August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35112)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    जीना इसी का नाम है /शौर्यपथ/ मैंने अपनी पूरी जिंदगी अफसरों के दरवाजे खोले। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों के लिए भी कोई दरवाजे…
    नजरिया / शौर्यपथ /अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर से चुने जाने की संभावना हाल के दिनों में धूमिल हुई है। उन्होंने खुद इस बात…
    सम्पादकीय लेख / शौर्यपथ / नस्लभेद एक ऐसी खामी है, जो इंसानी समाज का पीछा नहीं छोड़ रही है। दुनिया में एक समय रंग के…
    मेलबॉक्स / शौर्यपथ / लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर घर वापस आ गए थे, लेकिन अब राजनीतिक हथियार की तरह उपयोग होने के बाद धीरे-धीरे…
    ओपिनियन /शौर्यपथ / बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ, जब अमेरिका ने चीन की संचार कंपनी हुआवेई पर पाबंदी लगा दी थी। यहां तक कि अमेरिकी…
    होनी चाहिए निष्पक्ष जाँच ...मामले पर जिस तरह परिवार के सदस्य एक दुसरे पर आरोप लगा रहे है और यहाँ तक कि पीडित भरत गौर को पूर्ण स्वस्थ बता रहे…

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के खैरागढ़ इलाके में दर्जनों ग्रामीणों से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कोठले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस पूरे मामले का मास्टर माईंड तरूण साहू समेत तीन फरार हैं। खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों में करीब 10 साल के भीतर चिटफंड कंपनी के जरिए आरोपियों ने बड़ी रकम लोगों से ऐंठ ली है। रकम वापस करने की मियाद पूरी होने से पहले ही कंपनी ने अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया। लाखों रुपए का चपत लगने के बाद लोगों ने पुलिस में मामले की शिकायत की।
    मिली जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कोठले और उसके साथी तरूण साहू (अर्जुंदा-बालोद), राजकुमार साहू (खैरागढ़), चम्मनदास साहू (अर्जुन्दा बालोद), सत्यपाल वर्मा (चीचा दुर्ग), रंजीत सोनकर (बालाघाट), राजेन्द्र स्वान्सी (रांची) ने सर्वोदय मल्टीट्रेड लिमिटेड कंपनी के अधीन माईक्रो इन्वेसमेंट का डायरेक्टर बनकर खैरागढ़ क्षेत्र में लोगों से मासिक, छैमासी, सालाना, पांच वर्ष तथा 15 वर्ष के लिए अलग-अलग ब्याज दरों पर रकम जमा कराया।

    बालोद / शौर्यपथ / प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उसमें ग्राम परसाडीह(ज) में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य और सहकारी समिति भवन के सामने सीमेंटीकरण कार्य, ग्राम अछोली में शासकीय हाईस्कूल में अहाता निर्माण कार्य और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम चिखली में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, ग्राम कोड़ेकसा में शासकीय हाईस्कूूल में अहाता निर्माण कार्य, ग्राम खड़बत्तर में शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और ग्राम गोटीटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।
    मंत्री श्रीमती भेंडिया ने किसानों से चर्चा कर खेती किसानी की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने धान बुवाई की प्रगति, खाद-बीज की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खाद-बीज की समस्या नहीं है। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि शासन द्वारा अरहर बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जा रहा है, अपने खेतों के मेंड़ में अरहर लगाए। उन्होंने किसानों को कोदो, कुटकी तथा मक्का का भी फसल लेने तथा वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से कहा कि नामंातरण, सीमंाकन तथा राजस्व संबंधी अन्य लंबित प्रकरणों से अवगत कराएॅ। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने ग्रामीणों से कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएॅ। उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु ग्रामीणों को मास्क भी वितरण किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, तहसीलदार श्री रामरतन दुबे, नायब तहसीलदार सुश्री राजश्री पाण्डेय विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ /  रविवार को नवागढ़ थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने नवागढ़ दवा विक्रेता संघ के साथ बैठक ली । थाना प्रभारी ने नवागढ़ क्षेत्र में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए दवा विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसपर सभी विक्रेताओं ने एक स्वर में साथ देने की बात कही। इसके साथ ही दवा विक्रेता संघ नवागढ़ द्वारा नव पदस्थ थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज का सम्मान भी किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक घनश्याम चिंडा, मिथलेश बिसेन,आलोक दुबे,राहुल खुराना,राजेंद्र मिश्रा,शिव सोनकर,राजा बिसेन,मिलाप साहू,रिंकू खान,पप्पू गुम्बर आदि उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम मंडल अध्यक्ष दुर्ग जिले से मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता को बनाया जाए दुर्ग का मुस्लिम समाज हमेशा कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहा है जब कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं चल रहे थे उस समय भी दुर्ग का मुस्लिम समाज कांग्रेस के साथ खड़ा था कुछ चुनाव मे तो दुर्ग शहर के मुस्लिम क्षेत्र से कांग्रेस को विजय श्री मिली थी बाकी वार्ड में कांग्रेस को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा था यहां तक की न्यूज़पेपर में छपा था कि दुर्ग मे कांग्रेस तकियापारा से विजयी हुई दुर्ग के मुस्लिम समाज का सबसे पहला हक भी बनता है अपील करते हैं कि समाज से उन कार्यकर्ताओं को बनाया जाए जो कभी कांग्रेस की पार्षद टिकट भी ना मांगा हो और कांग्रेसका वफादार सिपाही बनकर हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा आदरणीय मुख्यमंत्री जी आदरणीय गृहमंत्री जी आदरणीय विधायक दुर्ग शहर अरुण वोरा जी इस तरफ जरूर ध्यान दें आप सबसे गुजारिश है मुस्लिम समाज आपका शुक्रगुजार होंगा।
    बैठक में शामिल मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष इलियास भाई अंजुमन फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद सैफ अली दुर्ग शहर कांग्रेस के महामंत्री जुनेद लाल आजमी सिप्तैन रजा गुलाम भाई समर अली मुजाहिद खान सरफराज खान सोनू जाफर भाई सलीम खान अलीम भाई हसनैन रजा वसीम और बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision