August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35112)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / कॉमेडियन जॉनी लीवर की अभिनेता की बेटी जेमी लीवर बॉलीवुड में फैले पक्षपात और भाई-भतीजावाद के बहस पर अपना रिएक्शन दिया है। खुद एक स्टार किड होने के नाते उनका यह मानना है कि सभी स्टार किड्स को जन्म के विशेष अधिकारों के श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है क्योंकि बहुत से लोग अपने दम और अपने हुनर की वजह से बॉलीवुड में टिके हुए हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड में पक्षपात और भाई-भतीजावाद कीवर्ड नहीं है।

    मिड डे से बात करते हुए जेमी ने कहा कि मेरा मानना है कि सभी का अपना-अपना सफर है और मैं तुलना का कोई कारण नहीं देखती। सभी का अपना-अपना संघर्ष है। वह कहती हैं कि मैं खुद एक स्टार किड हूं, लेकिन जरूरी नहीं है कि आज जो लोग बॉलीवुड नेपोटिज्म की बात कर रहे हैं वह सभी स्टार किड्स पर लागू हो। क्योंकि बहुत से ऐसे स्टार किड्स हैं जिनके पास स्टार किड प्रिवलेज नहीं है। मेरे सफर ये बात तो बिल्कूल भी लागू नहीं होती है क्योंकि जहां मैं हूं वहां पक्षपात नहीं है, वहां कोई भाई-भतीजावाद नहीं है, वहां कुछ खास लोगों का पक्षपात है। जेमी ने आगे कहा कि उन्होंने कभी भी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल ऑडिशन के लिए नहीं किया। उन्होंने कहा कि पिता जॉनी ने कभी उनके कोई फोन नहीं किया।

    अपने पिता जॉनी लीवर के काम करने की खूबी और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी स्थिति के बारे में बताते हुए जेमी कहती हैं कि मेरे पिताजी ने अपना काम अपनी नौकरी के रूप में किया है, उन्होंने इसे अपना जीवन नहीं बनाया। वह काम पर गए, अपनी फिल्मों के लिए शूटिंग की और घर वापस आए, यही उनकी असली जिंदगी थी। उनका वास्तविक जीवन जो उनका परिवार था, उनके दोस्त, उनकी आध्यात्मिकता। हम कभी किसी फिल्मी पार्टियों का हिस्सा नहीं थे, हम कभी नहीं गए, हम कभी किसी समूह का हिस्सा नहीं थे। मेरे पिता कभी फिल्मी नहीं थे, मेरी मां, जैसा कि मैंने कहा, बहुत विनम्र बैकग्राउंड से आई थीं।

     

    नजरिया / शौर्यपथ कोरोना वायरस की वजह से करीब चार माह के व्यवधान के बाद इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत…
    मेलबॉक्स / शौर्यपथ / से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी हम…
    सम्पादकीय लेख / शौर्यपथ / कोरोना महामारी ने अमेरिकी समाज और उसके शासन से जुडे़ कई मिथकों को ध्वस्त किया है। अमेरिका की केंद्रीय आव्रजन…
    ओपिनियन / शौर्यपथ /पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी से आती खबरें सुखद हैं। चीन की सेना कई वजहों से पीछे लौटने को मजबूर हुई है।…

     दुर्ग / शौर्यपथ / बार-बार अपील करने के बाद भी आम जनता द्वारा घरों से कचरा नाली और सड़क पर डाला जा रहा है । एैसे ही आज निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा शंकर नगर वार्ड भ्रमण के दौरान पाया कि शंकर नगर निवासी श्रीमती प्रभा सोनी द्वारा अपने घर से कचरा निकालकर सड़क और नाली के बीच डाल दिया गया। आयुक्त द्वारा उनकी मोबाइल से फोटो खिच ली गई । उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा उक्त महिला से जुर्माना लेकर उनसे कचरा वापस उठवाईये। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, एवं स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, दरोगा राजू सिंह आदि ने श्रीमती प्रभा सोनी के घर पहुॅचे और उन्होनें कचरा बाहर नहीं फेकने की हिदायत देते हुये, उनके द्वारा फेके गये कचरे के लिए 200 रुपये जुर्माना लेकर फेके गये कचरे को प्रभा सोनी से वापस उठवाया गया । 

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग का जांच दल ने रोका-छेका अभियान के अंतर्गत अस्पताल वार्ड, पोलसायपारा, केलाबाड़ी, राजीव नगर, सुराना कालेज वार्ड, और पचरीपारा वार्ड में घर-घर जाकर मवेशियों की जांच किये। मवेशी बाहर छोडऩे और वार्ड में गंदगी करने पर 6 मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सभी को 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान के तहत् प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहा0 राजस्व अधिकारी प्रकाधर दीवान की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। 

        उल्लेखनीय है कि शासन की रोका-छेका अभियान के तहत् आज नगर पालिक निगम दुर्ग के दल ने अस्पताल वार्ड कुॅआ चैके पास संतोष यादव, पोलसायपारा के सुरेन्द्र यादव, नयापारा चैक राजीव नगर के कृपाराम साहू, केलाबाड़ी के सुरेश यादव, पचरीपारा मेनका होटल के पीछे योगेश यादव द्वारा अपने जानवरों को सड़क पर छोड़ दिया गया था एवं वार्ड में गंदगी फैलाने के कारण सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। मवेशी मालिकों द्वारा जुर्माने की राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में डेयरी संचालक व मवेशी मालिक के खिलाफ भा0दं0स0 की धारा 133 एवं नगर निगम अधिनियम के तहत् कार्यवाही हेतु सक्षम न्यायालय में वाद दायर की जाएगी। 
           रोका-छेका अभियान के तहत् मीलपारा में विशाखा यादव, लक्ष्मण यादव, विष्णु चंद्राकर, अस्पताल वार्ड के शंकर लाल यादव, नीलम यादव, चंद्रपाल यादव, पचरीपारा के पूरन यादव, बघेरा के मनहर यादव, रमेश यादव, रामस्वरुप यादव, सुरेश यादव, पंचराम यादव, मोहन सिंह देशमुख, पोटियाकला वार्ड के रंजीत यादव, बंशी यादव, कृपाल यादव, कुशाल यादव द्वारा मवेशियों को खुला छोड़ दिया गया तथा गंदगी फैलाने के कारण 500 से 2000 रु0 जुर्माना लिया गया। आयुक्त ने समस्त मवेशी मालिकों से अपील कर कहा है कि शासन की मंशा के अनुरुप रोका-छेका अभियान शहर में जारी है इसके तहत् किसी भी डेयरी या मवेशी मालिक द्वारा मवेशी बाहर छोड़ा जाएगा और अपने आस-पास गंदगी करेगें उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अत: अनुरोध है कि अपने मवेशियों को बांध कर रखें और गंदगी न करें।  

    दुर्ग / शौर्यपथ /  भाजपा चंडी शीतला मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 7 के लुचकी तलाब शिक्षक नगर पानी टंकी  एवं 9 खाम तलाब  की मौजूदा जीर्ण-शीर्ण अवस्था एवं गंदगी को देखते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर के नेतृत्व में जिलाधीश के नाम  उपस्थित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे सह मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने के दौरान उचित कदम नहीं उठाने जाने पर मंडल के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा

            वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर वार्ड में स्थित पानी टंकी जो आसपास के कम से कम 5 से 6 वार्ड में पानी की सप्लाई करता है आज अपनी मौजूदा हालात को देखते हुए आंसू बहा रहा है वर्तमान में पानी टंकी काफी जर्जर हो चुकी है पूर्व में भी इस के नाम से कई बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है । रहवासियों के द्वारा अभी वर्तमान में सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल है जिसमें पानी की टंकी की इच्छा पूरी तरह से धराशाई होकर पानी में ही गिर चुकी हैं और टंकी पूरी तरह से खुली हुई लगातार इसके मलबे आसपास क्षेत्र में गिरते रहते हैं वहीं लुचकी तलाब एवं हरना बांधा मुक्तिधाम के पास स्थित खाम तालाब जो काफी गंदा एवं दूषित हो चुका है इन दोनों तालाबों से आसपास के कम से कम 15 वार्ड के लोग के द्वारा उपयोग किया जाता है वर्तमान में दोनों तालाब की स्थिति काफी दयनीय है चारों ओर कचरा का जमवाड़ा है
         ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय ताम्रकार ,निलेश अग्रवाल, रितेश सोनी ,विनोद ताम्रकार यासीन दीवान ,कुंदन यादव, दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    भिलाई / शौर्यपथ /  छत्तीसगढ़ प्रदेश को हरियालीयुक्त एवं प्रदूषणमुक्त करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सोमवार 6 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र स्थित भिलाई इंजीनियरिंग वक्र्स के सामने वृक्षारोपण किया. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों सहित एसोसिएशन के संरक्षक,पदाधिकारी एवं उद्योगपति काफी संख्या में उपस्थित थे. वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ उद्योगपति सुरेंद्र सिंह कैम्बो ने पेड़ लगाकर की. इसके पश्चात एसोसिएशन के संरक्षक के. के. झा एवं अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने पेड़ लगाया. तत्पश्चात एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक एक पेड़ लगाया.
    वृक्षारोपण पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव शुक्ला ने एसोसिएशन के इस अभियान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने एक घर एक पेड़ का जो आह्वान किया है इसकी शुरुआत आप लोगों ने की है यह काफी सराहनीय है. वृक्षारोपण के साथ-साथ उन्होंने उद्योगपतियों से वाटर हार्वेस्टिंग को भी गंभीरता से लेने कहा।  एसोसिएशन के अध्यक्ष  खुराना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो आह्वान किया है उसकी सफलता के लिए हमने वृक्षारोपण का अभियान आज से शुरू कर दिया है. यह अभियान आने वाले एक-दो महीने तक चलता रहेगा. हमारे एसोसिएशन के हर एक पदाधिकारी एवं सदस्य अपने घरों एवं अपने उद्योगों में पेड़ लगाएंगे.
     एसोसिएशन के संरक्षक  झा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को पूरे देश में प्रदूषणमुक्त, प्रथम राज्य बनाने का संकल्प लिया है. उस अभियान की शुरुआत आज से हमने कर दी है. हम संकल्पित हैं कि औद्योगिक क्षेत्र के हर एक उद्योग में कम से कम 5 पौधे लगाए जाएंगे. अन्य संस्थानों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. यह मुहिम अब रुकेगी नहीं, चलती ही रहेगी. वाटर हार्वेस्टिंग का जिक्र करते हुए श्री झा ने कहा कि यह जानकर सभी को खुशी होगी कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का वाटर लेवल पिछले वर्ष की तुलना में 3 मीटर ऊपर आ गया है. हमारे थोड़े प्रयास की और जरूरत है।
     इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र से  चौरसिया, संजय सिंह उपस्थित थे. वहीं एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह कैम्बो, महासचिव व्यास शुक्ला, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल,चमन लाल बंसल, जे.के. जैन, मयूर कुकरेजा, भगवान अग्रवाल, रामचंद्र स्वामी, देशराज यादव, रविशंकर मिश्रा, जितेंद्र पाल सिंह, राजा संधू, अनिल शुक्ला, गुरु लाल सिंह विरदी, कमलजीत सिंह विरदी, गगनप्रीत सिंह मथारू, राजीव कुमार, राजेश खंडेलवाल, शशि भूषण सहित सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे.
    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल सीएसपी विवेक शुक्ला द्वारा प्रारंभ की गई है। मंगलवार को सीएसपी नगर निगम कमिश्नर के साथ शहर के बाजार क्षेत्र के मार्ग पर निकले। इस दौरान उनके निर्देश पर आवागमन को बाधित करने वाले दुकानदारों को समझाइश दी। साथ ही सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की गई।
    ज्ञातव्य हां कि शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जों की भरमार हो गई। जिससे प्राय: जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। जिसका खामियाजा जनता भोगना पड रहा है। वहीं निगम प्रशासन इस ओर से बेपरवाह बना हुआ है। शहर के बेतरतीब होती व्यवस्था को दुरुस्त करने सीएसपी ने निगम अमले के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान सडक पर कब्जा करने वाले कारोबारियों के सामा की जब्ती की गई। वहीं जुर्माना वसूल किया गया। सीएसपी ने दुकानदारों को सड़क को बाधित कर व्यवसाय न करने की समझाइश भी दी। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि व्यवस्था सुधारने के लिए आगे भी व्यवस्था सुधारने हेतु ऐसी कार्यवाही संयुक्त रूप से लगातार कई जाएगी।
    मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई
    पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से बिना मास्क पहने हुए व्यक्तियों पर भी कार्यवाही की गई। उन्हें मास्क पहनने की हिदायत देते हुए जुर्माना वसूला गया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision