कंप्लीट होने की जानकारी दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सेट पर अपनी कार से उतरते हैं और कहते हैं, 'रैप फॉर राधे।' वीडियो में सलमान खान फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर काफी खुश दिखाई दिए।

मनोरंजन / शौर्यपथ / एक्टर और होस्ट मनीष पॉल महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत बडे़ फैन है। मनीष अपने पसंदीदा स्टार बिग बी से मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में एक शूट के दौरान जब मनीष को यह पता चला क‍ि अमिताभ बच्चन भी वहीं नजदीक में शो की शूट‍िंग कर रहे हैं तो वह उनसे मिलने के लिए सेट पर पहुंच गए।

बिग बी से मिलकर मनीष बेहद उत्साहित हुए। वह अमिताभ बच्चन को अपना इंस्पिरेशन मानते हैं और उन्हें देखते हुए ही बड़े हुए हैं । मनीष कहते हैं 'अमित सर से मिलना हर बार एक बहुत खुशनुमा एहसास होता है। जब भी मुझे उनसे मिलने का मौका मिलता है तो मैं उसे कभी मिस नही करता। लॉकडाउन में मुझे उनसे मिलने का मौका नहीं मिला तो इसल‍िए जब मुझे पता चला क‍ि वह यहीं मेरे शो के पास में केबीसी की शूट‍िंग कर रहे हैं, मैंने उस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया और ब्रेक में उनसे मिलने दौड़ पड़ा।
अमिताभ से मुलाकात के दौरान मनीष सोशल डिस्टेंस‍िंग के चलते उनके पैर नहीं छू पाए और न ही गले लगा सके। मनीष ने कहा कि महामारी के कारण हम सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहे हैं। खासकर अमित सर की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए मैं उन्हें गले नहीं लगाया और न ही उनके पैर छुए, जिसका मुझे बहुत अफसोस है। खैर, उनसे बस मिलकर ही बेहद अच्छा लगता है। मालूम हो कि मनीष पॉल ने साल 2014 में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ को-होस्ट‍िंग की थी।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)