
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान
मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है।
योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के ब्रोशर का विमोचन किया। भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल को स्वदेशी मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 17 से 22 दिसंबर 2021 तक, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 25 से 31 जनवरी 2022 तक और राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में 04 से 09 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रबंधक सुब्रत चाकी,सुशील श्रीवास्तव, मोहन पवार, अरूणा दीक्षित, उचित सूद, शीला शर्मा एवं प्रफुल्ल शर्मा उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।
रायपुर / शौर्यपथ /
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश के उपस्थित से भाजपा के नेताओं के नींद उड़ गया है उन्हें डर है कि छत्तीसगढ़ मे 15 सीटों में सिमट कर रह गये थे वैसे ही उत्तर प्रदेश मे ना हो जाये.भुपेश बघेल की लोकप्रियता से बीजेपी नेता थर्रा रहे है.राज्य में जमीनी स्तर पर कार्य हो रहा है छत्तीसगढ़ के जनता निश्चित है सरकार बनने के बाद उन्होंने घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे किये. किसानों और युवाओं सहित हर वर्ग का ख्याल रखा, उनकी मांगें पूरी कीं. यही वजह है कि आज पार्टी में उनकी विशेषता बढ़ी है. उनके काम की प्रशंसा दूसरे राज्यों में भी हो रही है. छत्तीसगढ़ रोल मॉडल की चर्चा आज देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा ज्यादा लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री बघेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कद बढ़ते देख भाजपा नेताओं को बैचेनी हो रही है
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि "छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद से छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही"।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब दो व्यक्तियों में परस्पर अभिव्यक्ति होती है तो अंदर से भाषायी उद्गार होता है। अर्थात् अंदर की भाव की अभिव्यक्ति की भाषा होती है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, परम्परा, बोली भाखा, तीज-त्यौहार, रहन-सहन, खान-पान, वेश-भूषा जैसे अनेक विविधताओं से भरे पारंम्परिक, संस्कृति एवं लोककला को सहेजने और संवारने का काम कर रहे है। संस्कृति मंत्री भगत ने आज राजभाषा आयोग द्वारा महंत घासीदास संग्राहालय सभागार में छत्तीसगढ़ी राज भाषा दिवस पर साहित्यकारों-भाषाविदों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि कोई भी भाषा एक दिन में नहीं सीखी जा सकती। यह नियमित चलने वाली प्रक्रिया है। बच्चा सर्वप्रथम अपने मां के द्वारा बोले जाने वाली बोली अथवा भाषा को सिखते हैं। अर्थात माता ही बच्चों के प्रथम पाठशाला होती है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ी भाषा को और आगे ले जाने की जरूरत है। भगत ने कहा कि गत माह राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय महोत्सव में प्रदेश के 27 राज्य, 6 केन्द्र शासित प्रदेश सहित 7 विभिन्न देशों के कलाकार और प्रतिनिधि नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव में चारों ओर ‘‘छत्तीसगढ़ीया, सबले बढ़िया’’ के नारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन से छत्तीसगढ़ की नृत्य, कला और संस्कृति सहित छत्तीसगढ़ी बोली भाखा को आदिवासी नृत्य के माध्यम से देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम माता कौशल्या की जन्म भूमि है। यह कण-कण में राम है, छत्तीसगढ़ में लोग भांजे को राम के रूप में पूजते हैं, ऐसे गौरवशाली धरती के गौरवशाली छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
सम्मान समारोह को संस्कृति विभाग के सचिव अल्बंगन पी. और संचालक विवेक आचार्य ने भी सम्बोधित किया है। स्वागत भाषण राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल कुमार भतपहरी ने दिया। सम्मान समारोह के पश्चात उपस्थित भाषाविदों-साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ी भाषा के मानिकीकरण निर्माण, छत्तीसगढ़ी भाषा को राज-काज और पाठ्यक्रम के विषयों में शामिल करने आदि विषयों पर परिचर्चा विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। भाषाविदों और साहित्यकारों ने परिचर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी भाषा मानकीकरण, राज-काज में शामिल करने, पाठ्यक्रम के विषयों में शामिल करने महापुरूषों के लेखन आदि पर विचार विमर्श सहित छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने के प्रयासो के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए। सम्मान समारोह में विधायक गुलाब कमरो विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर लेखक, कवि, कलाकर तथा अन्य कला के क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संस्कृति मंत्री भगत प्रदेश के जिन साहित्यकारों-भाषाविदों को सम्मानित किया। उनमें रायगढ़ के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. बिहारी लाल साहू, नवापारा खैजा के सेवानिवृत्त व्याख्याता हर प्रसाद निडर, शासकीय महाविद्यालय महासमुंद की प्राध्यापक डॉ. अनुसुईया अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं चंदैनी गोंदा के उद्घोषक डॉ. सुरेश देशमुख, मगरलोड के वरिष्ठ साहित्यकार पुनूराम साहू, दुर्ग के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व बैंक प्रबंधक अरूण निगम, कुडुख, सादरी एवं हिन्दी कविता और कहानी लेखक एवं सहायक प्राध्यापक जशपुर डॉ. कुसुम माधुरी टोप्पो, दुर्ग के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार गिरवरदास मानिकपुरी, रायपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार तथा नगरीय प्रशासन संचालनालय में निज सचिव रमेश विश्वहार, महासमुन्द के पूर्व सहायक पशु चिकित्सा परिक्षेत्राधिकारी बंधु राजेश्वर खरे, वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी उद्घोषक एवं कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी रायपुर के श्याम वर्मा, रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार पहट पत्रिका गुलाल वर्मा, हरिभूमि चौपाल के सम्पादक डॉ. दीनदयाल साहू दुर्ग, न्यूज 24 म.