
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर/शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के ब्रोशर का विमोचन किया। भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल को स्वदेशी मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 17 से 22 दिसंबर 2021 तक, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 25 से 31 जनवरी 2022 तक और राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में 04 से 09 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रबंधक सुब्रत चाकी, सुशील श्रीवास्तव, मोहन पवार, अरूणा दीक्षित, उचित सूद, शीला शर्मा एवं प्रफुल्ल शर्मा उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद से छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि 28 नवम्बर समता दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
बघेल ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने महिला शिक्षा को भी बढ़ावा दिया और अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षा प्रदान की, जो भारत की पहली अध्यापिका बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की सेवा भावना और विचार मूल्य हमें सदा दीन-दुखियों की सेवा और समाज में समता स्थापित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
रायपुर/ शौर्यपथ /
छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष देवा देवांगन के नेतृत्व में आज़ संविधान दिवस के अवसर पर राजीव भवन रायपुर मे संविधान पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.टी.एस. तुलसी, सांसद राज्यसभा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र छाबड़ा, अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने की। विशेष अतिथि चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री संगठन प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महामंत्री अमरजीत छाबड़ा, शकुन डहरिया, संदीप दुबे पूर्व अध्यक्ष विधि विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा साथ ही अधिवक्तागण और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी ने कहा कि वर्तमान में देश के समक्ष चुनौतीपूर्ण हालात है संवैधानिक अधिकारों को केंद्रीय सत्ता के संरक्षण और इशारे पर कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश में दो तरह के कानून हैं, एक भाजपाइयों के लिए और दूसरे विपक्ष और आमजन के लिए। हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त भाजपा नेताओं के संरक्षण में केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की सरकारें खड़ी होती है। कठुवा, उन्नाव, हाथरस और लखीमपुर खीरी में जो रवैया भारतीय जनता पार्टी का रहा है वह किसी भी रुप में विधि सम्मत नहीं माना जा सकता। चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर और अजय मिश्र टेनी के गुंडों को देश ने देखा है। पीडि़त को ही प्रताडि़त करना ही भाजपा शासित राज्यों का चरित्र बन चुका है। ऐसे में अधिवक्ताओं और विधि व्यवसायी साथियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है देश के प्रति, संविधान के प्रति और संविधानिक अधिकारों के प्रति।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदकुमार पटेल, मोहन लाल निषाद, विजय राठौर, कहकसा दानी, संदीप दुबे, नीतू पांडेय, राजकुमार कड़ोले, अरमान खान, अलबेर अहमद, अवध नारायण, अजय हंसा, परमेन्द्र बंजारे, धितेन्द्र आजाद, राजेश ठाकुर, स्मिता जैन, शशि शर्मा, हेलिना गिरिधर, मोनिका सिंह, महेन्द्र देवांगन, पुरूषोत्तम साहू, संतोष देवांगन, मुकेश पांडेय, ज्ञानेश्वर यदु, गोविंद गेंडरे, ओमप्रकाश शर्मा, प्रीतम देशमुख, कृष्ण कुमार देवांगन, सोनल कुमार, कुंदन पटेल, मनोज ककड़ा, मनोज बंजारे, संतोष कुमार, सुरेश कुमार बघेल, श्याम बंजारे, प्रेम बंजारे, ओमप्रकाश कोसले, राजेश पात्रे, हजारी लाल, विनोद दिवाकर, राजेश पाटले, अशोक कुमार, ऋषि बारले, जितेंद्र जीतू बारले, अजय जोषी, अमित कोसरिया, प्रेम बनसोड़े, शिवेश सिंह, रमेश शर्मा, रेशमलाल जांगड़े, राम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक नयी सुविधा की शुरुआत की गयी है। इसके तहत अब वाहन मालिक बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग की सेवाओं का लाभ आमजन तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए शुरू की गई नई सुविधा के तहत अब वाहन स्वामी अपने सभी वाहनों के टैक्स का भुगतान एक साथ कर सकते हैं। इसके पहले वाहन मालिकों को अपने प्रत्येक वाहन के लिए टैक्स का अलग अलग भुगतान करना पड़ता था, जिस कारण उन्हें अधिक समय लगता था, परन्तु अब इस नयी सुविधा से वे अपने सभी वाहनों के टैक्स का भुगतान एक साथ कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वाहन पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी बनाना होगा।
जिसमें वाहन मालिक अपने एक से अधिक वाहनों को जोड़ सकते हैं, और उन सभी के टैक्स का भुगतान कर सकते है। अब इस सुविधा से उनको बार-बार ओटीपी से होने वाली दिक्कतों से छूट मिलेगी। साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।
परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाहन मालिक सबसे पहले parivahan.gov.in में जाये। उसके बाद ऑनलाईन सर्विसेस सेक्शन में व्हीकल रिलेटेड सर्विसेस को सलेक्ट करें।
इसके बाद आरटीओ का चयन करें और यूजर लॉगइन (फॉर बल्क टेक्स पेमेंट वनली) पर क्लिक करें। यदि यूजर वाहन सिटीजन पोर्टल पर पहले से रजिस्टर है तो मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से बल्क टैक्स पेमेंट पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं। यदि यूजर वाहन सिटिजन पोर्टल पर रजिस्टर न हो तो रजिस्टर ठ्ठश2 पर क्लिक करके अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद यूजर को रजिस्ट्रेशन पेज में चाही गई जानकारियां देनी होगी। रजिस्टर हो जाने के बाद मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से बल्क टैक्स पेमेंट में लॉगिन किया जा सकता है।
रायपुर / शौर्यपथ /
प्रदेश में शराब व्यसन मुक्ति अभियान की भारत माता वाहिनी योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति ने निर्णय लिया है कि महाविद्यालयों के एनसीसी और एनएसएस विंग के विद्यार्थी नशामुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा विद्यार्थियों को नशामुक्ति प्रचार-प्रसार के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही भारत माता वाहिनी के नशामुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता ली जाएगी। इस संबंध में समाज कल्याण संचालनालय से सभी विभागीय जिला कार्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
समाज कल्याण विभाग द्वारा शराब व्यसन मुक्ति अभियान के तहत तीन वर्ष के लिए भारत माता वाहिनी का गठन किए जाने के निर्देश जिला अधिकारियों को दिए गए हैं। विभागीय संचालक पी. दयानंद ने प्रत्येक जिले में संचालित नशामुक्ति केन्द्र, चिकित्सक और काउंसलर के साथ नशामुक्त ग्राम पंचायतों की जानकारी भी अद्यतन रखने के निर्देश दिए है।
रायपुर / शौर्यपथ /
राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने मुलाकात कर उन्हेें सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल उइके ने सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय की चारदीवारी में भारतीय सेना के शौर्य की गाथा उकेरने के निर्देश दिए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए और अधिक कार्यक्रम संचालित करने को कहा।
रायपुर / शौर्यपथ /
साविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशेष सहायक कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी दिव्या वैष्णव, निज सहायक डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