प्र-छ.ग. के सम्पादकीय सलाहकार संदीप अखिल रायपुर, न्यूज 36 वेब चैनल के सम्पादक नवीन देवांगन बिलासपुर, बिलासपुर की वरिष्ठ साहित्यकार लता राठौर, सरगुजिहा भाषा की पत्रिका के प्रकाशक एवं सेवानिवृत्त बैक अधिकारी डॉ. सुधीर पाठक अंबिकापुर, गोंडी भाषा की साहित्यकार जयमति कश्यप कोण्डागांव और रायपुर की वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी उद्घोषिका तृप्ति सोनी शामिल हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को किफायती दर पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने शुरू की गई
धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के दूसरे चरण में अब लोगों को दवाइयों के मूल्य में 72 प्रतिशत की छूट मिलेगी पहले चरण की दुकानों में अभी 62 प्रतिशत तक की छूट मिल रही थी।
रायपुर नगर निगम अंतर्गत सेवा प्रदाताओं की ओर से अधिकतम 72 प्रतिशत तक एमआरपी में छूट दिए जाने का प्रस्ताव शासन को मिला है। यह दर रायपुर नगर निगम को अभी तक प्राप्त दरों में सबसे अधिक है। योजना की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नए मेडिकल स्टोरों के लिए न केवल बड़ी संख्या में सेवा प्रदाता आगे आ रहे हैं। बल्कि दवाओं के मूल्य में छूट को लेकर उनमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है।
धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के पहले चरण में रायपुर नगर निगम के अंतर्गत दो दुकानें खोली गई थी। जिनमें सेवा प्रदाताओं द्वारा 62 प्रतिशत तक छूट के साथ दवाईयां ग्राहकों को दी जा रही है। दूसरे चरण में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, डॉ. भीम राव अंबेडकर अस्पताल के पास, केनाल रोड में जन सुविधा केन्द्र, आयुर्वेदिक कॉलेज के पास, रोहणीपुरम तालाब के पास, शीतला मंदिर बुढ़ातालाब के पास मेडिकल स्टोर्स के संचालन के लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई थी। इसमें पांच सेवा प्रदाताओ ने भाग लिया। नए प्रस्तावों के बाद उपभोक्ताओं को अब दवाओं की खरीदी में 10 प्रतिशत का और फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीत अक्टूबर माह में इस योजना के तहत राज्य में 84 धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के साथ इस योजना का शुुभारंभ किया था। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 169 शहरों में 188 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ किये जा रहे है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाईयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य रखी गई है। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद और शिशु आहार आदि का भी विक्रय का प्रावधान है। इन मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली जेनेरिक दवाईयां सिपला, एलेम्बिक, रेनबैक्सी, केडिला, फाईजर जैसी 20 ब्रांडेड प्रतिष्ठित कंपनी की होंगी, जो सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी है। इन मेडिकल स्टोर्स में दर्द और ज्वर नाशक, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाई, महिलाओं के मासिक धर्म, गर्भावस्था की दवाई, एलर्जी, आंख, कान, नाक, गला रोग, हृदय रोग, सर्दी-खाँसी- बुखार, लोकल एवं जनरल अनेसथेसिया, थायराइड की दवाइयां, एंटीफंगल दवा, विटामिन की गोलियां एवं त्वचा संबंधी रोगों की दवाई उपलब्ध है।
रायपुर /शौर्यपथ/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार सोमवार 29 नवम्बर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार पुलिस ग्राउंड हेलिपेड से दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे मिनी स्टेडियम रायगढ़ पहुचेंगे। वे वहां से दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट के पास ऑडिटोरियम पहुचेंगे और वहां आयोजित अखिल भारतीय सतनामी समाज सम्मेलन एवं गुरुदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री गुरू रूद्रकुमार हेलिकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत छापामार कार्रवाई निरंतर जारी है। इस तारतम्य में आज 28 नवंबर को ग्राम बिजातीपाली तथा तिलाईपाली में विभागीय टीम द्वारा दो घरों में तलाशी कर लगभग एक लाख रूपए की कीमत के सागौन, खम्हार तथा शीशम लकड़ी के चिरान की जब्ती की गई है। इनमें 143 नग सागौन के चिरान, 26 नग खम्हार के चिरान तथा 4 नग शीशम लकड़ी के चिरान शामिल है।
गौरतलब है कि विगत 27 नवम्बर को वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पोड़ापाली तथा बिजातीपाली में विभागीय टीम की छापामार कार्रवाई में लगभग 2 लाख 25 हजार रूपए की कीमत के सागौन चिरान तथा लट्ठा जब्त की गई है। मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के दिशा-निर्देशन तथा वन मण्डलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में उप-वनमंडलाधिकारी सरायपाली ए.के. विन्ध्यराज के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा आज दोनों ग्राम तिलाईपाली तथा बिजातीपाली के 2 अलग-अलग घरों में तलाशी ली गई। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सरायपाली के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैंकरा, श्री अनिल प्रधान, सतीश कुमार पटेल, योगेश्वर कर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
